LAWRENCE BISHNOI GANG MEMEBER: लॉरेंस बिश्नोई गैंग की साजिश नाकाम, अशोकनगर में 6 पेट्रोल बम के साथ शूटर गिरफ्तार

HIGHLIGHTS: अशोकनगर में लॉरेंस बिश्नोई गैंग की साजिश नाकाम व्यापारी से 10 करोड़ की फिरौती मांगने की योजना आरोपी के पास से 6 पेट्रोल बम, मोबाइल और फर्जी आधार कार्ड बरामद राजस्थान का 19 वर्षीय युवक गिरफ्तार वारदात के लिए आरोपी को 1 लाख रुपये एडवांस मिले थे LAWRENCE BISHNOI GANG MEMEBER:ग्वालियर। अशोकनगर में पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए कुख्यात लॉरेंस बिश्नोई गैंग की साजिश को नाकाम कर दिया है।बता दें कि गैंग के लिए काम कर रहे एक शूटर को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। आरोपी शहर के एक व्यापारी के घर पेट्रोल बम से हमला कर दहशत फैलाने और 10 करोड़ रुपये की फिरौती वसूलने की योजना बना रहा था। GUNA CROP FIRE: फसल में आग लगने से लाखों का नुकसान, पीड़िता ने लगाया साजिश का आरोप; SP से लगाई न्याय की गुहार संदिग्ध हालत में पकड़ाया आरोपी पुलिस के मुताबिक 5 मार्च की रात मिलन तिराहे पर व्यापारी के घर के आसपास एक युवक संदिग्ध हालत में घूमता मिला। जिसके बाद पुलिस ने उसे हिरासत में लेकर तलाशी ली। आरोपी के पास से 6 पेट्रोल बम, दो मोबाइल फोन, एक मोटरसाइकिल और एक फर्जी आधार कार्ड बरामद हुआ है । पीएम मोदी ने फिनलैंड के राष्ट्रपति स्टब से की मुलाकात व्यापार तकनीक और रणनीतिक साझेदारी पर जोर होटल में फर्जी पहचान से ठहरा था पुलिस जांच में सामने आया कि आरोपी पिछले आठ दिनों से फर्जी आधार कार्ड के जरिए शहर के एक होटल में ठहरा हुआ था। वह खुद को व्यापारी बताकर लोगों को गुमराह कर रहा था और स्टेशन रोड इलाके की रेकी कर रहा था। नर्मदापुरम में होली पर गाने को लेकर युवाओं की जमकर पिटाई, बोतलें भी फेंकी गईं गैंग से ऐसे जुड़ा आरोपी पूछताछ में आरोपी ने अपना नाम मनीष जांगिड़ (19) निवासी राजस्थान बताया। उसने बताया कि वर्ष 2024 में जयपुर क्लब फायरिंग कांड के बाद वह ऋतिक बॉक्सर के संपर्क में आया और बाद में हैरी बॉक्सर के लिए काम करने लगा। GUNA CRIMES: गुना में युवक का दुकान पर हंगामा, डंडे बरसाकर की तोड़फोड़; VIDEO VIRAL वारदात के लिए मिला था एडवांस आरोपी को इस वारदात को अंजाम देने के लिए एक लाख रुपये एडवांस दिए गए थे। इसी रकम से उसने स्थानीय स्तर पर मोटरसाइकिल खरीदी थी। पुलिस के अनुसार, अशोकनगर की घटना के बाद उसे एक अन्य वारदात को अंजाम देने के लिए इंदौर जाना था। मामा कोचिंग मामा चलित अस्पताल और प्रतिभा सम्मान शिवराज सिंह चौहान ने जन्मदिन पर शुरू किए जनसेवा के नए अभियान पुलिस कर रही नेटवर्क की जांच पुलिस अधीक्षक राजीव कुमार मिश्रा ने बताया कि आरोपी से पूछताछ जारी है। साथ ही हैरी बॉक्सर और ऋतिक बॉक्सर के नेटवर्क, ऑनलाइन ट्रांजैक्शन और अन्य तकनीकी साक्ष्यों की जांच की जा रही है।
GUNA CROP FIRE: फसल में आग लगने से लाखों का नुकसान, पीड़िता ने लगाया साजिश का आरोप; SP से लगाई न्याय की गुहार

HIGHLIGHTS: गुना के कपासी गांव में खेत में रखी फसल में लगाई आग जमीन कब्जे के विवाद को लेकर घटना का आरोप पीड़िता ने 2 मार्च को SP ऑफिस में की थी शिकायत पुलिस पर तारफेंसिंग हटवाने और धमकाने का आरोप आगजनी में लाखों रुपये की फसल जलकर नष्ट GUNA CROP FIRE: ग्वालियर। मध्य प्रदेश के गुना जिले के फतेहगढ़ थाना क्षेत्र के कपासी गांव में खेत में काटकर रखी फसल में आग लगाने का मामला सामने आया है। बता दें कि घटना बुधवार और गुरुवार की दरमियानी रात की बताई जा रही है। जहां आग लगने से खेत में रखी फसल जलकर नष्ट हो गई, जिससे पीड़ित परिवार को लाखों रुपये का नुकसान हुआ है। GUNA CRIMES: गुना में युवक का दुकान पर हंगामा, डंडे बरसाकर की तोड़फोड़; VIDEO VIRAL जमीन कब्जे को लेकर चल रहा विवाद पीड़िता नीता शर्मा ने आरोप लगाया है कि गांव के ही कुछ लोग जमीन पर कब्जा करने की नीयत से उनके परिवार को लंबे समय से परेशान कर रहे हैं। महिला के अनुसार, यह जमीन उनके ससुर की कृषि भूमि है और इसकी देखभाल उनके पति करते हैं। इसी जमीन को लेकर कल्लीबाई और हेतराम धाकड़ से विवाद चल रहा है। GUNA CRIMES: गुना में युवक का दुकान पर हंगामा, डंडे बरसाकर की तोड़फोड़; VIDEO VIRAL मामला कोर्ट में भी विचाराधीन महिला के मुताबिक इस जमीन विवाद को लेकर उनके ससुर ने गुना के सिविल न्यायालय में भी मामला दर्ज कराया है। इसके बावजूद आरोपी पक्ष लगातार उन्हें परेशान कर रहा है और झूठे मुकदमे में फंसाने की कोशिश कर रहा है। मामा कोचिंग मामा चलित अस्पताल और प्रतिभा सम्मान शिवराज सिंह चौहान ने जन्मदिन पर शुरू किए जनसेवा के नए अभियान पुलिस पर भी लगाए गंभीर आरोप पीड़िता ने फतेहगढ़ पुलिस पर भी गंभीर आरोप लगाए हैं। महिला का कहना है कि पुलिस बार-बार उनके पति को थाने बुलाने का दबाव बनाती है और न आने पर उठाकर ले जाने की धमकी देती है। महिला के अनुसार 1 मार्च को कुछ पुलिसकर्मी खेत पर पहुंचे और जबरन जमीन की तारफेंसिंग हटवा दी। वेतन-पीएफ नहीं मिलने से भड़के आउटसोर्स कर्मचारी, सिवनी मालवा CHC में ज्ञापन देकर काम बंद करने की चेतावनी SP से शिकायत के बाद जलाई फसल नीता शर्मा ने बताया कि पुलिस और दूसरे पक्ष की प्रताड़ना से परेशान होकर उन्होंने 2 मार्च को पुलिस अधीक्षक कार्यालय में शिकायत की थी। महिला का आरोप है कि इसी शिकायत के बाद बुधवार-गुरुवार की रात उनके खेत में काटकर रखी फसल में आग लगा दी गई। नया AC लेने जा रहे हैं तो पहले समझें Inverter और Non Inverter AC का अंतर वरना हो सकता है नुकसान निष्पक्ष जांच की मांग आगजनी में लाखों रुपये की फसल जलकर नष्ट हो गई है। पीड़िता ने प्रशासन से पूरे मामले की निष्पक्ष जांच कर आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है।
GUNA CRIMES: गुना में युवक का दुकान पर हंगामा, डंडे बरसाकर की तोड़फोड़; VIDEO VIRAL

HIGHLIGHTS: गुना के पठार मोहल्ले में युवक ने दुकान में की तोड़फोड़ होली के दिन शराब के नशे में किया हंगामा पिता के दुकान पर बैठने को लेकर हुआ विवाद डंडे से गेट और सामान पर किए वार, VIDEO सामने आया पीड़ित ने सिटी कोतवाली में दर्ज कराई शिकायत GUNA CRIMES: ग्वालियर। मध्य प्रदेश के गुना में होली के दिन एक युवक द्वारा दुकान में तोड़फोड़ करने का मामला सामने आया है। बता दें कि घटना सिटी कोतवाली क्षेत्र के पठार मोहल्ले की है, जहां युवक ने दुकान पर पहुंचकर जमकर हंगामा किया और सामान को नुकसान पहुंचाया। अब इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर तेज़ी से वायरल हो रहा है। खाली कुर्सियों से कैसे होगा किसान कल्याण, जीतू पटवारी का पीएम मोदी को पत्र, MP के कृषि विभाग में हजारों पद खाली पिता के दुकान पर बैठने से था नाराज जानकारी के अनुसार आरोपी युवक अपने पिता के दुकान पर बैठने को लेकर नाराज था। बताया जा रहा है कि आरोपी के पिता और पीड़ित के पिता दुकान पर साथ बैठते हैं, इसी बात को लेकर युवक ने विवाद कर दिया। पिकनिक बना हादसा नरसिंहपुर के दो युवक नर्मदा नदी में डूबे धुरेड़ी पर्व की खुशियां मातम में बदलीं डंडे से गेट और सामान पर किए वार वायरल वीडियो में दिखाई दे रहा है कि युवक हाथ में डंडा लेकर दुकान पर पहुंचता है और गेट पर लगातार वार करने लगता है। और यही नहीं, बल्कि इसके बाद वह दुकान के अंदर रखे सामान पर भी डंडे बरसाने लगता है। नया AC लेने जा रहे हैं तो पहले समझें Inverter और Non Inverter AC का अंतर वरना हो सकता है नुकसान रोकने की कोशिश, लेकिन नहीं माना दुकानदार और उसके परिवार के सदस्यों ने युवक को रोकने की कोशिश की, लेकिन वह नहीं माना और कुछ देर तक हंगामा करता रहा। घटना के बाद पीड़ित पक्ष ने सिटी कोतवाली थाने में शिकायत दर्ज कराई है। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
GWALIOR CRIMES: दुश्मनों को फंसाने के लिए रची साजिश, दोस्त को गोली मारकर खुद बना फरियादी; CCTV ने खोली पोल

HIGHLIGHTS: दुश्मनों को फंसाने के लिए युवक ने अपने ही दोस्त को गोली मारी आरोपी खुद फरियादी बनकर थाने पहुंचा CCTV फुटेज में पूरी घटना कैद सीने में गोली लगने से युवक की हालत गंभीर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज किया GWALIOR CRIMES: मध्यप्रदेश। ग्वालियर में एक युवक ने अपने दुश्मनों को झूठे हत्या के प्रयास के मामले में फंसाने के लिए अपने ही दोस्त को गोली मार दी। बता दें कि गोली युवक के सीने में लग गई, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल की हालत फिलहाल नाजुक बताई जा रही है और उसका इलाज अस्पताल में जारी है। डॉ. रश्मि वर्मा आत्महत्या मामले में NHRC का नोटिस, एम्स और भोपाल पुलिस को 15 दिन में रिपोर्ट देने का निर्देश देर रात शिव कॉलोनी में हुई वारदात घटना बुधवार रात करीब 11:30 बजे गोला का मंदिर थाना क्षेत्र स्थित शिव कॉलोनी की पानी की टंकी के पास हुई। सूत्रों के मुताबिक घायल युवक विकास साहू (24) को तुरंत अस्पताल पहुंचाया गया, जहां उसकी गंभीर हालत को देखते हुए इलाज जारी है। रतनगढ़ मंदिर दर्शन के दौरान नहर में हादसा: 15 घंटे की रेस्क्यू के बाद युवक का शव मिला आरोपी खुद ही फरियादी बनकर पहुंचा थाने घटना के बाद विकास का दोस्त मधुसूदन उर्फ पोपट सिंह तोमर खुद ही गोला का मंदिर थाने पहुंच गया और पुलिस को बताया कि रवि गुर्जर और उसके साथियों ने विकास को गोली मारी है। उसने खुद को घटना का गवाह बताते हुए शिकायत दर्ज कराने की कोशिश की। श्री मनकामनेश्वर महादेव मंदिर में श्रद्धा की मिसाल, चूल पार कर पूरी हुई पारंपरिक रस्म.. CCTV फुटेज से सामने आई सच्चाई पुलिस को युवक की बात पर शक हुआ तो थाना प्रभारी धर्मेंद्र यादव टीम के साथ मौके पर पहुंचे और आसपास लगे CCTV कैमरों की फुटेज खंगाली गई। फुटेज में साफ दिखाई दिया कि झगड़े के दौरान मधुसूदन तोमर अपने दुश्मनों को धमका रहा था और उसी दौरान उसने अपने ही दोस्त विकास साहू को गोली मार दी। ग्वालियर सेंट्रल जेल में भाईदूज का उल्लास, एक हजार से अधिक बहनों ने बंदी भाइयों को किया मंगल तिलक गोली लगने के बाद गिर पड़ा युवक गोली लगने के बाद विकास कुछ दूरी तक पैदल चला, लेकिन थोड़ी देर बाद वह जमीन पर गिर पड़ा। जिसेक बाद उसे अस्पताल पहुंचाया गया, जहां उसकी हालत गंभीर बनी हुई है। BHIND BHAI DOOJ CELEBRATION: भिंड जेल में भाई-दूज पर भावुक मिलन, बहनों ने कैदी भाइयों को लगाया तिलक पुलिस ने दर्ज किया मामला CCTV फुटेज सामने आने के बाद पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। थाना प्रभारी धर्मेंद्र यादव ने बताया कि मामले की जांच जारी है और आरोपी के खिलाफ आगे की कार्रवाई भी जारी है।
BHIND BHAI DOOJ CELEBRATION: भिंड जेल में भाई-दूज पर भावुक मिलन, बहनों ने कैदी भाइयों को लगाया तिलक

HIGHLIGHTS: भिंड के लहार, गोहद और मेहगांव उप जेलों में भाई-दूज पर विशेष तैयारी बहनों ने कैदी भाइयों को तिलक लगाकर दी शुभकामनाएं मिठाई और घर के पकवान लेकर बहनें जेल पहुंचीं लंबे समय बाद मिलकर बहनों की आंखों से छलके आंसू सुरक्षा व्यवस्था के बीच दिनभर चलता रहा भावुक मिलन BHIND BHAI DOOJ CELEBRATION: ग्वालियर। भिंड में होली के दूसरे दिन भाई-दूज के अवसर पर जेलों में भी खास तैयारियां की गईं। लहार, गोहद और मेहगांव उप जेलों में कैदियों से मिलने के लिए बहनों की भारी भीड़ आई। बता दें कि त्यौहार के चलते जेल प्रशासन ने खुले मैदान में मिलने और पूजा करने की व्यवस्था करवाई थी। भोपाल में होली के दिन युवक की चाकू मारकर हत्या, शव ऑटो से फेंककर बदमाश फरार भावुक मिलन और तिलक इस मौके पर बहनों ने अपने भाइयों को तिलक लगाया, मिठाई और पकवान भेंट किए और उनका हालचाल जाना। बता दें कि इस दौरान कई भावुक दृश्य देखने को मिले। साथ ही लंबे समय बाद भाइयों से मिलकर बहनों की आंखों से आंसू छलक पड़े और भाई भी अपनी बहनों से मिलकर भावुक नजर आए। शिवराज सिंह चौहान ने 66वें जन्मदिन पर परिवार संग किया पौधारोपण , मामा कोचिंग और मोबाइल अस्पताल से शिक्षा-स्वास्थ्य में नई पहल शुरू की भाई-बहन का स्नेह दिखा जेल परिसर में जेल परिसर में भाई-बहन के स्नेह और प्रेम का माहौल देखा गया। यह अवसर कैदियों और बहनों के लिए खास रूप से यादगार साबित हुआ है। जेल प्रबंधन ने बहनों की अधिक संख्या को देखते हुए पूरी सतर्कता रखी। आने-जाने वाले प्रत्येक व्यक्ति की निगरानी की गई ताकि मुलाकात सुरक्षित और व्यवस्थित तरीके से की जा सके। नीम हकीम खतरा-ए-जान साबित हुआ: पन्ना में जड़ी-बूटियों का सेवन कर परिवार हुआ गंभीर हालत में दिनभर चला मिलन का सिलसिला पूरा दिन उप जेलों में भाई-दूज के अवसर पर मुलाकात का सिलसिला चलता रहा। इस दौरान भाई-बहन के बीच प्रेम और भावनाओं का अद्भुत नजारा देखने को मिला।
DATIYA GANGRAPE CASE: दतिया में नाबालिग से दुष्कर्म, शादी का झांसा देकर किया शोषण; 7 माह के नवजात की मौत

HIGHLIGHTS: दतिया में नाबालिग से सामूहिक दुष्कर्म का मामला आरोपी ने शादी का झांसा देकर कई महीने शोषण किया गर्भवती होने पर आरोपी फरार, 7 माह के नवजात की मौत पुलिस ने पोस्को एक्ट व अन्य धाराओं में मामला दर्ज किया आरोपी की तलाश और गहन जांच जारी DATIYA GANGRAPE CASE: ग्वालियर। दतिया के उनाव में नाबालिग लड़की के साथ सामूहिक दुष्कर्म का मामला सामने आया है। बताया जा रहा है कि पीड़िता को आरोपी शादी का झांसा देकर साथ ले गया और कई महीने उसका यौन शोषण किया। पीड़िता के गर्भवती होने आरोपी उसे छोड़कर भाग गया। जिसके बाद मंगलवार 3 मार्च को जिला अस्पताल दतिया के जच्चा वार्ड में भर्ती पीड़िता ने आरोपी के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई। कांग्रेस ने घोषित किए राज्यसभा के लिए 6 उम्मीदवार, तेलंगाना से अभिषेक मनु सिंघवी को फिर चुना शादी का झांसा देकर बिछाया जाल शिकायत पर पुलिस ने मंगलवार रात पोस्को एक्ट, एससी/एसटी और अन्य धाराओं में मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पीड़िता ने पुलिस को बताया कि, आरोपी नीतु आदिवासी ने उससे शादी की बात कही थी। जब उसने खुद को नाबालिग बताते हुए शादी से इनकार किया, तो 2 नवंबर 2024 की रात करीब 8 बजे आरोपी मोटरसाइकिल से उसके घर के पीछे पहुंचा और जबरन बाइक पर बैठाकर ले गया। आरोपी उसे अपने साथी अभिषेक यादव के घर ले गया। जहां दोनों ने उसे खेतों में स्थित एक सुनसान टपरिया में एक सप्ताह तक बंधक बनाकर रखा। इस दौरान नीतु आदिवासी ने उसके साथ बार-बार जबरन शारीरिक संबंध बनाए। दो दशक बाद नया राजनीतिक कदम नीतीश कुमार राज्यसभा जाना चाहते हैं नई सरकार को मार्गदर्शन देने का वादा ग्वालियर में भी कई बार किया शोषण इसके बाद आरोपी पीड़िता को ग्वालियर ले गया। जहां अभिषेक यादव के रिश्तेदार के कमरे में उसे रखा गया और वहां भी लगातार उसके साथ दुष्कर्म किया गया। जिसका विरोध करने पर पीड़िता के साथ मारपीट की जाती थी। इसी दौरान वह गर्भवती हो गई। कांग्रेस ने घोषित किए राज्यसभा के लिए 6 उम्मीदवार, तेलंगाना से अभिषेक मनु सिंघवी को फिर चुना 7 माह के नवजात की मौत करीब चार-पांच दिन पहले आरोपी उसे दतिया में अकेला छोड़कर फरार हो गया। पीड़िता किसी तरह अपने घर पहुंची। शनिवार 28 फरवरी 2026 को प्रसव पीड़ा शुरू हुई और उसने 7 माह के बच्चे को जन्म दिया। मंगलवार 3 मार्च को बच्चे की मौत हो गई। हालत बिगड़ने पर एंबुलेंस से पीड़िता को जिला अस्पताल दतिया में भर्ती कराया गया। यहां डॉक्टरों ने पूछताछ के बाद पुलिस को सूचना दी। अस्पताल में ही पीड़िता के बयान लिए गए और जांच के बाद मामला दर्ज किया गया। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है और आरोपी की तलाश शुरू की है।
MINOR GIRL GANG RAPE: नाबालिग से रेप के आरोपी को जमानत नहीं, कोर्ट ने कहा- ऐसे अपराधों पर रोक जरूरी

HIGHLIGHTS: नाबालिग से रेप के आरोपी की जमानत याचिका खारिज आरोपी ने दी थी जान से मारने की धमकी मामला 2025 का, नाबालिग ने थाने में शिकायत दर्ज कराई पुलिस ने रेप और पॉक्सो एक्ट के तहत FIR दर्ज की कोर्ट ने कहा- ऐसे अपराधों पर रोक जरूरी MINOR GIRL GANG RAPE: गुना। आरोन इलाके में नाबालिग से रेप के आरोपी विशाल दांगी की जमानत याचिका कोर्ट ने खारिज कर दी है। बता दें कि आरोपी ने नाबालिग को अपने घर में बुलाकर जबरदस्ती अपराध किया और जान से मारने की धमकी भी दी। पुरे मामले में कोर्ट ने कहा कि बालकों के प्रति इस तरह की घटनाओं में निरंतर वृद्धि हो रही है, इसलिए ऐसे मामलों में अब सख्ती करना आवश्यक है। मध्य प्रदेश में 12 लाख कर्मचारियों को 64% महंगाई भत्ता पाने के लिए करना पड़ेगा इंतजार मामला वर्ष 2025 का 24 नवंबर, 2025 को नाबालिग ने आरोन थाने में शिकायत दर्ज कराई थी। उसने बताया कि 23 नवंबर की रात को 10 बजे के करीब दादी के भाई के घर से अकेली अपने घर लौट रही थी। तभी आरोपी विशाल और उसका साथी राजा दांगी उसे पकड़कर कमरे में ले गए। ईरान ने होर्मूज स्ट्रेट से सिर्फ चीनी जहाजों को दी इजाजत; भारत को नहीं, जानिए वजह धमकियां और शादी का दबाव आरोपियों ने नाबालिग को धमकाया कि वह राजा के साथ भागकर शादी कर ले, नहीं तो आरोपी उसे बदनाम कर देंगे। इसेक बाद जब नाबालिग ने मना किया, तो उसे कमरे में बंद कर दिया गया और उसके मुंह पर हाथ रखकर जान से मारने की धमकी दी गई। वानखेड़े में आज फैसला भारत या इंग्लैंड किसे मिलेगी फाइनल की टिकट पीटरसन बोले न्यूजीलैंड से होगा इंग्लैंड का मुकाबला पुलिस ने दर्ज की FIR सूत्रों की माने तो पीड़िता ने अगले दिन परिवार को पूरी घटना बताई। इसके बाद पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ रेप, पॉक्सो एक्ट और अन्य संबंधित धाराओं में मामला दर्ज किया था। ईरान ने तुर्की की ओर दागी बैलिस्टिक मिसाइल, ईरानी राजदूत तलब कोर्ट का आदेश बताया जा रहा कि मामला दर्ज होने के बाद आरोपी की ओर से जमानत के लिए आवेदन आया था। लेकिन सुनवाई के बाद कोर्ट ने कहा कि ऐसे अपराधों पर सख्ती बेहद जरूरी है और बाल सुरक्षा के लिए जमानत नहीं दी जा सकती।
MP POLICE HOLI: ग्वालियर पुलिस लाइन में रंगों की धूम, 72 घंटे ड्यूटी के बाद अफसर-जवानों ने मनाई होली

HIGHLIGHTS: ग्वालियर पुलिस लाइन में अफसरों और जवानों ने मनाई होली 72 घंटे की ड्यूटी के बाद आयोजित हुआ सामूहिक समारोह एसएसपी धर्मवीर सिंह ने दी होली की शुभकामनाएं डीजे और होली गीतों पर पुलिस अधिकारी भी झूमे ढोलक और हारमोनियम पर गाए गए पारंपरिक होली गीत MP POLICE HOLI: मध्यप्रदेश। ग्वालियर में होली के दौरान लगातार 72 घंटे की ड्यूटी पूरी करने के बाद गुरुवार को पुलिस लाइन में पुलिस अधिकारियों और जवानों ने उत्साह के साथ होली मनाई। बता दें कि कार्यक्रम की शुरुआत एसएसपी धर्मवीर सिंह ने सभी पुलिस अधिकारियों और कर्मचारियों को होली की शुभकामनाएं देकर की। इसके बाद सभी ने एक-दूसरे को रंग और गुलाल लगाकर त्योहार की खुशियां मनाई। T20 वर्ल्ड कप 2026: फिन एलन ने रचा इतिहास, सेमीफाइनल में साउथ अफ्रीका को रौंदा; रन बनाने की रेस में सूर्या को पछाड़ा! होली गीतों पर झूमे पुलिस अधिकारी समारोह के दौरान डीजे पर बज रहे होली गीतों ने माहौल को और भी उत्सवमय बना दिया। “आयो नंदगांव से होली खेलन” सहित कई लोकप्रिय होली गीतों पर एसएसपी, एएसपी, सीएसपी, डीएसपी और महिला पुलिस अधिकारी भी थिरकते नजर आए। पुलिस लाइन परिसर रंगों और उत्साह से सराबोर दिखा। T20 World Cup 2026: इंग्लैंड के खिलाफ आज प्लेइंग XI में बदलाव कर सकती है टीम इंडिया… अभिषेक और रिंकू पर नजरें 72 घंटे की लगातार ड्यूटी के बाद उत्सव पुलिस अधिकारियों के अनुसार होलिका दहन से लेकर होली तक शहर में कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिसकर्मियों ने लगातार 72 घंटे ड्यूटी की थी। हर साल की परंपरा के अनुसार पुलिसकर्मी होली के अगले दिन पुलिस लाइन में एक साथ मिलकर यह त्योहार मनाते हैं। पंडाल में की गई विशेष व्यवस्था पुलिस लाइन में होली समारोह के लिए विशेष पंडाल तैयार किया गया था। इसमें आईजी, डीआईजी, एसएसपी, एडिशनल एसपी, सीएसपी, डीएसपी और थाना प्रभारियों के लिए अलग व्यवस्था की गई थी। इसके बाद जवानों के लिए भी अलग कार्यक्रम रखा गया। American Supreme Court: टैरिफ विवाद पर ट्रंप का बड़ा झटका…. कोर्ट ने दिए रिफंड के आदेश, कहा- कंपनियों को लौटाएं पैसे डीजे के साथ पारंपरिक गीतों की भी गूंज कार्यक्रम के दौरान डीजे पर “रंग बरसे”, “होरी खेले रघुवीरा” जैसे लोकप्रिय होली गीत बजाए गए। वहीं कुछ पुलिसकर्मियों ने ढोलक और हारमोनियम के साथ पारंपरिक होली गीत गाकर समारोह को और भी यादगार बना दिया।
GWALIOR DOG BITE: रोज 200–300 डॉग बाइट्स केस:ग्वालियर में आवारा कुत्तों को खुले में खिलाने पर बैन

HIGHLIGHTS: ग्वालियर में आवारा कुत्तों को कहीं भी खाना खिलाने पर प्रशासन की रोक नगर निगम शहर में 27 तय फीडिंग सेंटर बनाएगा फीडिंग सेंटर संचालन के लिए बीसी कमेटी बनेगी निगम की टीम रोजाना लगभग 40 आवारा कुत्तों को पकड़ रही है अस्पतालों में रोज 200–300 डॉग बाइट्स के मामले आ रहे सामने GWALIOR DOG BITE: मध्यप्रदेश। ग्वालियर में बढ़ते डॉग बाइट्स के मामलों को देखते हुए जिला प्रशासन ने बड़ा फैसला लिया है। बता दें कि अब शहर में आवारा कुत्तों को सार्वजनिक स्थानों पर कहीं भी खाना खिलाने पर रोक लगा दी गई है। साथ ही सर्वोच्च न्यायालय के निर्देशों के बाद कलेक्टर रुचिका चौहान ने यह आदेश जारी किया है। प्रशासन का कहना है कि इस कदम का उद्देश्य शहर में कुत्तों की बढ़ती समस्या को नियंत्रित करना और नागरिकों की सुरक्षा सुनिश्चित करना है। GWALIOR BUS TEREMINAL: 77 करोड़ खर्च, फिर भी बसें नहीं: ग्वालियर ISBT पर बस ऑपरेटरों ने शुरू नहीं किया संचालन 27 स्थानों पर बनेंगे फीडिंग सेंटर नगर निगम आयुक्त संघप्रिय ने बताया कि शहर में 27 स्थानों की पहचान कर ली गई है, जहां आवारा कुत्तों के लिए विशेष फीडिंग सेंटर बनाए जाएंगे। साथ ही इन सेंटरों को कॉलोनियों से कुछ दूरी पर विकसित किया जाएगा, ताकि कुत्ते आबादी वाले क्षेत्रों में कम घूमें और लोगों को परेशानी का सामना न करना पड़े। सरकार की बड़ी सख्ती! अब पुराने तरीके से नहीं चलेंगे WhatsApp और Telegram, यूजर्स परेशान, जानें नए रूल की हर एक डिटेल संचालन के लिए बनेगी बीसी कमेटी इन फीडिंग सेंटरों के संचालन और निगरानी के लिए बीसी (बर्थ कंट्रोल) कमेटी बनाई जाएगी। नगर निगम इन स्थानों के बारे में लोगों को जानकारी देने के लिए व्यापक प्रचार-प्रसार भी करेगा, जिससे लोग निर्धारित स्थानों पर ही कुत्तों को भोजन करा सकें। ईरान पर हमले के लिए नाटो देश ने नहीं दिए सैन्य ठिकाने रोजाना 40 कुत्ते पकड़ रही निगम टीम नगर निगम के एबीसी (एनिमल बर्थ कंट्रोल) विभाग के तहत आवारा कुत्तों को पकड़ने के लिए नोडल अधिकारी और एक विशेष टीम काम कर रही है। शिकायत मिलने पर यह टीम रोजाना औसतन 40 कुत्तों को पकड़कर एबीसी सेंटर ले जाती है, जहां उनकी नसबंदी और अन्य आवश्यक प्रक्रियाएं की जाती हैं। सरकार की बड़ी सख्ती! अब पुराने तरीके से नहीं चलेंगे WhatsApp और Telegram, यूजर्स परेशान, जानें नए रूल की हर एक डिटेल डॉग बाइट्स के बढ़ते मामले चिंता का कारण ग्वालियर के सरकारी अस्पतालों में रोजाना औसतन 200 से 300 डॉग बाइट्स के मामले सामने आ रहे हैं। हाल ही में एक महिला की आवारा कुत्ते के काटने से मौत भी हो चुकी है, जिसके बाद प्रशासन ने इस समस्या को लेकर सख्ती बढ़ा दी है।
GWALIOR BUS TEREMINAL: 77 करोड़ खर्च, फिर भी बसें नहीं: ग्वालियर ISBT पर बस ऑपरेटरों ने शुरू नहीं किया संचालन

HIGHLIGHTS: 77 करोड़ की लागत से बना ग्वालियर का आईएसबीटी अभी तक पूरी तरह चालू नहीं उद्घाटन के बाद कुछ दिनों में ही निजी बस ऑपरेटरों ने संचालन बंद किया बस टर्मिनल शहर से करीब 9 किलोमीटर दूर होने से यात्रियों को परेशानी आईएसबीटी तक पहुंचने में 100–200 रुपये अतिरिक्त खर्च की आशंका प्रशासन ने ई-बस सेवा शुरू कर समस्या हल करने का दिया आश्वासन GWALIOR BUS TEREMINAL: मध्यप्रदेश। ग्वालियर में 77 करोड़ रुपये की लागत से बनाया गया इंटर स्टेट बस टर्मिनल (आईएसबीटी) उद्घाटन के कई महीनों बाद भी पूरी तरह चालू नहीं किया गया है। बता दें कि आधुनिक सुविधाओं से लैस इस बस टर्मिनल को शहर की बस सेवाओं को व्यवस्थित करने और यात्रियों को एक ही स्थान से विभिन्न राज्यों के लिए बस सुविधा देने के उद्देश्य से तैयार किया गया था। हालांकि वर्तमान में यह टर्मिनल लगभग खाली पड़ा हुआ है और यात्रियों को अभी भी पुराने बस स्टैंड से ही सफर करना पड़ रहा है। आज आपके सितारे क्या कहते हैं, यह जानने के लिए पढ़ें आज गुरुवार का राशिफल शुरुआत हुई, लेकिन कुछ ही दिनों में बंद हुआ संचालन आईएसबीटी का उद्घाटन प्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव ने किया था और शुरुआत में ग्वालियर, मुरैना और भिंड रूट की बसों का संचालन यहां से शुरू भी हुआ था। लेकिन कुछ ही दिनों में निजी बस ऑपरेटरों ने यहां से बसें चलाना बंद कर दिया और फिर से पुराने बस अड्डे से संचालन शुरू कर दिया। ईरान पर हमले के लिए नाटो देश ने नहीं दिए सैन्य ठिकाने शहर से दूरी बनी बड़ी समस्या बस ऑपरेटरों का कहना है कि नया बस टर्मिनल शहर से लगभग 9 किलोमीटर दूर स्थित है, जिससे यात्रियों को अतिरिक्त दूरी तय करनी पड़ती है। खासकर रात के समय महिलाओं और परिवार के साथ यात्रा करने वालों के लिए यह असुविधाजनक हो सकता है। इसके अलावा आईएसबीटी तक पहुंचने के लिए यात्रियों को ऑटो या अन्य निजी साधनों पर 100 से 200 रुपये तक खर्च करने पड़ सकते हैं, जिससे यात्रा का कुल खर्च बढ़ जाता है। ‘बलि का बकरा’ बनाए जाते हैं सेलेब्स, अर्जुन कपूर के बचाव में बोलीं जाह्नवी, कहा- करीब से देखा है कैसे.. बस ऑपरेटरों ने बताई योजना की खामियां ऑपरेटरों का यह भी आरोप है कि बस स्टैंड बनाने से पहले प्रशासन ने उनसे पर्याप्त चर्चा नहीं की। उनका मानना है कि यदि पहले से शहर के अंदर से आईएसबीटी तक बेहतर सार्वजनिक परिवहन व्यवस्था बनाई जाती, तो शायद स्थिति अलग होती। 8वें वेतन आयोग के नाम पर बड़ा खेल! कभी भी खाली हो सकता है आपका बैंक अकाउंट प्रशासन ने ई-बस सेवा का दिया आश्वासन वहीं जिला प्रशासन का कहना है कि बस ऑपरेटरों के साथ इस मुद्दे पर बैठक हो चुकी है और जल्द ही कलेक्टर की अध्यक्षता में एक और बैठक आयोजित की जाएगी। प्रशासन का दावा है कि शहर में जल्द ही ई-बस सेवा शुरू की जाएगी, जिससे आईएसबीटी तक सस्ती और सुगम परिवहन सुविधा उपलब्ध होगी। इसके बाद उम्मीद है कि निजी बस ऑपरेटर भी नए बस टर्मिनल से संचालन शुरू कर देंगे।