MORENA BIKE ACCIDENT: मुरैना में सड़क हादसा: अज्ञात वाहन की टक्कर से दो युवकों की दर्दनाक मौत

HIGHLIGHTS: दो बाइक सवार युवक होली खेलकर लौट रहे थे अज्ञात वाहन ने बाइक को मारी टक्कर दोनों युवकों की मौके पर ही मौत पुलिस ने मर्ग दर्ज कर जांच शुरू की अज्ञात वाहन की तलाश जारी MORENA BIKE ACCIDENT: ग्वालियर। मुरैना जिले के कैलारस क्षेत्र में शुक्रवार रात एक गंभीर सड़क हादसा ही गया, जिसमें दो युवकों की जान चली गई। बता दें कि नेपरी गांव के दीपक जाटव और संजय कुशवाह अपने ससुराल सबलगढ़ के बेनीपुरा गांव में होली खेलने गए थे। होली खेलकर लौटते समय, उनकी बाइक को पहाड़ों पासौंन गांव के पास किसी अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी। भारतीय महिला हॉकी टीम की तैयारी, विश्व कप 2026 में स्थान पक्का करने का अभियान मौके पर पुलिस की कार्रवाई स्थानीय लोगों ने हादसे की सूचना तुरंत पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने दोनों युवकों को अस्पताल ले जाने से पहले ही मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने शवों का पोस्टमार्टम कराया और मामले में मर्ग दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। ईरानी हमलों से खाड़ी में बढ़ा तनाव, अरब लीग ने रविवार को बुलाई विदेश मंत्रियों की आपात बैठक पुलिस की जांच और अज्ञात वाहन की तलाश सबलगढ़ थाना के एएसआई रामबाबू निबोरिया ने बताया कि घटना के बाद अज्ञात वाहन की तलाश शुरू कर दी गई है। मृतक दोनों युवक नेपरी के निवासी थे और परिवार में उनकी अचानक मौत से शोक का माहौल बन गया है। भोपाल: ‘इश्क, धोखा और ब्लैकमेलिंग’, प्रेमिका की धमकी से टूटे इकलौते बेटे ने माँ की साड़ी से लगाया फंदा हादसे के बाद पुलिस ने इलाके में गश्त बढ़ा दी है और आसपास के सीसीटीवी फुटेज और गवाहों से जानकारी जुटा रही है। फिलहाल, अज्ञात वाहन की पहचान और चालक की गिरफ्तारी के लिए पुलिस लगातार प्रयास कर रही है। सड़क सुरक्षा की चेतावनी यह हादसा एक बार फिर सड़क सुरक्षा की अनदेखी को उजागर करता है। स्थानीय प्रशासन ने लोगों से सड़क पर सतर्क रहने और तेज़ रफ्तार वाहन से बचने की चेतावनी दी है।
FAKE COP CHAIN SNATCHER: नकली पुलिस बनकर 74 साल की बुज़ुर्ग महिला से लूटी चैन, CCTV में कैद हुई वारदात

HIGHLIGHTS: बुजुर्ग महिला विमला मिश्रा से नकली पुलिस बनकर लूटी गई सोने की चेन घटना जीवाजी विश्वविद्यालय गेट के पास हुई चेन की कीमत करीब 4 लाख रुपए बताई गई बाइक सवार दो युवकों ने मास्क पहनकर वारदात अंजाम दिया सीसीटीवी फुटेज के आधार पर पुलिस आरोपियों की तलाश कर रही FAKE COP CHAIN SNATCHER: ग्वालियर। विश्वविद्यालय थाना क्षेत्र के अनुपम नगर निवासी राजेश मिश्रा माधव कॉलेज में प्रोफेसर हैं। उनकी 74 वर्षीय मां विमला मिश्रा शुक्रवार सुबह रोजाना की तरह मॉर्निंग वॉक कर रही थीं। बता दें कि जैसे ही वह जीवाजी विश्वविद्यालय गेट से लौट रही थीं तभी बाइक सवार दो युवक उन्हें रोक लिया। भोपाल में जलसा-ए-शहादत: अमेरिका-इजराइल मुर्दाबाद के नारे, ट्रंप के पोस्टर कुचले गए; मौलाना ने आपत्तिजनक टिप्पणी की खुद को पुलिस अफसर बताकर महिला को डराया दोनों युवक मास्क लगाए हुए थे और सफेद फॉर्मल पैंट पहने थे। उन्होंने बुजुर्ग महिला से कहा कि आगे एक महिला से लूट की घटना हुई है और सुरक्षा के लिए उन्हें अपनी सोने की चेन उतारकर रखने को कहा। घरेलू गैस सिलेंडर महंगे, ईरान-इजराइल जंग के चलते सप्लाई संकट का खतरा; सरकार ने LPG उत्पादन बढ़ाने का इमरजेंसी आदेश दिया झपट्टा मारकर फरार हुए बदमाश महिला ने पहले मना किया और कहा कि वह घर जाकर चेन उतार लेंगी। बदमाशों ने धमकाया और महिला ने करीब ढाई तोला वजन की सोने की चेन उतार ली। जैसे ही वह चेन रूमाल में रखने लगीं, बदमाशों ने झपट्टा मारकर चेन छीन ली और बाइक से फरार हो गए। यूपी डिप्टी CM केशव मौर्य के हेलिकॉप्टर में हड़कंप: 2000 फीट की ऊंचाई पर डिस्प्ले बंद, अंदर धुआं भरते ही की इमरजेंसी लैंडिंग पुलिस जांच और सीसीटीवी फुटेज महिला की शिकायत के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और शहर में नाकाबंदी कराई गई, लेकिन बदमाश पकड़ में नहीं आए। सूत्रों की माने तो आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की जांच में बाइक सवार दो संदिग्ध दिखाई दिए। थाना प्रभारी विश्वविद्यालय, रविन्द्र कुमार जाटव ने बताया कि मामला दर्ज कर आरोपियों की तलाश की जा रही है।
CONGRES LEADER HONEY TRAP: कांग्रेस नेत्री का पूरा परिवार हनी ट्रैप में शामिल; रामलीला कलाकार से छीने सोने के गहने

HIGHLIGHTS: रामलीला कलाकार भरत भुटानी से हनी ट्रैप के जरिए सोने के गहने छीने आरोपियों में कांग्रेस नेत्री रीता आर्य, पति राजेंद्र बुंदेला, बेटी निधि आर्य और दामाद विशाल आर्य शामिल ग्वालियर के कांच मिल क्षेत्र से गिरफ्तार चारों आरोपियों के कब्जे से गहने बरामद पुलिस ने शुरुआत में झूठी लूट की कहानी बताने वाले आरोपियों का पर्दाफाश किया आरोपियों से गहन पूछताछ जारी CONGRES LEADER HONEY TRAP: मध्यप्रदेश। ग्वालियर में हनी ट्रैप के जरिए कोटा के ऑटो पार्ट्स व्यापारी और रामलीला कलाकार भरत भुटानी से सोने के गहने छीनने वाले गिरोह के चार सदस्यों को पुलिस ने शुक्रवार रात गिरफ्तार किया है। बताया जा है कि आरोपियों में कांग्रेस नेत्री रीता आर्य, उनके पति राजेंद्र बुंदेला, बेटी निधि आर्य और दामाद विशाल आर्य शामिल हैं। पुलिस ने चारों को कांच मिल क्षेत्र से गिरफ्तार किया है। पुलिया से 20 फीट नीचे गिरी गर्भवती महिला, अस्पताल पहुंचते ही दिया बच्ची को जन्म; हादसे के बाद भी मां-बेटी सुरक्षित गांधीनगर स्थित घर में बनाई गई योजना पुलिस के अनुसार, गुरुवार दोपहर कोटा (राजस्थान) निवासी भरत भुटानी को गांधी नगर स्थित आई-82 घर पर बुलाया गया। रीता आर्य और उनके परिवार ने पहले से योजना बनाई थी। पुलिस पूछताछ में रीता ने बताया कि भरत भुटानी से उनकी दोस्ती इंदौर निवासी सहेली नेहा के जरिए हुई थी। भरत इन दिनों रामलीला में काम करने के लिए ग्वालियर आए हुए थे। कमरे में बुलाकर छीने गहने गुरुवार दोपहर करीब 2:45 बजे भरत भुटानी रीता के घर पहुंचे। रीता और उनकी बेटी निधि ने उन्हें मेहमान की तरह बैठाया और बाद में रीता उन्हें कमरे में ले गईं। इसी दौरान रसोई में छिपे राजेंद्र और विशाल मुंह पर कपड़ा बांधकर कमरे में घुस आए। दोनों ने मोबाइल में रिकॉर्डिंग चालू कर भरत पर आरोप लगाए और जेल भेजने की धमकी दी। इसके बाद उन्होंने भरत के हाथ से अंगूठी, कड़ा और गले की सोने की चेन छीनी। ट्रोलिंग के बीच अदनान शेख का बड़ा बयान पत्नी ने शादी से पहले खुद बदला धर्म किसी पर दबाव नहीं सीसीटीवी फुटेज ने खोला मामला पड़ाव थाना प्रभारी शैलेन्द्र भार्गव ने बताया कि घटना के बाद भरत ने शुरुआत में लूट की कहानी बताई थी। जांच के दौरान आसपास लगे सीसीटीवी फुटेज देखी गई। फुटेज में राजेंद्र और विशाल चेहरा छिपाकर भागते दिखाई दिए, और कुछ देर बाद रीता और निधि भी उनके ठिकाने पर पहुंचती नजर आईं। GWALIOR WEATHER UPDATE: 8 साल में सबसे गर्म मार्च, ग्वालियर में पारा 35.7°C तक पहुंचा चारों आरोपियों से गहने बरामद पुलिस ने लोकेशन के आधार पर चारों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। उनके कब्जे से व्यापारी भरत भुटानी से छीने गए सोने के गहने भी बरामद किए गए। फिलहाल आरोपियों से गहन पूछताछ जारी है।
GWALIOR WEATHER UPDATE: 8 साल में सबसे गर्म मार्च, ग्वालियर में पारा 35.7°C तक पहुंचा

HIGHLIGHTS: मार्च का पहला सप्ताह 8 साल में सबसे गर्म दर्ज अधिकतम तापमान 35.7°C, न्यूनतम 18.1°C तेज धूप और गर्मी से लोग परेशान, जूस और ठंडे पेय पदार्थों की मांग बढ़ी मौसम विशेषज्ञों ने राजस्थान की गर्म हवाओं को बताया कारण आने वाले दिनों में तापमान में उतार-चढ़ाव की संभावना GWALIOR WEATHER UPDATE: मध्यप्रदेश। ग्वालियर में मार्च की शुरुआत भीषण गर्मी के साथ हो गयी है। मौसम विशेषज्ञों के अनुसार, राजस्थान की ओर से आ रही गर्म हवाओं के कारण तापमान में बढ़ोतरी हुई है। बता दें कि आने वाले दिनों में तापमान में उतार-चढ़ाव बना रह सकता है, लेकिन गर्मी के तेवर इसही तरह जारी रहने की संभावना है। डिजिटल फ्रॉड के शिकार हुए तो मिलेगी राहत, RBI देगा 25 हजार रुपये तक का मुआवजा लोगों को भीषण गर्मी का सामना तेज धूप और गर्मी के कारण लोग दिन में छांव तलाशते नजर आए। कई लोगों ने सिर और चेहरे को ढककर, पूरे आस्तीन के कपड़े पहनकर ही बाहर निकलना सुरक्षित समझा। बाजारों में जूस और ठंडे पेय पदार्थों की मांग में भी तेज वृद्धि हुई। लोगों ने अपने खान-पान में बदलाव किया और हल्का भोजन व नींबू पानी जैसे ठंडे पेय पदार्थों का सेवन शुरू किया। अयोध्या में अमिताभ बच्चन ने दो साल में चौथी जमीन खरीदी इतिहास में ग्वालियर की मार्च की गर्मी मौसम विशेषज्ञों ने बताया कि मार्च के पहले सप्ताह में इतनी गर्मी आखिरी बार वर्ष 2018 में देखी गई थी। मार्च महीने में ग्वालियर का मौसम बदलता रहता है। उदाहरण के लिए, 31 मार्च 2022 को दिन का पारा रिकॉर्ड 41.8 डिग्री पर पहुंचा, जबकि 1 मार्च 1972 को न्यूनतम तापमान 5.4 डिग्री रिकॉर्ड किया गया था। GWALIOR COLLEGE GANGRAPE: 20 वर्षीय युवती का अपहरण कर कॉलेज परिसर में गैंगरेप, तीन आरोपी गिरफ्तार जाने आपके शहर का हाल ग्वालियर: अधिकतम 35.7°C, न्यूनतम 18.1°C भोपाल: अधिकतम 34.5°C, न्यूनतम 17.8°C इंदौर: अधिकतम 36.2°C, न्यूनतम 19.0°C रतलाम: अधिकतम 35.0°C, न्यूनतम 18.5°C सागर: अधिकतम 34.8°C, न्यूनतम 17.5°C
GWALIOR COLLEGE GANGRAPE: 20 वर्षीय युवती का अपहरण कर कॉलेज परिसर में गैंगरेप, तीन आरोपी गिरफ्तार

HIGHLIGHTS: ग्वालियर के डबरा देहात क्षेत्र में 20 वर्षीय युवती से सामूहिक दुष्कर्म आरोपियों ने ई-रिक्शा में जबरन बैठाकर किया अपहरण कॉलेज परिसर में ले जाकर बारी-बारी से किया गैंगरेप जान से मारने की धमकी के कारण कई दिन तक चुप रही पीड़िता पुलिस ने तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर शुरू की पूछताछ GWALIOR COLLEGE GANGRAPE: ग्वालियर। मध्य प्रदेश के ग्वालियर जिले में 20 वर्षीय युवती के साथ सामूहिक दुष्कर्म का सनसनीखेज मामला सामने आया है। बता दें कि यह घटना 19 फरवरी की है। पीड़िता की तबीयत बिगड़ने के बाद उसने परिजनों को पूरी घटना बताई। जिसके बाद डबरा देहात थाना पुलिस ने तुरंत कार्रवाई करते हुए तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। कमल हासन पर लिलिपुट का चौंकाने वाला खुलासा मेरी जिंदगी का दर्द बना अप्पू राजा की कहानी दुकान के पास से किया अपहरण जानकारी के अनुसार, पीड़िता डबरा देहात क्षेत्र के एक गांव की रहने वाली है। 19 फरवरी की रात लगभग 8 बजे वह पास ही में टिक्की खाने के लिए गई थी। तभी ई-रिक्शा में सवार दो युवकों ने उसका मुंह दबाकर जबरन वाहन में बैठा लिया। रास्ते में उन्होंने अपने एक और साथी को साथ लिया और युवती को ‘अरु तिराहा’ स्थित कॉलेज परिसर में ले गए। अमेरिका-इजराइल बनाम ईरान जंग: आज रात हो सकता है अब तक का सबसे बड़ा हमला, मिसाइल लॉन्चर और फैक्ट्रियां तबाह? धमकी के डर से कई दिनों तक रही चुप कॉलेज परिसर में तीनों आरोपियों ने बारी-बारी से युवती के साथ दुष्कर्म किया। अगले दिन सुबह आरोपियों ने पीड़िता को वापस बुआ की दुकान के पास छोड़ दिया और किसी को घटना बताने पर जान से मारने की धमकी दी। डर के कारण पीड़िता कई दिनों तक चुप रही, लेकिन तबीयत बिगड़ने पर उसने अपनी चाची को पूरी घटना बता दी। निवेशकों के चार दिन में 13 लाख करोड़ रुपये डूबे, ईरान-इजरायल युद्ध के बीच शेयर बाजार में कोहराम पुलिस ने दबिश देकर तीनों आरोपियों को पकड़ा शुक्रवार शाम परिजन पीड़िता को लेकर डबरा देहात थाने पहुंचे। पुलिस ने अपहरण और सामूहिक दुष्कर्म की धाराओं में मामला दर्ज किया और तीनों आरोपियों को गिरफ्तार किया। आंध्र प्रदेश के शराब घोटाले में ED की बड़ी कार्रवाई, 441 करोड़ से अधिक की संपत्तियां अटैच की गिरफ्तार आरोपी पुलिस के मुताबिक तीनो आरोपियों भूपेंद्र बाथम (23) – चौकीदार सोनू बाथम (25) – ई-रिक्शा चालक अभिषेक परिहार (28) – ई-रिक्शा चालक को गिरफ्तार कर लिया गया है। वहीं थाना प्रभारी सुधाकर सिंह तोमर के अनुसार, आरोपियों से गहन पूछताछ की जा रही है और मामले की जांच जारी है।
GWALIOR HIGH COURT: हाईकोर्ट सख्त: आदेश की अवहेलना पर सिविल जज के आचरण की जांच के निर्देश

HIGHLIGHTS: हाईकोर्ट ने आदेश की अवहेलना पर सिविल जज के आचरण की जांच के निर्देश दिए विवादित संपत्ति पर यथास्थिति आदेश के बावजूद निर्माण का आरोप ट्रायल कोर्ट ने गवाहों के बयान दर्ज किए बिना PWD से रिपोर्ट मंगाई रिपोर्ट भेजने में निर्धारित न्यायिक प्रक्रिया का पालन नहीं हुआ मामले की अगली सुनवाई 20 अगस्त को होगी GWALIOR HIGH COURT: ग्वालियर। हाईकोर्ट की एकलपीठ ने अपने आदेश की अवहेलना और न्यायिक प्रक्रिया में लापरवाही को गंभीरता से लेते हुए एक सिविल जज के आचरण की जांच कराने के निर्देश दिए हैं। बता दें कि अदालत ने यह मामला किसी अन्य सिविल जज को सौंपते हुए चार माह के भीतर पूरी जांच कर रिपोर्ट पेश करने को कहा है। US-Iran संघर्ष के बीच PM मोदी ने की फ्रांस के राष्ट्रपति से चर्चा, जानें किन मुद्दों पर हुई बात यथास्थिति आदेश के बावजूद शुरू हुआ निर्माण मामला अशोक कुमार एवं अन्य बनाम मीरा देवी से जुड़ा है। वर्ष 2013 में विवादित संपत्ति को लेकर अदालत ने यथास्थिति बनाए रखने का अंतरिम आदेश जारी किया था। इसके बावजूद प्रतिवादी पक्ष द्वारा कथित रूप से विवादित जमीन पर निर्माण कार्य शुरू कर दिया गया। इसके बाद याचिकाकर्ता अशोक कुमार ने हाईकोर्ट में अवमानना याचिका दायर की। GWALIOR AICD ATTACK: दहेज़ में कार न मिलने पर मां सहित बच्चे पर फेंका एसिड; गोद में सो रही थी 4 माह की बच्ची ट्रायल कोर्ट से मांगी गई थी जांच रिपोर्ट मामले की सुनवाई के दौरान हाईकोर्ट ने 4 अप्रैल 2024 को ट्रायल कोर्ट को निर्देश दिया था कि वह जांच कर यह स्पष्ट करे कि क्या अदालत के अंतरिम आदेश का उल्लंघन करते हुए निर्माण किया गया है। ट्रायल कोर्ट को चार माह के भीतर जांच पूरी कर रिपोर्ट प्रस्तुत करने और 24 अप्रैल 2024 को पक्षकारों को व्यक्तिगत रूप से उपस्थित करने के निर्देश भी दिए गए थे। LIZZARDS IN WATER TANK: इंदौर के बाद ग्वालियर में पानी पर सवाल: PM आवास टंकी में मिलीं 5 मरी छिपकलियां; निगम पर लगे लापरवाही के आरोप जांच प्रक्रिया में बरती गई लापरवाही हालांकि लंबे समय तक रिपोर्ट पेश नहीं की गई। बाद में ट्रायल कोर्ट ने विधिवत जांच प्रक्रिया अपनाने के बजाय लोक निर्माण विभाग (PWD) के कार्यपालन यंत्री से स्थल निरीक्षण रिपोर्ट मंगाकर सीधे हाईकोर्ट को भेज दी। कोर्ट ने पाया कि यह रिपोर्ट पक्षकारों की अनुपस्थिति में तैयार की गई प्रतीत होती है और निर्धारित प्रक्रिया का भी पालन नहीं किया गया। नेटफ्लिक्स पर सच्ची क्राइम कहानियों की डरावनी डॉक्यूमेंट्रीज: रहस्य, अपराध और रोमांच जो आपके रोंगटे खड़े कर दें! अगली सुनवाई 20 अगस्त को हाईकोर्ट ने स्पष्ट किया है कि इस रिपोर्ट पर भरोसा नहीं किया जा सकता और मामले की विधिवत जांच आवश्यक है। अदालत ने मामले की जांच किसी अन्य सिविल जज से कराने के निर्देश दिए हैं। इस मामले की अगली सुनवाई 20 अगस्त को निर्धारित की गई है।
GWALIOR AICD ATTACK: दहेज़ में कार न मिलने पर मां सहित बच्चे पर फेंका एसिड; गोद में सो रही थी 4 माह की बच्ची

HIGHLIGHTS: ग्वालियर में दहेज में कार न मिलने पर पति ने पत्नी पर फेंका एसिड महिला की गोद में सो रही 4 माह की बच्ची भी झुलसी बहू को बचाने आए ससुर पर भी पड़े एसिड के छींटे शादी के कुछ दिन बाद से ही शुरू हो गई थी कार की मांग पुलिस ने आरोपी पति के खिलाफ केस दर्ज कर तलाश शुरू की GWALIOR AICD ATTACK: मध्यप्रदेश। ग्वालियर में दहेज में कार की मांग को लेकर एक नवविवाहिता पर उसके पति द्वारा एसिड फेंकने का मामला सामने आया है। घटना में महिला के साथ उसकी चार माह की बच्ची भी झुलस गई है। बता दें कि महिला को बचाने पहुंचे ससुर पर भी एसिड के छींटे पड़े, घटना 1 मार्च 2026 की रात करीब 9 बजे लोहिया बाजार इलाके में हुई। LIZZARDS IN WATER TANK: इंदौर के बाद ग्वालियर में पानी पर सवाल: PM आवास टंकी में मिलीं 5 मरी छिपकलियां; निगम पर लगे लापरवाही के आरोप बेटी को ले मायके वाले घटना के बाद घायल महिला को तुरंत अस्पताल ले जाया गया। इलाज के बाद महिला और उसकी बच्ची को मायके पक्ष के लोग अपने साथ ले गए। पीड़िता की शिकायत पर कोतवाली थाना पुलिस ने आरोपी पति के खिलाफ दहेज प्रताड़ना और हमला करने का मामला दर्ज कर लिया है। नेटफ्लिक्स पर सच्ची क्राइम कहानियों की डरावनी डॉक्यूमेंट्रीज: रहस्य, अपराध और रोमांच जो आपके रोंगटे खड़े कर दें! शादी के कुछ दिन बाद शुरू हुई दहेज की मांग जानकारी के अनुसार डबरा निवासी 28 वर्षीय योगिता अग्रवाल की शादी 6 फरवरी 2024 को लोहिया बाजार निवासी मनन अग्रवाल से हिंदू रीति-रिवाज से हुई थी। पीड़िता के पिता ने शादी में अपनी क्षमता से अधिक खर्च किया था। शादी के करीब 15 से 20 दिन बाद ही ससुराल पक्ष ने कार की मांग शुरू कर दी। पति मनन अग्रवाल बार-बार पत्नी पर दबाव बनाता था कि वह अपने पिता से कार दिलाने के लिए कहे। योगिता ने आर्थिक स्थिति का हवाला देते हुए मना किया, लेकिन इसके बाद उसे लगातार प्रताड़ित किया जाने लगा। Special Train Launch: होली के बाद यात्रियों को राहत: झांसी से निजामुद्दीन के बीच विशेष ट्रेन शुरू, 8 मार्च तक चलेगी नशे में घर पहुंचकर किया हमला बताया जा रहा है कि होलिका दहन से एक दिन पहले 1 मार्च की रात आरोपी पति नशे की हालत में घर पहुंचा और फिर से कार की मांग करने लगा। पत्नी द्वारा विरोध करने पर उसने पास रखी एसिड की बोतल लाकर उस पर फेंक दी। उस समय महिला अपनी चार माह की बच्ची को गोद में लिए हुई थी, जिस पर भी एसिड की कुछ बूंदें गिर गईं। T20 World Cup: 34 छक्के, 39 चौके और 499 रन…., दूसरे सेमीफाइनल में बने कई रिकॉर्ड पुलिस ने दर्ज किया मामला कोतवाली थाना प्रभारी मोहिनी वर्मा के अनुसार महिला की शिकायत पर आरोपी पति के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है। फिलहाल आरोपी की तलाश की जा रही है और मामले की जांच जारी है।
LIZZARDS IN WATER TANK: इंदौर के बाद ग्वालियर में पानी पर सवाल: PM आवास टंकी में मिलीं 5 मरी छिपकलियां; निगम पर लगे लापरवाही के आरोप

HIGHLIGHTS: ग्वालियर के मानपुर इलाके में PM आवास फ्लैट्स की टंकी में 5 मरी छिपकलियां मिलीं टंकी से करीब 1300 फ्लैट्स में पानी की सप्लाई होती है रहवासियों ने नगर निगम पर लापरवाही का आरोप लगाया लोग अब टंकी का पानी पीने से बच रहे हैं, RO पानी मंगवा रहे नगर निगम ने घटना को दुर्भाग्यपूर्ण बताते हुए स्थायी समाधान का भरोसा दिया LIZZARDS IN WATER TANK: मध्यप्रदेश। ग्वालियर के मानपुर इलाके में प्रधानमंत्री आवास योजना (PMAY) के तहत बने फ्लैट्स में पीने के पानी की टंकी से पांच मरी हुई छिपकलियां मिलने का मामला सामने आया है। यह टंकी करीब 1300 फ्लैट्स में पानी सप्लाई करती है। घटना सामने आने के बाद रहवासियों में नाराजगी फैल गई है और उन्होंने नगर निगम पर लापरवाही का आरोप लगाया है। स्थानीय लोगों ने बताया कि ब्लॉक E-52, फेज-1 की टंकी में ये छिपकलियां मिलीं। रहवासियों ने खुद टंकी से मरी हुई छिपकलियां निकालीं, जिसका वीडियो भी सोशल मीडिया पर सामने आया है। इसके बाद कई लोग अब टंकी का पानी पीने से बच रहे हैं और बाहर से RO का पानी मंगवा रहे हैं। नेटफ्लिक्स पर सच्ची क्राइम कहानियों की डरावनी डॉक्यूमेंट्रीज: रहस्य, अपराध और रोमांच जो आपके रोंगटे खड़े कर दें! टंकी की सफाई न होने का आरोप फ्लैट में रहने वाले लोगों का कहना है कि वे पिछले करीब दो साल से यहां रह रहे हैं, लेकिन पानी की टंकी की नियमित सफाई नहीं की गई है। उनका आरोप है कि इस समस्या को लेकर कई बार नगर निगम में शिकायत की गई, लेकिन अधिकारियों ने कोई ठोस कार्रवाई नहीं की। रहवासियों का कहना है कि हाल ही में वे नगर निगम अधिकारियों से भी मिले थे और समस्या बताई थी। अधिकारियों ने समाधान का भरोसा दिया था, लेकिन अब तक स्थिति में कोई सुधार नहीं हुआ है। Special Train Launch: होली के बाद यात्रियों को राहत: झांसी से निजामुद्दीन के बीच विशेष ट्रेन शुरू, 8 मार्च तक चलेगी सफाई और सुरक्षा पर भी सवाल स्थानीय लोगों ने यह भी आरोप लगाया कि आवास परिसर में सफाई और सुरक्षा व्यवस्था भी बेहद खराब है। उनका कहना है कि यहां तैनात ठेकेदार शिकायतों को नजरअंदाज करता है। परिसर में पांच गार्ड होने चाहिए, लेकिन फिलहाल केवल दो ही गार्ड तैनात हैं, जिससे चोरी और अन्य घटनाओं का खतरा बना रहता है। MP: मोहन यादव मंत्रिमंडल में शामिल हो सकते हैं नए चेहरे…. कैबिनेट में बदलाव की सुगबुगाहट तेज निगम आयुक्त ने दिया यह बयान नगर निगम आयुक्त संघ प्रिया ने कहा कि इंदौर की घटना के बाद शहर की कई टंकियों की सफाई कराई गई थी और उन्हें ढका भी गया था। उन्होंने माना कि टंकी में छिपकली गिरना दुर्भाग्यपूर्ण है। आयुक्त के अनुसार संबंधित ठेकेदार का ठेका समाप्त हो चुका है और जल्द ही रहवासियों से चर्चा कर स्थायी व्यवस्था की जाएगी।
Special Train Launch: होली के बाद यात्रियों को राहत: झांसी से निजामुद्दीन के बीच विशेष ट्रेन शुरू, 8 मार्च तक चलेगी

HIGHLIGHTS: होली के बाद यात्रियों की भीड़ को देखते हुए विशेष ट्रेन चलाई गई ट्रेन संख्या 01823 झांसी से 5 से 8 मार्च तक संचालित होगी वापसी ट्रेन 01824 निजामुद्दीन से 9 मार्च तक चलेगी ट्रेन दतिया, डबरा, ग्वालियर, मुरैना, आगरा और मथुरा में रुकेगी यह अनारक्षित विशेष ट्रेन यात्रियों की भीड़ कम करने के लिए चलाई गई है Special Train Launch: ग्वालियर। होली के बाद बड़ी संख्या में लोग अपने घरों से वापस काम और रोजगार के लिए दिल्ली और अन्य शहरों की ओर लौटते हैं। इसी बढ़ती भीड़ को ध्यान में रखते हुए रेलवे ने झांसी से दिल्ली के बीच एक विशेष अनारक्षित ट्रेन चलाने का फैसला किया है। यह ट्रेन वीरांगना लक्ष्मीबाई झांसी रेलवे स्टेशन से हजरत निजामुद्दीन स्टेशन के बीच संचालित की जा रही है, जिससे यात्रियों को काफी राहत मिलने की उम्मीद भी है। T20 World Cup: 34 छक्के, 39 चौके और 499 रन…., दूसरे सेमीफाइनल में बने कई रिकॉर्ड रेलवे के अनुसार ट्रेन संख्या 01823 का संचालन 5 मार्च से शुरू किया गया है और यह 8 मार्च तक प्रतिदिन इस ट्रैन को चलाया जाएगा। इस दौरान यह ट्रेन कुल पांच फेरे लगाएगी, वहीं वापसी दिशा में ट्रेन संख्या 01824 निजामुद्दीन से 9 मार्च तक प्रतिदिन चलेगी और पांच फेरे पूरे करेगी। MP: मोहन यादव मंत्रिमंडल में शामिल हो सकते हैं नए चेहरे…. कैबिनेट में बदलाव की सुगबुगाहट तेज दोपहर में झांसी से रवाना होगी ट्रेन यह विशेष ट्रेन वीरांगना लक्ष्मीबाई झांसी स्टेशन से दोपहर 3:45 बजे रवाना होगी। रास्ते में यह दतिया, डबरा और ग्वालियर जैसे प्रमुख स्टेशनों पर रुकेगी। इसके बाद मुरैना, धौलपुर, आगरा, मथुरा और कोसीकलां होते हुए यह रात 11:25 बजे निजामुद्दीन स्टेशन पहुंचेगी। T20 World Cup: भारत लगातार दूसरी बार फाइनल में… इससे पहले सिर्फ 2 टीमें ही कर पाई ये कमाल सुबह निजामुद्दीन से वापसी वापसी में यह ट्रेन निजामुद्दीन स्टेशन से सुबह 4:10 बजे रवाना होगी। विभिन्न स्टेशनों पर रुकते हुए यह ग्वालियर सुबह 11:30 बजे पहुंचेगी और दोपहर 2:45 बजे वीरांगना लक्ष्मीबाई झांसी स्टेशन पर अपनी यात्रा समाप्त करेगी। Elections : 10 राज्यों से राज्यसभा की 37 रिक्त सीटों के लिए 39 उम्मीदवार मैदान में… सुरक्षा और व्यवस्था पर विशेष ध्यान रेलवे प्रशासन ने होली के बाद बढ़ने वाली भीड़ को देखते हुए प्रमुख स्टेशनों पर सुरक्षा व्यवस्था भी बढ़ा दी है। रेलवे सुरक्षा बल (RPF) और अन्य कर्मचारियों को यात्रियों की सुरक्षित और सुगम यात्रा सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए हैं।
Gwalior Bride Threatened: शादी के 7 दिन पहले युवती को जाने से मरने की धमकी, आरोपी समीर खान गिरफ्तार

HIGHLIGHTS: ग्वालियर में 22 वर्षीय युवती को शादी से पहले धमकी आरोपी समीर खान ने कहा—स्टेज पर गोली मारूंगा, एसिड फेंक दूंगा बारात में हंगामा करने की धमकी के साथ परिवार को भी खतरा दो साल पहले हुई मारपीट का मामला भी कोर्ट में विचाराधी गिरवाई थाना ने आरोपी को गिरफ्तार कर कानूनी कार्रवाई शुरू की GWALIOR NEWS: मध्यप्रदेश। ग्वालियर से एक सनसनीखेज़ मामला सामने आया है, जहां सिकंदर कंपू, गिरवाई क्षेत्र में रहने वाली 22 वर्षीय युवती अंजली की शादी 11 मार्च को तय थी। लेकिन 3 मार्च को पड़ोसी समीर खान ने युवती को धमकी दी कि अगर उसने मारपीट के मामले में अपने बयान नहीं बदले तो वह शादी के स्टेज पर दूल्हे के सामने उसे गोली मार देगा। करणवीर बोहरा के पिता और फिल्म प्रोड्यूसर महेंद्र बोहरा का निधन, तेजा और टक्कर जैसी फिल्मों के निर्माता रहे एसिड और बारात में हंगामा की धमकी आरोपी ने युवती को चेतावनी दी कि वह उसके चेहरे पर एसिड फेंक देगा और शादी में इतना बवाल करेगा कि बारात लौट जाएगी। इतना ही नहीं, उसने पूरे परिवार को भी जान से मारने की धमकी दी थी। LAWRENCE BISHNOI GANG MEMEBER: लॉरेंस बिश्नोई गैंग की साजिश नाकाम, अशोकनगर में 6 पेट्रोल बम के साथ शूटर गिरफ्तार पुरानी मारपीट का मामला युवती ने बताया कि आरोपी दो साल पहले 2024 में उसके साथ छेड़छाड़ और मारपीट कर चुका था। तब इसकी शिकायत गिरवाई थाना में दर्ज कराई गई थी। अब भी आरोपी बार-बार कोर्ट में उसके बयान बदलने का दबाव बना रहा था। सचिन तेंदुलकर के बेटे अर्जुन की शादी: सानिया चंडोक संग मुंबई में रचाई जोड़ी, अमिताभ, अंबानी, धोनी-द्रविड़ समेत सितारे हुए शामिल पुलिस ने तुरंत कार्रवाई की युवती की शिकायत पर गिरवाई थाना पुलिस ने समीर खान के खिलाफ मामला दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस का कहना है कि आरोपी के खिलाफ कानूनी कार्रवाई जारी है और जांच चल रही है। सचिन तेंदुलकर के बेटे अर्जुन की शादी: सानिया चंडोक संग मुंबई में रचाई जोड़ी, अमिताभ, अंबानी, धोनी-द्रविड़ समेत सितारे हुए शामिल परिवार और युवती की सुरक्षा सुनिश्चित पुलिस ने युवती और उसके परिवार की सुरक्षा के लिए विशेष इंतजाम किए हैं। गिरवाई थाना ने यह भी कहा कि आरोपी को कोर्ट में पेश कर आगे की कानूनी प्रक्रिया पूरी की जाएगी।