BHIND NEWS : भिंड में भारत पर्व: गणतंत्र दिवस की संध्या पर लोकतंत्र का लोक उत्सव, संस्कृति और विकास का संगम

BHIND NEWS : भिंड। गणतंत्र दिवस की संध्या पर भिंड में लोकतंत्र के लोक उत्सव भारत पर्व का आयोजन पूरे उत्साह, उल्लास और देशभक्ति के वातावरण में किया गया। कम्युनिटी हॉल, मेला ग्राउंड के समीप आयोजित इस कार्यक्रम में सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के साथ-साथ अभ्युदय मध्यप्रदेश विकास प्रदर्शनी ने विकास की झलक प्रस्तुत की। कार्यक्रम का शुभारंभ कलेक्टर किरोड़ी लाल मीणा द्वारा मां सरस्वती की प्रतिमा पर दीप प्रज्वलन कर किया गया। BANK STRIKE : आज बैंक बंद; मध्य प्रदेश में 40 हजार बैंककर्मी हड़ताल पर, 7 हजार से ज्यादा ब्रांच ठप लोकनृत्य और देशभक्ति गीतों ने भरा उत्सव का रंग इसके पश्चात संस्कृति विभाग द्वारा चयनित कलाकारों ने लोकनृत्य और देशभक्ति गीतों की मनमोहक प्रस्तुतियां दीं। पारंपरिक लोकनृत्य ढिमरयाई की लय और ताल पर दर्शक झूम उठे, वहीं देशभक्ति गीतों ने पूरे परिसर को राष्ट्रप्रेम से सराबोर कर दिया। वंदेमातरम् के 150 वर्ष भारत पर्व के अंतर्गत वंदेमातरम् के 150 वर्ष पूर्ण होने के अवसर पर विशेष चित्र प्रदर्शनी भी आयोजित की गई, जिसमें स्वतंत्रता आंदोलन और राष्ट्रगान से जुड़े ऐतिहासिक क्षणों को प्रभावी ढंग से प्रदर्शित किया गया। DATIYA NEWS : रेड में छोड़ा गया तीन माह का मासूम, SDOP बनी ममता की मिसाल; 30 लाख की अवैध शराब नष्ट प्रदर्शनी ने दिखाई योजनाओं की जानकारी इसी क्रम में जिला जनसंपर्क कार्यालय भिंड द्वारा लगाई गई अभ्युदय मध्यप्रदेश विकास प्रदर्शनी लोगों के लिए विशेष आकर्षण का केंद्र रही। प्रदर्शनी में शासन की महत्वाकांक्षी, जनहितैषी एवं कल्याणकारी योजनाओं को सरल और रोचक माध्यम से प्रस्तुत किया गया, जिसे देखने के लिए बड़ी संख्या में नागरिक पहुंचे। संस्कृति और विकास से जुड़ने का सशक्त माध्यम गणतंत्र दिवस की संध्या पर आयोजित यह कार्यक्रम न केवल उत्सव का प्रतीक बना, बल्कि नागरिकों को संस्कृति, लोकतंत्र और विकास से जोड़ने का सशक्त माध्यम भी सिद्ध हुआ।
BANK STRIKE : आज बैंक बंद; मध्य प्रदेश में 40 हजार बैंककर्मी हड़ताल पर, 7 हजार से ज्यादा ब्रांच ठप

BANK STRIKE : मध्यप्रदेश। पांच दिवसीय बैंकिंग सप्ताह की मांग को लेकर आज मध्य प्रदेश सहित देशभर में बैंक कर्मचारियों ने हड़ताल की है। यूनाइटेड फोरम ऑफ बैंक यूनियंस (UFBU) के राष्ट्रव्यापी आह्वान पर की गई है। इस हड़ताल का असर सिर्फ प्रदेश में ही नहीं, बल्कि देशभर में देखने को मिल रहा है। DATIYA NEWS : रेड में छोड़ा गया तीन माह का मासूम, SDOP बनी ममता की मिसाल; 30 लाख की अवैध शराब नष्ट देशभर के 8 लाख कर्मचारी हड़ताल पर सूत्रों के मुताबिक देशभर के लगभग 8 लाख कर्मचारी, मध्य प्रदेश में करीब 40 हजार बैंक अधिकारी और कर्मचारी हड़ताल में शामिल हैं। जिसके चलते प्रदेशभर में 7 हजार से अधिक बैंक शाखाएं बंद रहीं। हड़ताल के कारण नकद लेन-देन, चेक क्लीयरेंस, पासबुक एंट्री और अन्य काउंटर सेवाएं पूरी तरह प्रभावित हुई हैं। हालांकि, डिजिटल बैंकिंग सेवाएं जैसे एटीएम, यूपीआई और ऑनलाइन ट्रांजैक्शन सामान्य रूप से चालू हैं। सरकारी सेक्टर की 12 बड़ी बैंकें शामिल हड़ताल में सरकारी क्षेत्र की 12 प्रमुख बैंकें शामिल हैं, जिनमें स्टेट बैंक ऑफ इंडिया, बैंक ऑफ बड़ौदा, बैंक ऑफ इंडिया, केनरा बैंक, सेंट्रल बैंक, इंडियन बैंक, इंडियन ओवरसीज बैंक, पंजाब एंड सिंध बैंक, यूको बैंक, यूनियन बैंक ऑफ इंडिया और बैंक ऑफ महाराष्ट्र शामिल हैं। BHIND CONGRESS PROTEST : गणतंत्र दिवस पर भिंड में कांग्रेस का विरोध प्रदर्शन, गौ-सेवा के नाम पर हो रहा गायों का कत्लेआम कर्मचारियों की मांग बैंक यूनियनों का कहना है कि पांच दिवसीय बैंकिंग सप्ताह से कर्मचारियों के कार्य-जीवन संतुलन में सुधार होगा और सेवाओं की गुणवत्ता भी बेहतर होगी। वहीं, आम ग्राहकों को आज बैंक से जुड़े जरूरी कामों के लिए परेशानी का सामना करना पड़ा।
DATIYA NEWS : रेड में छोड़ा गया तीन माह का मासूम, SDOP बनी ममता की मिसाल; 30 लाख की अवैध शराब नष्ट

DATIYA NEWS : मध्यप्रदेश। दतिया जिले में अवैध शराब के खिलाफ चल रही संयुक्त कार्रवाई के दौरान एक मार्मिक घटना सामने आई। पुलिस और आबकारी विभाग की टीम जब फुलरा कंजर डेरा क्षेत्र में दबिश देने पहुंची तो एक दंपती अपने तीन माह के बच्चे को छत पर छोड़कर फरार हो गया। ठंड में मासूम बच्चे के रोने की आवाज सुनकर मौके पर मौजूद SDOP आकांक्षा जैन तुरंत छत पर पहुंच गई। BHIND CONGRESS PROTEST : गणतंत्र दिवस पर भिंड में कांग्रेस का विरोध प्रदर्शन, गौ-सेवा के नाम पर हो रहा गायों का कत्लेआम SDOP ने बच्चे को पिलाया दूध एसडीओपी आकांक्षा जैन ने बच्चे को गोद में उठाया, दूध मंगवाकर पिलाया और ठंड से बचाने के लिए गर्म कपड़ों की व्यवस्था करवाई। बाद में बच्चे को उसकी बड़ी बहन के सुपुर्द करते हुए परिवार को समझाइश भी दी गई। बता दें कि एसडीओपी का कहना है कि कानून के साथ-साथ मानवीय संवेदना भी पुलिस की जिम्मेदारी है। 26 JANUARY CELEBRATION : ग्वालियर को मेट्रो पॉलिटिन सिटी बनाने घोषणा, विधानसभा में धूमधाम से मनाया 77वां गणतंत्र दिवस अवैध शराब पर बड़ी कार्रवाई इस कार्रवाई में पुलिस ने 5400 लीटर कच्ची हाथ भट्टी शराब, करीब 19 हजार किलो गुड़ लहान, 72 ड्रम और दो शराब निर्माण मशीनें मौके पर ही नष्ट कीं। जब्त और नष्ट की गई सामग्री की अनुमानित कीमत 30.81 लाख रुपए आंकी गई है। बताया जा रहा है कि मामले में मध्य प्रदेश आबकारी अधिनियम के तहत दो प्रकरण दर्ज किए गए हैं।
BHIND CONGRESS PROTEST : गणतंत्र दिवस पर भिंड में कांग्रेस का विरोध प्रदर्शन, गौ-सेवा के नाम पर हो रहा गायों का कत्लेआम

BHIND CONGRESS PROTEST : मध्यप्रदेश। गणतंत्र दिवस के अवसर पर भिंड में जिला कांग्रेस कमेटी द्वारा लहार विधानसभा क्षेत्र की विभिन्न समस्याओं को लेकर धरना प्रदर्शन किया गया। भरौली चौराहा स्थित टिकासरा पर आयोजित इस धरने का नेतृत्व पूर्व नेता प्रतिपक्ष डॉ. गोविंद सिंह और उप नेता प्रतिपक्ष हेमंत कटारे ने किया। प्रदर्शन के दौरान कांग्रेस नेताओं ने प्रदेश सरकार और लहार विधायक पर भ्रष्टाचार, अवैध गतिविधियों और प्रशासनिक मनमानी के गंभीर आरोप लगाए। 26 JANUARY CELEBRATION : ग्वालियर को मेट्रो पॉलिटिन सिटी बनाने घोषणा, विधानसभा में धूमधाम से मनाया 77वां गणतंत्र दिवस गौवंश की स्थिति पर सरकार को घेरा उप नेता प्रतिपक्ष हेमंत कटारे ने कहा कि मोहन यादव सरकार के कार्यकाल में प्रदेश में गौवंश की स्थिति अत्यंत दयनीय हो गई है। उन्होंने आरोप लगाया कि खुद को गौ-सेवक बताने वाली सरकार में खुलेआम गायों का कत्लेआम हो रहा है। कटारे ने भोपाल में बूचड़खानों को दी गई स्वीकृति का हवाला देते हुए अवैध गतिविधियों पर सख्त कार्रवाई की मांग की। भ्रष्टाचार और प्रशासनिक दबाव के आरोप पूर्व नेता प्रतिपक्ष डॉ. गोविंद सिंह ने कहा कि प्रदेश में भ्रष्टाचार चरम पर है और लहार विधानसभा में कानून व्यवस्था पूरी तरह से ध्वस्त हो चुकी है। उन्होंने आरोप लगाया कि अधिकारियों पर राजनीतिक दबाव बनाया जा रहा है और विकास कार्य पूरी तरह ठप हैं। नगर पालिका और जनपद पंचायत में जनप्रतिनिधियों के साथ भेदभाव और अवैध रेत उत्खनन को लेकर भी सवाल उठाए गए। MORENA FIRING CASE : मुरैना में बदमाशों के हौसले बुलंद, युवक पर की फायरिंग बड़ी संख्या में कांग्रेस नेता रहे मौजूद धरना प्रदर्शन में शहर कांग्रेस अध्यक्ष धर्मेंद्र भदौरिया ‘पिंकी’, ग्रामीण कांग्रेस अध्यक्ष रामशेष बघेल, वरिष्ठ नेता डॉ. राधेश्याम शर्मा, मनोज दैयपुरिया सहित बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता और पदाधिकारी शामिल हुए।
26 JANUARY CELEBRATION : ग्वालियर को मेट्रो पॉलिटिन सिटी बनाने घोषणा, विधानसभा में धूमधाम से मनाया 77वां गणतंत्र दिवस

26 JANUARY CELEBRATION : मध्यप्रदेश। ग्वालियर के कम्पू स्थित एसएएफ मैदान पर आज 26 जनवरी को 77वां गणतंत्र दिवस समारोह गरिमामय वातावरण में आयोजित किया गया। समारोह के मुख्य अतिथि मध्यप्रदेश विधानसभा अध्यक्ष नरेंद्र सिंह तोमर ने राष्ट्रीय ध्वज फहराया, परेड की सलामी ली और मुख्यमंत्री के संदेश का वाचन किया। बता दें कि इस अवसर पर सांसद भारत सिंह कुशवाहा सहित जनप्रतिनिधि और अधिकारी भी मौजूद रहे। GWALIOR CRIME NEWS : कार सवार बदमाशों ने घर पर की फायरिंग, वीडियो वायरल ग्वालियर को मेट्रोपॉलिटन सिटी बनाने की घोषणा समारोह को संबोधित करते हुए विधानसभा अध्यक्ष ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश तेजी से आगे बढ़ रहा है और विश्व स्तर पर भारत की साख मजबूत हुई है। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री मोहन यादव प्रदेश के विकास के लिए निरंतर कार्य कर रहे हैं। साथ ही उन्होंने ग्वालियर को मेट्रोपॉलिटन सिटी बनाने और मुरैना में देश के सबसे बड़े सोलर प्लांट की स्थापना को अंचल के लिए बड़ी उपलब्धि बताया। SHIVPURI NEWS : फफूंदनाशक दवा बनी किसानों की मुसीबत,चना-मसूर की फसल बर्बाद, कंपनी पर FIR दर्ज बच्चों के सांस्कृतिक कार्यक्रम और सम्मान समारोह झंडावंदन के बाद स्कूली बच्चों ने रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए। जिसमे स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों, कारगिल शहीदों के परिजन और लोकतंत्र सेनानियों का सम्मान किया गया। समारोह में विभागीय झांकियां भी आकर्षण का केंद्र रहीं। शासकीय भवनों पर फहराया तिरंगा गणतंत्र दिवस पर कलेक्ट्रेट, संयुक्त राजस्व भवन, पुलिस अधीक्षक कार्यालय सहित जिलेभर के शासकीय कार्यालयों में ध्वजारोहण किया गया। शाम को प्रमुख शासकीय भवन रोशनी से जगमगाते नजर आए।
GWALIOR CRIME NEWS : कार सवार बदमाशों ने घर पर की फायरिंग, वीडियो वायरल

GWALIOR CRIME NEWS : मध्यप्रदेश। ग्वालियर जिले के डबरा नगर, शिक्षक कॉलोनी में एक घर के बाहर फायरिंग की घटना सामने आई है। कार सवार बदमाशों ने एक घर के बाहर गाली-गलौच की और मना करने पर फायरिंग शुरू कर दी। बता दें कि फायरिंग के बाद बदमाश जान से मारने की धमकी देकर मौके से फरार हो गए। MORENA FIRING CASE : मुरैना में बदमाशों के हौसले बुलंद, युवक पर की फायरिंग घर के बाहर गाली-गलौच, विरोध पर चली गोली जानकारी के अनुसार, शिक्षक कॉलोनी निवासी गौरव शर्मा के घर के बाहर कुछ युवक कार में तेज गाने बजाते हुए पहुंचे। इसके बाद घर के बाहर गाली-गलौच करने लगे। जब गौरव शर्मा ने इसका विरोध किया तो कार सवार बदमाशों ने फायरिंग शुरू कर दी। CONGRESS PCC CHIEF : भ्रष्टाचार पर जीतू पटवारी का बड़ा हमला, बोले- एमपी का हर कलेक्टर चोर तीन आरोपियों ने की फायरिंग बताया जा रहा है कि कार में निशु जाट, आसिफ खान और अंकित कदम सवार थे। आरोप है कि आसिफ खान ने अवैध पिस्टल से फायरिंग की। इस दौरान बदमाश मुस्कुराते हुए नजर आए, जिससे इलाके में दहशत फैल गई। फायरिंग के बाद तीनों आरोपी गौरव शर्मा को जान से मारने की धमकी देते हुए मौके से फरार हो गए। इस घटना का वीडियो भी सामने आया है, जो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। थाने में दर्ज कराई गई शिकायत पीड़ित गौरव शर्मा ने डबरा थाने में मामले की शिकायत दर्ज कराई है जिसके बाद मामला दर्ज कर पुलिस ने आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है। डबरा थाना पुलिस का कहना है कि वायरल वीडियो और शिकायत के आधार पर जांच की जा रही है। जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार किया जाएगा।
MORENA FIRING CASE : मुरैना में बदमाशों के हौसले बुलंद, युवक पर की फायरिंग

MORENA FIRING CASE : मध्यप्रदेश। मुरैना जिले में बदमाशों के हौसले बुलंद नजर आ रहे हैं। सिविल लाइन थाना क्षेत्र के कुशवाह पुरा इलाके में प्लॉट से घर लौट रहे एक युवक पर अज्ञात बदमाशों ने फायरिंग कर दी। बताया जा रहा है कि गोली युवक की पीठ में जा लगी, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। GWALIOR WEATHER UPDATE : एमपी में मौसम का यू-टर्न, 26 जनवरी से वेस्टर्न डिस्टरबेंस का होगा असर प्लॉट विवाद बना फायरिंग की वजह प्राप्त जानकारी के अनुसार, घायल युवक का नाम संतोष कुशवाहा बताया जा रहा है। सूचना के मुताबिक संतोष का प्लॉट को लेकर पहले से विवाद चल रहा था। इसी पुराने विवाद के चलते आरोपियों ने उस पर जानलेवा हमला किया और उसपर फायरिंग कर दी। घटना के बाद परिजन और स्थानीय लोगों की मदद से घायल युवक को तत्काल जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां प्राथमिक उपचार के बाद युवक की गंभीर हालत को देखते हुए डॉक्टरों ने उसे ग्वालियर रेफर कर दिया है। CONGRESS PCC CHIEF : भ्रष्टाचार पर जीतू पटवारी का बड़ा हमला, बोले- एमपी का हर कलेक्टर चोर पुलिस जांच में जुटी घायल पक्ष ने सतबीर गुर्जर नमक युवक पर फायरिंग करने का आरोप लगाया है। जिसके बाद पुलिस ने पीड़ित के बयान के आधार पर मामला दर्ज कर लिया है और आरोपियों की तलाश शुरू कर दी गई है। पुलिस का कहना है कि जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
GWALIOR WEATHER UPDATE : एमपी में मौसम का यू-टर्न, 26 जनवरी से वेस्टर्न डिस्टरबेंस का होगा असर

GWALIOR WEATHER UPDATE : ग्वालियर। मध्यप्रदेश में जनवरी के अंतिम दिनों में मौसम ने करवट ले ली है। रात में कड़ाके की ठंड से लोगों को राहत मिली है, वहीं दिन के समय बादल छाए रहने और कहीं-कहीं हल्की बूंदाबांदी के आसार बन रहे हैं। बताया जा रहा है कि उत्तर पाकिस्तान के ऊपर सक्रिय लो प्रेशर एरिया और उससे जुड़ी ट्रफ के कारण मौसम में यह बदलाव देखा जा रहा है। CONGRESS PCC CHIEF : भ्रष्टाचार पर जीतू पटवारी का बड़ा हमला, बोले- एमपी का हर कलेक्टर चोर कई जिलों में कोहरे की संभावना सुबह के समय ग्वालियर, मुरैना, भिंड, श्योपुर, दतिया, निवाड़ी, टीकमगढ़, छतरपुर और पन्ना में हल्के से मध्यम कोहरे के आसार हैं। साथ ही भोपाल, इंदौर और उज्जैन में भी हल्का कोहरा दर्ज किया गया है, जिससे दृश्यता प्रभावित हो सकती है। 26 जनवरी से पश्चिमी विक्षोभ का असर मौसम विभाग के मुताबिक 26 जनवरी से उत्तर-पश्चिम भारत में एक और वेस्टर्न डिस्टरबेंस सक्रिय होगा। इसके असर से ग्वालियर, मुरैना, भिंड, दतिया, शिवपुरी, निवाड़ी, टीकमगढ़, छतरपुर, अशोकनगर, गुना, राजगढ़, आगर-मालवा, नीमच और मंदसौर में कहीं-कहीं हल्की बारिश होने की संभावना जताई गई है। न्यूनतम तापमान में बढ़ोतरी गुरुवार-शुक्रवार की रात न्यूनतम तापमान में उल्लेखनीय बढ़ोतरी दर्ज की गई। भोपाल और इंदौर में जनवरी में पहली बार न्यूनतम तापमान 17 डिग्री के पार पहुंचा। न्यूनतम तापमान (डिग्री सेल्सियस): भोपाल: 17.4 इंदौर: 17.3 ग्वालियर: 13.5 उज्जैन: 15.0 जबलपुर: 14.8 शिवपुरी: 8.0 रीवा: 8.4 खजुराहो: 9.4 मंडला: 9.7
CONGRESS PCC CHIEF : भ्रष्टाचार पर जीतू पटवारी का बड़ा हमला, बोले- एमपी का हर कलेक्टर चोर

CONGRESS PCC CHIEF : मध्यप्रदेश। ग्वालियर दौरे पर पहुंचे मध्यप्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष जीतू पटवारी ने प्रदेश की बीजेपी सरकार और प्रशासनिक व्यवस्था पर गंभीर आरोप लगाए हैं। बता दें कि भ्रष्टाचार के मुद्दे पर आक्रामक होते हुए उन्होंने कहा कि मध्यप्रदेश में कलेक्टर पैसे देकर पोस्टिंग हासिल कर रहे हैं और बाद में जनता से उसकी वसूली कर रहे हैं। SHIVPURI NEWS : फफूंदनाशक दवा बनी किसानों की मुसीबत,चना-मसूर की फसल बर्बाद, कंपनी पर FIR दर्ज मुख्य सचिव के हवाले से सरकार को घेरा संभागीय ब्लॉक अध्यक्षों की बैठक से पहले मीडिया से बातचीत में जीतू पटवारी ने कहा कि मुख्यमंत्री और मुख्य सचिव खुद यह स्वीकार कर चुके हैं कि जिलों में पदस्थ अधिकारी भ्रष्टाचार में लिप्त हैं। साथ ही उन्होंने दावा किया कि इस बात की जानकारी प्रधानमंत्री कार्यालय तक को है, फिर भी लापरवाही जारी है। जीतू पटवारी ने कहा कि प्रदेश में हर कलेक्टर चोर है, हर कलेक्टर पैसा लेता है। उनका कहना है कि मलाईदार जिलों में पोस्टिंग के लिए मोटी रकम दी जाती है और फिर उसकी भरपाई जनता से की जाती है। साथ ही उन्होंने इसे लोकतंत्र और जनता के अधिकारों पर सीधा हमला बताया। प्रदेश में 50 प्रतिशत कमीशन का खेल कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि प्रदेश में लंबे समय से 50 प्रतिशत कमीशन का खेल चल रहा है। उन्होंने आरोप लगाया कि मौजूदा सरकार ने भ्रष्टाचार के पुराने सारे रिकॉर्ड तोड़ दिए हैं और अब खुद मुख्य सचिव ने इसकी पुष्टि कर दी है। सूचना की मने तो पटवारी ने ग्वालियर संभाग को लेकर भी सवाल उठाते हुए कहा कि क्या कोई ऐसा सरकारी कार्यालय है, जहां बिना रिश्वत के काम होता हो। उन्होंने पत्रकारों को चुनौती देते हुए कहा कि वे ऐसा कोई दफ्तर खोजकर दिखाएं, जहां भ्रष्टाचार न हो। GWALIOR CRIMES: प्रेमी के साथ मिलकर पति को मारी गोली, पार्टी के दौरान हत्या की आशंका इंदौर दूषित पानी कांड पर सरकार को घेरा इंदौर में दूषित पानी से हुई मौतों को लेकर भी जीतू पटवारी ने सरकार पर हमला बोला। उन्होंने कहा कि 25 वर्षों के भाजपा शासन में पहली बार नलों के पानी में जहर मिलने से लोगों की मौत हुई है। इसे उन्होंने हादसा नहीं बल्कि लापरवाही से की गई हत्या बताया। पटवारी ने एनजीटी के आंकड़ों का हवाला देते हुए कहा कि प्रदेश का करीब 70 प्रतिशत पानी पीने योग्य नहीं रह गया है। उन्होंने इसे भाजपा सरकार की ढाई दशक की विफलता बताया और ऐलान किया कि कांग्रेस स्वच्छ जल और भ्रष्टाचार के खिलाफ प्रदेशभर में बड़ा जन आंदोलन शुरू करेगी।
SHIVPURI NEWS : फफूंदनाशक दवा बनी किसानों की मुसीबत,चना-मसूर की फसल बर्बाद, कंपनी पर FIR दर्ज

SHIVPURI NEWS : मध्यप्रदेश। शिवपुरी जिले के बदरवास विकासखंड में खराब फफूंदनाशक दवा से चना और मसूर की फसल को भारी नुकसान हुआ है। किसानों की शिकायतों के बाद पुलिस ने कीटनाशक कंपनी के खिलाफ एफआईआर दर्ज की है। बता दें कि यह कार्रवाई लगातार विरोध और दो बार चक्काजाम के बाद की गई। GWALIOR CRIMES: प्रेमी के साथ मिलकर पति को मारी गोली, पार्टी के दौरान हत्या की आशंका इंदार पुलिस ने वरिष्ठ कृषि विकास अधिकारी एवं कीटनाशक निरीक्षक कल्लू कोली के आवेदन पर मामला दर्ज किया गया। शिकायत के अनुसार श्रीकर बायोटेक प्राइवेट लिमिटेड की “कलिंगा” नामक फफूंदनाशक दवा के छिड़काव के बाद फसल की पत्तियां जल गईं। साथ ही कई पौधे पूरी तरह सूख गए। किसानों ने 20 जनवरी 2026 को कलेक्टर जनसुनवाई में शिकायत की थी। इसके बाद कृषि विभाग ने जिला स्तरीय जांच दल बनाया। 21 जनवरी को मौके पर निरीक्षण किया गया, जांच में फफूंदनाशक से फसल को गंभीर नुकसान की पुष्टि भी हुई। WOMEN CHAIN SNATCHER : भिंडी और विक्टोरिया की लेडी चेन स्नेचर गैंग चढ़ी पुलिस के हत्थे, तीन आरोपी गिरफ्तार सूचना की मने तो जांच में कंपनी के जोनल मैनेजर, जिला प्रभारी और विक्रेता पर खराब दवा बेचने के आरोप सामने आए हैं। जिसके बाद फफूंदनाशक का सैंपल लैब जांच के लिए भेजा गया है। प्रथम दृष्टया अपराध पाए जाने पर इंदार पुलिस ने बीएनएस की धाराओं और कीटनाशक अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया है। मामले में पुलिस और कृषि विभाग आगे की जांच कर रहे हैं।