Chambalkichugli.com

MOREAN CONTENT CREATOR EXTORTION: मुरैना में कंटेंट क्रिएटर की रंगदारी: नपा अध्यक्ष से 10 लाख मांगे, महिला अधिकारी को भी किया ब्लैकमेल

MORENA CONTENT CREATOR

HIGHLIGHTS: कंटेंट क्रिएटर जयपुर से गिरफ्तार महिला परिवहन अधिकारी से लाखों की मांग नपा अध्यक्ष से 10 लाख रुपये की रंगदारी आरक्षक की पत्नी भी सहआरोपी आईटी एक्ट समेत कई धाराओं में केस दर्ज MOREAN CONTENT CREATOR EXTORTION: ग्वालियर।।मुरैना में एक सोशल मीडिया कंटेंट क्रिएटर को पुलिस ने परिवहन अधिकारी और नगर पालिका अध्यक्ष से रंगदारी मांगने के आरोप में गिरफ्तार किया है। बता दें कि मुख्य आरोपी सपन जादौन को पुलिस ने जयपुर से पकड़ लिया है। सूत्रों के मुताबिक आरोपी ने सोशल मीडिया पर धमकी भरे पोस्ट शेयर कर छवि खराब करने की चेतावनी दी और फिर लाखों रुपये की मांग भी की। SHIVPURI CRIMES : बच्चों के शोर पर भड़का विवाद, तलवार लेकर पहुंचे परिजन; शिवपुरी में 4 पर FIR परिवहन अधिकारी की शिकायत पर पहली FIR 23 फरवरी को कोतवाली थाने में परिवहन अधिकारी अर्चना परिहार की शिकायत पर मामला दर्ज हुआ। उन्होंने आरोप लगाया कि आरोपी फोन पर उनकी लोकेशन बताकर मानसिक दबाव बनाता था और चार लाख रुपये की मांग कर रहा था। अधिकारी ने बताया कि वे गर्भावस्था के अंतिम चरण में हैं और लगातार धमकियों से परेशान थीं। SHIVPURI LOVERS SUICIDE: जमानत के 14 दिन बाद मौत: युवक और नाबालिग के शव पेड़ से लटके मिले नपा अध्यक्ष से 10 लाख की मांग दूसरी एफआईआर सबलगढ़ थाने में नगर पालिका अध्यक्ष सोनाराम धाकड़ की शिकायत पर दर्ज हुई। आरोप है कि आरोपी ने भ्रष्टाचार में फंसाने की धमकी देकर 10 लाख रुपये मांगे। उनके बेटे के मोबाइल पर बार कोड भेजकर रकम ट्रांसफर करने का दबाव बनाया गया। राजधानी में दो सगी बहनें नौकरी का झांसा देकर कर रही थीं धर्मांतरण और देह व्यापार आरक्षक की पत्नी भी सहआरोपी पुलिस ने इस मामले में लता भदौरिया, शिवेंद्र जादौन सहित अन्य लोगों को आरोपी बनाया है। लता भदौरिया एक आरक्षक की पत्नी बताई जा रही हैं।  GWALIOR CHAUMIN DISPUTE: ग्वालियर में चाउमीन विवाद ने लिया हिंसक रूप, युवक पर किया कट्टे से हमला आईटी एक्ट समेत कई धाराओं में केस दर्ज आरोपियों के खिलाफ बीएनएस की विभिन्न धाराओं और आईटी एक्ट की धारा 66 के तहत मामला दर्ज किया गया है। पुलिस सोशल मीडिया अकाउंट और कॉल डिटेल्स की जांच कर रही है।

SHIVPURI CRIMES : बच्चों के शोर पर भड़का विवाद, तलवार लेकर पहुंचे परिजन; शिवपुरी में 4 पर FIR

GWALIOR NEWS

HIGHLIGHTS: बच्चों के खेलने के शोर से शुरू हुआ विवाद तलवार लहराने और धमकी देने का आरोप घटना का वीडियो सामने आया चार आरोपियों के खिलाफ FIR दर्ज पुलिस ने जांच शुरू की SHIVPURI CRIMES: ग्वालियर। शिवपुरी शहर के कोतवाली थाना क्षेत्र स्थित महाराणा प्रताप कॉलोनी में बच्चों के खेलने के दौरान हुए शोर को लेकर पड़ोसियों के बीच विवाद हिंसक हो गया। मामूली कहासुनी गाली-गलौज और हथियार लहराने तक पहुंच गई। पूरे शरीर के लिए योग का वरदान: सर्वांगपुष्टि आसन के फायदे और अभ्यास तलवार लहराने का आरोप, जान से मारने की धमकी पीड़ित वाहिद पुत्र नजीर खान (38) के अनुसार 24 फरवरी की शाम उसके बच्चे घर के सामने खेल रहे थे। पड़ोसी मुबारिक खान ने शोर पर आपत्ति जताई। बात बढ़ने पर मुबारिक ने कथित रूप से गाली-गलौज की और कुछ देर बाद तलवार लेकर मौके पर पहुंच गया। उसके साथ सामिर, जलील और खलील बान भी विवाद में शामिल हो गए। SHIVPURI LOVERS SUICIDE: जमानत के 14 दिन बाद मौत: युवक और नाबालिग के शव पेड़ से लटके मिले बीच-बचाव के बाद भी दी धमकी घटना के दौरान निसार और मोहिन खान ने बीच-बचाव कर मामला शांत कराया। हालांकि पीड़ित का आरोप है कि जाते-जाते आरोपियों ने जान से मारने की धमकी दी। घटना का एक वीडियो भी सामने आया है, जिसमें हथियार के साथ विवाद होता दिखाई दे रहा है। पूरे शरीर के लिए योग का वरदान: सर्वांगपुष्टि आसन के फायदे और अभ्यास पुलिस ने दर्ज की FIR शिकायत के आधार पर कोतवाली पुलिस ने चारों आरोपियों के खिलाफ विभिन्न धाराओं में मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस का कहना है कि वायरल वीडियो की जांच की जा रही है और तथ्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

SHIVPURI LOVERS SUICIDE: जमानत के 14 दिन बाद मौत: युवक और नाबालिग के शव पेड़ से लटके मिले

GWALIOR LOVERS SUICDE

HIGHLIGHTS: नीम के पेड़ से लटके मिले युवक और नाबालिग के शव युवक हाल ही में पॉक्सो केस में जमानत पर छूटा था दोनों एक दिन पहले घर से लापता हुए थे घटनास्थल के पास युवती के रिश्तेदारों का गांव सुसाइड नोट नहीं मिला, पुलिस जांच में जुटी SHIVPURI LOVERS SUICIDE: ग्वालियर। शिवपुरी जिले के कोलारस थाना क्षेत्र में बुधवार सुबह उस वक्त सनसनी फैल गई, जब गुड़ा रोड स्थित एक खेत में नीम के पेड़ से युवक और नाबालिग युवती के शव फांसी के फंदे पर लटके मिले। बता दें कि राहगीरों की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया गया। राजधानी में दो सगी बहनें नौकरी का झांसा देकर कर रही थीं धर्मांतरण और देह व्यापार पहचान हुई, दोनों के बीच थे प्रेम संबंध पुलिस की प्रारंभिक जांच में युवक की पहचान मदनपुर निवासी 19 वर्षीय जितेंद्र धाकड़ के रूप में हुई है, जबकि युवती 17 वर्ष की नाबालिग बताई जा रही है। शुरुआती जानकारी के अनुसार दोनों के बीच लंबे समय से प्रेम संबंध होने के आसार भी जताये जा रहे है। पूरे शरीर के लिए योग का वरदान: सर्वांगपुष्टि आसन के फायदे और अभ्यास पॉक्सो केस में जेल जा चुका था युवक अक्टूबर 2025 में युवक नाबालिग को अपने साथ ले गया था। जिसके बाद परिजनों की शिकायत पर बदरवास थाने में अपहरण का मामला दर्ज हुआ था। 8 नवंबर को पुलिस ने युवक को गिरफ्तार कर नाबालिग को बरामद किया। युवती के बयान के बाद आरोपी पर पॉक्सो एक्ट और दुष्कर्म की धाराएं जोड़ी गईं। उसे जेल भेजा गया था और 11 फरवरी को जमानत मिली थी। दिल्ली सरकार ने बढ़ाया आयुष्मान भारत योजना का दायरा, विधवा और दिव्यांग पेंशनधारियों को मिलेगा कैशलेस स्वास्थ्य कवच एक दिन पहले दोनों हुए थे लापता 24 फरवरी को दोनों अपने-अपने घरों से लापता हो गए थे। घटनास्थल के पास युवती के नाना-नानी का गांव बताया जा रहा है। युवती के गले में मंगलसूत्र भी मिला है। 2026-27: 4.42 लाख से अधिक किसानों ने गेहूँ उपार्जन के लिए कराया पंजीयन, 7 मार्च तक जारी रहेगा अवसर आत्महत्या या साजिश? जांच जारी फिलहाल पुलिस ने मर्ग कायम कर जांच शुरू कर दी है। घटनास्थल से कोई सुसाइड नोट नहीं मिला है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट और परिजनों के बयान के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

 GWALIOR CHAUMIN DISPUTE: ग्वालियर में चाउमीन विवाद ने लिया हिंसक रूप, युवक पर किया कट्टे से हमला

GWALIOR CRIMES

HGHLIGHTS: चाउमीन लेने को लेकर विवाद ने हिंसक रूप लिया। आरोपी ने .315 कट्टे से हमला किया, युवक घायल। ठेले का सामान भी फेंका गया। पुलिस ने आरोपी को अवैध कट्टा और जिंदा राउंड के साथ गिरफ्तार किया। मामले की जांच और पूछताछ जारी।  GWALIOR CHAUMIN DISPUTE: मध्यप्रदेश। ग्वालियर के माधोगंज थाना क्षेत्र में मंगलवार देर रात चाउमीन के ठेले पर हुए मामूली विवाद ने भयावह रूप ले लिया। बता दें कि कुछ युवकों के बीच “पहले चाउमीन कौन खाएगा” को लेकर कहासुनी शुरू हुई, जो देखते ही देखते हाथापाई में बदल गई। अमेरिका ने भारत के सोलर पैनलों पर लगाया 126% टैरिफ, निर्यात और व्यापार वार्ता पर पड़ेगा असर कट्टे से हमला, युवक घायल बताया जा रहा है कि झगड़े के दौरान आरोपी ने अपने पास से .315 बोर का अवैध कट्टा निकालकर एक युवक के सिर पर बट से वार कर दिया। जिसके बाद युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। अब  इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर भी वायरल हुआ है, जिसमें युवकों की मारपीट दिखाई दे रही है। चक्रवाती सिस्टम से MP में बदला रहा मौसम, मार्च की शुरुआत में फिर बारिश के आसार ठेले का सामान भी फेंका गया प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, आरोपी के साथ आए अन्य लोग चाउमीन ठेले का सामान भी फेंकते हुए चले गए। ठेले के संचालक ने शहर में बढ़ती गुंडागर्दी पर चिंता जताई और कहा कि ऐसे हालात छोटे व्यापारियों के लिए खतरनाक हैं। न्यू मित्र मंडल सहकारी संस्था में लंबे समय से चल रही वित्तीय अनियमितताएं, EOW ने शुरू की जांच पुलिस ने किया त्वरित गिरफ्तारी घटना की सूचना मिलते ही एफआरवी टीम मौके पर पहुंची और आरोपी अभिषेक राजावत (नारायण विहार कॉलोनी) को गिरफ्तार किया। तलाशी में उसके पास से अवैध .315 कट्टा और जिंदा राउंड बरामद हुए। आरोपी से पुलिस पूछताछ कर रही है। मार्च 2026 में महादेव की विशेष कृपा पाने का मौका, इस महीने 3 बार पड़ेगा प्रदोष व्रत, जानें तिथि और शुभ मुहूर्त आगे की कार्रवाई जारी पुलिस ने फिलहाल फायरिंग की कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं की है। मामले की जांच जारी है और आरोपी के खिलाफ आईपीसी की संबंधित धाराओं के तहत कार्रवाई की जा रही है।

GWALIOR NDPS COURT: NDPS कोर्ट ने फेंसिडिल सिरप केस में सुनाई कड़ी सजा, 1 लाख रुपये जुर्माना भी लगाया

GWALIOR COUGH SYRUP

HIGHLIGHTS: 19 जनवरी 2017 को मिली थी गुप्त सूचना रवि नगर स्थित मकान के गैराज पर की गई थी छापेमारी 76,200 बोतलें फेंसिडिल सिरप बरामद NDPS एक्ट के तहत आरोपी दोषी करार 12 साल की सजा और 1 लाख रुपये जुर्माना, न देने पर अतिरिक्त 1 वर्ष की सजा GWALIOR NDPS COURT: ग्वालियर। मादक पदार्थों के अवैध कारोबार से जुड़े एक अहम मामले में विशेष न्यायालय (NDPS) ने आरोपी गोपाल गुप्ता को 12 वर्ष के सश्रम कारावास और एक लाख रुपये के अर्थदंड से दंडित किया है। न्यायालय ने आरोपी को फेंसिडिल सिरप की अवैध बिक्री और भंडारण का दोषी पाया। होली से पहले LPG उपभोक्ताओं को लग सकता है झटका… 1 मार्च को अपडेट होंगे रेट 2017 में मिली थी सूचना अभियोजन पक्ष के अनुसार, 19 जनवरी 2017 को केंद्रीय नारकोटिक्स ब्यूरो, ग्वालियर को सूचना मिली थी कि रवि नगर स्थित एक मकान में भारी मात्रा में फेंसिडिल सिरप का अवैध भंडारण किया गया है। सूचना के आधार पर टीम ने तत्काल कार्रवाई करते हुए संबंधित मकान पर छापा मारा। Maharashtra: सुनेत्रा पवार की जगह बेटे पार्थ को राज्यसभा भेजेगी NCP, आधी रात को लिया गया फैसला गैराज से मिली 76 हजार से अधिक बोतलें छापेमारी के दौरान मकान के निचले हिस्से में स्थित गैराज से जूट की बोरियों और कार्टनों में रखी कुल 76,200 बोतलें फेंसिडिल सिरप बरामद की गईं। इतनी बड़ी मात्रा में प्रतिबंधित दवा का भंडारण NDPS एक्ट के तहत गंभीर अपराध की श्रेणी में आता है। GWALIOR COURT: जेसी मिल प्रकरण में हाईकोर्ट सख्त, परिसमापक से मांगे डाक-कूरियर के पुख्ता सबूत अदालत ने सुनाई कड़ी सजा मामले की सुनवाई के बाद विशेष सत्र न्यायालय (NDPS) ने आरोपी गोपाल गुप्ता को दोषी करार दिया। अदालत ने उसे 12 वर्ष के सश्रम कारावास और एक लाख रुपये के अर्थदंड की सजा सुनाई। अदालत ने यह भी स्पष्ट किया कि यदि आरोपी जुर्माना अदा नहीं करता है, तो उसे अतिरिक्त एक वर्ष का सश्रम कारावास भुगतना होगा।

GWALIOR COURT: जेसी मिल प्रकरण में हाईकोर्ट सख्त, परिसमापक से मांगे डाक-कूरियर के पुख्ता सबूत

GWALIOR COURT

HIGHLIGHTS: हाईकोर्ट ने परिसमापक की कार्यप्रणाली पर जताई आपत्ति केवल डिस्पैच रजिस्टर को माना अपर्याप्त डाक रसीद और प्राप्ति पावती पेश करने के निर्देश कूरियर सेवा पर ‘प्रेजम्पशन’ का कानूनी आधार मांगा अगली सुनवाई 11 मार्च को निर्धारित GWALIOR COURT: ग्वालियर। वर्ष 1997 से लंबित जेसी मिल कंपनी पिटीशन मामले में मध्यप्रदेश उच्च न्यायालय की ग्वालियर एकल पीठ ने आधिकारिक परिसमापक की कार्यप्रणाली पर गंभीर आपत्ति दर्ज की है। बता दें कि न्यायालय ने स्पष्ट किया कि केवल डिस्पैच रजिस्टर प्रस्तुत करना पर्याप्त नहीं है, बल्कि डाक और कूरियर से भेजे गए पत्रों की विधिवत रसीदें एवं प्राप्ति पावती भी रिकॉर्ड पर पेश करना अनिवार्य है। GWALIOR WEATHER TODAY: ग्वालियर में बदले मौसम के मिजाज़, पारा 31 डिग्री पार; तीन दिन में 3 डिग्री और चढ़ने के आसार केवल रजिस्टर से नहीं चलेगा काम सुनवाई के दौरान परिसमापक की ओर से डिस्पैच रजिस्टर तो प्रस्तुत किया गया, लेकिन उसमें डाक रसीदें संलग्न नहीं थीं और न ही संबंधी पावती दर्ज थी। जिन पत्रों को कूरियर से भेजा जाना बताया गया, उनके संबंध में भी कोई प्रमाण न्यायालय के समक्ष पेश नहीं किया गया। इस पर वरिष्ठ अधिवक्ता ने आवश्यक दस्तावेज प्रस्तुत करने के लिए अतिरिक्त समय की मांग की। दक्षिण कोरिया के इस द्वीप पर जाने वालों सावधान! भारतीय दूतावास ने क्यों जारी की ट्रैवल एडवायजरी न्यायालय ने 10 दिन का समय देते हुए निर्देश दिया कि सभी डाक रसीदें, प्राप्ति पावती और कूरियर से संबंधित दस्तावेज अनिवार्य रूप से रिकॉर्ड पर पेश किए जाएं। कूरियर सेवा पर ‘प्रेजम्पशन’ किस धारा में? अदालत ने यह भी स्पष्ट करने को कहा कि कूरियर के माध्यम से भेजे गए पत्रों के मामले में सेवा की धारणा किस कानूनी प्रावधान के तहत मानी जा सकती है। न्यायालय ने संकेत दिया कि केवल उल्लेख के आधार पर सेवा मान लेना उचित नहीं होगा, जब तक विधिसम्मत प्रमाण उपलब्ध न हो। शोएब इब्राहिम ने दी राहत भरी खबर: दीपिका कक्कड़ की सिस्ट हटाने की सर्जरी सफल, फिलहाल सिर्फ थोड़े दर्द में कई पक्षकार रहे मौजूद सुनवाई के दौरान एमपीआईडीसी, State Bank of India, UCO Bank, राज्य शासन, कर्मचारियों और श्रमिकों की ओर से अधिवक्ता उपस्थित रहे। बैंकों ने लंबित याचिका में अपने आवेदन भी प्रस्तुत किए हैं। मामले की अगली सुनवाई 11 मार्च को निर्धारित की गई है। होली से पहले 8 दिन उग्र ग्रहों का प्रभाव, जानें किन राशियों को बरतनी होगी सावधानी 1997 से लंबित है कंपनी पिटीशन जेसी मिल से जुड़ी कंपनी पिटीशन वर्ष 1997 से विचाराधीन है। मजदूरों की देनदारी को लेकर विवाद जारी है। राज्य शासन ने मिल की संपत्ति की नीलामी कर बकाया भुगतान की पहल की थी, लेकिन मामला न्यायालय में लंबित होने के कारण अंतिम निर्णय नहीं हो सका।

GWALIOR WEATHER TODAY: ग्वालियर में बदले मौसम के मिजाज़, पारा 31 डिग्री पार; तीन दिन में 3 डिग्री और चढ़ने के आसार

GWALIOR WEATHER TODAY

HIGHLIGHTS: अधिकतम तापमान 31°C, सामान्य से 2.9 डिग्री ज्यादा अगले तीन दिन में 3 डिग्री तक और बढ़ोतरी की संभावना सुबह 85% आर्द्रता, दिन में शुष्क मौसम ट्रफ लाइन और निम्न दबाव क्षेत्र का असर स्वास्थ्य विशेषज्ञों ने धूप से बचने की दी सलाह GWALIOR WEATHER TODAY: ग्वालियर। शहर में गर्मी ने अब साफ तौर पर दस्तक दे दी है। मंगलवार को अधिकतम तापमान 31 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो सामान्य से करीब 2.9 डिग्री अधिक रहा। मौसम विभाग के अनुसार अगले तीन दिनों में तापमान में लगभग 3 डिग्री सेल्सियस तक और बढ़ोतरी हो सकती है, जिससे दोपहर के समय गर्मी का असर और तेज महसूस होगा। STUDENT DIES AT EXAM CENTER: मुरैना में 10वीं की छात्रा की परीक्षा के दौरान मौत, हार्ट अटैक की आशंका सुबह हल्की ठंडक, दोपहर में तेज धूप बुधवार सुबह न्यूनतम तापमान 14.8 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया, जिसमें पिछले दिन की तुलना में खास बदलाव नहीं रहा। सुबह के समय हल्की ठंडक बनी रही, लेकिन सूरज चढ़ने के साथ ही धूप तीखी हो गई। दोपहर में गर्म हवाओं ने लोगों की परेशानी बढ़ा दी, खासकर बाजार और खुले इलाकों में इसका असर ज्यादा देखने को मिला। March Bank Holiday: मार्च महीने में बैंक छुट्टियों की भरमार, ब्रांच जाने से पहले देख लें छुट्टियों की पूरी लिस्ट आर्द्रता में उतार-चढ़ाव शहर में आर्द्रता के स्तर में भी बदलाव दर्ज किया गया। सुबह आर्द्रता 85 प्रतिशत रही, जो सामान्य से करीब 15 प्रतिशत अधिक थी। शाम होते-होते यह घटकर 44 प्रतिशत रह गई, जो सामान्य से 4 प्रतिशत ज्यादा है। सुबह हल्की नमी का एहसास हुआ, जबकि दिन में मौसम शुष्क बना रहा। GWALIOR WEATHER REPORT: ग्वालियर में गर्मी की एंट्री: दिन के साथ तपी राते, पारा 31 डिग्री के करीब मौसम प्रणाली का प्रभाव मौसम विशेषज्ञों के अनुसार दक्षिण-पूर्व बंगाल की खाड़ी में बने निम्न दबाव क्षेत्र और उससे जुड़े चक्रवाती परिसंचरण का असर तापमान पर पड़ रहा है। इसके अलावा दक्षिण आंतरिक कर्नाटक से मराठवाड़ा तक सक्रिय ट्रफ लाइन भी गर्मी बढ़ाने में सहायक है। 27 फरवरी से एक कमजोर पश्चिमी विक्षोभ पश्चिमी हिमालयी क्षेत्रों को प्रभावित कर सकता है, लेकिन ग्वालियर अंचल में मौसम शुष्क ही रहने की संभावना है। T20 World Cup: पाकिस्तान को दो विकेट से हराया सेमीफाइनल में इंग्लैंड , हैरी ब्रूक ने जड़ा शतक वर्तमान तापमान (Major Cities – Madhya Pradesh) ग्वालियर: लगभग 23°C वर्तमान तापमान, दिन में 30–32°C तक पहुँचने का पूर्वानुमान है। भोपाल: लगभग 26°C वर्तमान तापमान, दिन में 31–32°C तक गरम रहने का अनुमान। इंदौर: लगभग 28°C वर्तमान तापमान, दोपहर में लगभग 32°C तक तापमान बढ़ेगा। जबलपुर: लगभग 27°C वर्तमान तापमान, दिन में 31–32°C तक पहुँचने का अनुमान। इन आंकड़ों के अनुसार, ग्वालियर समेत बाकी महानगरों में भी धूप के समय तापमान 30 डिग्री से ऊपर बने रहने की संभावना है, जिससे गर्मी का असर महसूस होगा।

STUDENT DIES AT EXAM CENTER: मुरैना में 10वीं की छात्रा की परीक्षा के दौरान मौत, हार्ट अटैक की आशंका

10TH STUDENT DEATH

HIGHLIGHTS: बानमौर के पंडित नेहरू पार्ट टू कॉलेज परीक्षा केंद्र की घटना 10वीं बोर्ड की गणित परीक्षा के दौरान बेहोश हुई छात्रा ग्वालियर के जयारोग्य अस्पताल में मौत की पुष्टि अतिकुपोषण और एनीमिया के चलते हार्ट अटैक की आशंका पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट के बाद होगा मौत का खुलासा STUDENT DIES AT EXAM CENTER: मुरैना। मध्यप्रदेश के मुरैना जिले में एमपी बोर्ड की परीक्षा के दौरान एक छात्रा की अचानक मौत का मामला सामने आया है। बानमौर स्थित पंडित नेहरू पार्ट टू कॉलेज परीक्षा केंद्र पर 10वीं की छात्रा वर्षा कुशवाह गणित का पेपर दे रही थी, तभी वह परीक्षा कक्ष में बेहोश होकर गिर पड़ी। बता दें कि स्कूल स्टाफ ने तुरंत परिजनों को सूचना दी और छात्रा को अस्पताल पहुंचाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। अजित पवार प्लेन क्रैश के बाद DGCA की बड़ी कार्रवाई, VSR के चार विमानों पर अनिश्चितकालीन रोक इसके बाद परिजन छात्रा को ग्वालियर स्थित जयारोग्य अस्पताल लेकर पहुंचे, लेकिन वहां भी डॉक्टरों ने उसकी मौत की पुष्टि कर दी। जिसके बाद पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। March Bank Holiday: मार्च महीने में बैंक छुट्टियों की भरमार, ब्रांच जाने से पहले देख लें छुट्टियों की पूरी लिस्ट प्राथमिक जांच में हार्ट अटैक की आशंका मुरैना कलेक्टर लोकेश कुमार जांगिड़ ने घटना को दुखद बताते हुए कहा कि उन्होंने ग्वालियर के डॉक्टरों से चर्चा की है। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार छात्रा अतिकुपोषण और गंभीर एनीमिया से पीड़ित थी। संभव है कि इसी कारण उसे हार्ट अटैक आया हो। हालांकि मौत का स्पष्ट कारण पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट के बाद ही सामने आएगा। GWALIOR AAJEEVIKA MART OPENING: ग्वालियर में आज से ‘आजीविका मार्ट’ की शुरुआत, सीएम मोहन यादव करेंगे वर्चुअल शुभारंभ चाचा बोले—घर से जाते वक्त बिल्कुल ठीक थी वर्षा के चाचा अवधेश कुशवाह ने बताया कि उनके छोटे भाई अजय कुशवाह वर्षा और उसके भाई को परीक्षा दिलाने केंद्र पर लेकर गए थे। अंदर जाते समय वर्षा पूरी तरह स्वस्थ थी। कुछ देर बाद परीक्षा केंद्र के कर्मचारी ने अजय को बुलाकर बताया कि वर्षा की तबीयत बिगड़ गई है। अंदर पहुंचने पर शिक्षक उसके हाथ-पैर मल रहे थे। इसके बाद उसे तत्काल अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया।

GWALIOR AAJEEVIKA MART OPENING: ग्वालियर में आज से ‘आजीविका मार्ट’ की शुरुआत, सीएम मोहन यादव करेंगे वर्चुअल शुभारंभ

GWALIOR AAJEEVIKA MART

HIGHLIGHTS: फूलबाग संभागीय हाट बाजार में स्थापित हुआ स्थायी आजीविका मार्ट 25 फरवरी को सीएम मोहन यादव करेंगे वर्चुअल शुभारंभ सालभर उपलब्ध रहेंगे स्व-सहायता समूहों के उत्पाद 27-28 फरवरी को लगेगा विशेष होली मेला महिला सशक्तीकरण और आत्मनिर्भरता को मिलेगा बढ़ावा GWALIOR AAJEEVIKA MART OPENING: ग्वालियर। संभागीय हाट बाजार, फूलबाग में अब स्व-सहायता समूहों की महिलाओं को अपने उत्पादों की बिक्री के लिए स्थायी मंच मिल गया है।बता दें कि 25 फरवरी को मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ.मोहन यादव वर्चुअली ‘आजीविका मार्ट’ का शुभारंभ करेंगे। इस पहल का उद्देश्य ग्रामीण और शहरी क्षेत्रों की महिलाओं को आर्थिक रूप से सशक्त बनाना और उनके उत्पादों को स्थायी बाजार उपलब्ध कराना है। होली से पहले 8 दिन उग्र ग्रहों का प्रभाव, जानें किन राशियों को बरतनी होगी सावधानी महिलाओं को मिलेगा स्थायी बाजार मंच फूलबाग स्थित संभागीय हाट बाजार में स्थापित यह मार्ट सालभर संचालित रहेगा। यहां स्व-सहायता समूहों द्वारा तैयार किए गए हस्तशिल्प, खाद्य उत्पाद, सजावटी सामग्री, वस्त्र और दैनिक उपयोग की वस्तुएं भी बिक्री के लिए उपलब्ध करवाई जाएँगी। यह पहल महिला सशक्तीकरण और आत्मनिर्भरता की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है। साथ ही मुख्यमंत्री ग्वालियर के साथ-साथ प्रदेश के अन्य शहरों में शुरू हो रहे आजीविका मार्ट का भी वर्चुअली शुभारंभ करेंगे।  “होली के रंग, आजीविका के संग” दो दिवसीय मेला आजीविका मार्ट के शुभारंभ के साथ ही 27 और 28 फरवरी को विशेष होली मेला आयोजित किया जाएगा। “होली के रंग, आजीविका के संग” थीम पर आधारित इस मेले में संभाग भर से राज्य ग्रामीण आजीविका मिशन से जुड़ी महिलाएं अपने उत्पाद प्रदर्शित करेंगी। त्योहार के अवसर पर स्थानीय उत्पादों की खरीदारी का विशेष अवसर मिलेगा। मुख्यमंत्री डॉ. यादव आज करेंगे समूहों की “आजीविका विपणन क्षमतावर्धन कार्यशाला’’ का शुभारंभ प्रशासन ने बताया महत्वपूर्ण पहल सूत्रों की माने तो ग्वालियर कलेक्टर रुचिका चौहान ने इस पहल को महिलाओं की आर्थिक मजबूती की दिशा में बड़ा कदम बताया है। प्रशासन को उम्मीद है कि इससे स्थानीय उत्पादों को नई पहचान मिलेगी और महिलाओं की आय में वृद्धि होगी।

SHIVPURI JANSUNVAI: जनसुनवाई में सामने आईं शिकायतों की लंबी फेहरिस्त, प्रशासन ने किया विभागवार समीक्षा का आश्वासन

GWALIOR NEWS

HIGHLIGHTS: जनसुनवाई में जिले भर के नागरिक पहुंचे, दर्ज हुईं कई शिकायतें बिजली और पानी की समस्या, अतिक्रमण, खेल सुविधाएं और धार्मिक स्थल की मांग प्रमुख संविदा शिक्षकों ने वेतन और नियमितीकरण की मांग उठाई अमरपुर और झिरी में सरकारी सुविधाओं पर अवैध कब्जों की शिकायत अधिकारियों ने मौके पर निरीक्षण और विभागवार कार्रवाई का आश्वासन दिया SHIVPURI JANSUNVAI: ग्वालियर। शिवपुरी में मंगलवार को आयोजित जनसुनवाई में जिले के अलग-अलग तहसीलों और ग्राम पंचायतों से बड़ी संख्या में लोग अपनी समस्याओं को लेकर पहुंचे। बता दें कि कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में आयोजित सुनवाई में बिजली, पानी, अतिक्रमण, रोजगार, शिक्षा, खेल सुविधाएं और धार्मिक स्थलों से जुड़े कई मामले सामने आए। जेल में बनी गैंग 11 ने अंबाह में डाली डकैती, किन्नर गुरु को बंधक बनाकर सोना-चांदी लूटा बिजली और पानी की समस्या जनपद पंचायत कोलारस के वार्ड-14 के जनप्रतिनिधि ने ग्राम अमरपुर के राछीपुरा मोहल्ला, काली माता मंदिर के पास एवं अमरपुर कॉलोनी में डीपी स्थापना और नए हैंडपंप की स्वीकृति की मांग की। 11 केवी लाइन का खंभा क्षतिग्रस्त होने से बिजली आपूर्ति बाधित और पानी की समस्या बनी हुई है। रंगों के त्योहार पर बनाएं कम तेल और कम शुगर वाली गुजिया.. धार्मिक स्थलों से जुड़ी शिकायतें बलारी माता मंदिर परिसर के 25-30 दुकानदारों ने वन विभाग पर मनमानी और भेदभाव का आरोप लगाते हुए नियमित रूप से दुकान लगाने की अनुमति देने की मांग की। तहसील पोहरी के झिरी गांव में शासकीय भूमि पर अतिक्रमण की शिकायत भी दर्ज हुई। मध्यप्रदेश कृषि उत्पादन में देश के शीर्ष राज्यों में शामिल शिक्षा और रोजगार पूर्व अतिथि विद्वान ने सेवाएं बहाल कराने और नियुक्ति में पारदर्शिता की मांग की। संविदा शिक्षकों ने उच्च न्यायालय के आदेश के पालन, नियमितीकरण और वेतन भुगतान सुनिश्चित करने की गुहार लगाई। GUNA SUICIDE CASE: गुना के सकतपुर में मजदूर ने की आत्महत्या: पोर्च में फंदे से लटका मिला शव, खेल और सामाजिक सुविधाएं ग्राम कांकर के युवाओं ने क्षतिग्रस्त खेल मैदान की मरम्मत और जल निकासी व्यवस्था की मांग रखी। अधिकारियों ने आश्वासन दिया कि सभी मामलों की विभागवार समीक्षा कर नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी और कई मामलों में मौके पर निरीक्षण किया जाएगा।