Chambalkichugli.com

Sanitation workers’ protest: 3 महीने से वेतन नहीं मिलने पर भड़के सफाईकर्मी, विधायक बाबू जंडेल का अल्टीमेटम: 4 दिन में पेमेंट नहीं तो FIR

Sanitation workers protest

Sanitation workers’ protest: ग्वालियर। शेयोपुर नगर पालिका के सफाईकर्मियों, संविदा और आउटसोर्स कर्मचारियों को पिछले तीन महीनों से वेतन नहीं मिला है। वेतन भुगतान की मांग को लेकर मंगलवार को कर्मचारियों ने काम बंद कर नगर पालिका से कलेक्ट्रेट तक पैदल मार्च निकाला और जोरदार प्रदर्शन किया। एमपी में आज का मौसम: पश्चिमी डिस्टर्बेंस का असर जारी, एमपी में बारिश-आंधी के साथ कोहरे का खतरा, 20 नवंबर को मावठे की चेतावनी कर्मचारियों को नौकरी से निकालने की धमकी हड़ताल पर गए कर्मचारियों का कहना है कि वेतन न मिलने से उनके सामने रोजमर्रा के खर्चों का संकट खड़ा हो गया है। घर चलाना मुश्किल हो गया है, बैंक की किस्तें और एलआईसी प्रीमियम जमा नहीं हो पा रहे हैं। साथ ही कर्मचारियों ने ये भी आरोप लगाया कि समस्या उठाने पर सीएमओ द्वारा समाधान के बजाय नौकरी से निकालने की धमकी दी जा रही है। शहर में सफाई व्यवस्था पूरी तरह ठप हड़ताल के चलते शहर में सफाई व्यवस्था पूरी तरह ठप हो गई है और कई इलाकों में कचरा जमा होने से गंदगी फैलने लगी है। बताया जा रहा है कि हालात बिगड़ते देख नगर पालिका की स्वास्थ्य समिति के अध्यक्ष भूपेन्द्र गर्ग ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया। उन्होंने कहा कि कर्मचारियों की स्थिति सुधारने में विफल रहने पर उन्होंने नैतिक जिम्मेदारी लेते हुए इस्तीफा दिया है। विधायक ने दी चेतावनी आंदोलन को विधायक बाबू जंडेल और विपक्षी पार्षदों का समर्थन मिला है। विधायक ने नगर पालिका प्रशासन पर विधायक निधि के दुरुपयोग का आरोप लगाते हुए चेतावनी दी है कि यदि चार दिन में पूरी राशि का हिसाब और भुगतान नहीं हुआ, तो अकाउंटेंट के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई जाएगी और मामला विधानसभा में उठाया जाएगा। श्योपुर अपराध: 58.90 लाख की अवैध शराब जब्त, श्योपुर पुलिस की बड़ी कार्रवाई; दो बंधक अरेस्ट कर्मचारियों ने साफ कर दिया है कि अब उन्हें आश्वासन नहीं, बल्कि सीधे खाते में वेतन चाहिए। जल्द भुगतान नहीं होने पर सफाई के साथ पानी सप्लाई और अन्य आवश्यक सेवाएं बंद करने की चेतावनी दी गई है।

SAND MAFIA NEWS: चंबल किनारे अवैध रेत का भंडारण ध्वस्त, प्रशासन की बड़ी कार्रवाई

SAND MAFIA

SAND MAFIA NEWS: ग्वालियर। मुरैना जिले के चंबल क्षेत्र में अवैध रेत खनन और भंडारण के खिलाफ प्रशासन ने बड़ी कार्रवाई की है। ववन विभाग और पुलिस प्रशासन की संयुक्त टीम द्वारा चंबल नदी के किनारे डंप की गई हजारों ट्रॉली अवैध रेत को नष्ट करने की कार्रवाई की जा रही है। प्रशासन ने लिया एक्शन जानकारी के अनुसार रेत माफियाओं द्वारा चंबल नदी से अवैध रूप से रेत निकालकर नदी के किनारे बड़े पैमाने पर डंप कर रखी गई थी। इस अवैध गतिविधि की सूचना मिलने पर प्रशासन ने तत्काल सख्त कदम उठाते हुए कार्रवाई शुरू की। BHIND VIRAL VIDEO: भिंड में कथित साधुओं से सरेआम मारपीट, धार्मिक पहचान पर उठे सवाल; वीडियो वायरल पुलिस बल और प्रशासनिक अमला मौजूद कार्रवाई के दौरान चार जेसीबी मशीनों की मदद से नदी किनारे जमा की गई अवैध रेत को समतल कर नष्ट किया जा रहा है। मौके पर वन विभाग के वरिष्ठ अधिकारी, पुलिस बल और प्रशासनिक अमला मौजूद है ताकि किसी भी प्रकार की अव्यवस्था न हो। रेत माफियाओं में मचा हड़कंप इस कार्रवाई के दौरान जिला वन अधिकारी (डीएफओ) और संबंधित क्षेत्र के उपखंड अधिकारी (एसडीएम) स्वयं मौके पर मौजूद रहकर पूरी कार्रवाई की निगरानी करते नज़र आए। जिसके बाद प्रशासन की इस सख्त कार्रवाई से रेत माफियाओं में हड़कंप मच गया है। GWALIOR CYBER CRIME: RTO चालान के नाम पर साइबर ठगी, APK फाइल से उड़ाए 6.56 लाख रुपए

GWALIOR SUICIDE NEWS: फांसी के फंदे पर लटका मिला 10 साल का मासूम, पिता ने जताई हत्या की आशंका

GWALIOR NEWS

GWALIOR SUICIDE NEWS: मध्यप्रदेह। ग्वालियर से एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। जहां 10 वर्षीय मासूम बच्चा अपने ही घर में फांसी के फंदे पर लटका मिला। बताया जा रहा है कि यह मामला झांसी रोड थाना क्षेत्र के गड्ढा मोहल्ला का है। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी गई है। MAHARASHTRA DEPUTY CM: अजित पवार के निधन के चौथे दिन सुनेत्रा पवार बनीं महाराष्ट्र की पहली महिला उपमुख्यमंत्री मृतक बच्चे की पहचान सौरभ केवट के रूप में हुई है। सौरभ के पिता कमल केवट ग्वालियर के एक निजी अस्पताल में कंपाउंडर के पद पर कार्यरत हैं और मूल रूप से मुरैना जिले के सबलगढ़ के निवासी हैं। वह झांसी रोड इलाके में किराए के मकान में अपने बेटे के साथ रहते थे। जहां सौरभ एक निजी स्कूल में पढ़ता था। रस्सी के सहारे बेड पर लटका मिला शव पिता कमल के अनुसार, घटना वाले दिन वह शाम करीब 6:50 बजे ड्यूटी पर जाने से पहले बेटे के साथ खाना खाकर अस्पताल चले गए थे। घर में बच्चा अकेला था। रात करीब 8 बजे दोस्त पवन ने फोन कर बताया कि सौरभ दरवाजा नहीं खोल रहा है, बाद में सूचना मिली कि उसने फांसी लगा ली है । घर पहुंचने पर बच्चा रस्सी के सहारे बेड पर लटका मिला। पिता ने जताई हत्या की आशंका पिता ने बेटे की मौत को संदिग्ध बताते हुए हत्या की आशंका जताई है। घटना के बाद बच्चे को निजी अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने फॉरेंसिक टीम से घटनास्थल की जांच कराई है। साथ ही पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया । फिलहाल पुलिस पीएम रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई कर रही है। GUNA CRIMES : स्कूल परिसर में नाबालिग छात्र से मारपीट, दो युवकों के खिलाफ मामला दर्ज; सीसीटीवी में कैद हुई घटना  

MP Weather Today: वेस्टर्न डिस्टरबेंस का असर जारी, एमपी में बारिश-आंधी के साथ कोहरे का अलर्ट, 20 जिलों में मावठे की चेतावनी

MP CURRENT WEATHER

MP Weather Today: ग्वालियर। मध्य प्रदेश में पश्चिमी विक्षोभ (Western Disturbance) के असर से मौसम ने एक बार फिर करवट ले ली है। प्रदेश के कई जिलों में आंधी-बारिश का सिलसिला जारी है। साथ ही मौसम विभाग ने भोपाल समेत 20 जिलों में मंगलवार को गरज-चमक के साथ मावठा गिरने का अलर्ट जारी किया है। राजधानी भोपाल में मंगलवार तड़के हल्की बारिश दर्ज की गई। GWALIOR SUICIDE NEWS: फांसी के फंदे पर लटका मिला 10 साल का मासूम, पिता ने जताई हत्या की आशंका अगले 3 प्रदेश के कई हिस्सों में घाना कोहरा मौसम विभाग के अनुसार, बारिश के बाद अगले तीन दिनों तक प्रदेश के कई हिस्सों में घना कोहरा छाने की संभावना है, जिससे सुबह और रात के समय दृश्यता प्रभावित हो सकती है। बता दें कि 5 फरवरी से एक नया मौसम तंत्र सक्रिय होगा, जिसके चलते 10 फरवरी तक फिर से बारिश होने के आसार हैं। इसके बाद तापमान में गिरावट आने से ठंड और बढ़ सकती है। इन इलाकों में बारिश दर्ज सोमवार को भोपाल, उज्जैन, ग्वालियर, चंबल, रीवा, सागर और जबलपुर संभाग के 20 से अधिक जिलों में बादल छाए रहे और कई जगह हल्की से मध्यम बारिश दर्ज की गई। टीकमगढ़, आगर-मालवा और अशोकनगर में सुबह ही बारिश हुई, जबकि कुछ जिलों में शाम को मौसम बदला। उत्तरी मध्य प्रदेश में इसका असर ज्यादा देखा गया। GUNA CRIMES : स्कूल परिसर में नाबालिग छात्र से मारपीट, दो युवकों के खिलाफ मामला दर्ज; सीसीटीवी में कैद हुई घटना आज इन जिलों में बारिश की संभावना ग्वालियर, भिंड, मुरैना, दतिया, श्योपुर, शिवपुरी, गुना, अशोकनगर, आगर-मालवा, राजगढ़, विदिशा, सागर, दमोह, निवाड़ी, टीकमगढ़, छतरपुर, पन्ना, सतना और रीवा में गरज के साथ बारिश हो सकती है। कई इलाकों में सुबह के समय मध्यम कोहरा भी दर्ज किया गया है। अगले तीन दिन कोहरे का अलर्ट 4 फरवरी: शिवपुरी, ग्वालियर, दतिया, भिंड, मुरैना, श्योपुर, सतना, पन्ना, छतरपुर, टीकमगढ़ और निवाड़ी 5 फरवरी: राजगढ़, गुना, अशोकनगर, शिवपुरी, ग्वालियर, चंबल संभाग व रीवा संभाग 6 फरवरी: गुना, अशोकनगर, ग्वालियर, शिवपुरी, चंबल और विंध्य क्षेत्र BHIND VIRAL VIDEO: भिंड में कथित साधुओं से सरेआम मारपीट, धार्मिक पहचान पर उठे सवाल; वीडियो वायरल देशभर में मौसम का हाल भारतीय मौसम विभाग (IMD) के अनुसार, पश्चिमी विक्षोभ का असर उत्तर भारत के कई राज्यों में भी देखने को मिल रहा है। दिल्ली-एनसीआर, पंजाब, हरियाणा, राजस्थान और उत्तर प्रदेश के कुछ हिस्सों में हल्की बारिश और घने कोहरे की स्थिति बनी हुई है। पहाड़ी राज्यों हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड में बर्फबारी से मैदानी इलाकों में ठंडी हवाएं चल रही हैं। मौसम वैज्ञानिकों का कहना है कि फरवरी के पहले पखवाड़े में उत्तर और मध्य भारत में मौसम का यह उतार-चढ़ाव जारी रह सकता है।

GUNA CRIMES : स्कूल परिसर में नाबालिग छात्र से मारपीट, दो युवकों के खिलाफ मामला दर्ज; सीसीटीवी में कैद हुई घटना

GUNA SCHOOL

GUNA CRIMES : गुना। शहर के वंदना कॉन्वेंट स्कूल परिसर में कक्षा सातवीं के एक 13 वर्षीय नाबालिग छात्र के साथ मारपीट का मामला सामने आया है। बता दें कि घटना स्कूल प्रांगण के भीतर घटित हुई, जिसके बाद स्कूल की सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल खड़े हो गए हैं। BHIND VIRAL VIDEO: भिंड में कथित साधुओं से सरेआम मारपीट, धार्मिक पहचान पर उठे सवाल; वीडियो वायरल जान से मारने की दी धमकी जानकारी के अनुसार बच्चों के आपसी विवाद के बाद दो युवक स्कूल परिसर में पहुंचे और नाबालिग छात्र के साथ मारपीट की। आरोप है कि युवकों ने छात्र को बुरी तरह से पीटा और जान से मारने की धमकी भी दी। बताया जा रहा है कि घटना के बाद छात्र भयभीत हो गया, जिसको लेकर परिजनों में आक्रोश देखने को मिला। आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज घटना के बाद पीड़ित छात्र की मां शीलम शर्मा ने कोतवाली थाने में शिकायत दर्ज कराई, जिसके आधार पर पुलिस ने मामले की जांच शुरू की है। पुलिस ने स्कूल परिसर में लगे सीसीटीवी कैमरों के फुटेज को भी जांच में शामिल किया है, ताकि घटना की पुष्टि की जा सके और आरोपियों की भूमिका स्पष्ट हो। कोतवाली पुलिस ने आरोपियों ऋतुराज बैस और हनी बैस के खिलाफ अपराध दर्ज किया है, और मामले की गहन जांच की जा रही है । ASHOKNAGAR RAIN: अब नहीं मिलेगी ठंड से रहत, अशोकनगर में हुई बारिश सा बढ़ी ठिठुरन

BHIND VIRAL VIDEO: भिंड में कथित साधुओं से सरेआम मारपीट, धार्मिक पहचान पर उठे सवाल; वीडियो वायरल

BHIND VIRAL VIDEO

BHIND VIRAL VIDEO: मध्य प्रदेश। भिंड जिले में धार्मिक पहचान को लेकर सरेआम मारपीट का एक सनसनीखेज मामला सामने आया है। बायपास क्षेत्र में भिक्षा मांग रहे दो कथित साधुओं से एक युवक ने पूछताछ के बाद उनके साथ गाली-गलौज और मारपीट की। बता दें कि घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद पुलिस ने मामले को संज्ञान में लेकर जांच शुरू कर दी है। GWALIOR CYBER CRIME: RTO चालान के नाम पर साइबर ठगी, APK फाइल से उड़ाए 6.56 लाख रुपए बायपास क्षेत्र में हुआ विवाद यह घटना भिंड शहर के बायपास क्षेत्र स्थित निरंजन बाटिका के पास की बताई जा रही है। जहां भगवा वस्त्र पहने दो कथित साधु वहां भिक्षा मांग रहे थे, तभी एक युवक मौके पर पहुंचा और उनसे बातचीत करने लगा। बातचीत कुछ ही देर में बहस में बदल गई। धार्मिक और जातीय पहचान पर पूछताछ वायरल वीडियो में युवक साधुओं से उनकी जाति और धार्मिक पहचान को लेकर सवाल करता नजर आ रहा है। आरोप है कि व्यक्ति ने उनसे ब्राह्मण होने का प्रमाण मांगा और महाभारत व रामायण से जुड़े सवाल पूछे। जिसके बाद संतोषजनक जवाब न मिलने पर युवक ने उन्हें नकली साधु बताते हुए आरोप लगाए। GUNA PROTEST : UGC के नए नियमों के खिलाफ गुना में सवर्ण समाज का उग्र प्रदर्शन, पुतला दहन कर सौंपा ज्ञापन मारपीट का वीडियो वायरल आरोप है कि इसके बाद युवक ने दोनों कथित साधुओं के साथ मारपीट शुरू कर दी। वीडियो में एक साधु के बाल पकड़कर खींचने की तस्वीरें भी सामने आई हैं। घटना के दौरान मौजूद लोग तमाशबीन बने रहे और किसी ने हस्तक्षेप नहीं किया। GWALIOR CRIME NEWS : कार सवार बदमाशों ने घर पर की फायरिंग, वीडियो वायरल पुलिस जांच में जुटी पुलिस अधिकारियों ने बताया कि वायरल वीडियो के आधार पर जांच की जा रही है। साथ ही पुलिस का कहना है कि सीसीटीवी फुटेज खंगाले जा रहे हैं और दोषियों के खिलाफ सख्त से सख्त कार्रवाई की जाएगी। पुलिस ने साफ किया है कि कानून हाथ में लेना किसी को भी अधिकार नहीं है।

GWALIOR CYBER CRIME: RTO चालान के नाम पर साइबर ठगी, APK फाइल से उड़ाए 6.56 लाख रुपए

GWALIOR CYBER CRIMES

GWALIOR CYBER CRIME: ग्वालियर। मुरार इलाके में एक लैब टेक्नीशियन के साथ साइबर ठगी का बड़ा मामला सामने आया है। जहां ठगों ने आरटीओ ई-चालान के नाम से एपीके (APK) फाइल भेजकर मोबाइल का डेटा एक्सेस किया और पीड़ित के बैंक खाते से कुल 6.56 लाख रुपए की ठगी कर ली। पुलिस जांच में सामने आया है कि पूरी रकम हरियाणा के पानीपत निवासी विशाल कुमार के खाते में ट्रांसफर हुई है। CENTRAL BUDGET 2026: टैक्स शेयर घटा, लेकिन विकास की उम्मीद कायम: बजट 2026 में मध्य प्रदेश को कितना नुकसान और कहां से मिल सकती है राहत! APK फाइल डाउनलोड करते ही शुरू हुई ठगी काशीपुरा क्षेत्र में रहने वाले शिवनारायण धाकड़ एक निजी अस्पताल में लैब टेक्नीशियन हैं। बता दें कि जनवरी में उनके मोबाइल पर आरटीओ चालान के नाम से एक एपीके फाइल आई, जिसे उन्होंने डाउनलोड कर लिया। बाद में बेटे ने इसे फर्जी बताया, लेकिन तब तक ठग मोबाइल का डेटा एक्सेस कर चुके थे। खाते से निकले पैसे, लोन भी लिया गया करीब 20 दिन बाद पीड़ित के खाते से 90 हजार रुपए ट्रांसफर होने का मैसेज आया था। इसके बाद जांच करने पर पता चला कि ठगों ने न सिर्फ पैसे निकाले, बल्कि 5 लाख रुपए का ऑनलाइन जम्बो लोन और 66 हजार रुपए का इंस्टेंट लोन भी ले लिया था। GWALIOR CYBER FRAUD : PNB ऐप अपडेट के नाम पर साइबर ठगी, IITTM अधिकारी से 1.72 लाख की ऑनलाइन धोखाधड़ी म्यूल अकाउंट की आशंका सूत्रों की मने तो मुरार थाना प्रभारी मैना पटेल के अनुसार, एफआईआर दर्ज कर ली गई है। शुरुआती जांच में सामने आया है कि रकम जिस खाते में गई है, वह म्यूल अकाउंट हो सकता है। साथ ही ठगों तक पहुंचने के लिए पुलिस की एक टीम हरियाणा भी भेजी गई है।

CENTRAL BUDGET 2026: टैक्स शेयर घटा, लेकिन विकास की उम्मीद कायम: बजट 2026 में मध्य प्रदेश को कितना नुकसान और कहां से मिल सकती है राहत!

BUDGET 2026-2027

CENTRAL BUDGET 2026: मध्यप्रदेश। केंद्रीय बजट 2026 में मध्य प्रदेश को केंद्रीय करों में हिस्सेदारी के मोर्चे पर बड़ा झटका लगा है। 16वें वित्त आयोग की सिफारिशों को स्वीकार करते हुए केंद्र सरकार ने राज्यों को मिलने वाले करों में मध्य प्रदेश का हिस्सा 7.86 प्रतिशत से घटाकर 7.34 प्रतिशत कर दिया है। इसके चलते प्रदेश को अप्रैल 2026 से मार्च 2031 तक हर साल औसतन 7500 करोड़ रुपये कम मिलने का अनुमान है। MAHARASHTRA DEPUTY CM: अजित पवार के निधन के चौथे दिन सुनेत्रा पवार बनीं महाराष्ट्र की पहली महिला उपमुख्यमंत्री इस कटौती का असर सिर्फ आने वाले वर्षों तक सीमित नहीं है। चालू वित्तीय वर्ष 2025-26 के लिए भी अनुमानों में संशोधन किया गया है। पहले जहां राज्य को 1,11,662 करोड़ रुपये मिलने का अनुमान था, अब यह घटकर 1,09,348 करोड़ रुपये रह गया है। यानी इस साल ही प्रदेश को करीब 2314 करोड़ रुपये का नुकसान झेलना पड़ेगा। टैक्स में कमी, लेकिन पूंजीगत खर्च से राहत की उम्मीद हालांकि विशेषज्ञों का मानना है कि टैक्स हिस्सेदारी घटने के बावजूद बजट में किए गए कैपिटल एक्सपेंडिचर के प्रावधान मध्य प्रदेश के लिए राहत बन सकते हैं। केंद्रीय करों के हिस्से के रूप में राज्य को इस बार करीब 1.12 लाख करोड़ रुपये मिलने का अनुमान है। इसके अलावा इंफ्रास्ट्रक्चर विकास के लिए लगभग 2000 करोड़ रुपये की अतिरिक्त सहायता मिलने की संभावना जताई जा रही है। GUNA BIKE ACCIDENT: ड्यूटी से लौटते समय सड़क हादसे में कंप्यूटर ऑपरेटर की मौत वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण द्वारा पेश किए गए बजट में टियर-2 और टियर-3 शहरों के इंफ्रास्ट्रक्चर विकास के लिए 12 लाख करोड़ रुपये की विशेष पूंजीगत सहायता का ऐलान किया गया है। इस श्रेणी में आने वाले मध्य प्रदेश के करीब 10 शहरों को इसका लाभ मिल सकता है। 10 शहरों के विकास को मिल सकता है 5000 करोड़ तक का फंड वित्तीय जानकारों के अनुसार, इस फंड से भोपाल और इंदौर जैसे बड़े शहरों को 7000 करोड़ रुपये तक, जबकि अन्य शहरों को 5000 करोड़ रुपये तक मिल सकते हैं। इस राशि का उपयोग सड़क नेटवर्क, जल आपूर्ति, सीवेज प्रबंधन और अन्य शहरी बुनियादी ढांचे को मजबूत करने में किया जाएगा, जिससे निवेश और रोजगार के नए अवसर पैदा होने की उम्मीद है। MP Weather Update: ग्वालियर में मौसम का बदला मिजाज, अगले 72 घंटे भारी; 20 जिलों में आंधी-बारिश का अलर्ट इसके साथ ही देश में प्रस्तावित 5 यूनिवर्सिटी टाउनशिप में से एक भोपाल को मिलने की संभावना भी जताई जा रही है। भोपाल के भौंरी क्षेत्र में राज्य सरकार पहले से ही एआई और नॉलेज सिटी विकसित कर रही है, जिसे यूनिवर्सिटी टाउनशिप का रूप दिया जा सकता है। सिंहस्थ 2028 के लिए पैकेज नहीं मिला हालांकि बजट से कुछ उम्मीदें जगी हैं, लेकिन सिंहस्थ कुंभ 2028 के आयोजन के लिए मध्य प्रदेश द्वारा मांगे गए 20,000 करोड़ रुपये के स्पेशल पैकेज को लेकर केंद्र सरकार ने कोई घोषणा नहीं की। इसे राज्य के लिए एक बड़ी निराशा के रूप में देखा जा रहा है। RAPE CASE : बर्थडे पार्टी में डीजे की आड़ में नाबालिग से दुष्कर्म, 10 घंटे में आरोपी गिरफ्तार शहरी निकायों और सामाजिक योजनाओं पर फोकस बजट में शहरी विकास को लेकर भी अहम प्रावधान किए गए हैं। भोपाल, इंदौर, जबलपुर, ग्वालियर और उज्जैन जैसे बड़े नगर निगम अब अमृत बॉन्ड के जरिए 1000 करोड़ रुपये तक जुटा सकेंगे, जिस पर केंद्र से अतिरिक्त सहायता मिलेगी। इसके अलावा अमृत 2.0 योजना के तहत वर्ष 2025-26 के लिए 7022 करोड़ रुपये जारी किए गए हैं, जिनका फोकस जल आपूर्ति और सीवरेज प्रबंधन पर है। भोपाल में कोलार और बैरागढ़ क्षेत्रों में नई सीवेज परियोजनाओं पर काम शुरू हो चुका है। GWALIOR ROBBER BRIDE : 2 लाख में शादी कर फरार हुई लुटेरी दुल्हन, तीन आरोपी गिरफ्तार महिला, किसान और छात्राओं के लिए घोषणाएं महिला सशक्तीकरण के लिए बजट में ‘शी-मार्ट’ योजना की घोषणा की गई है, जिससे मध्य प्रदेश की 16 लाख से अधिक महिलाओं को सीधा लाभ मिलेगा। वहीं 75 लाख छोटे और सीमांत किसानों के लिए ड्रोन तकनीक, डिजिटल कृषि मिशन और सूक्ष्म सिंचाई को बढ़ावा देने की योजना है। शिक्षा के क्षेत्र में केंद्र सरकार ने राज्य के 55 जिलों में गर्ल्स हॉस्टल के निर्माण के लिए सहायता देने का ऐलान किया है। स्वास्थ्य सेवाओं को मजबूत करने के लिए प्रदेश के सभी 52 जिला अस्पतालों में ट्रॉमा सेंटर स्थापित करने का लक्ष्य रखा गया है। उद्योग से रोजगार की उम्मीद वस्त्र उद्योग को बढ़ावा देने के लिए पीएम मित्र पार्क को लेकर भी बजट में समर्थन दिया गया है। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के अनुसार, इससे राज्य में करीब 3 लाख लोगों को रोजगार और 6 लाख किसानों को अप्रत्यक्ष लाभ मिलने की उम्मीद है।

MAHARASHTRA DEPUTY CM: अजित पवार के निधन के चौथे दिन सुनेत्रा पवार बनीं महाराष्ट्र की पहली महिला उपमुख्यमंत्री

MAHARASHTRA CM

MAHARASHTRA DEPUTY CM: मुंबई। महाराष्ट्र की राजनीति में शनिवार को एक ऐतिहासिक घटनाक्रम देखने को मिला, जब अजित पवार के निधन के चार दिन बाद उनकी पत्नी सुनेत्रा पवार ने राज्य की पहली महिला उपमुख्यमंत्री के रूप में शपथ ली है। राज्यपाल आचार्य देवव्रत ने मुंबई के लोकभवन में उन्हें पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई। ASHOKNAGAR RAIN: अब नहीं मिलेगी ठंड से रहत, अशोकनगर में हुई बारिश सा बढ़ी ठिठुरन पूरा शपथ ग्रहण समारोह लगभग 12 मिनट तक चला। शपथ ग्रहण से पहले राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (NCP) के विधायक दल और विधान परिषद सदस्यों की बैठक विधान भवन में आयोजित की गई, जिसमें सर्वसम्मति से सुनेत्रा पवार को पार्टी का नेता चुना गया। इसके बाद उनके उपमुख्यमंत्री बनने का रास्ता साफ हुआ। डिप्टी सीएम पद की शपथ लेने से पहले सुनेत्रा पवार ने राज्यसभा सांसद पद से इस्तीफा दे दिया था। गौरतलब है कि अजित पवार का 28 जनवरी को बारामती में एक विमान दुर्घटना में निधन हो गया था, जिसके चलते उपमुख्यमंत्री का पद रिक्त हो गया था। SHEOPUR CRIMES : 58.90 लाख की अवैध शराब जब्त, श्योपुर पुलिस की बड़ी कार्रवाई; दो आरोपी गिरफ्तार इस अहम मौके पर NCP प्रमुख शरद पवार शपथ ग्रहण समारोह में उपस्थित नहीं रहे, जिसे लेकर राजनीतिक गलियारों में चर्चाएं तेज हैं। सुनेत्रा पवार के उपमुख्यमंत्री बनने से न केवल राज्य में महिला नेतृत्व को नई मजबूती मिली है, बल्कि महाराष्ट्र की राजनीति में एक नया अध्याय भी जुड़ गया है।

ASHOKNAGAR RAIN: अब नहीं मिलेगी ठंड से रहत, अशोकनगर में हुई बारिश सा बढ़ी ठिठुरन

ASHOKNAGAR RAIN

ASHOKNAGAR RAIN: अशोकनगर। शनिवार को अशोकनगर जिले में मौसम ने एक बार फिर से करवट ले ली है। तड़के से ही आसमान में घने बादल छा गए और कुछ ही देर बाद शहर सहित आसपास के ग्रामीण इलाकों में हल्की रिमझिम बारिश शुरू हो गई। बता दें कि बारिश भले ही कुछ मिनटों तक ही हुई लेकिन इससे मौसम में ठंडक बढ़ गई। ATM SMALL CURRENCY NOTES: छुट्टे की समस्या होगी खत्म, अब ATM से मिलेंगे ₹10, ₹20 और ₹50 के नोट सर्द हवाओं ने बढ़ाई परेशानी बारिश के बाद जिले में सर्द हवाएं चलने लगीं, जिससे ठंड का असर और तेज हो गया। वहीं, सुबह के समय हल्की धुंध और कोहरे के कारण दृश्यता भी प्रभावित रही। मगर अचानक बदले मौसम के चलते लोगों को फिर से गर्म कपड़े निकालने पड़े। तापमान में लगातार बदलाव मौसम विभाग के मुताबिक शनिवार को जिले का अधिकतम तापमान करीब 21 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 11 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। पिछले कुछ दिनों से तापमान में लगातार उतार-चढ़ाव देखा जा रहा है, जिससे मौसम अस्थिर बना हुआ है। MP Weather Update: ग्वालियर में मौसम का बदला मिजाज, अगले 72 घंटे भारी; 20 जिलों में आंधी-बारिश का अलर्ट अगले दिनों में मिल सकती है राहत मौसम विभाग ने दिनभर बादल बने रहने और कुछ स्थानों पर हल्की बूंदाबांदी की संभावना जताई है। हालांकि, विभाग का कहना है कि आने वाले एक-दो दिनों में मौसम साफ हो सकता है और तापमान में बढ़ोतरी के साथ ठंड का असर धीरे-धीरे कम होने लगेगा।