MORENA NEWS: मुरैना में मिलावटी दूध का भंडाफोड़: केमिकल और रिफाइंड से तैयार हो रहा था दूध, डेयरी का लाइसेंस सस्पेंड

MORENA NEWS: मध्यप्रदेश। मुरैना जिले में मिलावटी दूध के कारोबार पर खाद्य विभाग ने बड़ी कार्रवाई की है। खाद्य विभाग की टीम ने किशनपुर इलाके में संचालित एक डेयरी पर छापेमारी कर केमिकल और रिफाइंड की मदद से तैयार किए जा रहे मिलावटी दूध का खुलासा किया है। बताया जा रहा है कि कार्रवाई के दौरान डेयरी का लाइसेंस तत्काल प्रभाव से सस्पेंड कर दिया गया है। DATIYA NEWS : दतिया ने कलेक्टर की जनसुनवाई: बदले पटवारी पर रिश्वत मांगने का आरोप किशनपुर में दूध डेयरी पर कार्रवाई खाद्य विभाग मुख्यालय की टीम ने जगतपुरा किशनपुर क्षेत्र में रहने वाले अशोक कुशवाह की कुशवाह डेयरी पर आज सुबह छापा मारा। जांच के दौरान डेयरी परिसर में मिलावटी दूध बनाने की सामग्री बरामद की गई। रिफाइंड और आरएम केमिकल जब्त छापेमारी में टीम को मौके से 15 किलो का एक टीन रिफाइंड तीन टीन आरएम केमिकल तैयार मिलावटी दूध बरामद हुआ। जिसके बाद खाद्य विभाग ने दूध के तीन सैंपल लेकर जांच के लिए प्रयोगशाला भेज दिए हैं। लाइसेंस किया गया सस्पेंड खाद्य विभाग को इस डेयरी के खिलाफ लंबे समय से मिलावटी दूध बनाने की शिकायतें मिल रही थीं। जिसको गंभीरता से लेते हुए विभाग ने एक विशेष टीम गठित की और डेयरी की गतिविधियों पर नजर रखी, पुख्ता सबूत मिलने के बाद 29 जनवरी को कार्रवाई की गई। कार्रवाई के दौरान खाद्य विभाग ने अशोक कुशवाह की डेयरी का लाइसेंस मौके पर ही सस्पेंड कर दिया। साथ ही जब्त किए गए सामान को कब्जे में लेकर आगे की कानूनी प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। BANK STRIKE : आज बैंक बंद; मध्य प्रदेश में 40 हजार बैंककर्मी हड़ताल पर, 7 हजार से ज्यादा ब्रांच ठप
MP VIRAL VIDEO : मिट्टी से निकला 500 साल पुराना खजाना, लूटने उमड़ा पूरा गांव

MP VIRAL VIDEO : मध्यप्रदेश। छतरपुर जिले के राजगढ़ गांव में उस वक्त सनसनी फैल गई, जब सड़क निर्माण के लिए डाली गई मिट्टी में अचानक पुराने सिक्के दिखाई दिए। सिक्कों की चमक पर राहगीरों की नजर पड़ी और देखते ही देखते शोर पुरे गांव में मच गया। TIGER ATTACK MORENA : मुरैना में टाइगर का हमला, मुश्किल से बची महिला की जान सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल, रात में उमड़ी भीड़ खजाना मिलने की खबर सोशल मीडिया पर आग की तरह फैल गई। बता दें कि वीडियो होने वायरल के बाद रात के अंधेरे में ही सैकड़ों ग्रामीण मौके पर पहुंच गए। खजाने की चर्चा फैलते ही मौके पर अफरा-तफरी का माहौल बन गया जिसके बाद मोबाइल की रोशनी में लोग मिट्टी छान-छानकर सिक्के खोजते नजर आए। 500 साल पुराने होने का दावा स्थानीय लोगों का दावा है कि मिले हुए सिक्के करीब 500 साल पुराने हैं और सोने के बने हुए हैं। हालांकि, अभी तक इसकी आधिकारिक पुष्टि नहीं हो पाई है। पूरा मामला बमीठा थाना क्षेत्र के राजगढ़ गांव का बताया जा रहा है, जहां रास्ते को दुरुस्त करने के लिए मिट्टी डाली गई थी। BANK STRIKE : आज बैंक बंद; मध्य प्रदेश में 40 हजार बैंककर्मी हड़ताल पर, 7 हजार से ज्यादा ब्रांच ठप पुलिस-प्रशासन नहीं पहुंचा मौके पर इतनी बड़ी घटना के बावजूद खबर लिखे जाने तक पुलिस और प्रशासन के अधिकारी मौके पर नहीं पहुंचे थे, जिससे सुरक्षा और ऐतिहासिक धरोहर को लेकर सवाल खड़े हो रहे हैं। जिसके बाद अब सभी की निगाहें प्रशासन की कार्रवाई पर टिकी हैं। माना जा रहा है कि जांच के बाद ही साफ हो पाएगा कि सिक्के वास्तव में ऐतिहासिक खजाना हैं या सिर्फ अफवाह।
TIGER ATTACK MORENA : मुरैना में टाइगर का हमला, मुश्किल से बची महिला की जान

TIGER ATTACK MORENA : मध्यप्रदेश। मुरैना जिले के सबलगढ़ क्षेत्र में टाइगर के हमले से इलाके में दहशत फैल गई। बता दें कि बीती रात टाइगर ने एक महिला पर अचानक हमला कर दिया, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गई। RAPE CASE : बर्थडे पार्टी में डीजे की आड़ में नाबालिग से दुष्कर्म, 10 घंटे में आरोपी गिरफ्तार 47 वर्षीय रामरती पर हुआ जानलेवा हमला हमले में घायल महिला की पहचान 47 वर्षीय रामरती के रूप में की गई है। बताया जा रहा है कि रामरती किसी काम से बाहर निकली थीं, तभी जंगल की ओर से आए टाइगर ने उन पर हमला कर दिया। जिसके बाद ग्रामीणों की मदद से महिला की जान बचाई जा सकी। गंभीर हालत में जयारोग्य अस्पताल रेफर सूत्रों की माने तो घटना के बाद परिजन और ग्रामीण घायल महिला को तत्काल इलाज के लिए ग्वालियर के जयारोग्य अस्पताल लेकर पहुंचे। महिला को बीती रात अस्पताल में भर्ती कराया गया। डॉक्टरों के मुताबिक हालत स्थिर जयारोग्य अस्पताल प्रशासन के अनुसार घायल महिला की हालत फिलहाल स्थिर बनी हुई है और उसका इलाज जारी है। डॉक्टरों की टीम लगातार निगरानी में इलाज कर रही है। SHAMBHAVI PATHAK : अजीत पवार प्लेन क्रैश: ग्वालियर की बेटी शांभवी पाठक उड़ा रही थीं विमान, हादसे से पहले दीदी को भेजा आखिरी संदेश वन विभाग अलर्ट, इलाके में निगरानी बढ़ाई घटना के बाद वन विभाग को सूचना दी गई है। जिसके बाद विभाग की टीम ने इलाके में निगरानी बढ़ा दी है। साथ ही ग्रामीणों से सतर्क रहने की अपील भी की गई है।
RAPE CASE : बर्थडे पार्टी में डीजे की आड़ में नाबालिग से दुष्कर्म, 10 घंटे में आरोपी गिरफ्तार

RAPE CASE : ग्वालियर। अशोकनगर जिले के मुंगावली थाना क्षेत्र में 15 वर्षीय नाबालिग किशोरी के साथ दुष्कर्म का सनसनीखेज मामला सामने आया है। यह घटना मंगलवार देर रात पड़ोस में चल रही बर्थडे पार्टी के दौरान हुई, जहां डीजे की तेज आवाज का फायदा उठाकर आरोपी ने वारदात को अंजाम दिया। 26 JANUARY CELEBRATION : ग्वालियर को मेट्रो पॉलिटिन सिटी बनाने घोषणा, विधानसभा में धूमधाम से मनाया 77वां गणतंत्र दिवस रात 2 बजे हाथ पकड़कर खींच ले गया आरोपी जानकारी के अनुसार किशोरी पार्टी में डीजे पर चल रहे डांस को देख रही थी। रात करीब 2 बजे आरोपी प्रेम सिंह ने उसका हाथ पकड़ा और जबरन उसे अलग स्थान पर ले गया। डीजे की तेज आवाज के कारण पीड़िता की चीख-पुकार किसी को सुनाई नहीं दी और आरोपी ने उसके साथ दुष्कर्म किया। BHIND CONGRESS PROTEST : गणतंत्र दिवस पर भिंड में कांग्रेस का विरोध प्रदर्शन, गौ-सेवा के नाम पर हो रहा गायों का कत्लेआम SP के निर्देश पर बनी टीम मुंगावली थाना प्रभारी अरविंद सिंह कछुवाहा ने मामले की जानकारी पुलिस अधीक्षक राजीव कुमार मिश्रा को दी। जिसके बाद एसपी के निर्देश पर विशेष टीम गठित की गई। साथ ही संभावित ठिकानों पर दबिश देकर महज 10 घंटे के भीतर आरोपी प्रेम सिंह को गिरफ्तार कर लिया गया। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ दुष्कर्म और पॉक्सो एक्ट की धाराओं में केस दर्ज किया है।
SHAMBHAVI PATHAK : अजीत पवार प्लेन क्रैश: ग्वालियर की बेटी शांभवी पाठक उड़ा रही थीं विमान, हादसे से पहले दीदी को भेजा आखिरी संदेश

SHAMBHAVI PATHAK : ग्वालियर। महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री अजित पवार जिस चार्टर्ड विमान में सवार थे, उसे ग्वालियर की रहने वाली युवा पायलट शांभवी पाठक उड़ा रही थीं। बता दें कि इस हादसे ने पूरे देश के साथ-साथ ग्वालियर शहर को भी गहरे शोक में डुबो दिया है। शांभवी का जन्म ग्वालियर में ही हुआ था और वो महज़ 25 साल की थी। परिवार, रिश्तेदार और शहरवासी उन्हें एक होनहार और सपनों से भरी बेटी के रूप में याद कर रहे हैं। दादी को किया आखिरी मैसेज हादसे से कुछ समय पहले शांभवी ने मुंबई से सुबह 6:36 बजे अपनी दादी मीरा पाठक को एक मैसेज भेजा था। मैसेज में उन्होंने सिर्फ इतना लिखा था— गुड मॉर्निंग दद्दा। इसके बाद शांभवी सीधे अपनी फ्लाइट के लिए रवाना हो गईं। जिसके बाद करीब सुबह 8 बजे उनका विमान दुर्घटनाग्रस्त हो गया। GUNA PROTEST : UGC के नए नियमों के खिलाफ गुना में सवर्ण समाज का उग्र प्रदर्शन, पुतला दहन कर सौंपा ज्ञापन फिलहाल शांभवी की दादी मीरा पाठक ग्वालियर में ही रहती हैं। उनके घर में शांभवी की बचपन की कई तस्वीरें आज भी सजी हैं, जो उनकी यादों को और भी भावुक बना देती हैं। शांभवी को बचपन से ही विमानों का खास शौक था। खासतौर पर फाइटर प्लेन के प्रति उनका आकर्षण अलग ही था, जिसकी एक बड़ी वजह यह भी रही कि उनके पिता भारतीय वायुसेना (इंडियन एयर फोर्स) में सेवाएं दे चुके हैं। शांभवी पाठक की असमय भरी गई यह उड़ान ग्वालियर के लिए गर्व के साथ-साथ गहरा दुख भी छोड़ गई है। CM STADIUM DEMAND : खिलाडियों ने की CM डॉ. मोहन यादव से स्टेडियम की मांग, बच्चे बोले- विधायक सुनते नहीं !
GUNA PROTEST : UGC के नए नियमों के खिलाफ गुना में सवर्ण समाज का उग्र प्रदर्शन, पुतला दहन कर सौंपा ज्ञापन

GUNA PROTEST : मध्यप्रदेश। गुना शहर में सवर्ण समाज के लोगों ने UGC के नए नोटिफिकेशन के विरोध में जोरदार प्रदर्शन किया। बता दें कि हनुमान चौराहे पर बड़ी संख्या में नागरिक एकत्रित हुए, जहां नगरपालिका के सामने सभा आयोजित की गई। इस दौरान पुरुषों के साथ-साथ महिलाओं ने भी मंच से अपने विचार रखे और नोटिफिकेशन को तत्काल वापस लेने की मांग की। सरकार पर अलगए आरोप प्रदर्शनकारियों का आरोप था कि सरकार एक ओर हिंदू एकता की बात करती है, वहीं दूसरी ओर ऐसे नियम ला रही है जो समाज में बंटवारे को बढ़ावा देते हैं। साथ ही वक्ताओं ने कहा कि भाजपा को सवर्ण समाज ने भारी समर्थन दिया, लेकिन अब वही समाज खुद को उपेक्षित की तरह देख रहा है। महिलाओं ने बच्चों के भविष्य से खिलवाड़ का आरोप लगाते हुए आंदोलन तेज करने की चेतावनी दी। GOVT. HOSPITAL NEGLIGENCE : अस्पताल में मनमानी: गंभीर मरीज को ट्रॉमा सेंटर से बाहर निकाला, वीडियो वायरल राष्ट्रपति के नाम सौंपा ज्ञापन करणी सेना की संभाग अध्यक्ष प्रतीक्षा सिंह और अन्य वक्ताओं ने कहा कि यदि समाज सरकार को सत्ता में बैठा सकता है, तो उतारना भी जानता है। सभा के बाद प्रदर्शनकारियों ने UGC का पुतला दहन किया और रैली के रूप में कलेक्टर कार्यालय पहुंचकर राष्ट्रपति के नाम ज्ञापन सौंपा। गौरतलब है कि UGC ने 13 जनवरी को ‘प्रमोशन ऑफ इक्विटी इन हायर एजुकेशन इंस्टीट्यूशन्स रेगुलेशंस, 2026’ लागू किए हैं। इसके तहत कॉलेजों और विश्वविद्यालयों में जातिगत भेदभाव रोकने के लिए विशेष इक्विटी कमेटियों और मॉनिटरिंग तंत्र का प्रावधान है। सरकार का कहना है कि यह कदम निष्पक्षता के लिए है, जबकि विरोध करने वालों का मानना है कि इससे जनरल कैटेगरी के छात्रों के खिलाफ भेदभाव बढ़ सकता है। BHIND NEWS : भिंड में भारत पर्व: गणतंत्र दिवस की संध्या पर लोकतंत्र का लोक उत्सव, संस्कृति और विकास का संगम
GOVT. HOSPITAL NEGLIGENCE : अस्पताल में मनमानी: गंभीर मरीज को ट्रॉमा सेंटर से बाहर निकाला, वीडियो वायरल

GOVT. HOSPITAL NEGLIGENCE : ग्वालियर। दतिया जिला अस्पताल से एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है। जहां एक गंभीर मरीज के साथ अमानवीय व्यवहार का आरोप लगाया गया है। बता दें कि आरोप है कि डॉक्टरों ने मरीज को ट्रॉमा सेंटर से जबरन बाहर निकाल दिया, जबकि उसकी हालत नाजुक बताई जा रही थी। Ganja seized: गांजा सप्लाई नेटवर्क का पर्दाफाश, दो तस्कर गिरफ्तार; 1.326 किलो गांजा और बाइक जब्त ड्यूटी डॉक्टर का आदेश: जनरल वार्ड में जाओ जानकारी के अनुसार, ड्यूटी पर मौजूद डॉक्टर ने मरीज को यह कहकर ट्रॉमा सेंटर से बाहर भेज दिया कि उसे अब जनरल वार्ड में शिफ्ट किया जाएगए। हैरानी की बात यह रही कि मरीज को लगी ड्रिप निकाले बिना ही दूसरे वार्ड में जाने का आदेश दे दिया गया। DATIYA NEWS : दतिया ने कलेक्टर की जनसुनवाई: बदले पटवारी पर रिश्वत मांगने का आरोप परिजनों की अपील ठुकराई मरीज के परिजनों ने डॉक्टर से अनुरोध किया कि मरीज को एक दिन और ट्रॉमा सेंटर में रहने दिया जाए, लेकिन डॉक्टर ने उनकी बात सुनने से इनकार कर दिया। मामले को लेकर परिजनों का कहना है कि मरीज की हालत स्थिर नहीं थी, इसके बावजूद उसे बाहर निकाला गय। पूरी घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर अब तेजी से वायरल हो रहा है। प्रशासन की चुप्पी पर सवाल फिलहाल इस मामले पर अस्पताल प्रशासन की ओर से कोई आधिकारिक बयान सामने नहीं आया है। वीडियो वायरल होने के बाद स्वास्थ्य व्यवस्था और जिला अस्पताल की कार्यप्रणाली पर गंभीर सवाल खड़े हो गए हैं।
Ganja seized: गांजा सप्लाई नेटवर्क का पर्दाफाश, दो तस्कर गिरफ्तार; 1.326 किलो गांजा और बाइक जब्त

Ganja seized: मध्यप्रदेश। अनूपपुर जिले के बिजुरी थाना क्षेत्र में पुलिस ने गांजा तस्करी के मामले में बड़ी कार्रवाई करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। बताया जा रहा है कि पुलिस ने आरोपियों के पास से 1 किलो 326 ग्राम गांजा और एक मोटरसाइकिल जब्त की है। यह कार्रवाई मंगलवार सुबह मुखबिर की सूचना पर की गई। CM STADIUM DEMAND : खिलाडियों ने की CM डॉ. मोहन यादव से स्टेडियम की मांग, बच्चे बोले- विधायक सुनते नहीं ! पुलिस ने गठित की टीम बिजुरी थाना प्रभारी विकास सिंह ने बताया कि उन्हें सूचना मिली थी कि श्याम सिंह गोंड, निवासी डोगरिया बिजुरी, और संजय गुप्ता, निवासी पथरौड़ी कोतमा, ओडिशा और छत्तीसगढ़ से थोक में गांजा लाकर बिजुरी और आसपास के इलाकों में सप्लाई करने वाले हैं। जिसके बाद सूचना मिलते ही पुलिस ने तत्काल एक टीम गठित की। 1.326 किलोग्राम गांजा बरामद पुलिस टीम ने पथरौड़ी से तरसीली जाने वाले मार्ग पर केनापारा, बिजुरी के पास घेराबंदी की। कुछ समय बाद एक संदिग्ध बाइक को रोका गया और तलाशी ली गई। सूत्रों के मुताबिक तलाशी के दौरान बाइक से 1.326 किलोग्राम गांजा बरामद हुआ। इसके बाद दोनों आरोपियों को मौके पर ही गिरफ्तार कर लिया गया। DATIYA NEWS : रेड में छोड़ा गया तीन माह का मासूम, SDOP बनी ममता की मिसाल; 30 लाख की अवैध शराब नष्ट एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज पुलिस जांच में सामने आया है कि आरोपी संजय गुप्ता गांजा तस्करी के बड़े नेटवर्क से जुड़ा हुआ था और ओडिशा व छत्तीसगढ़ से गांजा लाकर बिजुरी, कोतमा, रामनगर और आसपास के क्षेत्रों में सप्लाई करता था। वहीं श्याम सिंह गोंड स्थानीय बाजार में इसकी बिक्री करता था। पुलिस ने दोनों आरोपियों के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर उन्हें न्यायालय में पेश किया है। जांच आगे जारी है।
DATIYA NEWS : दतिया ने कलेक्टर की जनसुनवाई: बदले पटवारी पर रिश्वत मांगने का आरोप

DATIYA NEWS : दतिया। कलेक्ट्रेट के सभा कक्ष में मंगलवार को प्रशासन और पुलिस के संयुक्त प्रयास से जनसुनवाई आयोजित की गई। मौके पर कलेक्टर स्वप्निल बानखड़े और एएसपी सुनील कुमार शिवहरे मौजूद रहे। बात दें कि इस सभा में कई लोग अपनी समस्याओं के समाधान के लिए पहुंचे। इस दौरान सबसे अधिक मामले भूमि विवाद और अवैध कब्जों से जुड़े रहे। CM STADIUM DEMAND : खिलाडियों ने की CM डॉ. मोहन यादव से स्टेडियम की मांग, बच्चे बोले- विधायक सुनते नहीं ! दबंगों ने किसान की जमीन पर किया कब्जा सेवढ़ा तहसील के ग्राम ग्यारा में रहने वाले एक वृद्ध किसान ने शिकायत की कि सीमांकन के बावजूद दबंगों ने जमीन पर जबरन कब्जा कर लिया है। उन्होंने बताया कि दबंगों ने सीमांकन के निशान तक उखाड़ दिए और पूरी जमीन जोत डाली। पटवारी पर रिश्वत मांगने का आरोप इंदरगढ़ क्षेत्र से आए कामता प्रसाद सेन ने नामांतरण आदेश के बावजूद अमल न होने और पटवारी द्वारा अवैध रिश्वत मांगने का आरोप लगाया। उन्होंने हल्का पटवारी पर आदेश लागू करने के बदले अवैध मांग करने का आरोप भी लगाया। बताया जा रहा है कि इस मामले को गंभीर मानते हुए अधिकारियों ने जांच का आश्वासन दिया है। BANK STRIKE : आज बैंक बंद; मध्य प्रदेश में 40 हजार बैंककर्मी हड़ताल पर, 7 हजार से ज्यादा ब्रांच ठप अन्य समस्याएं जनसुनवाई में आवास पट्टा, पेंशन, आंगनवाड़ी नियुक्ति, सड़क और पाइपलाइन से जुड़ी समस्याएं भी सामने आईं। साथ ही विकलांग दंपती और बुजुर्गों ने अपने हालात भी बताए। जिसके बाद कलेक्टर और एएसपी ने संबंधित अधिकारियों को तत्काल कार्रवाई के निर्देश दिए और फरियादियों को भरोसा दिलाया कि उनकी समस्याओं का समाधान प्राथमिकता से किया जाएगा।datiya crime news,
CM STADIUM DEMAND : खिलाडियों ने की CM डॉ. मोहन यादव से स्टेडियम की मांग, बच्चे बोले- विधायक सुनते नहीं !

CM STADIUM DEMAND : अशोकनगर। मढ़ी महिदपुर गांव में मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के दौरे के दौरान गांव के खिलाड़ियों ने स्टेडियम और खेल मैदान बनाने की मांग रखी। बता दें कि ग्राम सभा से बाहर निकलते समय बच्चों ने बताया कि उन्हें खेलने के लिए कोई उचित मैदान नहीं मिल रहा है। साथ ही उनका कहना है कि गांव में खेल सुविधाओं की कमी है। BHIND CONGRESS PROTEST : गणतंत्र दिवस पर भिंड में कांग्रेस का विरोध प्रदर्शन, गौ-सेवा के नाम पर हो रहा गायों का कत्लेआम विधायक को दिए निर्देश मुख्यमंत्री ने चंदेरी विधायक जगन्नाथ सिंह रघुवंशी को निदेश दिए। उन्होंने कहा कि खिलाड़ियों के लिए स्टेडियम बनवाया जाए। बच्चों ने बताया कि वे पहले भी विधायक से यह मांग कर चुके हैं, लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई। जिसके बाद मुख्यमंत्री ने समझाया कि इस तरह की बातें संयम के साथ रखनी चाहिए। GWALIOR ROBBER BRIDE : 2 लाख में शादी कर फरार हुई लुटेरी दुल्हन, तीन आरोपी गिरफ्तार क्रिकेट किट उपलब्ध कराने के निर्देश सीएम ने बच्चों से पूछा कि क्या खेल मैदान के लिए जमीन उपलब्ध है। बच्चों ने बताया कि हेलीपैड की जमीन खाली है, लेकिन वहां अतिक्रमण है। सूचना की माने तो मुख्यमंत्री ने आश्वासन दिया कि पंचायत के माध्यम से खेल मैदान बनाया जाएगा और अधिकारियों को क्रिकेट किट उपलब्ध कराने के निर्देश भी दिए। 26 JANUARY CELEBRATION : ग्वालियर को मेट्रो पॉलिटिन सिटी बनाने घोषणा, विधानसभा में धूमधाम से मनाया 77वां गणतंत्र दिवस दौरे का उद्देश्य मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव सोमवार को अशोकनगर पहुंचे थे। वे प्रदेश संगठन मंत्री नित्यानंद शर्मा की अस्वस्थ मां का हाल जानने आए थे। इस दौरान उन्होंने पंचायत भवन और गौशाला का निरीक्षण भी किया था।