Chambalkichugli.com

SUPREME COURT ACTION: रेत माफिया पर कब लगेगी लगाम? सुप्रीम कोर्ट ने MP सरकार को लगाई फटकार

Supreme Court

HIGHLIGHTS: सुप्रीम कोर्ट ने MP सरकार को लगाई फटकार बिना नंबर वाहनों से हो रहा अवैध रेत परिवहन 6 महीने में CCTV लगाने के निर्देश अवैध खनन को बताया ऑर्गनाइज़्ड क्राइम NH-44 पुल और चंबल नदी पर निगरानी   SUPREME COURT ACTION: मुरैना। सुप्रीम कोर्ट ने राष्ट्रीय चंबल घड़ियाल अभयारण्य में हो रहे अवैध रेत खनन को लेकर मध्यप्रदेश सरकार को जमकर फटकार लगाई है। बता दें कि कोर्ट का कहना है कि बिना नंबर प्लेट और बिना रजिस्ट्रेशन वाले वाहन अभी भी खुलेआम रेत का परिवहन कर रहे हैं, लेकिन उनके खिलाफ कोई भी कार्रवाई नहीं की जा रही है। मामले को लेकर कोर्ट ने 6 महीने के भीतर निगरानी बढ़ाने और हाई-रेजोल्यूशन CCTV कैमरे लगाने के निर्देश दिए हैं। 44 डिग्री में पेड़ के नीचे लग रहे टीके: बरगी स्वास्थ्य केंद्र में बिजली-पानी ठप, गर्भवती महिलाएं बेहाल सुप्रीम कोर्ट के सख्त निर्देश जस्टिस विक्रम नाथ और जस्टिस संदीप मेहता की बेंच ने कहा कि अवैध खनन अब केवल कानून उल्लंघन का मामला नहीं रहा, बल्कि यह संगठित अपराध यानि ऑर्गनाइज़्ड क्राइम का रूप ले चुका है। साथ ही कोर्ट ने टिप्पणी की है कि कई मामलों में कार्रवाई तभी शुरू हुई जब वरिष्ठ अधिकारियों की पेशी तय हुई। कोर्ट ने साफ कहा कि पर्यावरण संरक्षण केवल कोर्ट के दबाव में होने वाली औपचारिकता नहीं हो सकती, यह राज्यों की संवैधानिक जिम्मेदारी है। 5–7 हजार में ब्लड बिक्री का धंधा, मरीजों की जान से खिलवाड़ का खुलासा कोर्ट -जुर्माना लेकर वाहन न छोड़े सुनवाई के दौरान कोर्ट ने कहा कि इस साल के शुरुआती पांच महीनों में करीब 250 से ज्यादा अवैध रजिस्ट्रेशन वाले वाहन पकड़े गए। लेकिन उन्हें केवल जुर्माना लेकर छोड़ दिया गया जिसको लेकर सुप्रीम कोर्ट ने बड़ी नाराजगी जताई है और कहा है कि इससे अवैध रेत कानन पर कोई असर नहीं पड़ेगा। कोर्ट ने साफ निर्देश कि ऐसे वाहनों को तुरंत जब्त किया जाए और उनके खिलाफ सख्त से सख्त कार्रवाई की जाए। 44 डिग्री में पेड़ के नीचे लग रहे टीके: बरगी स्वास्थ्य केंद्र में बिजली-पानी ठप, गर्भवती महिलाएं बेहाल अवैध खनन पर कोर्ट ने जताई चिंता सुप्रीम कोर्ट ने मुरैना-धौलपुर बॉर्डर पर NH-44 पुल के आसपास हो रहे अवैध उत्खनन पर भी गंभीर चिंता जताई है। कोर्ट ने कहा है कि पुल के पिलरों के नीचे तक खुदाई हो रही है, जिससे पुल की सुरक्षा खतरे में पड़ सकती है। कोर्ट ने NHAI को पुल के आसपास CCTV कैमरे लगाने और उनकी लाइव फीड पुलिस व वन विभाग को देने के निर्देश दिए गए हैं। साथ ही चंबल नदी में कचरा फेंकने वालों पर भी सख्ती करने के आदेश दिए गए हैं।

MP WHEAT PROCUREMNET:103 लाख मीट्रिक टन गेहूं खरीदी, MP ने रचा नया इतिहास; CM बोले- किसानों की मेहनत रंग लाई

MP Wheat Procurement

HIGHLIGHTS: CM मोहन यादव ने सावरकर जयंती पर किया नमन सावरकर को बताया राष्ट्रभक्ति का प्रतीक MP ने गेहूं खरीदी का लक्ष्य किया पार 13.36 लाख किसानों से खरीदा गेहूं सरकार बोली- जो कहा, सो किया   MP WHEAT PROCUREMNET: भोपाल। मध्यप्रदेश के किसानों ने इस बार गेहूं उत्पादन और उपार्जन में नया इतिहास रच दिया है। बता दें कि प्रदेश में अब तक 13.36 लाख किसानों से 103 लाख मीट्रिक टन से ज्यादा गेहूं खरीदा जा चुका है। जिसको लेकर सरकार का कहना है कि इस बार तय लक्ष्य से भी ज्यादा खरीदी हुई है, इसे किसानों की मेहनत, बेहतर उत्पादन और मजबूत व्यवस्थाओं का परिणाम माना जा रहा है। MP Wheat Procurement : मध्य प्रदेश में गेहूं उपार्जन के लिए स्लॉट बुकिंग शुरू, 10 अप्रैल से होगी खरीदी किसानो में खुशी की लहर प्रदेश के कई किसानों ने इस बार गेहूं की अच्छी पैदावार होने की बात कही, समय पर खरीदी और भुगतान मिलने से किसानों में खुशी की लहर दौड़ गई है। सरकार का मानना है खरीदी केंद्रों पर किसानों को सुविधाएं उपलब्ध कराने की पूरी कोशिश की गई, ताकि उन्हें किसी तरह की परेशानी न हो। जिसके चलते बड़ी संख्या में किसानों ने समर्थन मूल्य पर गेहूं बेचकर फायदा उठाया। MP सरकार का किसानों के हित में बड़ा फैसला… गेहूं खरीदी के लिए स्लॉट बुकिंग की डेडलाइन बढ़ाई मोहन सरकार किसानों के हित में मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा कि प्रदेश सरकार पूरी तरह से किसानों का हित में है। साथ ही उन्होंने कहा कि मजबूत इरादों और सही नीतियों की वजह से मध्यप्रदेश ने गेहूं खरीदी का लक्ष्य पार किया है। सरकार का कहना है कि किसानों को समय पर भुगतान और बेहतर सुविधाएं देना ही हमारी प्राथमिकता है। Friday Release: 29 मई को एंटरटेनमेंट का महाधमाका, 14 फिल्में-सीरीज होंगी रिलीज; थिएटर्स में 9 और OTT पर 5 की एंट्री खेती को और मजबूत बनाने पर जोर मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव का कहना है कि सरकार कृषि क्षेत्र को और मजबूत बनाने की तैयारी में है। सरकार का फोकस किसानों की आय बढ़ाने, खरीदी प्रक्रिया को आसान बनाने और आधुनिक तकनीकों को बढ़ावा देने पर है। साथ ही उन्होंने का कहा कि ये किसानों की महनत का नतीजा है जो प्रदेश आज गेहूं उपार्जन में नंबर वन है।

Gwalior Suicide Attempt: पत्नी से परेशान होकर पति ने खाया जहर, बोला लग्जरी लाइफ की दीवानी है बीवी!

MAN ATTEMPT SUISIDE

HIGHLIGHTS:  सास और पत्नी परेशान होकर पति ने खाया जहर जहर खाने से पहले बनाई विडियो पत्नी के महंगे शोक से हुआ परेशान व्हाट्सएप ग्रुप के वीडियो ने बचाई जान वीडियो में 8 लोगों के नामों का जिक्र   Gwalior Suicide Attempt: मध्यप्रदेश। ग्वालियर के बहोड़ापुर इलाके में एक युवक ने अपनी पत्नी से तंग आकर आत्महत्या करने की कोशिश की। जहर खाने से पहले युवक ने अपने टूटते रिश्तों का वीडियो बनाकर उन्हें अपनी हाउसिंग सोसायटी के व्हाट्सएप ग्रुप में पोस्ट कर दिया, वीडियो में युवक ने रोते हुए बताया कि वो मानसिक तनाव से जुंझ रहा है। वीडियो देखते ही सोसायटी में हड़कंप मच गया। पड़ोसियों ने बिना देर किए पुलिस को सूचना दी और युवक को अस्पताल पहुंचाया, जिससे उसकी जान बच गई। गर्मी में स्टाइल भी, सुरक्षा भी! UV कपड़े बन रहे नया फैशन ट्रेंड व्हाट्सएप ग्रुप ने बचाई जान पुलिस के मुताबिक मानपुर स्थित सरकारी मल्टी के फेस-1 में रहने वाले वाले वेंकट शर्मा मंगलवार रात घर पर अकेले थे। तब उन्होंने मानसिक तनाव में आकर जहरीला पदार्थ खा लिया। जहर खाने के बाद वेंकट ने अपनी आपबीती के तीन वीडियो हाउसिंग सोसायटी के ऑफिशियल वॉट्सऐप ग्रुप में डाल दिए। वीडियो देखते ही पड़ोसी विकास तोमर तुरंत वेंकट के फ्लैट पर पहुंचे। उन्होंने बहोड़ापुर थाना पुलिस को सूचना दी, पुलिस और पड़ोसियों की मदद से उन्हें अस्पताल पहुंचाया गया। ग्लोबल सप्लाई चेन में बड़ा भू-राजनीतिक बदलाव, भारत-अमेरिका साझेदारी से क्रिटिकल मिनरल्स पर नया रणनीतिक खेल पत्नी को चाहिए लग्जरी लाइफ अस्पताल में जिंदगी और मौत की जंग लड़ रहे वेंकट शर्मा ने वीडियो में पत्नी रितु शर्मा, सास गीता शर्मा और साले अनुभव शर्मा समेत 8 लोगों को अपनी हालत का जिम्मेदार ठहराया है। साथ ही उन सभी के खिलाफ FIR दर्ज करने की मांग की है। VIDEO में वेंकट ने क्या कहा ? वेंकट – मेरी पत्नी रितु को लग्जरी लाइफ बेहद पसंद से, वो 1 लाख का फोन चलती है और उसके शोक बहुत ज्यादा महंगे है। वेंकट – मेरी पत्नी गौरव यादव, विशाल यादव, राजेश यादव, कल्ली यादव और हिमांशु भदौरिया नामक लोगों से रात-रातभर फोन पर बात करती है। वेंकट – जब मैंने पति होने के नाते उसे समझाने की कोशिश की, तो समझने की बजाय वो उल्टा मुझे ही धमकी देने लगी और मेरे पीछे गुंडे लगा दिए गए। ऑटो सेक्टर में महंगाई का असर, हुंडई मोटर इंडिया ने जून से कीमतों में 12,800 रुपए तक बढ़ोतरी की घोषणा सास ने भी दी गलियां वीडियो में वेंकट ने सास पर भी आरोप लगाया कि उनकी सास उसके साथ गली गलौच करती है। वेंकट ने वीडियो में यह भी आरोप लगाया कि पत्नी और ससुराल वालों ने उसे उसके मासूम बेटे से अलग कर दिया, जिससे वह गहरे मानसिक अवसाद में चला गया। वीडियो के आखिर में उसने कहा कि अगर उसे कुछ होता है तो वीडियो में जिन लोगों के नाम हैं, उन्हें जिम्मेदार माना जाए। बहोड़ापुर थाना प्रभारी आलोक परिहार ने बताया कि युवक के वीडियो में 8 लोगों के नाम सामने आए हैं और पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है।  

Sheopur Jansunwai Case: जनसुनवाई में जहर खाने वाले बुजुर्ग की मौत, तहसीलदार को किया ससपेंड

Sheopur News

HIGHLIGHTS: श्योपुर जनसुनवाई में जहर खाने वाले बुजुर्ग की मौत के बाद हंगामा शव रखकर साढ़े 4 घंटे तक किया गया चक्काजाम प्रशासन ने तहसीलदार मनीषा मिश्रा को हटाया परिवार को 13 लाख सहायता और बेटे को नौकरी का आश्वासन विधायक बाबू जंडेल ने हत्या का केस दर्ज करने की मांग की   Sheopur Jansunwai Case: मध्यप्रदेश। श्योपुर कलेक्टोरेट की जनसुनवाई में जहर खाने वाले बुजुर्ग देवेंद्र गोयल की मौत के बाद बुधवार को शहर में भारी हंगामा हो गया। बता दें कि अग्रवाल समाज और कांग्रेस विधायक बाबू जंडेल के नेतृत्व में लोगों ने जय स्तंभ चौक पर शव रखकर चक्काजाम कर दिया। प्रदर्शन करीब साढ़े चार घंटे तक चला जिससे शहर में यातायात पूरी तरह प्रभावित रहा। चारधाम यात्रा पर भारी पड़ रही ऊंचाई और गर्मी, 39 दिन में 105 श्रद्धालुओं की मौत सुनवाई न होने पर खाया जहर मृतक देवेंद्र गोयल मंगलवार सुबह अपनी शिकायत लेकर जनसुनवाई में पहुंचे थे। उनका आरोप था कि रिश्तेदारों ने उनकी दुकान पर कब्जा कर लिया है और कई बार शिकायत करने के बावजूद भी कोई कार्रवाई नहीं हुई। बताया जा रहा है कि इस बार भी अधिकारियों ने उनकी बात गंभीरता से नहीं सुनी। इससे परेशान होकर उन्होंने कलेक्टोरेट परिसर में ही जहर खा लिया। मई का अंतिम प्रदोष व्रत 28 मई को, प्रदोष काल में करें शिव पूजा, मिलेगा विशेष फल तहसीलदार को पद से हटाया लगातार बढ़ते विरोध और चक्काजाम के बाद प्रशासन को आखिरकार कार्रवाई करनी पड़ी। जिसके चलते कलेक्टर शीला दाहिमा ने तहसीलदार मनीषा मिश्रा को तत्काल प्रभाव से हटा दिया। जिसके बाद दोपहर करीब डेढ़ बजे धरना समाप्त हुआ। प्रदर्शन खत्म होने के बाद विधायक बाबू जंडेल परिजनों और समाज के लोगों के साथ कोतवाली थाने पहुंचे और तहसीलदार के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज करने के लिए आवेदन सौंपा। साथ ही प्रशासन ने आश्वासन दिया कि भविष्य में जनसुनवाई में आने वाले लोगों की समस्याओं का तत्काल समाधान किया जाएगा। मई का अंतिम प्रदोष व्रत 28 मई को, प्रदोष काल में करें शिव पूजा, मिलेगा विशेष फल परिवार को दिया आश्वासन प्रशासन ने मृतक के परिवार को तत्काल सहायता के रूप में 2 लाख रुपए देने की घोषणा की है। साथ ही अतिरिक्त सहायता के लिए मुख्यमंत्री को प्रस्ताव भेजने की बात कही गई है। मृतक के बेटे को नौकरी देने का आश्वासन भी प्रशासन की ओर से दिया गया है। वहीं अग्रवाल समाज ने परिवार को 11 लाख रुपए की आर्थिक सहायता देने की घोषणा की है। पूरे मामले के बाद शहर में प्रशासनिक व्यवस्था और जनसुनवाई की कार्यप्रणाली को लेकर सवाल उठने लगे हैं।  

ASHOKNAGAR FARMER PROTEST: खाद न मिलने पर किसानों में नाराजगी, 80 हजार किसान में से सिर्फ 13 हजार को ही मिला अनाज

MP FARMERS

HIGHLIGHTS: अशोकनगर में खाद संकट को लेकर किसानों में भारी नाराजगी भारतीय किसान संघ ने 1 जून को प्रदर्शन की चेतावनी दी है 80 हजार किसानों में सेन सिर्फ 13 हजार को मिला खाद गांव- गांव जाकर प्रदर्शन में शमिल होने की अपील प्रशासन ने की समझाने की कोशिश ASHOKNAGAR FARMER PROTEST: मध्यप्रदेश। अशोकनगर में खाद की कमी को लेकर किसानो में भरी आक्रोश देखने को मिल रहा है। बता दें कि समय पर खाद न मिलने पर भारतीय किसान संघ ने चेतावनी दी है कि यदि किसानों को जल्द खाद उपलब्ध नहीं कराया गया, तो 1 जून को बड़ा प्रदर्शन किया जाएगा। इस प्रद्रशन को लेकर पैम्फलेट भी बाटें जा रहें हैं, साथ ही गांव-गांव जाकर किसानों से इसमें शमिल होने की अपील भी की जा रही है। सिर्फ 13 हजार किसानों को ही मिला खाद भारतीय किसान संघ के प्रदेश जैविक मंत्री जगराम सिंह यादव ने बताया कि जिले में करीब 80 हजार किसान हैं, लेकिन अब तक केवल 13 हजार किसानों को ही खाद मिल पाया है। उन्होंने यह भी कहा कि मानसून आने में कुछ ही दिन बाकी हैं और ऐसे में 67 हजार किसानों तक खाद पहुंचाना प्रशासन के लिए बड़ी चुनौती है। किसान नेताओं का आरोप है कि एक महीने पहले अधिकारियों ने मई के अंत तक खाद उपलब्ध कराने का आश्वासन दिया था, लेकिन अब तक स्थिति जस की तस बनी हुई है। रीवा में सिलेंडर ब्लास्ट से बड़ा हादसा, मकान में लगी भीषण आग, परिवार के 4 लोग झुलसे 150 गांवों तक में पहुंचे नेता किसान किसान नेताओं का कहना है कि वे अब तक लगभग 150 गांवों का दौरा कर चुके हैं। उन्होंने बताया कि जिन किसानों को खाद नहीं मिला है, वे आंदोलन में शामिल होने की तैयारी कर रहे हैं। संगठन की मन साफ है कि जो भी किसान अपने वाहन लेकर आएंगे वो खाद लेकर ही वापस जाएंगे। इंदौर का रेती मंडी ब्रिज बना इंजीनियरिंग फेलियर का नया उदाहरण, MANIT ने पकड़ी बड़ी खामी प्रशासन ने कि समझने की कोशिश मंगलवार शाम को हुई प्रशासनिक अधिकारियों और किसान नेताओं की बैठक में अपर कलेक्टर डीएन सिंह, एसडीएम शुभ्रता त्रिपाठी और डीडीए अमित सिंह भदौरिया मौजूद रहे। जहां किसान नेताओं ने आरोप लगाया कि प्रशासन प्रदर्शन रोकने का प्रयास कर रहा है, लेकिन किसान अब पीछे हटने वाले नहीं हैं। उन्होंने साफ कर दिया है कि जब तक पर्याप्त मात्रा में खाद उपलब्ध नहीं कराया जाएगा तब तक आंदोलन ऐसे ही जारी रहेगा।

GWALIOR FIRING NEWS: रेत डंप करने पर हुआ विवाद, रिटायर्ड BSF जवान ने ससुर दामाद को मारी गोली

Madhya Pradesh Crime

HIGHLIGHTS: ग्वालियर में रिटायर्ड BSF जवान ने ससुर-दामाद पर की फायरिंग 15 से 20 राउंड गोलियां चलने से इलाके में फैली दहशत रेत डंपिंग विवाद में एक युवक की मौत, दूसरा गंभीर गुर्जर समाज में आक्रोश, QRF और भारी पुलिस बल तैनात आरोपियों की तलाश में पुलिस की 4 टीमें लगातार दबिश दे रहीं   GWALIOR FIRING NEWS: ग्वालियर। महाराजपुरा थाना क्षेत्र के पटरी रोड पर बुधवार सुबह ताबड़तोड़ फायरिंग हुई जिसके चलते पूरा इलाका दहशत में आ गया। बता दें कि एक रिटायर्ड BSF जवान और उसके साथियों ने ससुर-दामाद पर 15 से 20 राउंड गोलियां चला दी। हमले में महेंद्र उर्फ भोला गुर्जर की मौत हो गई, जबकि सत्यभान गुर्जर गंभीर रूप से घायल है और वेंटिलेटर पर है। सरकारी जमीन पर रेत डंप करने पर हुआ विवाद पुलिस के मुताबिक दोनों पक्षों के बीच सरकारी जमीन पर रेत डंप करने को लेकर लंबे समय से विवाद चल रहा था। बुधवार सुबह इसी बात को लेकर दोनों पक्ष आमने-सामने आ गए। आरोप है कि बहस और गाली-गलौज के बाद रिटायर्ड फौजी विष्णु दुबे ने अपने साथियों के साथ मिलकर हमला करने की साजिश रची। जब महेंद्र और सत्यभान गुर्जर बाइक से पटरी रोड से गुजर रहे थे तभी आरोपियों ने उनपर हमला कर दिया। 12 घंटे ड्यूटी फिर भी वेतन नहीं, ग्वालियर में 108 एम्बुलेंस कर्मचारियों का फूटा गुस्सा एक की मौत दूसरा घायल गोली लगते ही ससुर और दामाद दोनों जमीं पर गिर पड़े, जिसके बाद स्थानीय लोगों ने तुरंत पुलिस को सूचना दी और दोनों को इलाज के लिए जयारोग्य अस्पताल पहुंचाया गया। डॉक्टरों ने बताया कि ज्यादा खून बहने के कारण भोला गुर्जर की मौत हो गई, जबकि सत्यभान की हालत बेहद गंभीर बनी हुई है। भोपाल का पानी RO से भी ज्यादा शुद्ध? मेयर मालती राय ने प्लांट में खुद पिया पानी मुख्य आरोपी अभी भी फरार पुलिस ने मुख्य आरोपी विष्णु दुबे और उसके साथियों के खिलाफ हत्या और हत्या के प्रयास का मामला दर्ज कर लिया है। साथ ही आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए चार विशेष टीमें बनाई गई हैं, जो ग्वालियर के साथ-साथ भिंड और मुरैना में भी दबिश दे रही हैं। मामले को लेकर पुलिस का कहना है कि जल्द ही सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।  

Husband Wife Dispute: पत्नी की जिद से टूटा घर! पत्नी बोली – बॉयफ्रेंड के साथ इसी घर में रहूंगी

Husband-Wife Dispute

HIGHLIGHTS: ग्वालियर में पति ने पत्नी से जान का खतरा बताते हुए पुलिस से मदद मांगी पत्नी पर बॉयफ्रेंड को घर में साथ रखने का दबाव बनाने का आरोप विरोध करने पर ईंट मारकर सिर फोड़ने का आरोप पत्नी बच्चों, पैसे और जेवर लेकर घर से भागी पुलिस महिला और बच्चों की तलाश में जुटी   Husband Wife Dispute: मध्यप्रदेश। ग्वालियर से एक हैरान चौकाने वाला मामला सामने आया है, जहां एक युवक ने अपनी ही पत्नी से जान का खतरा होने की आशंका जताई है। बता दें कि सिकंदर कंपू इलाके में रहने वाले राजकुमार कुशवाह ने एसपी ऑफिस पहुंचकर शिकायत दर्ज कराई कि उसकी पत्नी पूनम कुशवाह उस पर अपने बॉयफ्रेंड को भी उसी के घर में रखने का दबाव बना रही थी। जब पती ने इसपर विरोध किया तो पत्नी ने उसके साथ मारपीट की और उसका सर फोड़कर फरार हो गयी। इसके बाद घायल हालत में राजकुमार सिर पर पट्टी बांधकर जनसुनवाई में पहुंचा और पुलिस से मदद की गुहार लगाई। भोपाल में IPS अधिकारी की बेटी ने की आत्महत्या , घर में फांसी लगाकर दी जान शादी के बाद थे 4 बच्चे राजकुमार के कहना है कि उसकी शादी साल 2008 में हुई थी, जिस्से उन्हें तीन बेटियां और एक बेटा है। शुरुआत म सबकुछ ठीक था लेकिन बा में दोनों के बिच झगडे़ होने लगे। अब पति ने आरोप लगाया है कि 22 जनवरी 2026 को उसकी पत्नी अचानक घर छोड़कर चली गई थी। काफी तलाश के बाद मार्च में वह वापस लौटी और उसने स्वीकार किया कि वह बॉयफ्रेंड कमल सेन के साथ गई थी। इसके बाद परिवार में विवाद और ज्यादा बढ़ गया। MP Police Bharti 2026: प्रधान आरक्षक और ASI भर्ती की फिजिकल परीक्षा 7 से 9 जून तक, आधार e-KYC अनिवार्य पत्नी बोली बॉयफ्रेंड भी इसी घर में रहेगा पति ने आरोप लाया है कि जब पत्नी घर वापस लौटी तो उसने साफ शब्दों में कहा कि अगर मेरे साथ रहना है तो मेरे बॉयफ्रेंड को भी इसी घर में रखना होगा। जिसपर पति ने विरोध जताया तो पत्नी ने उसे झूठे केस में फंसाने की धमकी दी। इसके बाद विवाद बढ़ा तो पत्नी ने राजकुमार के सर पर ईंट से हमला करदिया जिससे उसे गंभीर चोटें आई। इसके बाद वह घर से सोने-चांदी के गहने, नकदी और चारों बच्चों को लेकर चली गई। उज्जैन में ई-साइकिल वितरण CM मोहन यादव ने ,PM मोदी के 12 साल पूरे होने पर की तारीफ पुलिस कर रही महिला की तलाश मामले की शिकायत मिलने के बाद पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। सीएसपी अनुरागना सिरसाम ने बताया कि राजकुमार ने पत्नी और बच्चों के साथ जेवरात गायब होने की शिकायत की है। पति ने महिला के किसी अन्य व्यक्ति से संबंध होने का भी आरोप लगाया है। उन्होंने कहा कि पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है और महिला व बच्चों की तलाश के लिए संबंधित थाना पुलिस को निर्देश दिए गए हैं।

CM DISTRIBUTED E-CYCLE: लाड़ली बहनों को फ्री ई-साइकिल! CM मोहन यादव ने दी बड़ी सौगात

E Cycle Distribution

HIGHLIGHTS:  उज्जैन में आशा, ANM और आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं को मिली ई-साइकिल CM मोहन यादव बोले- पेट्रोल-डीजल के दौर में उपयोगी विकल्प CSR फंड के जरिए वितरित की गईं इलेक्ट्रिक साइकिलें PM मोदी के 12 साल पूरे होने पर CM ने गिनाईं उपलब्धियां महिलाओं की आत्मनिर्भरता और सुविधा पर सरकार का जोर   CM DISTRIBUTED E-CYCLE: मध्यप्रदेश। उज्जैन में मंगलवार को मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने आशा कार्यकर्ताओं, एएनएम और आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं को इलेक्ट्रिक साइकिल वितरित की। यह ई-साइकिल कॉर्पोरेट सामाजिक दायित्व निधि के तहत उपलब्ध कराई गई है। बता दें कि कार्यक्रम में अलग-अलग जिलों और विधानसभा क्षेत्रों से आई महिलाओं को ई-साइकिल दी गई। इस दौरान मुख्यमंत्री ने कहा कि इससे बहनों को अपने रोज के कार्यों को करने आसानी होगी। भीषण गर्मी की चपेट में उत्तर भारत, बांदा बना देश का सबसे गर्म शहर, कई राज्यों में हीटवेव का अलर्ट बढ़ती महंगाई में ई-साइकिल होंगी मददगार मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा कि आज के दौर में पेट्रोल-डीजल की बढ़ती कीमतों के बीच ई-साइकिल एक बेहतर और उपयोगी विकल्प बनकर सामने आई है। उन्होंने कहा कि स्वास्थ्य सेवाओं और ग्रामीण क्षेत्रों में काम करने वाली बहनों को अक्सर काम के सिलसिले में लंबी दूरी तय करनी पड़ती है। ऐसे में यह पहल उनके लिए काफी मददगार साबित होगी। केंद्र सरकार के 12 साल पुरे होने की खुशी कार्यक्रम के दौरान मुख्यमंत्री ने केंद्र सरकार के 12 साल पूरे होने का भी जिक्र किया। उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व की सराहना करते हुए कहा कि देश ने विकास और सुशासन के नए आयाम स्थापित किए हैं। साथ ही मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी ने भारत को वैश्विक स्तर पर नई पहचान दिलाई है और आने वाले समय में भी उनका नेतृत्व देश को और मजबूती देगा। MP: भोपाल में IPS अधिकारी की नाबालिग बेटी की लगाई फांसी…. जांच में जुटी पुलिस महिलाओं को दी शुभकामनाएं मुख्यमंत्री ने सभी लाभार्थी महिलाओं को बधाई देते हुए कहा कि यह ई-साइकिल केवल सुविधा का साधन नहीं, बल्कि आत्मनिर्भरता की दिशा में एक बड़ा कदम है। उन्होंने कहा कि महिलाएं समाज और स्वास्थ्य सेवाओं की मजबूत कड़ी हैं और सरकार उन्हें आत्मनिर्भर बनाने का लगातार प्रयास कर रही है।   माननीय मुख्यमंत्री @DrMohanYadav51 जी ने आज उज्जैन में एएनएम, आशा और आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं को निःशुल्क ई-साइकिल वितरित की। pic.twitter.com/9kjKmXvYcg — Office of Dr. Mohan Yadav (@drmohanoffice51) May 26, 2026

Ganga Dussehra 2026: शिप्रा के शुद्ध जल से होगा सिंहस्थ स्नान, उज्जैन में CM मोहन यादव का बड़ा ऐलान

Ganga Dussehra 2026

HIGHLIGHTS: CM मोहन यादव बोले- शुद्ध शिप्रा जल से होगा सिंहस्थ स्नान पहले नर्मदा-शिप्रा लिंक से लाया जाता था पानी रामघाट पर मां शिप्रा को 351 फीट लंबी चुनरी अर्पित मैथिली ठाकुर की भजन संध्या बनी आकर्षण का केंद्र विक्रमोत्सव 2026 के लिए CM को गोल्ड और सिल्वर अवॉर्ड मिला   Ganga Dussehra 2026: मध्यप्रदेश। उज्जैन में गंगा दशहरा के अवसर पर मां शिप्रा तीर्थ परिक्रमा यात्रा का भव्य समापन हुआ। इस दौरान मुख्यमंत्री मोहन यादव ने मां शिप्रा को 351 फीट लंबी चुनरी अर्पित कर पूजा-अर्चना की। बता दें कि कार्यक्रम में मुख्यमंत्री ने घोषणा की कि सिंहस्थ 2028 में श्रद्धालुओं को शिप्रा के शुद्ध जल से स्नान कराया जाएगा। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार जल संरक्षण और घाटों के विकास पर करीब 10 हजार करोड़ रुपए खर्च कर रही है। साथ ही शिप्रा नदी के दोनों किनारों पर 30 किलोमीटर लंबे घाटों का निर्माण भी कराया जा रहा है। पहले लाया जाता था नर्मदा का पानी दरअसल, पिछले सिंहस्थ और बड़े धार्मिक आयोजनों के दौरान शिप्रा नदी में पानी की कमी होने पर नर्मदा नदी का पानी पाइपलाइन के जरिए उज्जैन लाया गया था। यह काम नर्मदा-शिप्रा लिंक परियोजना के तहत किया गया था, ताकि घाटों पर जलस्तर बना रहे और श्रद्धालुओं को स्नान में परेशानी न हो। हालांकि उस समय विपक्ष और कई संतों ने सवाल उठाए थे कि सिंहस्थ में स्नान प्राकृतिक शिप्रा जल से ही होना चाहिए न कि दूसरी नदी के पानी से। ऐसे में CM मोहन यादव का यह बयान अहम माना जा रहा है। बकरीद का अवकाश 27 या 28 मई को…. जानिए किस दिन रहेगी बैंक की छुट्टी? रामघाट पर मैथिली ठाकुर के भजनों ने बांधा समां गंगा दशहरा के मौके पर रामघाट पर श्रद्धालुओं भरी भीड़ देखने को मिली। लोगों ने दीपदान कर मां शिप्रा के प्रति अपनी आस्था प्रकट की। साथ ही कार्यक्रम में भारतीय नौसेना ने बैंड की प्रस्तुति भी की। वहीं भाजपा विधायक और लोक गायिका मैथिलि ठाकुर की भजन संध्या ने पूरे माहौल को भक्तिमय बना दिया। उनके साथ कई लोक कलाकारों ने भी प्रस्तुतियां दीं जिससे आयोजन में सांस्कृतिक रंग देखने को मिले। CM को मिला राष्ट्रीय सम्मान मां शिप्रा तीर्थ परिक्रमा यात्रा सोमवार से शुरू हुई थी, जिसमें हजारों श्रद्धालु शामिल हुए। यात्रा रामघाट से शुरू होकर कालभैरव, मंगलनाथ, सांदीपनि आश्रम और भर्तृहरि गुफा जैसे धार्मिक स्थलों से होकर निकली गयी। इसी दौरान विक्रमोत्सव 2026 के सफल आयोजन के लिए मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव को कल्चरल लाइव इवेंट ऑफ द ईयर से गोल्ड अवॉर्ड और बेस्ट गवर्नमेंट इंटीग्रेशन फॉर ए लाइव इवेंट से सिल्वर अवॉर्ड के साथ सम्मानित किया गया।    

Gwalior Suicide Case: ग्वालियर के सराफा व्यापारी ने किया सुसाइड, क्या थी वजह तनाव या व्यापारिक घाटा?

Sarafa Vyapari Suicide

HIGHLIGHTS: ग्वालियर के आर्य नगर में सराफा कारोबारी ने फांसी लगाकर दी जान मां के फोन पर बेटा दुकान छोड़ दौड़ता हुआ घर पहुंचा बेटे ने चाकू से लोहे का तार काटकर पिता को नीचे उतारा बिरला अस्पताल में डॉक्टरों ने कारोबारी को मृत घोषित किया पुलिस को मौके से कोई सुसाइड नोट नहीं मिला, जांच जारी   Gwalior Suicide Case: मध्यप्रदेश। ग्वालियर के आर्य नगर इलाके में सदर बाजार के एक सराफा कारोबारी श्रीकृष्ण सोनी ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। बता दें कि उनकी पत्नी अर्चना सोनी ने जब पति को फंदे पर लटका देखा तो रोते हुए बेटे आशुतोष सोनी को फोन किया। जिसके बाद बेटा अपनी दुकान से तुरंत घर पहुंचा और अपने पिता को अस्पताल लेकर गया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। बताया जा रहा है कि घटनास्थल पर कोई सुसाइड नोट नहीं मिला है, मुरार थाना पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर मामले की जांच शुरू कर दी है। ChatGPTने 80 साल पुराना गणित का सवाल हल किया, AI की ताकत से वैज्ञानिक जगत हैरान बेटे ने चाकू से काटा तार मुरार थाना पुलिस को मुताबिक आर्य नगर निवासी श्रीकृष्ण सोनी की मुरार सदर बाजार में सोने-चांदी की दुकान है। पुलिस का कहना है कि घटना के बाद जब बेटा घर पहुंचा तो उसकी मां और दादी बिलख-बिलख कर रोती नजर आई मां ने बताया कि उसके पिता ने अंदर कमरे में फांसी लगा ली है। आशुतोष भागकर कमरे में गया तो देखा कि उसके पिता छत के कुंदे पर लोहा के तार से लटके हुअ थे, उसने तुरंत फंदे को खोलने की कोशिश की लेकिन न खुलने पर उसने तार काट दिया। उस वक्त पिता की नब्ज हल्की चल रही थी और वह बेहोश थे। बकरीद (ईद-उल-अज़हा): त्याग, आस्था और इंसानियत का सबसे पवित्र पर्व डॉ. ने किया मृत घोषित आशुतोष तुरंत अपने परिजनों की मदद से पिता को कार में डालकर इलाज के लिए गोला का मंदिर स्थित बिरला अस्पताल लेकर भागा। लेकिन अस्पताल पहुंचने पर डॉक्टरों ने श्रीकृष्ण सोनी को मृत घोषित कर दिया। डॉक्टरों के मुताबिक, अस्पताल लाने से कुछ ही देर पहले ही उनकी मौत हो चुकी थी। पंडित जवाहरलाल नेहरू की पुण्यतिथि: आधुनिक भारत के शिल्पकार को नमन क्या थी सुसाइड की वजह घटना की सूचना मिलते ही मुरार थाना पुलिस अस्पताल पहुंची। साथ ही उन्होंने घटना स्थल को जायजा लिया। इसके बाद पुलिस ने शव का पंचनामा बनाकर उसे पोस्टमार्टम हाउस भेजा। पुलिस को मौके से कोई सुसाइड नोट नहीं मिला है, जिससे आत्महत्या के कारणों को लेकर रहस्य गहरा गया है। फिलहाल पुलिस इसी थ्योरी पर काम कर रही है कि खुदकुशी के लिए पीछे की वजह क्या है। कोई तनाव, व्यापारिक घाटा या फिर गृह क्लेश।