GUNA BIKE ACCIDENT: ड्यूटी से लौटते समय सड़क हादसे में कंप्यूटर ऑपरेटर की मौत

GUNA BIKE ACCIDENT: गुना। जिले के बमोरी क्षेत्र में शुक्रवार रात एक दर्दनाक सड़क हादसे में अस्पताल में पदस्थ कंप्यूटर ऑपरेटर की मौत हो गई। बता दें कि मृतक की पहचान रवि अग्रवाल (40), निवासी गुना के रूप में हुई है। वह बमोरी अस्पताल में कंप्यूटर ऑपरेटर के पद पर कार्यरत थे और शुक्रवार शाम ड्यूटी पूरी कर बाइक से गुना लौट रहे थे। ATM SMALL CURRENCY NOTES: छुट्टे की समस्या होगी खत्म, अब ATM से मिलेंगे ₹10, ₹20 और ₹50 के नोट परिजन रातभर करते रहे तलाश रवि अग्रवाल प्रतिदिन शाम करीब 7 बजे तक घर पहुंच जाते थे, लेकिन शुक्रवार को देर रात तक घर नहीं लौटे। मोबाइल फोन चालू होने के बावजूद कॉल का कोई जवाब नहीं मिला। जिसके बाद परिजनों ने उनकी तलाश शुरू की और बमोरी पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने रात में खोजबीन की, लेकिन कोई सुराग नहीं मिला। सड़क किनारे मिला शव सूत्रों की माने तो शनिवार सुबह नेगमा के पास ग्रामीणों ने सड़क किनारे एक व्यक्ति को पड़ा देखा और पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची कैंट पुलिस ने शव के पास मिले बैग से पहचान पत्र बरामद किया, जिससे मृतक की शिनाख्त हुई। SHEOPUR CRIMES : 58.90 लाख की अवैध शराब जब्त, श्योपुर पुलिस की बड़ी कार्रवाई; दो आरोपी गिरफ्तार सिर में गंभीर चोट से मौत प्रारंभिक जांच में आशंका जताई जा रही है कि सामने से आ रहे किसी वाहन के कारण बाइक अनियंत्रित हो गई और सड़क से नीचे गिर गई। जिसके बाद सिर में गंभीर अंदरूनी चोट लगने से उनकी मौत हो गई। शव का जिला अस्पताल में पोस्टमार्टम किया जा रहा है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
ATM SMALL CURRENCY NOTES: छुट्टे की समस्या होगी खत्म, अब ATM से मिलेंगे ₹10, ₹20 और ₹50 के नोट

ATM SMALL CURRENCY NOTES: मध्यप्रदेश। देशभर में छुट्टे पैसों की समस्या को खत्म करने के लिए सरकार एक नई पहल करने जा रही है। जल्द ही लोगों को ATM से ₹10, ₹20 और ₹50 जैसे छोटे करेंसी नोट निकालने की सुविधा मिल सकती है। बता दें कि इसका उद्देश्य रोजमर्रा के लेन-देन में होने वाली परेशानी को कम करना है। MP Weather Update: ग्वालियर में मौसम का बदला मिजाज, अगले 72 घंटे भारी; 20 जिलों में आंधी-बारिश का अलर्ट मुंबई में शुरू हुआ पायलट प्रोजेक्ट सरकार ने इस योजना का पायलट प्रोजेक्ट मुंबई में शुरू कर दिया है। यहां कुछ ATM मशीनों से छोटे करेंसी नोट निकालने की सुविधा का ट्रायल किया जा रहा है। ट्रायल के दौरान यह देखा जाएगा कि छोटे नोटों की मांग और सप्लाई को ATM के जरिए कितना बेहतर तरीके से पूरा किया जा सकता है। UPI के दौर में भी क्यों जरूरी है कैश भले ही डिजिटल पेमेंट और UPI का चलन तेजी से बढ़ा है, लेकिन लोकल मार्केट, ऑटो-रिक्शा, बस किराया, स्ट्रीट वेंडर्स और छोटे दुकानदारों के यहां आज भी कैश की जरूरत बनी रहती है। वहीं, छोटे नोट न होने की वजह से लोगों को अक्सर दिक्कतों का सामना करना पड़ता है। सरकार की योजना है कि ये ATM रेलवे स्टेशन, बस डिपो, अस्पताल, लोकल बाजार और सरकारी दफ्तरों जैसी भीड़भाड़ वाली जगहों पर लगाए जाएं।
MP Weather Update: ग्वालियर में मौसम का बदला मिजाज, अगले 72 घंटे भारी; 20 जिलों में आंधी-बारिश का अलर्ट

MP Weather Update: ग्वालियर। मध्य प्रदेश में मौसम ने अचानक करवट ले ली है। स्ट्रांग वेस्टर्न डिस्टर्बेंस के सक्रिय होने से राज्य के उत्तरी हिस्सों में ठंड, कोहरा और बारिश का असर एक साथ देखने को मिल रहा है। बता दें कि मौसम विभाग ने 1 से 3 फरवरी तक ग्वालियर, चंबल, सागर और उज्जैन संभाग के करीब 20 जिलों में गरज-चमक के साथ बारिश और तेज हवाओं का अलर्ट जारी किया है। MORENA BULLDOZER ACTION: कैलारस तहसील में प्रशासन का बुलडोजर एक्शन, 84 बीघा शासकीय भूमि से हटाया अतिक्रमण विजिबिलिटी घटकर 50 मीटर तक शनिवार सुबह ग्वालियर, मुरैना, भिंड, दतिया, शिवपुरी, टीकमगढ़, छतरपुर, सागर, सतना, रीवा और सिंगरौली सहित कई जिलों में घना कोहरा छाया रहा। कई इलाकों में विजिबिलिटी घटकर 50 मीटर तक रह गई, जिससे यातायात भी प्रभावित हुआ। MORENA NEWS : स्कॉर्पियो और स्विफ्ट ने बुजुर्ग को कुचला, 7 दिन बाद CCTV फुटेज में सामने आया सच 1 से 3 फरवरी तक बारिश का अलर्ट मौसम विभाग के अनुसार 1 फरवरी को ग्वालियर, श्योपुर, मुरैना, भिंड, दतिया, शिवपुरी, गुना, अशोकनगर, निवाड़ी, टीकमगढ़ और छतरपुर में बारिश की संभावना है। वहीं 2 और 3 फरवरी को भी इन जिलों समेत पन्ना, सतना और रीवा में बारिश और आंधी का दौर जारी रह सकता है। MP WEATHER UPDATE: MP में स्ट्रॉन्ग सिस्टम से 3 दिन भीगेगा प्रदेश; भोपाल, इंदौर-ग्वालियर में भी अलर्ट 25 शहरों में 10 डिग्री से नीचे तापमान बारिश से पहले ही ठंड का असर तेज हो गया है। भोपाल और ग्वालियर समेत 25 शहरों में न्यूनतम तापमान 10 डिग्री से नीचे पहुंच चुका है। राजगढ़ प्रदेश का सबसे ठंडा जिला रहा, जहां तापमान 3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। मौसम विभाग के अनुसार 10 फरवरी तक रुक-रुक कर बारिश का सिलसिला जारी रह सकता है।
SHEOPUR CRIMES : 58.90 लाख की अवैध शराब जब्त, श्योपुर पुलिस की बड़ी कार्रवाई; दो आरोपी गिरफ्तार

SHEOPUR CRIMES : मध्यप्रदेश। श्योपुर जिले में पुलिस ने अवैध शराब तस्करी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए 58 लाख 90 हजार रुपये की अंग्रेजी शराब जब्त की है। राजस्थान-श्योपुर सीमा पर की गई इस कार्रवाई में पुलिस ने शराब से भरा एक ट्रक जब्त किया, जबकि राजस्थान के दो आरोपियों को मौके से गिरफ्तार किया गया। GWALIOR WEATHER UPDATE : एमपी में मौसम का यू-टर्न, 26 जनवरी से वेस्टर्न डिस्टरबेंस का होगा असर मुखबिर की सूचना पर नाकाबंदी सूत्रों के मुताबिक पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली थी कि राजस्थान से अवैध शराब की बड़ी खेप श्योपुर लाई जा रही है। इसके बाद थाना देहात पुलिस ने खातौली-श्योपुर रोड पर जलालपुरा चौकी के सामने ग्राम जलालपुरा में नाकाबंदी की। MORENA FIRING CASE : मुरैना में बदमाशों के हौसले बुलंद, युवक पर की फायरिंग 635 पेटी अंग्रेजी शराब बरामद ट्रक की तलाशी में अंग्रेजी शराब की कुल 635 पेटियां बरामद की गईं, जिनकी मात्रा 4863 बल्क लीटर है। बताया जा रहा है कि शराब की अनुमानित कीमत करीब 33 लाख 90 हजार रुपये है, जबकि ट्रक की कीमत लगभग 25 लाख रुपये आंकी गई है। राजस्थान के दो आरोपी गिरफ्तार गिरफ्तार आरोपियों की पहचान माधवलाल मेघवाल और धर्मेंद्र मीणा दोनों राजस्थान, चित्तौड़गढ़ के निवासी हैं। पुलिस ने दोनों के खिलाफ आबकारी अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
MORENA BULLDOZER ACTION: कैलारस तहसील में प्रशासन का बुलडोजर एक्शन, 84 बीघा शासकीय भूमि से हटाया अतिक्रमण

MORENA BULLDOZER ACTION: मुरैना। कैलारस तहसील क्षेत्र की ग्राम पंचायत सेमई में शुक्रवार को प्रशासन ने बड़ी कार्रवाई की। जिसमे 84 बीघा से अधिक शासकीय भूमि को अतिक्रमण से मुक्त कराया गया, इस जमीन की अनुमानित कीमत करीब 17 करोड़ रुपये बताई जा रही है। बता दें कि कार्रवाई कैलारस तहसीलदार नरेश शर्मा के नेतृत्व में की गई थी। सरसों की फसल खड़ी कर किया था कब्जा प्रशासनिक जांच में सामने आया कि सेमई गांव के 34 ग्रामीणों ने शासकीय भूमि पर अवैध कब्जा कर रखा था। कब्जाधारियों ने जमीन पर सरसों की फसल बोकर खेती शुरू कर दी थी। इस संबंध में जिला प्रशासन को लगातार शिकायतें मिल रही थीं। MORENA NEWS : स्कॉर्पियो और स्विफ्ट ने बुजुर्ग को कुचला, 7 दिन बाद CCTV फुटेज में सामने आया सच जेसीबी और ट्रैक्टर से हटाया गया अतिक्रमण शुक्रवार दोपहर तहसीलदार के नेतृत्व में राजस्व और पुलिस की संयुक्त टीम मौके पर पहुंची। जिसके बाद टीम ने जेसीबी और ट्रैक्टर की मदद से खड़ी फसल को नष्ट कर जमीन को कब्जा मुक्त कराया। भारी पुलिस और राजस्व बल रहा मौजूद कार्रवाई के दौरान किसी भी अप्रिय स्थिति से निपटने के लिए व्यापक इंतजाम किए गए थे। मौके पर 35 पटवारी, 80 कोटवार और करीब 30 पुलिस अधिकारी व कर्मचारी तैनात रहे। तहसीलदार नरेश शर्मा ने बताया कि शासकीय भूमि पर किसी भी तरह का अवैध कब्जा बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। आगे भी ऐसे मामलों में सख्त कार्रवाई जारी रहेगी। CONGRESS PCC CHIEF : भ्रष्टाचार पर जीतू पटवारी का बड़ा हमला, बोले- एमपी का हर कलेक्टर चोर
MORENA NEWS : स्कॉर्पियो और स्विफ्ट ने बुजुर्ग को कुचला, 7 दिन बाद CCTV फुटेज में सामने आया सच

MORENA NEWS : मुरैना। शहर के बालाजी पैलेस मैरिज गार्डन के पास 65 वर्षीय बुजुर्ग की मौत का मामला अब संदिग्ध हो गया है। पहले जिसे सड़क हादसा माना जा रहा था, वह अब सुनियोजित हत्या की ओर इशारा कर रहा है। घटना के 7 दिन बाद सामने आए CCTV फुटेज ने पूरे घटनाक्रम पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। GWALIOR TRUCK ACCIDENT: भिंड रोड पर दर्दनाक हादसा, चार लोगों की मौत, ड्राइवर फरार 10 सेकंड के अंतर में दो कारों ने कुचला घटना 22 जनवरी, गुरुवार दोपहर की है। मृतक मुन्ना शर्मा (65) अपने घर जा रहे थे। जैसे ही वे बालाजी पैलेस मैरिज गार्डन रोड पर पहुंचे, पीछे से आई तेज रफ्तार बिना नंबर की सफेद स्कॉर्पियो ने उन्हें लहराते हुए टक्कर मारी और कुचलते हुए निकल गई। इसके करीब 10 सेकंड बाद, पीछे से आई सफेद स्विफ्ट कार ने सड़क पर गिरे मुन्ना शर्मा को दोबारा कुचल दिया और मौके पर ही उनकी मौत हो गई। हादसा समझकर कर दिया गया अंतिम संस्कार शुरुआत में पुलिस ने मामले को सड़क दुर्घटना मानते हुए मर्ग कायम किया। इसी आधार पर परिजनों ने अंतिम संस्कार भी कर दिया। हालांकि परिजन शुरू से ही इसे हादसा मानने को तैयार नहीं थे। ANUPPUR ACCIDENT NEWS: रीवा–अमरकंटक मार्ग पर भीषण हादसा, बाइकों की आमने-सामने भिड़ंत; 4 लोग घायल 7 दिन बाद मिला CCTV फुटेज मृतक के परिजन लगातार सच्चाई की तलाश में आसपास लगे CCTV कैमरों की जांच करते रहे। घटना के 7 दिन बाद एक कैमरे का फुटेज मिला, जिसमें पूरी वारदात कैद है। वीडियो में साफ दिखाई देता है कि पहले स्कॉर्पियो और फिर स्विफ्ट कार ने बुजुर्ग को कुचला। ब्याज के काम से जुड़ी रंजिश की आशंका परिजनों के अनुसार, मुन्ना शर्मा लंबे समय से बोहरगत ब्याज का काम करते थे और इसके लिए उनके पास वैध लाइसेंस भी था। आशंका जताई जा रही है कि किसी लेन-देन या रंजिश के चलते यह साजिश रची गई हो सकती है। BHIND CONGRESS PROTEST : गणतंत्र दिवस पर भिंड में कांग्रेस का विरोध प्रदर्शन, गौ-सेवा के नाम पर हो रहा गायों का कत्लेआम बेटे का आरोप: यह हादसा नहीं, हत्या है मृतक के बेटे नीलेंद्र शर्मा ने कहा यह सड़क हादसा नहीं, बल्कि सुनियोजित हत्या है। CCTV में साफ दिख रहा है कि दो गाड़ियों ने जानबूझकर पिता को कुचला। हमने खुद फुटेज जुटाकर पुलिस को सौंपा है। अब सच सामने लाना पुलिस की जिम्मेदारी है। पुलिस: प्रथम दृष्टया साजिश के संकेत कोतवाली थाना प्रभारी अमित भदौरिया ने बताया कि CCTV फुटेज को जांच में शामिल कर लिया गया है। उन्होंने कहा कि वीडियो में पीछे से टक्कर मारने की बात सामने आई है जिसके बाद संदेहियों की पहचान कर ली गई है। उन्हें बुलाकर फरियादी के साथ पूछताछ की जाएगी।
GWALIOR TRUCK ACCIDENT: भिंड रोड पर दर्दनाक हादसा, चार लोगों की मौत, ड्राइवर फरार

GWALIOR TRUCK ACCIDENT: ग्वालियर। घने कोहरे के बीच शुक्रवार सुबह एक भीषण सड़क हादसा हुआ। भिंड रोड हाईवे पर बंटू ढाबा के सामने तेज रफ्तार ट्रक ने वैगनआर कार को जोरदार टक्कर मार दी, जिसमें कार सवार चार लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। Ganja seized: गांजा सप्लाई नेटवर्क का पर्दाफाश, दो तस्कर गिरफ्तार; 1.326 किलो गांजा और बाइक जब्त मृतकों की पहचान पुलिस ने मृतकों की पहचान सौरभ शर्मा (24) निवासी मेहगांव, ज्योति यादव (भिंड), भूरे प्रजापति (गोरमी, भिंड) और उमा राठौर पत्नी राम राठौर (मोरोली, भिंड) के रूप में की है। सौरभ बीएससी एग्रीकल्चर का पेपर देने के लिए आगरा जा रहा था और रास्ते में ग्वालियर के लिए सवारी मिली थी। ज्योति की बहन नीलम यादव ने बताया कि ज्योति अकेली घर से निकली थी और उसके दो बच्चे हैं। MP WEATHER UPDATE: MP में स्ट्रॉन्ग सिस्टम से 3 दिन भीगेगा प्रदेश; भोपाल, इंदौर-ग्वालियर में भी अलर्ट हादसे का भयावह मंजर हादसा इतना भीषण था कि कार के परखच्चे उड़ गए और चारों शव कार में फंस गए। जिसके बाद पुलिस ने क्रेन की मदद से शवों को बाहर निकाला और शवों को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया। टक्कर के बाद ट्रक सड़क के दाहिने हिस्से में झाड़ियों में जा घुसा। शुरुआती जांच में हादसे की वजह घना कोहरा और तेज रफ्तार बताई जा रही है। ट्रक चालक फरार हादसे के बाद ट्रक चालक फरार हो गया। पुलिस उसकी तलाश में जुटी है और पूरे मामले की जांच जारी है। बताया जा रहा है कि इस हादसे के कारण इलाके में कुछ समय के लिए यातायात भी प्रभावित रहा।
MP WEATHER UPDATE: MP में स्ट्रॉन्ग सिस्टम से 3 दिन भीगेगा प्रदेश; भोपाल, इंदौर-ग्वालियर में भी अलर्ट

MP WEATHER UPDATE: मध्यप्रदेश। ग्वालियर में मौसम का मिजाज लगातार बदल रहा है। जिसके चलते IMD भोपाल ने 31 जनवरी से 2 फरवरी तक प्रदेश के ज्यादातर हिस्सों में बारिश का अलर्ट जारी किया है। इसकी वजह स्ट्रॉन्ग वेस्टर्न डिस्टरबेंस बताया गया है। बता दें कि इससे पहले शुक्रवार को प्रदेश के कई जिलों में घना कोहरा छाया रहा। MP VIRAL VIDEO : मिट्टी से निकला 500 साल पुराना खजाना, लूटने उमड़ा पूरा गांव ग्वालियर-चंबल में सबसे ज्यादा सर्दी का असर प्रदेश में सबसे ज्यादा ठंड का असर ग्वालियर-चंबल संभाग में देखा जा रहा है, उत्तरी हवाओं के कारण यहां दिन में भी सर्दी बनी हुई है। गुरुवार को ग्वालियर का अधिकतम तापमान 19.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो प्रदेश में सबसे कम रहा। ग्वालियर में घना कोहरा, विजिबिलिटी घटी शुक्रवार सुबह ग्वालियर, मुरैना, भिंड और दतिया में घना कोहरा छाया रहा। कई इलाकों में दृश्यता काफी कम रही, जिससे सुबह के समय यातायात प्रभावित हुआ। मौसम विभाग ने वाहन चालकों को सतर्क रहने की सलाह दी है। Ganja seized: गांजा सप्लाई नेटवर्क का पर्दाफाश, दो तस्कर गिरफ्तार; 1.326 किलो गांजा और बाइक जब्त बारिश का अलर्ट जारी मौसम विभाग के अनुसार, 31 जनवरी, 1 और 2 फरवरी को ग्वालियर सहित चंबल संभाग के जिलों में बारिश होने की संभावना है। कुछ जगहों पर गरज-चमक के साथ हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है। DATIYA NEWS : रेड में छोड़ा गया तीन माह का मासूम, SDOP बनी ममता की मिसाल; 30 लाख की अवैध शराब नष्ट प्रमुख शहरों में दिन का तापमान ग्वालियर – 19.6°C दतिया – 20.3°C भोपाल – 20.4°C इंदौर – 22.2°C उज्जैन – 23.0°C जबलपुर – 23.3°C सिस्टम गुजरने के बाद फिर बढ़ेगी ठंड मौसम विभाग का कहना है कि बारिश का सिस्टम निकलने के बाद उत्तर से ठंडी हवाएं तेज होंगी, जिससे ग्वालियर-चंबल समेत पूरे प्रदेश में दिन और रात के तापमान में और गिरावट आ सकती है।
ANUPPUR ACCIDENT NEWS: रीवा–अमरकंटक मार्ग पर भीषण हादसा, बाइकों की आमने-सामने भिड़ंत; 4 लोग घायल

ANUPPUR ACCIDENT NEWS: अनूपपुर। राजेंद्रग्राम थाना क्षेत्र में रीवा–अमरकंटक मुख्य मार्ग पर बुधवार को एक गंभीर सड़क हादसा हो गया। बताया जा रहा है कि लांघाटोला गांव के पास दो बाइकों की आपस में टक्कर हो गई, जिसमें दोनों बाइकों पर सवार चार लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि चारों युवक सड़क पर गिर पड़े और काफी देर तक वहीं पड़े रहे। राहगीरों ने दिखाई मानवता हादसे के बाद मौके से गुजर रहे राहगीरों ने घायलों को देखा और तुरंत मदद के लिए आगे आए। आनंद शर्मा नामक राहगीर ने बताया कि वे राजेंद्रग्राम की ओर जा रहे थे, तभी उन्होंने दो लोगों को सड़क पर घायल अवस्था में पड़ा देखा, जो उठने में असमर्थ थे। स्थानीय लोगों की सहायता से उन्हें वाहन में लादकर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र राजेंद्रग्राम पहुंचाया गया। MORENA NEWS: मुरैना में मिलावटी दूध का भंडाफोड़: केमिकल और रिफाइंड से तैयार हो रहा था दूध, डेयरी का लाइसेंस सस्पेंड पुलिस जांच में जुटी राजेंद्रग्राम थाना प्रभारी पीसी कोल ने बताया कि घटना की जांच के लिए पुलिस टीम को मौके पर भेजा गया। सूचना की माने तो अस्पताल से तहरीर मिलने के बाद उनके बयान दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जाएगी। फिलहाल चारों घायल बयान देने की स्थिति में नहीं हैं। MORENA FIRING CASE : मुरैना में बदमाशों के हौसले बुलंद, युवक पर की फायरिंग
SHIVPURI BIKE ACCIDENT: सड़क किनारे आग ताप रहे ग्रामीणों को रौंद गई बाइक, एक की मौत

SHIVPURI BIKE ACCIDENT: शिवपुरी। कोलारस थाना क्षेत्र के भड़ोता गांव में बुधवार रात एक तेज रफ्तार बाइक ने सड़क किनारे बैठे ग्रामीणों को टक्कर मार दी। बता दें कि इस हादसे में एक ग्रामीण की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि तीन अन्य गंभीर रूप से घायल हैं। SHIVPURI NEWS : फफूंदनाशक दवा बनी किसानों की मुसीबत,चना-मसूर की फसल बर्बाद, कंपनी पर FIR दर्ज आग तापते समय हुआ हादसा मृतक की पहचान 37 वर्षीय हरमोहन गुर्जर के रूप में हुई, जो भड़ोता गांव का निवासी था। जानकारी के अनुसार हरमोहन अपने मवेशियों के साथ बाहर थे और गांव के दीपेश लोधी, अवतार गुर्जर व एक अन्य व्यक्ति के साथ खेत की मेड़ पर आग ताप रहे थे। इसी दौरान एक तेज रफ्तार और अनियंत्रित बाइक सीधे ग्रामीणों से जा टकराई। सीधी टक्कर से मौके पर मौत बाइक की सीधी टक्कर हरमोहन गुर्जर को लगी, जिससे उनकी घटनास्थल पर ही मौत हो गई। हादसे में घायल हुए अन्य तीन ग्रामीणों को तुरंत कोलारस स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया, जहां उनका इलाज जारी है। मृतक के परिजनों ने कोलारस थाने पहुंचकर इसे महज हादसा नहीं बल्कि सुनियोजित हत्या बताया है। परिजनों का आरोप है कि बाइक चालक शराब के नशे में था और मृतक से उसकी पुरानी रंजिश थी। साथ ही उनका कहना है कि जानबूझकर टक्कर मारकर घटना को सड़क हादसे का रूप दिया गया। MORENA NEWS: मुरैना में मिलावटी दूध का भंडाफोड़: केमिकल और रिफाइंड से तैयार हो रहा था दूध, डेयरी का लाइसेंस सस्पेंड पुलिस जांच में जुटी पुलिस ने मृतक के शव का पोस्टमार्टम कराकर मामले की जांच शुरू कर दी है। कोलारस थाना प्रभारी गब्बर सिंह गुर्जर ने बताया कि सभी पहलुओं को ध्यान में रखकर निष्पक्ष जांच की जा रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट और जांच के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। MP Weather Update: ग्वालियर-चंबल में फिर बदला मौसम, हल्की बारिश के आसार