MP ASI DIES ON DUTY: शिवपुरी में ओन ड्यूटी ASI की हार्ट अटैक से मौत, अस्पताल में इलाज के दौरान तोड़ा दम

HIGHLIGHTS: ड्यूटी के दौरान सीने में दर्द की शिकायत जिला अस्पताल में इलाज के दौरान निधन एसपी निवास पर तैनात थे एएसआई 58 वर्ष की आयु में हुआ निधन पुलिस विभाग में शोक की लहर MP ASI DIES ON DUTY: शिवपुरी। शहर में मंगलवार सुबह एक दुखद घटना सामने आई। जहां पुलिस अधीक्षक निवास पर ड्यूटी के दौरान 58 वर्षीय सहायक उपनिरीक्षक (एएसआई) कल्याण सिंह रजक की तबीयत अचानक बिगड़ गई। बता दें कि सीने में तेज दर्द की शिकायत के बाद उन्हें तत्काल जिला अस्पताल ले जाया गया, जहां उपचार के दौरान उनका निधन हो गया। ईयरफोन की तेज आवाज छीन रही सुनने की ताकत वर्ल्ड हियरिंग डे पर एम्स की सख्त चेतावनी बताया जा रहा है कि वे पटेल नगर क्षेत्र के निवासी थे और उनकी ड्यूटी पुलिस अधीक्षक अमन सिंह राठौड़ के निवास पर लगी हुई थी। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, सुबह ड्यूटी के दौरान उन्हें असहज महसूस हुआ, जिसके बाद साथी पुलिसकर्मियों ने तत्परता दिखाते हुए उन्हें अस्पताल पहुंचाया, लेकिन डॉक्टर उन्हें बचा नहीं सके। इजरायल-ईरान संघर्ष के बीच राहत! यूएई में फंसे इंदौर के पूर्व विधायक संजय शुक्ला स्वदेश लौटे अचानक बिगड़ी तबीयत प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, ASI रजक को सीने में तेज दर्द हुआ, जिसके बाद उन्हें तुरंत चिकित्सा सहायता दी गई। डॉक्टरों ने प्राथमिक जांच के बाद उनका उपचार शुरू किया, लेकिन हालत गंभीर बनी रही। FORMER MLA RAO RJKUMAR DEATH: चंदेरी की राजनीति को बड़ा झटका, वरिष्ठ नेता राव राजकुमार सिंह यादव का निधन पुलिस विभाग में शोक की लहर घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस महकमे में शोक की लहर दौड़ गई। सूचना कि माने तो वरिष्ठ अधिकारियों और सहकर्मियों ने अस्पताल पहुंचकर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की। साथ ही विभागीय सम्मान के साथ अंतिम संस्कार की तैयारी भी की गई। पुलिस का कहना है कि कल्याण सिंह रजक अपने सरल स्वभाव और कर्तव्यनिष्ठा के लिए जाने जाते थे।
FORMER MLA RAO RJKUMAR DEATH: चंदेरी की राजनीति को बड़ा झटका, वरिष्ठ नेता राव राजकुमार सिंह यादव का निधन

HIGHLIGHTS: लंबी बीमारी के बाद भोपाल में निधन 72 वर्ष की आयु में ली अंतिम सांस 2008 में चंदेरी से विधायक बने सीएम मोहन यादव ने अस्पताल में की थी मुलाकात 30 वर्षों से परिवार का ईसागढ़ जनपद में प्रभाव FORMER MLA RAO RJKUMAR DEATH: अशोकनगर। राव राजकुमार सिंह यादव का लंबी बीमारी के बाद भोपाल में निधन हो गया। 72 वर्षीय वरिष्ठ नेता पिछले छह महीनों से अस्वस्थ चल रहे थे और उनका इलाज भोपाल स्थित जवाहरलाल नेहरू कैंसर अस्पताल में चल रहा था। जिसके बाद मंगलवार को उपचार के दौरान उन्होंने अंतिम सांस ली। उनके निधन की खबर मिलते ही भारतीय जनता पार्टी में शोक की लहर दौड़ गई। बता दें कि दो दिन पहले ही मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव अस्पताल पहुंचकर उनका स्वास्थ्य हाल जानने गए थे। GOHAD CMO ASSAULT CASE: सरकारी दफ्तर में दबंगई: गोहद नगर पालिका बैठक में पार्षद पुत्र ने CMO से की मारपीट, केस दर्ज महुअन से शुरू हुआ राजनीतिक सफर अशोकनगर जिले के महुअन गांव में जन्मे राव राजकुमार सिंह यादव को राजनीति विरासत में मिली थी। उनके पिता बादल सिंह यादव भी क्षेत्र के प्रभावशाली नेता रहे। मध्यप्रदेश में RTE प्रवेश 2026–27 की प्रक्रिया घोषित, ऑनलाइन आवेदन और लॉटरी से मिलेगा निजी स्कूलों में निशुल्क दाखिला पंच से विधायक तक का सफर उन्होंने अपने राजनीतिक जीवन की शुरुआत पंचायत में पंच के रूप में की। इसके बाद वे ईसागढ़ जनपद के अध्यक्ष बने। वर्ष 2008 में वे चंदेरी विधानसभा से विधायक निर्वाचित हुए। बाद में पार्टी ने दोबारा उन पर भरोसा जताया, हालांकि वे चुनाव नहीं जीत सके। उन्होंने एक बार बहुजन समाज पार्टी के टिकट पर भी विधानसभा चुनाव लड़ा। वजन घटाने में आ रही है रुकावट? स्लो मेटाबॉलिज्म हो सकता है बड़ा विलेन; डाइट, एक्सरसाइज और नींद के जरिए ऐसे बदलें अपने शरीर का गियर 30 वर्षों से परिवार का प्रभाव ईसागढ़ जनपद में लगभग तीन दशकों से उनके परिवार का दबदबा रहा है। पहले उनके पिता, फिर स्वयं राव राजकुमार सिंह और बाद में उनकी पत्नी व वर्तमान में पुत्रवधू जनपद अध्यक्ष रहीं। साध्वी रंजना विवाद ने पकड़ा तूल: मिसरोद में पाटीदार समाज का प्रदर्शन, ‘जिहादी’ कहने वालों पर कार्रवाई की मांग अंतिम संस्कार गृह जिले में उनका अंतिम संस्कार अशोकनगर जिले में किया जाएगा। क्षेत्रीय राजनीति में
GOHAD CMO ASSAULT CASE: सरकारी दफ्तर में दबंगई: गोहद नगर पालिका बैठक में पार्षद पुत्र ने CMO से की मारपीट, केस दर्ज

HIGHLIGHTS: गोहद नगर पालिका की बैठक में हुआ हंगामा पार्षद पुत्र पर CMO से मारपीट का आरोप पूरी घटना CCTV कैमरे में रिकॉर्ड CMO की शिकायत पर थाने में केस दर्ज पुलिस साक्ष्यों के आधार पर कर रही जांच GOHAD CMO ASSAULT CASE: ग्वालियर। भिंड जिले के गोहद नगर पालिका कार्यालय में साधारण सभा की बैठक उस समय हंगामे में बदल गई, जब एक पार्षद के पुत्र ने मुख्य नगरपालिका अधिकारी (CMO) के साथ कथित तौर पर धक्का-मुक्की और मारपीट कर दी। सरकारी कार्यालय के भीतर हुई इस घटना से प्रशासनिक अमले और स्थानीय राजनीति में हलचल मच गई है। बताया जा रहा है कि वार्ड क्रमांक 16 की पार्षद राजाबेटी के पुत्र बल्लू सेमर ने बैठक के दौरान CMO महेश जाटव के साथ अभद्र व्यवहार किया। आरोप है कि उन्होंने गाली-गलौज करते हुए धक्का दिया और मारपीट की। लुधियाना में दर्दनाक हादसा: खाना खाने जा रहे ड्राइवर को पिकअप ने रौंदा, मौके पर मौत; आरोपी गिरफ्तार सीसीटीवी फुटेज में कैद हुई घटना पूरी घटना कार्यालय में लगे CCTV कैमरों में रिकॉर्ड हो गई है। फुटेज में कथित तौर पर धक्का-मुक्की और विवाद के दृश्य दिखाई दे रहे हैं। यह फुटेज अब पुलिस जांच का अहम हिस्सा बन गया है। घटना के बाद माहौल तनावपूर्ण हो गया। मौके पर मौजूद कर्मचारियों और जनप्रतिनिधियों के बीच अफरा-तफरी का माहौल बन गया। खामेनेई की मौत पर प्रधानमंत्री मोदी को स्पष्ट रुख अपनाना चाहिए: राहुल गांधी सीएमओ ने थाने में दी शिकायत मारपीट के बाद CMO महेश जाटव सीधे गोहद थाने पहुंचे और लिखित शिकायत दर्ज कराई। उन्होंने शासकीय कार्य में बाधा, मारपीट और अभद्रता की धाराओं में कार्रवाई की मांग की। पुलिस ने शिकायत के आधार पर मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। अधिकारियों का कहना है कि साक्ष्यों और CCTV फुटेज के आधार पर आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी। ईरान के गेराश इलाके में 4.3 तीव्रता का भूकंप, अमेरिका-इजरायल के हमलों के बीच बढ़ी मुश्किलें पार्षद पुत्र का पक्ष बल्लू सेमर का आरोप है कि CMO की कार्यशैली से आम जनता और कर्मचारी परेशान हैं। उनका कहना है कि फाइलें बेवजह रोकी जाती हैं और काम में लापरवाही बरती जाती है। हालांकि पुलिस ने स्पष्ट किया है कि जांच पूरी होने के बाद ही स्थिति स्पष्ट होगी।
GWALIOR POLICE: ग्वालियर पुलिस की हाईटेक एंट्री; बॉडी वार्न कैमरे, शोल्डर ब्लिंकर से लैस पुलिस जवान करेंगे चेकिंग

HIGHLIGHTS: ग्वालियर पुलिस अब बॉडी वॉर्न कैमरे से करेगी चेकिंग शोल्डर ब्लिंकर लाइट से बढ़ेगी रात में सुरक्षा सड़क सुरक्षा निधि से खरीदे गए आधुनिक उपकरण भोपाल और इंदौर की तर्ज पर अपडेट हुई पुलिस होली ड्यूटी पर हाईटेक गैजेट्स के साथ उतरे जवान GWALIOR POLICE: मध्यप्रदेश। ग्वालियर में अब पुलिस चेकिंग पूरी तरह हाईटेक अंदाज में नजर आएगी। पारदर्शिता और सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए पुलिस जवान और अधिकारी बॉडी वॉर्न कैमरा, शोल्डर ब्लिंकर लाइट और अन्य आधुनिक गैजेट्स के साथ सड़कों पर तैनात होंगे। बता दें कि इसका उद्देश्य चेकिंग के दौरान अभद्रता जैसे आरोपों की सच्चाई सामने लाना और कार्यवाही को रिकॉर्डेड रखना है। अब तक यह सुविधा केवल भोपाल और इंदौर में उपलब्ध थी, लेकिन अब ग्वालियर पुलिस भी उसी तर्ज पर अपडेट हो गई है। उज्जैन महाकाल में भव्य होली 2026: हर्बल गुलाल, पंचामृत भस्मारती और चंद्र ग्रहण के बीच खुले पट, श्रद्धालुओं ने किया अनोखा अनुभव पुलिस मुख्यालय से मिला बजट, कंट्रोल रूम में वितरण पुलिस मुख्यालय भोपाल द्वारा सड़क सुरक्षा निधि के अंतर्गत ग्वालियर जिले को बजट आवंटित किया गया है। सूत्रों कि मने तो वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक धर्मवीर सिंह के निर्देश और अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक यातायात अनु बेनीवाल के मार्गदर्शन में उपकरण खरीदे गए। सोमवार शाम पुलिस कंट्रोल रूम परिसर में इन उपकरणों का अवलोकन और वितरण किया गया। इस दौरान एएसपी देहात जयराज कुबेर सहित अन्य अधिकारी मौजूद रहे। अमेरिका-इजराइल का संयुक्त हमला, ईरान परमाणु विवाद में 742 मौतों के बाद सुरक्षा अलर्ट ये उपकरण आए उपयोग में यातायात व्यवस्था को प्रभावी बनाने के लिए रिफ्लेक्टर जैकेट, बॉडी वॉर्न कैमरा, लाइट बेटन, रिकॉर्डिंग पीए सिस्टम और शोल्डर ब्लिंकर लाइट खरीदी गई हैं। शोल्डर ब्लिंकर लाइट चार्जेबल है और इसमें टॉर्च की सुविधा भी है। इससे रात में ड्यूटी कर रहे जवानों की सुरक्षा बढ़ेगी और आमजन में भरोसा मजबूत होगा। GWALIOR CYBER CRIMES: ग्वालियर में ‘RTO ई-चालान’ के नाम पर साइबर ठगी, युवक के खाते से 2.12 लाख पार होली ड्यूटी पर उतरे हाईटेक जवान होली के मद्देनजर सोमवार शाम को यातायात पुलिसकर्मियों को शोल्डर ब्लिंकर लाइट वितरित की गईं। उपकरणों से लैस जवान वीआईपी ड्यूटी, हाईवे चेकिंग और यातायात व्यवस्था संभालते नजर आए। खाड़ी युद्ध से प्रभावित भारत का चावल निर्यात, लाखों करोड़ रुपये का स्टॉक समंदर में… एसएसपी धर्मवीर सिंह ने कहा कि रात में चेकिंग के दौरान पुलिस की सुरक्षा भी जरूरी है। आधुनिक उपकरण न सिर्फ सुरक्षा बढ़ाएंगे, बल्कि कार्रवाई में पारदर्शिता भी सुनिश्चित करेंगे।
LUBAR ECLIPSE: खग्रास चंद्र ग्रहण के चलते ग्वालियर के मंदिरों में पट बंद; शाम को शुद्धिकरण के बाद होंगे दर्शन

HIGHLIGHTS: सुबह 6:20 बजे से ग्वालियर में सूतक काल लागू शाम 6:46 बजे शुद्धिकरण के बाद खुलेंगे मंदिरों के पट प्रमुख मंदिरों में सुबह की आरती के बाद दर्शन बंद सिंह राशि और पूर्वा फाल्गुनी नक्षत्र में खग्रास ग्रहण ग्रहण के बाद स्नान, दान और जप-तप का विशेष महत्व LUBAR ECLIPSE: ग्वालियर। 2026 के पहले खग्रास चंद्र ग्रहण के चलते प्रमुख मंदिरों के पट सुबह से बंद कर दिए गए हैं। सुबह 6:20 बजे सूतक काल प्रारंभ होते ही देवदर्शन वर्जित कर दिए गए थे। इसके बाद अब शाम 6:46 बजे ग्रहण समाप्ति और शुद्धिकरण के बाद ही श्रद्धालु भगवान के दर्शन कर सकेंगे। बता दें कि लगभग 12 घंटे तक मंदिरों में नियमित पूजा-अर्चना स्थगित रहेगी। GWALIOR CYBER CRIMES: ग्वालियर में ‘RTO ई-चालान’ के नाम पर साइबर ठगी, युवक के खाते से 2.12 लाख पार प्रमुख मंदिरों में सुबह की आरती के बाद बंद हुए पट शहर के राम मंदिर फालका बाजार, अचलेश्वर मंदिर, लक्ष्मीनारायण मंदिर, सनातन धर्म मंदिर, गुरुद्वारा महादेव और संकट मोचन हनुमान मंदिर सहित कई मंदिरों में सुबह की आरती के बाद पट बंद कर दिए गए। ग्रहण समाप्ति पर गंगाजल से शुद्धिकरण कर विधि-विधान से आरती की जाएगी। मिडिल ईस्ट तनाव का असर! सोने की चमक बढ़ी, लगातार पांचवें दिन दाम चढ़े सिंह राशि और पूर्वा फाल्गुनी नक्षत्र में ग्रहण ज्योतिषाचार्यों के अनुसार यह खग्रास चंद्र ग्रहण सिंह राशि और पूर्वा फाल्गुनी नक्षत्र में दिखाई देगा। ग्वालियर अंचल में इसका दृश्य प्रभाव लगभग 28 मिनट तक रहने का अनुमान है। सूतक काल में पूजा, मूर्तियों का स्पर्श और भोग लगाना वर्जित माना जाता है, इसलिए धार्मिक गतिविधियां दिनभर स्थगित रहेंगी। खाड़ी युद्ध से प्रभावित भारत का चावल निर्यात, लाखों करोड़ रुपये का स्टॉक समंदर में… गर्भवती महिलाओं और बुजुर्गों को सावधानी की सलाह धार्मिक मान्यताओं के अनुसार गर्भवती महिलाओं, बच्चों, बुजुर्गों और रोगियों को विशेष सावधानी बरतने की सलाह दी गई है। उन्हें घर में रहने और नुकीली वस्तुओं के उपयोग से बचने को कहा गया है। ग्रहण समाप्ति के बाद स्नान, दान और जप-तप का विशेष महत्व बताया गया है। भोजन पकाने से परहेज और पहले से बने भोजन में तुलसी पत्र रखने की परंपरा भी निभाई जाती है। होर्मुज संकट: भारत की तेल रणनीति में रूस और सऊदी की अहम भूमिका.. वैज्ञानिक दृष्टि से क्या है चंद्र ग्रहण? वैज्ञानिक दृष्टिकोण से चंद्र ग्रहण तब होता है जब पृथ्वी सूर्य और चंद्रमा के बीच आ जाती है। खग्रास स्थिति में चंद्रमा पूरी तरह पृथ्वी की छाया में ढक जाता है और लालिमा लिए दिखाई देता है।
GWALIOR CYBER CRIMES: ग्वालियर में ‘RTO ई-चालान’ के नाम पर साइबर ठगी, युवक के खाते से 2.12 लाख पार

HIGHLIGHTS: व्हाट्सऐप पर आई फर्जी ‘RTO ई-चालान’ APK से ठगी फाइल खोलते ही मोबाइल 8 मिनट तक हैंग कैनरा बैंक खाते से 2.12 लाख रुपए ट्रांसफर 1930 हेल्पलाइन पर शिकायत के बाद केस दर्ज पुलिस ने मैलवेयर के जरिए ठगी की पुष्टि की GWALIOR CYBER CRIMES: मध्यप्रदेश। ग्वालियर के थाटीपुर क्षेत्र में साइबर ठगी का चौंकाने वाला मामला सामने आया है। जहां तृप्ति नगर निवासी शशांक गुप्ता के व्हाट्सऐप पर एक अनजान नंबर से ‘RTO ई-चालान कॉपी’ नाम की APK फाइल भेजी गई और पैसे ठग लिए गए। बताया जा रहा है कि इसे ट्रैफिक चालान समझकर जैसे ही उन्होंने फाइल खोली, उनका मोबाइल करीब 7-8 मिनट तक हैंग हो गया। बाद में फोन सामान्य हो गया, जिससे उन्हें किसी गड़बड़ी का अंदेशा नहीं हुआ। खाड़ी युद्ध से प्रभावित भारत का चावल निर्यात, लाखों करोड़ रुपये का स्टॉक समंदर में… एक घंटे बाद आए ट्रांजेक्शन मैसेज करीब एक घंटे बाद शशांक के मोबाइल पर बैंक ट्रांजेक्शन के मैसेज आने लगे। उनके कैनरा बैंक खाते से 89 हजार, 60 हजार और 63 हजार रुपए ट्रांसफर हो गए। बता दें कि कुल मिलाकर 2 लाख 12 हजार रुपए की राशि निकाल ली गई। इसके बाद मैसेज देखकर वे तुरंत बैंक पहुंचे, जहां उन्हें साइबर फ्रॉड की आशंका बताई गई। खाड़ी युद्ध से प्रभावित भारत का चावल निर्यात, लाखों करोड़ रुपये का स्टॉक समंदर में… 1930 पर शिकायत, ई-जीरो FIR दर्ज थाने में शुरुआती सुनवाई न होने पर पीड़ित ने साइबर हेल्पलाइन 1930 पर शिकायत दर्ज कराई। इसके बाद थाटीपुर थाना पुलिस ने ई-जीरो FIR दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस के अनुसार, APK फाइल के जरिए मोबाइल में मैलवेयर इंस्टॉल किया गया, जिससे ठगों ने बैंकिंग डिटेल्स तक पहुंच बना ली। होर्मुज संकट: भारत की तेल रणनीति में रूस और सऊदी की अहम भूमिका.. पुलिस की अपील: APK फाइल से रहें सावधान साइबर विशेषज्ञों ने चेतावनी दी है कि व्हाट्सऐप या एसएमएस पर आने वाली किसी भी अनजान APK फाइल को डाउनलोड या इंस्टॉल न करें। आरटीओ चालान की जानकारी केवल सरकारी वेबसाइट या अधिकृत ऐप के माध्यम से ही जांचें।
BOARD EXAMS CHEATING VIRAL VIDEO: बोर्ड परीक्षा में सख्ती के दावों पर उठे सवाल, शिवपुरी से नकल की VIDEO वायरल

HIGHLIGHTS: बैराड़ क्षेत्र के परीक्षा केंद्रों से नकल के वीडियो वायरल छत पर चढ़कर पर्ची पहुंचाने की कोशिश कैमरे में कैद दीवार के बाहर से बोल-बोलकर नकल कराने का आरोप एक छात्रा की जगह दूसरी के परीक्षा देने का दावा शिक्षा विभाग ने जांच के निर्देश दिए BOARD EXAMS CHEATING VIRAL VIDEO: शिवपुरी। जिले में चल रही 10वीं और 12वीं बोर्ड परीक्षाओं के दौरान बैराड़ क्षेत्र के कुछ परीक्षा केंद्रों से नकल के कथित वीडियो सामने आए हैं। इन वीडियो के वायरल होने के बाद शिक्षा व्यवस्था पर सवाल उठने लगे हैं। एक वीडियो में दो युवक परीक्षा केंद्र की छत पर चढ़कर नकल सामग्री पहुंचाने की कोशिश करते नजर आ रहे हैं। जैसे ही उन्हें वीडियो बनाए जाने की जानकारी हुई, वे तुरंत नीचे उतरकर मुंह छुपाते हुए भाग गए। करीब 13 सेकेंड के एक अन्य वीडियो में कुछ लोग परीक्षा केंद्र की दीवार के बाहर खड़े होकर अंदर बैठे छात्रों को उत्तर बताते दिखाई दे रहे हैं। KARNI SENA HOLI MILAN SAMAROH: करणी सेना परिवार का होली मिलन समारोह: क्षत्राणी महिला इकाई ने रंगों संग मनाया उत्सव डमी कैंडिडेट का आरोप सबसे गंभीर आरोप उस वीडियो को लेकर है, जिसमें दावा किया गया है कि एक छात्रा की जगह दूसरी छात्रा परीक्षा देने पहुंची। वीडियो में स्कूल के बाहर बैठी एक छात्रा से पूछताछ के दौरान उसने कथित रूप से कहा कि उसकी जगह ‘सोनम’ परीक्षा दे रही है, जबकि उसने अपना नाम ‘दीपा’ बताया। इस दावे ने मामले को और गंभीर बना दिया है। इजराइली राजदूत का दावा पीएम मोदी को हमले की जानकारी नहीं थी, 28 फरवरी को दी गई मंजूरी आधिकारिक पुष्टि बाकी सूत्रों के अनुसार, जिन केंद्रों से वीडियो वायरल हुए हैं, वे निजी स्कूलों में बनाए गए परीक्षा केंद्र बताए जा रहे हैं। हालांकि, इन दावों की अभी तक आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है। NATIONAL HIGHWAY 719: भिंड में हाईवे-719 को सिक्सलेन बनाने की मांग तेज, 11 मार्च को पूर्व सैनिकों का अर्धनग्न प्रदर्शन शिक्षा विभाग का पक्ष शिक्षा विभाग का कहना है कि जिले में नकल रोकने के लिए विशेष अभियान चलाया जा रहा है और अब तक किसी भी केंद्र पर नकल का मामला दर्ज नहीं हुआ है। बैराड़ क्षेत्र के बीओ अवधेश तोमर ने भी कहा कि मामला उनके संज्ञान में नहीं था, लेकिन शिकायत मिलने पर जांच कराई
KARNI SENA HOLI MILAN SAMAROH: करणी सेना परिवार का होली मिलन समारोह: क्षत्राणी महिला इकाई ने रंगों संग मनाया उत्सव

HIGHLIGHTS: निजी होटल में हुआ भव्य होली मिलन समारोह राजस्थानी फाग गीतों पर महिलाओं ने किया पारंपरिक नृत्य राधा-कृष्ण स्वरूप में कलाकारों की मनमोहक प्रस्तुति नव नियुक्त जिला अध्यक्ष अर्चना जादोन का सम्मान ग्वालियर संभाग की पदाधिकारियों की रही विशेष उपस्थिति KARNI SENA HOLI MILAN SAMAROH: गुना। करणी सेना परिवार की क्षत्राणी महिला इकाई द्वारा एक निजी होटल में होली मिलन समारोह का भव्य आयोजन किया गया। कार्यक्रम में ग्वालियर संभाग, जिला और नगर की टीमों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। सभी पदाधिकारियों और सदस्यों ने एक-दूसरे को गुलाल लगाकर रंगोत्सव की शुभकामनाएं दीं और राजस्थानी पारंपरिक फाग गीतों पर जमकर नृत्य किया। NATIONAL HIGHWAY 719: भिंड में हाईवे-719 को सिक्सलेन बनाने की मांग तेज, 11 मार्च को पूर्व सैनिकों का अर्धनग्न प्रदर्शन दीप प्रज्वलन से हुई शुरुआत समारोह का शुभारंभ दीप प्रज्वलन और अतिथियों के स्वागत के साथ हुआ। कार्यक्रम का मुख्य आकर्षण राधा-कृष्ण के रूप में सजे कलाकारों की मनमोहक रासलीला रही। विभिन्न टीमों ने भी राजस्थानी गीतों पर पारंपरिक नृत्य प्रस्तुत कर माहौल को उत्सवमय बना दिया। नागलवाड़ी में पहली कृषि कैबिनेट, लोक देवता भीलट देव से समृद्धि की कामना नव नियुक्त पदाधिकारियों का सम्मान इस अवसर पर संगठन की नव नियुक्त जिला अध्यक्ष अर्चना जादोन सहित अन्य पदाधिकारियों का माल्यार्पण कर स्वागत किया गया। सभी सदस्यों ने उन्हें नई जिम्मेदारियों के लिए बधाई और शुभकामनाएं दीं। इजराइल अमेरिका और ईरान तनाव पर पीएम Narendra Modi का बड़ा बयान, बोले हालात बेहद चिंताजनक मुख्य अतिथियों की उपस्थिति कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में ग्वालियर संभाग अध्यक्ष प्रतीक्षा सिंह सिसोदिया और विशेष अतिथि संभाग प्रभारी नीतू सिंह पवार मौजूद रहीं। कार्यक्रम की अध्यक्षता नगर अध्यक्ष अंचाली राजपूत ने की। समारोह में रंग, उमंग और पारंपरिक संस्कृति का अनूठा संगम देखने को मिला।
NATIONAL HIGHWAY 719: भिंड में हाईवे-719 को सिक्सलेन बनाने की मांग तेज, 11 मार्च को पूर्व सैनिकों का अर्धनग्न प्रदर्शन

HIGHLIGHTS: हाईवे-719 को सिक्सलेन बनाने की मांग तेज 11 मार्च को मेहगांव में अर्धनग्न प्रदर्शन शहीद स्मारक पर पूर्व सैनिकों की सर्वसम्मति से बैठक केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी से पहले ही हो चुकी मुलाकात टोल प्लाजा बंद करने और गौवंश सुरक्षा की मांग NATIONAL HIGHWAY 719: ग्वालियर। भिंड जिले में नेशनल हाईवे 719 को सिक्सलेन में अपग्रेड करने की मांग को लेकर आक्रोश बढ़ता जा रहा है। बता दें कि समाजसेवियों और संत समाज के बाद अब पूर्व सैनिक संगठन भी आंदोलन की राह पर है। संगठन का कहना है कि लगातार सड़क हादसों में लोगों की जान जा रही है, लेकिन प्रशासन की ओर से ठोस कदम नहीं उठाए जा रहे। नागलवाड़ी में पहली कृषि कैबिनेट, लोक देवता भीलट देव से समृद्धि की कामना शहीद स्मारक पर हुई बैठक शहीद स्मारक पर आयोजित बैठक में पूर्व सैनिक संगठन के पदाधिकारियों ने सर्वसम्मति से निर्णय लिया कि आंदोलन को तेज किया जाएगा। साथ ही संगठन का आरोप है कि लंबे समय से ज्ञापन और चेतावनी देने के बावजूद केवल आश्वासन मिल रहे हैं। POLICE BIRTHDAY PARTY CONTROVERSY: मुरैना थाने में बाइक चोर के साथ जन्मदिन पर नाचते दिखे टीआई: वीडियो वायरल होते ही सस्पेंड 11 मार्च को मेहगांव में प्रदर्शन पूर्व सैनिक संगठन के अध्यक्ष सूबेदार राकेश सिंह कुशवाहा ने बताया कि 11 मार्च को मेहगांव क्षेत्र में हाईवे किनारे जिलेभर के पूर्व सैनिक एकत्रित होंगे और अर्धनग्न प्रदर्शन करेंगे। साथ ही टोल प्लाजा बंद करने, गौवंश की सुरक्षा सुनिश्चित करने और यातायात व्यवस्था सुधारने की मांग रखी जाएगी। HOLI 2026: ग्वालियर में होली से पहले यात्रियों की भीड़: AC कोच भी जनरल जैसी भरी, महंगा हुआ सफर केंद्रीय मंत्री से हो चुकी है मुलाकात संत समाज द्वारा केंद्रीय सड़क परिवहन मंत्री नितिन गडकरी से भी मुलाकात की जा चुकी है। संगठन का कहना है कि बार-बार ज्ञापन देने के बाद भी सरकार की ओर से ठोस कार्रवाई नहीं हुई है। उनका आरोप है कि टोल कंपनी के दबाव में आमजन की सुरक्षा से समझौता किया जा रहा है। पूर्व सैनिक संगठन ने जिलेभर के सैनिकों से 11 मार्च को बड़ी संख्या में पहुंचकर आंदोलन को सफल बनाने की अपील की है।
POLICE BIRTHDAY PARTY CONTROVERSY: मुरैना थाने में बाइक चोर के साथ जन्मदिन पर नाचते दिखे टीआई: वीडियो वायरल होते ही सस्पेंड

HIGHLIGHTS: थाना परिसर में टीआई का जन्मदिन समारोह, वीडियो वायरल हिस्ट्रीशीटर बाइक चोर के कंधे पर बैठकर नाचे थाना प्रभारी 18 बाइक चोरी के आरोपी के साथ दिखे टीआई एसपी ने तत्काल प्रभाव से किया सस्पेंड, जांच शुरू टीआई की सफाई: आरोपी मुखबिर था, केस की जानकारी नहीं थी POLICE BIRTHDAY PARTY CONTROVERSY: मुरैना। जौरा थाना परिसर में 28 फरवरी की रात लगभग 9 बजकर 15 मिनट पर थाना प्रभारी टीआई दर्शन लाल शुक्ला का जन्मदिन मनाया गया। इस मौके पर थाने के कर्मचारियों ने प्रभारी को मालाएँ पहनाई और केक काटा। बधाई देने वालों की लाईन लगी रही। अचानक पुलिस परिसर में एक वीडियो वायरल हुआ जिसमें थाना प्रभारी को बाइक चोरी के मुख्य आरोपी लवकुश शर्मा ने अपने कंधे पर बैठाकर नृत्य करते हुए घुमाया। डॉक्टर नहीं, बना देश का चैंपियन! योगेश कथुनिया ने डिस्कस थ्रो में दिलाया पदक आरोपी के साथ नृत्य और वायरल वीडियो वायरल वीडियो में साफ दिख रहा है कि हिस्ट्रीशीटर लवकुश शर्मा थाना प्रभारी को कंधे पर उठाकर पूरे थाना परिसर में घुमा रहा है, जबकि पीछे पुलिस स्टाफ व अन्य लोग पैदल चल रहे हैं। यह वीडियो सोशल मीडिया में तेजी से फैल गया, जिससे पुलिस में हड़कम्प मच गया। सपना चौधरी ने ‘द 50’ में किया खुलासा, 35 केस और हथियारों से भरे शो में डरावना अनुभव, मां के साथ जिंदा बचीं टीआई को किया सस्पेंड हतप्राय एसपी समीर सौरभ ने इस मामले में तत्परता दिखाते हुए टीआई दर्शन लाल शुक्ला को सस्पेंड कर दिया। उन्हें पुलिस लाइन में अटैच किया गया है। मामले की जांच एडिशनल एसपी सुरेंद्र प्रताप को सौंपी गई है। देश में सबसे पहले होलिका दहन महाकाल मंदिर में, वैदिक मंत्रो के साथ जलेगी होली; आरती का समय बदलेगा लवकुश शर्मा के खिलाफ दर्ज मामले पुलिस रिकॉर्ड के अनुसार, 12 जून 2025 को लवकुश शर्मा को 13 लाख रुपए की 18 बाइक चोरी के आरोप में गिरफ़्तार किया गया था। जमानत पर बाहर आने के बाद जनवरी 2026 में उसने बिजली कर्मचारियों पर हमला किया था, जिस पर भी मामला दर्ज है। इजरायल और अमेरिका के बीच संघर्ष गहराया, लेबनान तक फैल रहा तनाव टीआई की सफाई टीआई दर्शन लाल शुक्ला ने कहा कि भीड़ में कौन कब आ गया, उन्हें पता नहीं चला। उन्होंने बताया कि लवकुश उनके थाने का मुखबिर है और कई मामलों में सूचना दी है। उनका कहना था कि उन्हें यह जानकारी नहीं थी कि लवकुश चोरी के मामलों में आरोपी है।