Chambalkichugli.com

MP BJP CAMPAING: मोदी सरकार के 12 साल पूरे, MP में सांसद-विधायकों के 5 से 21 जून तक विशेष कार्यक्रम; जाने कौन कौन से प्रोग्राम

MP BJP Campaign June

HIGHLIGHTS: हर जिले में 500 ओपिनियन मेकर्स से संपर्क करेगी BJP 5 जून से 21 जून तक चलेगा विशेष अभियान सांसद-विधायक जनता के बीच पेश करेंगे रिपोर्ट कार्ड ‘एक पेड़ मां के नाम’ के तहत होगा पौधरोपण योग दिवस पर अभियान का होगा समापन   MP BJP CAMPAING: मध्यप्रदेश। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व वाली केंद्र सरकार के 12 साल पूरे होने पर मध्य प्रदेश भाजपा बड़ा जनसंपर्क अभियान शुरू करने जा रही है। 12 साल विश्वास के, विकास के, जन कल्याण के नाम से चलने वाले इस अभियान के तहत 5 जून से 21 जून तक पूरे प्रदेश में कई कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। जिसमे बीजेपी का फोकस इस बार खास तौर पर समाज के प्रभावशाली लोगों यानी ओपिनियन मेकर्स तक पहुंचने पर रहेगा। भोपाल में पेट्रोल ₹114.65, उज्जैन में डीजल ₹100 के पार-आम जनता पर महंगाई का दबाव बढ़ा हर जिले में 500 ओपिनियन मेकर्स भाजपा ने तय किया है कि हर जिले में कम से कम 500 प्रबुद्धजनों, व्यापारियों और समाज के प्रभावशाली लोगों से सीधा संवाद किया जाएगा। सांसद अपनी लोकसभा की हर विधानसभा में और विधायक अपने क्षेत्र के हर मंडल में समय बिताकर केंद्र सरकार की उपलब्धियां जनता तक पहुंचाएंगे। पार्टी नेताओं को घर-घर और समाज के अलग-अलग वर्गों तक पहुंचने की जिम्मेदारी दी गई है। पीएम मोदी की सुरक्षा व्यवस्था पर उठे गंभीर सवाल, बेंगलुरु में विस्फोटक मिलने के बाद प्रशासन का बड़ा कदम कौन कौन से कार्यक्रम होंगे अभियान के दौरान ‘एक पेड़ मां के नाम’ के तहत बड़े स्तर पर पौधरोपण किया जाएगा। साथ ही स्कूल, कॉलेज और सामाजिक संगठनों को भी इसमें जोड़ा जाएगा। इसके अलावा स्वच्छता अभियान, प्लास्टिक कचरा हटाने की मुहिम और ‘प्रगति पथ यात्रा’ जैसी गतिविधियां भी आयोजित होंगी। 21 जून को अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर पूरे प्रदेश में योग कार्यक्रमों और प्रशिक्षण शिविरों के साथ अभियान का समापन होगा। इंदौर में पानी संकट चरम पर: चेतावनी के बावजूद लोग पी रहे हैं हैंडपंप का पानी व्यापारी सम्मेलन और प्राकृतिक खेती पर फोकस 15 से 18 जून के बीच हर जिले में मोदी सरकार की उपलब्धियों पर आधारित प्रदर्शनी लगाई जाएगी, इसमें लाभार्थियों के अनुभव, वॉक्स पॉप वीडियो और चित्रकला प्रतियोगिताएं भी होंगी। वहीं प्रबुद्धजन और व्यापारियों के सम्मेलन आयोजित किए जाएंगे। 19 और 20 जून को किसानों के लिए प्राकृतिक खेती कार्यशालाएं रखी जाएंगी, जहां विशेषज्ञ आधुनिक और जैविक खेती के तरीकों की जानकारी देंगे।

GWALIOR FRAUD BRIDE: पहली पत्नी से बचने के लिए दूसरी पत्नी की करदी शादी, पति ने भाई बनकर किया कन्यादान

FRAUD BRIDE CASE

HIGHLIGHTS: भाई बनकर पति ने खुद कराया पत्नी का कन्यादान व्हाट्सऐप चैट से खुली फर्जी शादी की साजिश शादी में युवक से 6 लाख रुपए खर्च करवाए दहेज केस में फंसाकर वसूली की थी तैयारी पुलिस को गिरोह के पुराने मामलों का भी शक   GWALIOR FRAUD BRIDE: ग्वालियर। शादी के नाम पर ठगी का ऐसा मामला सामने आया है जिसने हर किसी को हैरान केर दिया है। मामला ग्वालियर से सामने आया जहां जबलपुर के निजी अस्पताल में टीम लीडर के पद पर काम करने वाले रतन शर्मा को एक सुनियोजित साजिश के तहत फंसाया गया। शादी के बाद दुल्हन के मोबाइल से ऐसे राज खुले कि पूरा परिवार शक के घेरे में आ गया। पुलिस जांच में सामने आया कि जिस युवक को दुल्हन का मुंहबोला भाई बताया गया था, वह असल में उसका पति निकला। आगरा में हुई थी लव मैरिज पुलिस पूछताछ में पता चला कि अजय चौहान और राधा उर्फ दीक्षा ने साल 2024 में आगरा के आर्य समाज मंदिर में प्रेम विवाह किया था, लेकिन अजय पहले से शादीशुदा था और उसके बच्चे भी हैं। जब पहली पत्नी को दूसरी शादी की जानकारी मिली तो उसने कानूनी कार्रवाई की चेतावनी दी। इसके बाद अजय और उसके परिवार ने दीक्षा की शादी किसी दूसरे युवक से कराने की योजना बनाई ताकि पहली पत्नी शांत हो जाए और परिवार पर कोई कानूनी संकट न आए। TMC में बढ़ी अंदरूनी नाराजगी, सांसद काकोली घोष ने जिलाध्यक्ष पद छोड़ा, उठाए सवाल मोबाइल चैट से खुली पोल शादी के बाद रतन शर्मा को पत्नी की पर शक हुआ, जिसके बाद युवती के सोने के बाद पति ने उसका मोबाइल चेक किया, जिसमें अजय चौहान के साथ युवती की पर्सनल चैट मिली। इसके बाद रतन ने तीन दिन तक चुपचाप निगरानी की और कई सबूत जुटाकर पुलिस तक पहुंचा। जांच में यह भी सामने आया कि शादी से पहले ब्यूटी पार्लर और गिफ्ट के नाम पर युवती ने 50 हजार रुपए लिए साथ ही शादी में करीब 6 लाख रुपए भी खर्च करवाए गए थे। TTH प्रोपेगेंडा केस में बड़ा खुलासा, PAK गैंगस्टर शहजाद भट्टी और ISI नेटवर्क की भूमिका आई सामने दहेज केस में फंसाने की तैयारी पुलिस जांच में सामने आया कि शादी के कुछ महीने बाद दीक्षा घरेलू हिंसा और दहेज प्रताड़ना का झूठा केस दर्ज कराने वाली थी। इसके बाद समझौते के नाम पर लाखों रुपए वसूलने की योजना थी। फ़िलहाल झांसी रोड थाना पुलिस ने मुख्य आरोपी अजय चौहान और राधा उर्फ दीक्षा को गिरफ्तार कर लिया है, जबकि पांच आरोपी अभी फरार हैं। साथ ही पुलिस मुरैना और आगरा समेत कई जगहों पर दबिश दे रही है।  

90 YEARS OF AKASHVANI: सुरों और सूफी गीतों से सजी शाम; आकाशवाणी के 90 साल पूरे होने का खास जश्न

AKASHVANI ANNYVERSERY

HIGHLIGHTS: आकाशवाणी के 90 वर्ष पूरे होने पर खास आयोजन बुंदेली लोकगीतों ने बांधा समां सूफी गायन पर झूमे श्रोता ‘दमादम मस्त कलंदर’ पर थिरका पूरा हॉल संस्कृति और लोक परंपराओं को समर्पित रही शाम   90 YEARS OF AKASHVANI: भोपाल। आकाशवाणी के 90 वर्ष पूरे होने के उपलक्ष में भोपाल के रवींद्र भवन में एक खास सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। बता दें कि संगीत और लोक परंपराओं से सजी इस शाम में बड़ी संख्या में लोग शामिल हुए। साथ ही कार्यक्रम की शुरुआत बुंदेली लोकगायिका पुष्पलता शर्मा ने पारंपरिक विवाह गीतों से की, ‘बजा बजा रमतुला’ और ‘आ गए पार्वती के दूल्हा’ जैसे गीतों ने माहौल को और ज़्यादा भक्तिमय बना दिया। Natural Beauty Care: दही और चावल का आटा त्वचा के लिए क्यों है फायदेमंद? बुंदेली गीतों ने बांधा समां पुष्पलता शर्मा ने अपने गायन में बुंदेली संस्कृति की झलक पेश की उन्होंने गारी, लगुन, दादरा और स्वांग जैसे पारंपरिक गीतों से लोगी को खूब लुभाया। उनकी प्रस्तुति पर दर्शकों ने तालियों बजाई और कई लोग को तो उनके गीतों पर झूम उठे, कार्यक्रम के दौरान पूरा सभागार लोक संगीत के रंग में रंगा नजर आया। MP: बांधवगढ़ रिजर्व क्षेत्र में बाघ ने घर में घुसकर किया हमला महिला की मौत, 3 घायल सूफियाना रंग में रंगा सभागार शाम का दूसरा हिस्सा सूफियाना रंग में रंगा नजर आया जहां मशहूर सूफी गायक उस्ताद मुनव्वर मासूम ने जैसे ही बिस्मिल्लाह से अपनी प्रस्तुति की शुरुआत की, माहौल पूरी तरह बदल गया। ख्वाजा जी महाराज करम सरकार ने लोगों को आध्यात्मिक एहसास से भर दिया। वहीं छाप तिलक सब छीनी और दमादम मस्त कलंदर पर पूरा हॉल झूम उठा, कई लोग अपनी सीटों पर बैठे-बैठे ही ताल पर थिरकते नजर आए। MP: बांधवगढ़ रिजर्व क्षेत्र में बाघ ने घर में घुसकर किया हमला महिला की मौत, 3 घायल आकाशवाणी ने भारत की संस्कृति को पीढ़ियों तक पहुंचाया कार्यक्रम के दौरान आकाशवाणी भोपाल के प्रभारी समूह प्रमुख संजीव कुमार श्रीवास्तव ने कहा कि आकाशवाणी सिर्फ खबरों का माध्यम नहीं रहा, बल्कि उसने देश की लोक संस्कृति, संगीत और परंपराओं को पीढ़ियों तक पहुंचाने का काम किया है। साथ ही कार्यक्रम प्रमुख शुभम तिवारी ने भी कहा कि बदलते दौर में भी आकाशवाणी अपनी सांस्कृतिक पहचान को लगातार मजबूत कर रहा है। वरिष्ठ उद्घोषक पुरुषोत्तम श्रीवास और अमिता त्रिवेदी के संचालन ने कार्यक्रम को और जीवंत बना दिया। अंत में कार्यक्रम अधिकारी योगेश नागर ने सभी कलाकारों और श्रोताओं का आभार व्यक्त किया।   आकाशवाणी के 90 साल का यह जश्न सिर्फ एक कार्यक्रम नहीं था… बल्कि भारतीय लोक संस्कृति, संगीत और विरासत को समर्पित एक ऐसी शाम थी, जिसने वहां मौजूद हर इंसान के दिल में अपनी अलग छाप छोड़ दी।

GWALIOR WATER CRISES: भीषण गर्मी में पानी की किल्लत, ग्वालियर में पानी की सप्लाई ठप; लोगों की बढ़ी मुश्किलें

GWALIOR WATER SUPPLY

HIGHLIGHTS: कई इलाकों में हफ्तों से नहीं आया पानी टैंकर पहुंचते ही लोगों में झगड़े की नौबत महिलाओं के बीच पानी को लेकर विवाद नगर निगम के दावों पर उठे सवाल भीषण गर्मी में बढ़ा जल संकट   GWALIOR WATER CRISES: ग्वालियर। भीषण गर्मी के बिच ग्वालियर में जल संकट बढ़ता ही जा रहा है। बता दें कि शहर के कई इलाकों में हालात बहुत ज्यादा खराब हो गए हैं, टैंकर पहुंचते ही लोग बाल्टी और डिब्बे लेकर दौड़ पड़ते हैं। कई जगहों पर पानी भरने को लेकर धक्का-मुक्की और विवाद जैसे हालात देखने को मिल रहे हैं, लोगों का कहना है कि बूंद-बूंद पानी के लिए उन्हें घंटों इंतजार करना पड़ रहा है। मेमोरियल डे 2026: शहीदों को श्रद्धांजलि देने का अमेरिका का राष्ट्रीय दिवस नगर निगम का कहना सप्लाई भरपूर जमीनी हकीकत के सामने नगर निगम के दावें फीके पड़ते जा रहे हैं। नगर निगम का कहना है कि ग्वालियर की करीब 15 लाख आबादी के लिए रोजाना लगभग 10 एमसीएफटी पानी की जरूरत है, जबकि तिघरा डैम से करीब 12 एमसीएफटी पानी फिल्टर प्लांट तक पहुंचाया जा रहा है। इसके बावजूद शहर के कई इलाकों में पानी की भारी कमी बनी हुई है। लोगों का आरोप है कि कागजों में सप्लाई पूरी दिखाई जा रही है, लेकिन हकीकत में कई घरों तक हफ्तों से पानी नहीं पहुंचा। किस राशि को सताती है सबसे ज्यादा गर्मी? जानिए अपना तत्व, शरीर पर असर और राहत के ज्योतिषीय उपाय इन इलाकों में सबसे ज्यादा संकट शिंदे की छावनी, घोसीपुरा, सिंधिया नगर, जागृति नगर, गोल पहाड़िया, लक्ष्मीगंज, हनुमान घाटी, क्रेशर कॉलोनी, टावर कॉलोनी, किलागेट और गिरवाई सहित कई इलाकों में हालात बेहद खराब हैं। यहां लोग पूरी तरह टैंकरों पर निर्भर हो चुके हैं। कई बार टैंकरों में पानी कम पड़ जाता है, जिससे लोगों को खाली बर्तन लेकर लौटना पड़ता है। शिव भक्ति का विशेष दिन, जानें सोमवार व्रत की पूजा विधि और महत्व पानी के इंतजार में ठप हो रहा कामकाज स्थानीय लोगों का कहना है कि पानी के इंतजार में उनका पूरा दिन खराब हो जाता है। दिहाड़ी मजदूर काम पर नहीं जा पा रहे, वहीं महिलाओं को घर के काम छोड़कर घंटों लाइन में लगना पड़ रहा है। बढ़ती गर्मी और लगातार बिगड़ते हालातों के बीच अब लोगों को डर सताने लगा है कि आने वाले दिनों में जल संकट और ज्यादा गंभीर हो सकता है।

Gwalior girl raped: घर में घुसकर युवती से दुष्कर्म, अश्लील वीडियो वायरल करने की दी धमकी

Gwalior Crime News

HIGHLIGHTS: अश्लील वीडियो बनाकर युवती से दुष्कर्म का आरोप ग्वालियर में युवती का आरोप- वीडियो से ब्लैकमेल कर किया रेप मां की मौत के बाद अकेली युवती को बनाया शिकार रात में कमरे में घुसा युवक, वीडियो बनाकर करता रहा शोषण ग्वालियर में युवती से कई बार दुष्कर्म, आरोपी पर केस दर्ज   Gwalior girl raped: ग्वालियर। थाटीपुर थाना क्षेत्र में एक 20 वर्षीय युवती ने पड़ोस में रहने वाले युवक पर दुष्कर्म और ब्लैकमेलिंग का गंभीर आरोप लगाया है। पीड़िता के मुताबिक आरोपी युवक अभिषेक धनौलिया उसके पड़ोस में अपने परिवार के साथ रहता था। युवती अपनी मां के साथ किराए के मकान में रहती थी, लेकिन दिसंबर महीने में मां की मौत के बाद वह घर में अकेली रहने लगी, युवती के पिता ड्राइवर हैं और अक्सर काम के सिलसिले में बाहर रहते हैं। Cannes 2026: ब्लू क्रिस्टल गाउन में ऐश्वर्या राय बच्चन की ग्रैंड एंट्री, सोशल मीडिया पर वायरल तस्वीरें रात में कमरे में घुसकर बनाया अश्लील वीडियो मामले को लकेर पीड़िता ने पुलिस को बताया कि करीब एक महीने पहले रात 12 बजे के आसपास आरोपी चुपचाप उसके कमरे में घुस आया। इसके बाद उसने युवती को जान से मारने की धमकी देकर उसके साथ दुष्कर्म किया। युवती कि इस दौरान युवक ने उसका अश्लील वीडियो भी बना लिया। डर और बदनामी की वजह से युवती किसी को घटना के बारे में नहीं बता सकी। वीडियो वायरल करने की धमकी देकर करता रहा शोषण युवती के अनुसार आरोपी वीडियो वायरल करने की धमकी देकर लगातार उसका शोषण करता रहा। उसने कई बार युवती के साथ जबरदस्ती की। पीड़िता ने बताया कि 9 मई 2026 की रात भी आरोपी उसके कमरे में पहुंचा और उसके साथ दुष्कर्म किया। आरोपी लगातार उसे धमकाता रहा, जिससे वह मानसिक रूप से काफी परेशान हो गई थी। IPL 2026: SRH से हारकर भी RCB ने मारी बाजी, क्वालिफायर-1 में एंट्री पुलिस ने दर्ज किया केस अगले दिन जब युवती के पिता घर लौटे, तो उसने पूरी घटना उन्हें बताई। इसके बाद दोनों गोला का मंदिर थाने पहुंचे और शिकायत दर्ज कराई। फिलहाल थाटीपुर थाना पुलिस ने आरोपी अभिषेक धनौलिया के खिलाफ दुष्कर्म, धमकी समेत अन्य धाराओं में मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।  

NEWSLY MARRIED DIED: शादी के 25 दिन बाद नई नवेली दुलहन ने दी जान, दो दिन बाद पति ने लगायी फांसी

GWALIOR NEWS

HIGHLIGHTS: ग्वालियर में नवविवाहित दुल्हन ने मायके में लगाई फांसी पत्नी की मौत के दो दिन बाद पति ने भी दी जान शादी के 25 दिनों में सिर्फ 5 दिन साथ रहे थे दोनों पुलिस को दोनों घटनास्थलों से नहीं मिला सुसाइड नोट मोबाइल चैट और कॉल डिटेल खंगाल रही पुलिस   NEWSLY MARRIED DIED: मध्यप्रदेश। ग्वालियर से एक बेहद दर्दनाक मामला सामने आया है जहां शादी के महज 25 दिन बाद एक नवविवाहित जोड़े की जिंदगी खत्म हो गई। पहले नई नवेली दुल्हन ने मायके में फांसी लगाकर जान दे दी, फिर पत्नी की मौत के दो दिन बाद पति ने भी घर के बाथरूम में फंदे पर लटककर आत्महत्या कर ली। इस घटना के बाद दोनों परिवारों में मातम पसरा हुआ है। वहीं पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी है और दोनों के मोबाइल फोन, कॉल डिटेल और चैट रिकॉर्ड खंगाले जा रहे हैं, ताकि मौत की असली वजह सामने आ सके।   शादी के बाद खुश थी मेघा परिजनों के मुताबिक, शादी के बाद मेघा खुश थी। 25 अप्रेल को दोनों की शादी हुई 26 अप्रैल को वह ससुराल पहुंची और 1 मई को मायके वापस चली गयी। बताया जा रहा है कि शादी के 25 दिनों में दोनों सिर्फ 5 दिन ही साथ रह पाए थे। शादी धूमधाम से हुई थी और मेघा के पिता गुरुवीर सिंह ने बेटी की शादी में काफी खर्च भी किया था। कंगना रनौत के मंगलसूत्र लुक ने मचाई हलचल, अभिनेत्री बोलीं- “मैं चुपचाप शादी नहीं करूंगी” दुपट्टे के फंदे से लटकी मिली मेघा 20 मई की सुबह करीब 10:30 से 11 बजे के बीच मेघा के पिता किसी रिश्तेदार की गमी में गए हुए थे। घर में मेघा और उसकी मां अकेले थे। इसी दौरान मां जब दूसरी मंजिल पर बने कमरे में पहुंचीं, तो मेघा दुपट्टे के फंदे से लटकी मिली। जिसके बाद मुरार पुलिस मौके पर पहुंची और 20 मई को ही शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया। दो दिन बाद मिला पति का शव मेघा की मौत के दो दिन बाद 22 मई की सुबह करीब 8 बजे उसके पति सिद्धार्थ कांदिल का शव भी घर के बाथरूम में फंदे से लटका मिला। सिद्धार्थ पेशे से ठेकेदार था और पत्नी की मौत के बाद से मानसिक तनाव में बताया जा रहा था। सुबह जब परिवार ने उसे कमरे में नहीं देखा, तो तलाश शुरू हुई। बाथरूम का दरवाज़ा अंदर से बंद था जिसके बाद दरवाजा तोड़कर सिद्धार्थ का शव बहार निकला गया। कश्मीर में पोस्टर वार से गरमाई राजनीति, फारूक अब्दुल्ला ने लगाए गंभीर आरोप पुलिस जांच में जुटी फ़िलहाल मुरार और गोला का मंदिर थाना पुलिस दोनों मामलों की जांच कर रही है। किसी भी घटनास्थल से कोई सुसाइड नोट बरामद नहीं हुआ है। पुलिस अब दोनों के मोबाइल फोन, कॉल डिटेल और व्हाट्सऐप चैट की जांच करेगी। फॉरेंसिक टीम ने दोनों घटनास्थलों से सबूत जुटाए हैं। पुलिस यह पता लगाने की कोशिश कर रही है कि मौत से पहले दोनों ने आखिरी बार किससे बात की थी। रिश्ते में विवाद या कोई और वजह? पुलिस के मुताबिक पति-पत्नी के बीच किसी विवाद की आशंका जताई जा रही है, लेकिन अभी तक कोई स्पष्ट वजह सामने नहीं आई है। दोनों परिवार फिलहाल मीडिया से दूरी बनाए हुए हैं। जांच अधिकारी का कहना है कि डिजिटल रिकॉर्ड और परिवार के बयान के आधार पर मामले की सच्चाई सामने लाने की कोशिश की जा रही है।

Petrol Diesel Price hike:10 में तीसरी बार बढ़े दाम, पेट्रोल 87 और डीजल 91 रूपए हुआ महंगा

PETROL DIESEL PRICE

HIGHLIGHTS: पेट्रोल ₹0.87 और डीजल ₹0.91 प्रति लीटर महंगा 10 दिन में तीसरी बार बढ़े ईंधन के दाम मई में अब तक करीब ₹5 प्रति लीटर बढ़ोतरी ब्रेंट क्रूड 104 डॉलर प्रति बैरल के पार पहुंचा युद्ध से पहले 70 डॉलर था कच्चे तेल का भाव   Petrol Diesel Price hike: नई दिल्ली। देश भर में पेट्रोल और डीजल की कीमतों में लगातार बढ़ोतरी देखने को मिल रही है, ऐसे में आज 23 मई को एक बाद फिर तेल कंपनियों ने इनके दाम बढ़ा दिए हैं। जिसके चलते फ़िलहाल दिल्ली में पेट्रोल 87 पैसे महंगा होकर ₹99.51 प्रति लीटर और डीजल 91 पैसे प्रति लीटर महंगा होकर ₹92.49 पर पहुंच गए हैं। Vastu Tips: शनिवार को नमक दान करना शुभ है या अशुभ? जानें नियम इस महीने 5 रुपये महंगा हुआ ईंधन इस महीने पेट्रोल और डीजल की कीमतों में लगातार तीसरी बार बढ़ोतरी हुई है। पिछले हफ्ते 15 मई को सबसे पहले 3 रुपये प्रति लीटर की बढ़ोतरी की गई थी। इसके बाद 4 दिन पहले 19 मई को ऑयल मार्केटिंग कंपनियों ने 90 पैसे प्रति लीटर का दूसरा इजाफा किया। यदि 23 मई 2026 को हुई तीसरी बढ़ोतरी को मिलाकर देखें तो मात्र 10 दिनों में पेट्रोल और डीजल दोनों करीब 5 रुपये प्रति लीटर महंगे हो गए हैं। जाने आपके शहर का दाम डीजल दिल्ली – 92.49 रुपये नोएडा – 92.84 रुपये भोपाल – 111.71 रुपये चंडीगढ़ – 86.49 रुपये गुवाहाटी – 94.39 रुपये जयपुर – 95.05 रुपये पटना – 96.53 रुपये लखनऊ – 92.64 रुपये पोर्टब्लेयर – 82.22 रुपये रांची – 97.66 रुपये कोलकाता – 97.02 रुपये चेन्नई – 96.98 रुपये पेट्रोल दिल्ली – 99.51 रुपये नोए़़डा – 99.51 रुपये भोपाल – 96.85 रुपये चंडीगढ़- 98.95 रुपये गुवाहाटी – 103.01 रुपये जयपुर – 109.87 रुपये पटना – 110.37 रुपये लखनऊ – 99.28 रुपये पोर्टब्लेयर – 92.16 रुपये रांची – 102.60 रुपये कोलकाता – 110.64 रुपये चेन्नई – 105.31 रुपये कच्चे तेल में तेज़ी से आ रहा उछाल ब्रेंट क्रूड फ्यूचर्स की कीमत बढ़कर 104.24 डॉलर प्रति बैरल पहुंच गई है, जबकि यूएस वेस्ट टेक्सस इंटरमीडियट (WTI) क्रूड 1.2% की तेजी के साथ 97.46 डॉलर प्रति बैरल पर कारोबार कर रहा है। युद्ध से पहले अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की कीमत करीब 70 डॉलर प्रति बैरल थी। लगातार बढ़ती क्रूड ऑयल की कीमतों का असर अब सीधे पेट्रोल और डीजल के दामों पर दिखाई दे रहा है, जिसके चलते ऑयल मार्केटिंग कंपनियां ईंधन की कीमतें बढ़ाने को मजबूर हैं। 23 मई 2026 का राशिफल: किस राशि का दिन रहेगा शानदार, जानें भविष्यफल क्या आगे और महंगा होगा पेट्रोल एक्सपर्ट्स की मने तो आने वाले दिनों में पेट्रोल और डीजल के दामों में और बढ़ोतरी हो सकती है। कीमतों में बदलाव पूरी तरह अंतरराष्ट्रीय बाजार और कच्चे तेल की स्थिति पर निर्भर करेगा। मौजूदा हालात को देखते हुए राहत की उम्मीद फिलहाल कम नजर आ रही है। कुछ रिपोर्ट्स में दावा किया गया है कि तेल कंपनियों को प्रति लीटर 9 से 12 रुपये तक का नुकसान हो रहा है, जिसकी भरपाई के लिए आगे भी कीमतें बढ़ सकती हैं।  

MP SUGAM PARIVAHAN YOJNA: गांव से शहर तक आसान सफर! MP में शुरू होगी ‘सुगम परिवहन सेवा योजना’

Sugam Parivahan Seva Yojana

HIGHLIGHTS: MP में जल्द शुरू होगी सुगम परिवहन सेवा योजना पहले चरण में 5,206 बसें सड़कों पर उतरेंगी 1,164 मार्गों पर दो साल में होगा संचालन 7 बड़े क्षेत्रों में चरणबद्ध तरीके से चलेगी योजना सभी बसों की मॉनिटरिंग के लिए बनेगा इंटेलीजेंट सिस्टम   MP SUGAM PARIVAHAN YOJNA: भोपाल। मध्य प्रदेश में जल्द ही सार्वजनिक परिवहन का चेहरा बदलने वाला है। चूँकि मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने ‘सुगम परिवहन सेवा योजना’ शुरू करने का बड़ा ऐलान किया है। बता दें कि इस योजना के तहत प्रदेशभर में हजारों नई बसें चलाई जाएंगी, ताकि आम लोगों को सुरक्षित, सुलभ और बेहतर यात्रा सुविधा मिल सके। सरकार का दावा है कि यह योजना सिर्फ सफर आसान नहीं बनाएगी, बल्कि प्रदेश के सामाजिक और आर्थिक विकास को भी नई रफ्तार देगी। विधायक अरुण भीमावद ने किया गौशाला का शिलान्यास, परिसर में बनेगा तालाब पहले चरण में 5 हजार से ज्यादा बसें दौड़ेंगी मुख्यमंत्री ने बताया कि योजना के पहले चरण में कुल 5,206 बसें चलाई जाएंगी। साथ ही इन बसों का संचालन अगले दो वर्षों में 1,164 मार्गों पर किया जाएगा। बताया जा रहा है कि सरकार ने इसके लिए विभागीय अधिसूचना भी जारी कर दी है। खास बात यह है कि बसों को क्षेत्रीय मुख्यालयों से उपनगरीय और ग्रामीण इलाकों तक जोड़ा जाएगा, जिससे दूरदराज के लोगों को भी बड़ा फायदा मिलेगा। माचलपुर नाइट क्रिकेट टूर्नामेंट में रोमांच, कई टीमों ने दिखाया दम 7 बड़े क्षेत्रों में चलेगी योजना सूचना को मुताबिक यह योजना दो चरणों में लागू की जाएगी इसके लिए प्रदेश को 7 प्रमुख क्षेत्र इंदौर, उज्जैन, भोपाल, जबलपुर, सागर, ग्वालियर और रीवा में बांटा गया है। सरकार का कहना है कि ग्रामीण नेटवर्क विस्तार और महिला सुरक्षा इस योजना की सबसे बड़ी प्राथमिकता होंगी। पहले चरण में इंदौर क्षेत्र में 608 बसें, उज्जैन में 371 और भोपाल क्षेत्र में 398 बसें चलाई जाएंगी। सभी बसों का रंग एक जैसा होगा, ताकि प्रदेशभर में एक समान परिवहन पहचान बनाई जा सके। MP सरकार के नए ट्रांसफर नियम लागू, कर्मचारियों के लिए अहम अपडेट सिर्फ बसें नहीं, पूरा सिस्टम बदलेगा सरकार इस योजना को हाईटेक बनाने की तैयारी कर रही है। बसों की निगरानी और संचालन के लिए इंटेलीजेंट ट्रांसपोर्ट मैनेजमेंट सिस्टम तैयार किया जा रहा है, जिससे रूट, टाइमिंग और सुरक्षा पर लगातार नजर रखी जा सके।

BHIND DR. HANUMAN TEMPLE: भिंड के प्रसिध्द डॉ. हनुमान मंदिर के पुजारी को मिली धमकी

HANUMAN MANDIR NEWS

HIGHLIGHTS: दंदरौआ धाम में रेलिंग लगाने को लेकर विवाद देर रात तक मंदिर परिसर के बाहर प्रदर्शन पुजारी रामबरन महाराज को धमकी मिलने का दावा प्रदर्शनकारियों ने रोजगार प्रभावित होने की आशंका जताई प्रशासन बोला- श्रद्धालुओं की सुरक्षा के लिए जरूरी है रेलिंग   BHIND DR. HANUMAN TEMPLE: भिंड। दंदरौआ धाम में गुरुवार रात माहौल अचानक तनावपूर्ण हो गया जहां मंदिर परिसर के बाहर लोगों की भीड़ जमा हो गई। बता दें कि खूब नारेबाजी हुई जिसके बाद पुलिस-प्रशासन को देर रात तक मोर्चा संभालना पड़ा। लोगों को कहना है कि मंदिर के गेट नंबर-1 और गेट नंबर-2 पर लगाई जा रही रेलिंग की वजह से ये पूरा विवाद हुआ। मंदिर प्रबंधन का कहना है कि यह कदम श्रद्धालुओं की सुरक्षा और भीड़ नियंत्रण के लिए उठाया जा रहा है, लेकिन विरोध करने वाले लोग इसे गरीब दुकानदारों के खिलाफ बता रहे हैं। भीषण गर्मी में खुले मैदान में भड़की आग, इलाके में मची अफरा-तफरी मंगलवार-शनिवार उमड़ती है लाखों की भीड़ प्रसिद्ध डॉ. हनुमान मंदिर में हर मंगलवार और शनिवार को एक लाख से ज्यादा श्रद्धालु दर्शन करने के लिए पहुंचते हैं, बढ़ती भीड़ की वजह से कई बार काफी परेशानियां भी होती है। जिसको लेकर मंदिर प्रबंधन और प्रशासन का कहना है कि रेलिंग लगने से श्रद्धालुओं की आवाजाही व्यवस्थित होगी और हादसों की संभावना कम होगी। MP सरकार के नए ट्रांसफर नियम लागू, कर्मचारियों के लिए अहम अपडेट दुकोनदारों को हटाने की साजिश विरोध कर रहे लोगों को कहना है कि रेलिंग लगाने के पीछे छोटे दुकानदारों और प्रसाद विक्रेताओं को हटाने की कोशिश की जा रही है। उनका कहना है कि वर्षों से कई गरीब परिवार मंदिर परिसर के बाहर छोटी दुकानें लगाकर अपना घर चला रहे हैं। साथ ही लोगों का दावा है कि रेलिंग लगने के बाद उनकी दुकानें प्रभावित होंगी और रोजगार पर संकट आ जाएगा, यही वजह है कि विरोध लगातार तेज होता जा रहा है। विधायक अरुण भीमावद ने किया गौशाला का शिलान्यास, परिसर में बनेगा तालाब अब विवाद के बिच पुजारी को मिली धमकी इसी बीच विवाद ने नया मोड़ तब ले लिया जब मंदिर के पुजारी रामबरन महाराज ने धमकी मिलने का दावा किया। उन्होंने बताया कि रात में कुछ लोगों ने फोन कर अभद्र भाषा का इस्तेमाल किया और डराने की कोशिश भी की। हालांकि अभी तक पुलिस को कोई लिखित शिकायत नहीं दी गई है। मामले पर एसडीओपी संजय कोच्छा ने कहा कि पुलिस पूरी तरह अलर्ट है और आवेदन मिलने पर कानूनी कार्रवाई की जाएगी।  

MORENA HAWAN PROTEST: सड़कों की नहीं हुई मरम्मत तो पार्षद ने करवा दिया हवन, बोले- रोड पर है प्रेतों का साया

MORENA HAWAN PROTEST

HIGHLIGHTS: गड्ढे में गिरकर घायल हुए पूर्व पार्षद दिलीप राठौर सड़क पर बैठकर किया प्रतीकात्मक हवन प्रशासन पर शिकायतें नजरअंदाज करने का आरोप आठ दिन तक अलग-अलग जगहों पर चलेगा अभियान निगम कमिश्नर बोले- ठेकेदार से कराया जाएगा सुधार   MORENA HAWAN PROTEST: मुरैना। जिले की एक सड़क पर अचानक हवन कुंड सजा, मंत्रोच्चार शुरू हुआ और राहगीरों की भीड़ जमा हो गई। लोग सोचने लगे कि आखिर सड़क के बीचों-बीच यह पूजा क्यों हो रही है। लेकिन जैसे-जैसे मामला सामने आया, हर कोई हैरान रह गया। दरअसल, यह कोई धार्मिक आयोजन नहीं बल्कि टूटी सड़कों और गड्ढों के खिलाफ विरोध प्रदर्शन था, जिसे बहुजन समाज पार्टी के पूर्व पार्षद दिलीप राठौर ने शुरू किया। भीषण गर्मी से सतना में हालात गंभीर, दोपहर में घर से न निकलने की सलाह कई बार सड़क ठीक करने की मांग दिलीप राठौर का आरोप है कि उन्होंने अंबाह बाईपास, टच रोड और बालाजी गार्डन रोड के गड्ढों को लेकर कई बार नगर निगम से शिकायत की। लेकिन हर बार यही जवाब मिला कि सड़क पूरी तरह ठीक है। इसी बीच 1 मई को बालाजी मैरिज गार्डन के पास उनकी बाइक गड्ढे में फिसल गई और उनके कंधे में फ्रैक्चर हो गया जिसके बाद उनका गुस्सा सड़क पर उतर आया। सतना में लूटकांड का खुलासा: हमला कर 8 हजार रुपए लूटने वाला आरोपी पकड़ा गया अगर सड़क ठीक है तो एक्सीडेंट क्यों पूरी घटना के बाद पूर्व पार्षद ने विरोध का ऐसा तरीका चुना, जिसने पूरे शहर का ध्यान खींच लिया। सड़क पर हवन करते हुए उन्होंने कहा कि शायद इन रास्तों पर दुर्घटनाओं का साया मंडरा रहा है, क्योंकि अगर सड़कें सच में ठीक हैं तो हादसे क्यों हो रहे हैं। उन्होंने कहा कि यह एक शुद्धिकरण अभियान है, ताकि प्रशासन जागे और लोगों को सुरक्षित सड़क मिल सके। साथ ही उन्होंने ऐलान किया कि यह हवन अभियान लगातार आठ दिनों तक शहर के अलग-अलग इलाकों में चलेगा। संदिग्ध फूड पॉइजनिंग: एक मौत और तीन लोग बीमार, जांच में जुटा प्रशासन प्रशासन जागेगा या अगला हादसा होने का इंतजार करेगा? वहीं नगर निगम कमिश्नर सतेंद्र सिंह धाकरे ने कहा है कि सड़कों की मरम्मत संबंधित ठेकेदार से कराई जाएगी और जल्द सुधार कार्य शुरू होगा। लेकिन शहर में अब सबसे बड़ा सवाल यही है कि क्या यह अनोखा विरोध प्रशासन को जगाने के लिए काफी होगा, या फिर लोगों को अगली बारिश और अगले हादसे का इंतजार करना पड़ेगा।