FAKE DAIRY PROTDUCTS: भिंड में अवैध डेयरी पर छापा: रिफाइंड ऑयल और ग्लूकोज से बन रहा था नकली मावा

HIGHLIGHTS: ग्राम तारौली की अवैध डेयरी पर खाद्य सुरक्षा विभाग का छापा रिफाइंड पामोलिन ऑयल और ग्लूकोज से बन रहा था नकली मावा करीब 50 किलो मावा और एक क्विंटल दूध जब्त डेयरी संचालक के पास नहीं मिला खाद्य लाइसेंस अन्य डेयरियों से भी लिए गए मावा के सैंपल जांच के लिए भेजे गए FAKE DAIRY PROTDUCTS: ग्वालियर। भिंड जिले के मौ क्षेत्र में खाद्य सुरक्षा विभाग ने अवैध रूप से संचालित एक डेयरी पर छापामार कार्रवाई कर मिलावटी मावा बनाने के गोरखधंधे का खुलासा किया है। जांच के दौरान सामने आया कि डेयरी में दूध से क्रीम निकालने के बाद उसमें रिफाइंड पामोलिन ऑयल और ड्रायड ग्लूकोज पाउडर मिलाकर कृत्रिम रूप से मावा तैयार किया जा रहा था। बीआरटीएस मार्ग पर बदलेगा ट्रैफिक का चेहरा, इंदौर में एलिवेटेड कॉरिडोर निर्माण की फिर से हुई शुरुआत ग्राम तारौली में दी दबिश खाद्य सुरक्षा अधिकारी रेखा सोनी और रीना बंसल की टीम ने मौ स्थित ग्राम तारौली निवासी लल्लू सिंह परिहार की डेयरी पर छापा मारा। निरीक्षण के दौरान डेयरी परिसर में बड़ी मात्रा में संदिग्ध सामग्री पाई गई, जिससे मिलावट की पुष्टि हुई। US-ईरान तनाव के बीच अलर्ट: भारतीय दूतावास, तेहरान ने भारतीयों से तुरंत ईरान छोड़ने को कहा भारी मात्रा में जब्ती कार्रवाई के दौरान तीन टीन रिफाइंड पामोलिन ऑयल, 10 किलोग्राम ड्रायड ग्लूकोज पाउडर, तीन टीन घी, लगभग 50 किलोग्राम तैयार मावा और करीब एक क्विंटल दूध जब्त किया गया। विभाग ने सभी सामग्री को कब्जे में लेकर सील कर दिया। अमिताभ बच्चन का बड़ा एलान: अब संडे को ‘जलसा’ के बाहर नहीं दिखेगी प्रशंसकों की भीड़, महानायक ने कहा- अपनी एनर्जी बचाकर रखें बिना लाइसेंस चल रही थी डेयरी जांच में यह भी सामने आया कि डेयरी संचालक के पास खाद्य लाइसेंस उपलब्ध नहीं था। यह खाद्य सुरक्षा मानकों का गंभीर उल्लंघन है। नमूने भेजे गए प्रयोगशाला खाद्य सुरक्षा एवं मानक अधिनियम 2006 के तहत दूध, मावा, रिफाइंड पामोलिन ऑयल और ग्लूकोज पाउडर के नमूने जांच के लिए प्रयोगशाला भेजे गए हैं। रिपोर्ट आने के बाद नियमानुसार सख्त कार्रवाई की जाएगी। AI समिट में शर्टलेस विरोध पर दिल्ली कोर्ट का सख्त रूख, कहा- देश की कूटनीतिक छवि को पहुंचा नुकसान अन्य डेयरियों से भी सैंपल इसी क्रम में मौ स्थित रघुराज डेयरी, ग्राम खेरियाचांद और सावित्री डेयरी से भी मावा के नमूने जांच के लिए लिए गए हैं। अधिकारियों ने स्पष्ट किया है कि मिलावटखोरों के खिलाफ अभियान लगातार जारी रहेगा।
NATIONAL HIGHWAY 552: नेशनल हाईवे‑552 पर बाइक स्टंट का वीडियो वायरल, SDOP ने कहा कार्रवाई ज़रूरी

HIGHLIGHTS: हाईवे‑552 पर बाइकर्स के खतरनाक स्टंट्स वायरल बाइक स्टंट से राहगीर और वाहन जोखिम में स्थानीयों ने पुलिस की सुस्त कार्रवाई पर आक्रोश स्टंट वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल पुलिस करेगी जांच और आगे कार्रवाई NATIONAL HIGHWAY 552: ग्वालियर। मुरैना जिले के कैलारस क्षेत्र में नेशनल हाईवे 552 पर बाइकर्स गैंग द्वारा खतरनाक और जोखिम भरे स्टंट किए जाने के वीडियो सोशल मीडिया पर तेज़ी से वायरल हो रहे हैं। कैलारस से लेकर जौरा तक के हाईवे पर कई युवा बाइकर्स तेज रफ्तार से बाइक चलाते हुए स्टंट करते नजर आते हैं, जिससे आम राहगीरों की सुरक्षा को गंभीर खतरा पैदा हो रहा है। स्थानीय लोग बता रहे हैं कि यह सब खुलेआम किया जाता है और इन स्टंट्स को रिकॉर्ड कर वायरल भी किया जा रहा है, जिससे युवाओं में इस तरह का जोखिम भरा व्यवहार बढ़ रहा है। मध्यप्रदेश में बिजली की दरों में 10 प्रतिशत बढ़ोतरी प्रस्तावित, घरेलू उपभोक्ताओं के लिए बड़ा आर्थिक असर स्थानीय नागरिकों की शिकायतें स्थानीय लोगों ने पुलिस और प्रशासन पर आरोप लगाया है कि बाइकर्स गैंग लगातार हाईवे पर स्टंट करता है लेकिन ट्रैफिक पुलिस की निगरानी कमज़ोर है, जिसके कारण इनकी हिम्मत और बढ़ रही है। ग्रामीणों का कहना है कि मुरैना से कैलारस और जौरा तक यह बाइकर्स नियमित रूप से हाईवे पर स्टंट करते हैं, जबकि कोई ठोस कार्रवाई नहीं हो रही है। कई लोगों ने चेतावनी दी है कि अगर समय पर सख्ती नहीं बरती गई, तो किसी बड़े हादसे को रोक पाना मुश्किल होगा। मध्यप्रदेश: फर्जी पासपोर्ट बनवाने वाले गिरोह पर ATS का शिकंजा, लाखों का सौदा हुआ उजागर पुलिस ने कहा – जांच के बाद करेंगे कार्रवाई कैलारस के एसडीओपी उमेश मिश्रा ने कहा कि उन्हें हाईवे पर बाइकर्स द्वारा खतरनाक स्टंट किए जाने की शिकायत पहले नहीं मिली थी। उन्होंने आश्वासन दिया कि मामला गंभीर है और पूरी तरह जांच की जाएगी। यदि जांच में यह साबित होता है कि स्टंट करने वाले युवा कानून का उल्लंघन कर रहे हैं, तो उनके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।
AI Impact Summit: ग्वालियर से यूथ कांग्रेस नेताओं पर हुई FIR

HIGHLIGHTS: यूथ कांग्रेस के दो और नेता ग्वालियर से गिरफ्तार। मामला AI इंपैक्ट समिट 2026 विरोध प्रदर्शन से जुड़ा। सोशल मीडिया वीडियो के आधार पर पहचान और कार्रवाई। आरोपियों को दिल्ली पुलिस पूछताछ के लिए ले गई। स्थानीय राजनीतिक माहौल त्योहार के बीच गर्म। AI Impact Summit: ग्वालियर। दिल्ली पुलिस ने AI इंपैक्ट समिट 2026 के दौरान विरोध प्रदर्शन के आरोप में दो और यूथ कांग्रेस नेताओं को ग्वालियर, मध्य प्रदेश से गिरफ्तार किया है। आरोपियों के नाम राजा गुर्जर और अजय कुमार बताया जा रहा है, जो स्थानीय राजनीतिक दल से जुड़े हैं। दिल्ली पुलिस द्वारा उन्हें पूछताछ के लिए अपने साथ ले जाया गया है। इससे पहले इसी मामले में जितेंद्र यादव को भी हिरासत में लिया गया था। Holi 2026 Date: 3 या 4 मार्च, कब मनाई जाएगी होली? जानें पंडित के द्वारा होली से जुड़े सभी पर्वों की सही तिथि व मुहूर्त क्या था प्रदर्शन? 20 फरवरी को नई दिल्ली के भारत मंडपम में आयोजित इंडिया AI इंपैक्ट समिट 2026 के दौरान यूथ कांग्रेस के कार्यकर्ताओं ने भारत-अमेरिका ट्रेड डील और बेरोजगारी के मुद्दों को लेकर विरोध प्रदर्शन किया था। विरोध प्रदर्शन की एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ, जिसमें कुछ कार्यकर्ताओं को शर्ट उतारे हुए और नारे लिखी टी-शर्ट पहने देखा गया था। Holashtak 2026: 24 फरवरी से शुरू होलाष्टक, 8 दिनों तक वर्जित होंगे विवाह और मांगलिक कार्य गिरफ्तारी के तरीके दिल्ली पुलिस की एक टीम स्थानीय अधिकारियों के साथ विश्वविद्यालय थाना और झांसी रोड थाना के इलाके में पहुंची और तीनों नेताओं को हिरासत में लिया। पूछताछ के लिए आरोपियों को दिल्ली ले जाया गया है। साथ ही पुलिस का कहना है कि यह कार्रवाई उपलब्ध साक्ष्यों और कानून के तहत की जा रही है। GWALIOR WEATHER REPORT: ग्वालियर में गर्मी की एंट्री: दिन के साथ तपी राते, पारा 31 डिग्री के करीब परिजन और सरेंडर की बात सूत्रों की माने तो राजा गुर्जर और अजय कुमार ने परिजनों पर बनाए गए दबाव के बाद स्वयं झांसी रोड थाने में सरेंडर किया। बताया जा रहा है कि इससे पहले भी यूथ कांग्रेस कार्यकर्ताओं में इस गिरफ्तारी को लेकर नाराजगी देखी जा रही है। बॉक्स ऑफिस पर रोमांस vs कोर्टरूम क्लैश! तीसरे दिन कौन बना असली विजेता? राजनीतिक माहौल गरम गिरफ्तारि के बाद स्थानीय राजनीतिक माहौल गर्म हो गया है और यूथ कांग्रेस कार्यकर्ताओं में नाराजगी भी फैल गयी है। साथ ही पुलिस का दावा है कि यह कार्रवाई क़ानूनी प्रक्रिया के अंतर्गत है और आगे पूछताछ व अदालती प्रक्रिया जारी रहेगी।
GWALIOR WEATHER REPORT: ग्वालियर में गर्मी की एंट्री: दिन के साथ तपी राते, पारा 31 डिग्री के करीब

HIGHLIGHTS: दिन-रात के तापमान में 15 डिग्री का अंतर अधिकतम तापमान 29.9 डिग्री सेल्सियस न्यूनतम तापमान 14.5 डिग्री सेल्सियस दिन का पारा 31 डिग्री तक पहुंचने के आसार मार्च की शुरुआत में तेज गर्मी की संभावना GWALIOR WEATHER REPORT: मध्यप्रदेश। ग्वालियर में मौसम का मिजाज तेजी से बदल रहा है। बता दें कि अब केवल दिन ही नहीं, बल्कि रातें भी गर्म होने लगी हैं। दिन और रात के तापमान में लगभग 15 डिग्री सेल्सियस का अंतर दर्ज किया जा रहा है। हालांकि सुबह के समय हल्की ठंडक अभी भी बनी हुई है, जिससे लोगों को मौसम के इस बदलाव का मिला-जुला अनुभव हो रहा है। फरहान अख्तर की मणिपुरी फिल्म ‘बूंग’ ने BAFTA 2026 अवॉर्ड जीता, भारत के लिए पहला सम्मान अधिकतम 29.9 डिग्री, न्यूनतम 14.5 डिग्री दर्ज सोमवार सुबह न्यूनतम तापमान 14.5 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया, जबकि रविवार शाम अधिकतम तापमान 29.9 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया। पिछले दो दिनों से तापमान में यही अंतर बना हुआ है। दिन में तेज धूप का असर साफ दिख रहा है और रात के समय भी पहले जैसी ठंड महसूस नहीं हो रही। लोगों ने रजाइयां समेटनी शुरू कर दी हैं और पंखों का उपयोग बढ़ने लगा है। बॉक्स ऑफिस पर रोमांस vs कोर्टरूम क्लैश! तीसरे दिन कौन बना असली विजेता? मार्च की शुरुआत में ही तेज गर्मी के संकेत मौसम विभाग के अनुसार दिन का तापमान 31 डिग्री सेल्सियस के करीब पहुंच चुका है और आने वाले दिनों में इसमें और बढ़ोतरी की संभावना है। मौसम वैज्ञानिक ए.के. शुक्ल के मुताबिक अगले कुछ दिनों तक दिन का पारा लगातार चढ़ेगा, जबकि रात का तापमान अपेक्षाकृत स्थिर रह सकता है। सुबह और शाम को हल्की ठंडक बनी रहने की संभावना है। 97 रन की साझेदारी और एक महंगा ओवर… कैसे टूटा भारत का सपना? स्वास्थ्य और दिनचर्या पर असर संभव दिन और रात के तापमान में बड़ा अंतर आमजन के स्वास्थ्य और दिनचर्या को प्रभावित कर सकता है। विशेषज्ञों का कहना है कि बदलते मौसम में सतर्क रहना जरूरी है, खासकर बच्चों और बुजुर्गों को।
MP NEWS: किसानों के लिए खुशखबरी: कैलारस शक्कर कारखाना फिर से चलेगा, सरकार खरीदेगी फसल

HIGHLIGHS: कैलारस शक्कर कारखाना फिर से चालू करने की घोषणा। पहले 100 किसानों को बीज के लिए 1-1 लाख रुपए की आर्थिक मदद। सरकार गन्ना की फसल खरीदेगी, जब तक कारखाना पूरी तरह चालू नहीं। किसान नेता अशोक तिवारी ने लिखित गारंटी की मांग की। योजना मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के निर्देश और वादों के अनुसार लागू होगी। MP NEWS: मुरैना। राज्य के किसानों के लिए बड़ी खुशखबरी है। मध्यप्रदेश के कृषि मंत्री एदल सिंह कंसाना ने शनिवार को प्रेसवार्ता में कैलारस शक्कर कारखाना दोबारा चालू करने की घोषणा की। मंत्री ने बताया कि मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने वादा किया है कि यदि जिले के किसान गन्ना उगाएंगे, तो सरकार कारखाना शुरू करेगी और पहले 100 किसानों को बीज खरीदने के लिए 1-1 लाख रुपए आर्थिक मदद भी प्रदान करेगी। इंदौर में भाजयुमो और कांग्रेस कार्यकर्ताओं के बीच हिंसक झड़प, पुलिस ने किया बैरिकेडिंग और वॉटर कैनन का इस्तेमाल गन्ना उत्पादन को मिलेगा बढ़ावा किसानों के लिए यह योजना कृषि विकास को बढ़ावा देने और गन्ना उत्पादन को सुनिश्चित करने के लिए बनाई गई है। मंत्री कंसाना ने कहा कि जब तक कारखाना पूरी तरह चालू नहीं होगा, सरकार किसानों से गन्ने की फसल खुद खरीदेगी। बताया जा रहा है कि इससे किसानों को आर्थिक सुरक्षा भी मिल पायेगी। ग्रहण और होली का अद्वितीय संगम: चंद्र ग्रहण के दिन पानी से होली खेलने पर प्रतिबंध पहले 100 किसानों को आर्थिक सहायता मंत्री के अनुसार, गन्ना उगाने वाले पहले 100 किसानों को राज्य सरकार की ओर से बीज खरीदने के लिए 1-1 लाख रुपए की राशि दी जाएगी। यह पहल मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के निर्देश और वादों के अनुसार लागू होगी। निवेशकों के लिए सुनहरा सप्ताह: 23 फरवरी से 9 IPO की बहार, 4 कंपनियों की होगी लिस्टिंग किसान नेता की प्रतिक्रिया शक्कर कारखाने को लेकर लंबे समय से आंदोलन कर रहे किसान नेता अशोक तिवारी ने सरकार से लिखित गारंटी की मांग की। तिवारी ने कहा कि पिछले 12 वर्षों में शक्कर कारखाने को लेकर सिर्फ वादे हुए हैं, और कई किसानों की मृत्यु तक हो गई। उन्होंने कहा कि सरकार को लिखित में सुनिश्चित करना चाहिए कि गन्ना उगाने पर कारखाना चालू होगा और बीज के लिए आर्थिक सहायता दी जाएगी।
GWALIOR BJYM PROTEST: कांग्रेस कर्यालय के बहार भाजपा का प्रदर्शन, राहुल गांधी पुतला दहन

HIGHLIGHTS: नदी गेट से कांग्रेस कार्यालय तक भाजपा युवा मोर्चा की रैली पुलिस ने बैरिकेडिंग की, कुछ कार्यकर्ता तोड़ने का प्रयास भाजपा ने राहुल गांधी का पुतला फूंका कांग्रेस ने प्रधानमंत्री का पुतला फूंकने की कोशिश की सुनील शर्मा ने प्रदर्शन को हताशा और अनुचित बताया GWALIOR BJYM PROTEST: ग्वालियर। भाजपा युवा मोर्चा ने दिल्ली में कांग्रेस युवा इकाई के हंगामे के विरोध में शनिवार को ग्वालियर में जोरदार प्रदर्शन किया। बता दें कि इस दौरान राहुल गांधी का पुतला दहन किया गया। वहीं कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने पार्टी कार्यालय के बाहर नारेबाजी कर इसका विरोध भी किया। हेमंत कटारे का इस्तीफा : मैं पद से नहीं, जनता के विश्वास से ताकत लेता हूं, कांग्रेस में सियासी हलचल नदी गेट से कांग्रेस कार्यालय तक रैली भाजयुमो ने संभाग स्तर पर रैली का आयोजन किया गया। रैली नदी गेट चौराहे से शिंदे की छावनी स्थित कांग्रेस कार्यालय तक निकाली गई। जहां पुलिस ने संभावित टकराव को देखते हुए पहले से बैरिकेडिंग कर दी थी, लेकिन इसके बावजूद भी कुछ कार्यकर्ता बैरिकेड तोड़ने का प्रयास करते दिखाई दिए। गाजर जल्दी हो जाती है काली और सूखी? जानिए स्टोर करने का सही तरीका वरना होगा नुकसान दो घंटे तक तनावपूर्ण माहौल करीब दो घंटे तक तनाव की स्थिति बनी रही। भाजपा जिला अध्यक्ष जयप्रकाश राजौरिया और युवा मोर्चा जिला अध्यक्ष प्रतीक तिवारी ने राहुल गांधी का पुतला दहन किया। कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने भी प्रधानमंत्री का पुतला दहन करने का प्रयास किया, लेकिन पुलिस की मौजूदगी में कार्यकर्ता वहां से हट गए। मिलने बुलाया, फिर सरेराह पिटाई, पुलिस ने आरोपी को किया हिरासत में कांग्रेस का पलटवार पूर्व प्रदेश महासचिव सुनील शर्मा ने भाजपा के प्रदर्शन को हताशा करार दिया। उन्होंने कहा कि जनता के मुद्दों जैसे रोजगार, महंगाई, किसानों के अधिकार और पेयजल उठाने पर विपक्ष के नेताओं के खिलाफ अमर्यादित टिप्पणी करना अनुचित है। उन्होंने घटना की निंदा की। चंद्र ग्रहण 2026 से बचकर रहें 3 राशि के लोग, फंस सकते हैं किसी बड़ी मुसीबत में पुलिस ने बताया शांतिपूर्ण कार्यक्रम सीएसपी मनीष यादव ने कहा कि भाजपा द्वारा दिल्ली प्रदर्शन के विरोध में कार्यक्रम आयोजित किया गया था। पुलिस की मौजूदगी में कार्यक्रम संपन्न हुआ और किसी बड़े विवाद की स्थिति नहीं बनी। कांग्रेस कार्यालय के बाहर पुलिस बल तैनात रखा गया।
GWALIOR RAPE CASE: शादी का झांसा देकर नाबालिग से दुष्कर्म, 16 साल की बच्ची को बनाया शिकार

HIGHLIGHTS: 16 फरवरी से लापता थी 16 वर्षीय नाबालिग बहला-फुसलाकर शहर से बाहर ले जाने का आरोप शहर लौटने के बाद दुष्कर्म का आरोप लक्ष्मीगंज क्षेत्र से आरोपी गिरफ्तार पुलिस कर रही है मामले की विस्तृत जांच GWALIOR RAPE CASE: ग्वालियर। शहर में 16 वर्षीय नाबालिग के अपहरण और कथित दुष्कर्म का मामला सामने आया है। जहां एक युवक नाबालिग छात्रा के साथ प्यार का झूठा नाटक करता रहा, जिसके बाद पुलिस ने कार्रवाई करते हुए आरोपी युवक को गिरफ्तार कर लिया है और पीड़िता को सुरक्षित बरामद कर लिया है। जबलपुर सिहोरा विवाद: 10 और आरोपी गिरफ्तार, पुलिस ने दोनों पक्षों पर दर्ज की एफआईआर 16 फरवरी से लापता थी किशोरी बहोड़ापुर थाना पुलिस के अनुसार, इस्लामपुरा क्षेत्र की रहने वाली नाबालिग 16 फरवरी से लापता थी। परिजनों की शिकायत पर अपहरण का मामला दर्ज कर जांच शुरू की गई थी। जांच में सामने आया कि पड़ोस में रहने वाला युवक उसे बहला-फुसलाकर अपने साथ ले गया था। टैरिफ वॉर और कमजोर अमेरिकी अर्थव्यवस्था ने सोने को बनाया सुरक्षित निवेश, दिल्ली-मुंबई-इंदौर में रिकॉर्ड रेट्स जांच के दौरान पुलिस को जानकारी मिली कि आरोपी किशोरी को धौलपुर ले गया है। टीम के वहां पहुंचने पर पता चला कि वह मथुरा की ओर रवाना हो चुका है। इसके बाद पुलिस लगातार लोकेशन ट्रेस करती रही। बाद में आरोपी के ग्वालियर लौटने की सूचना मिली। PCC CHEIF JETU PATWARI: कोर्ट में फिर नहीं पहुंचे प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी, आचार संहिता केस की सुनवाई टली शहर लौटने के बाद वारदात का आरोप पीड़िता के बयान के अनुसार, शहर लौटने के बाद आरोपी उसे कमला राजा हॉस्पिटल परिसर की छत पर ले गया, जहां उसके साथ दुष्कर्म किए जाने का आरोप है। मऊगंज में आरटीओ चेकिंग पर बवाल, 2 ट्रक चालकों ने सड़क पर मचाया उत्पात, झोपड़ी में लगाई आग लक्ष्मीगंज से गिरफ्तारी पुलिस को सूचना मिली कि आरोपी लक्ष्मीगंज क्षेत्र में देखा गया है। घेराबंदी कर उसे गिरफ्तार कर लिया गया। नाबालिग को सुरक्षित परिजनों के सुपुर्द कर दिया गया है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ दुष्कर्म सहित संबंधित धाराओं में मामला दर्ज कर लिया है। फिलहाल पूछताछ जारी है और आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है।
PCC CHEIF JETU PATWARI: कोर्ट में फिर नहीं पहुंचे प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी, आचार संहिता केस की सुनवाई टली

HIGHLIGHTS: दूसरी बार जमानती वारंट के बावजूद कोर्ट में पेश नहीं हुए पटवारी। आदर्श आचार संहिता उल्लंघन से जुड़ा है मामला। 2024 लोकसभा चुनाव के बयान को लेकर दर्ज हुई थी शिकायत। IPC की धारा 188 और जनप्रतिनिधित्व अधिनियम के तहत केस दर्ज। अगली तारीख पर कोर्ट तय करेगा आगे की कार्रवाई। PCC CHEIF JETU PATWARI: ग्वालियर। जीतू पटवारी एक बार फिर ग्वालियर स्थित एमपी-एमएलए कोर्ट में पेश नहीं हुए। विशेष न्यायिक मजिस्ट्रेट की अदालत ने उन्हें दूसरी बार जमानती वारंट जारी कर तलब किया था, लेकिन शुक्रवार को भी वे अदालत में उपस्थित नहीं हुए। उनकी अनुपस्थिति के चलते आदर्श आचार संहिता उल्लंघन से जुड़े मामले में ट्रायल की कार्यवाही आगे नहीं बढ़ सकी। स्वास्थ्य सेवा में एआई की नई छलांग: एम्स भोपाल में शुरू हुई डिजिटल नेविगेशन सुविधा, रोजाना 12 हजार मरीजों का सफर होगा आसान। 2024 लोकसभा चुनाव से जुड़ा मामला यह प्रकरण वर्ष 2024 के लोकसभा चुनाव के दौरान भिंड-दतिया संसदीय क्षेत्र में दिए गए एक बयान से संबंधित है। चुनाव प्रचार के दौरान पटवारी ने देवाशीष जरारिया पर भाजपा से मिलीभगत का आरोप लगाया था। इस बयान के बाद राजनीतिक विवाद गहराया और मामला कानूनी प्रक्रिया तक पहुंच गया। छत्तीसगढ़ में 10वीं बोर्ड परीक्षा की शुरुआत, 3.21 लाख विद्यार्थियों ने दी पहली परीक्षा बहुजन समाज पार्टी की ओर से 4 मई 2024 को भिंड के ऊमरी थाने में शिकायत दर्ज कराई गई। पुलिस ने जांच के बाद भारतीय दंड संहिता की धारा 188 और जनप्रतिनिधित्व अधिनियम 1951 की धारा 123(5) के तहत प्रकरण दर्ज कर चालान एमपी-एमएलए कोर्ट में पेश किया। मुख्यमंत्री के निर्देश पर उज्जैन में फसलों के नुकसान का आंकलन शुरू बार-बार गैरहाजिरी पर वारंट मामले में 15 जुलाई 2024 से विचारण प्रक्रिया शुरू हो चुकी है। लगातार अनुपस्थिति के चलते अदालत ने 16 जनवरी को पहला जमानती वारंट जारी किया था। इसके बाद 20 फरवरी को दूसरी बार जमानती वारंट जारी कर उन्हें उपस्थित होने का निर्देश दिया गया, लेकिन वे फिर भी अदालत नहीं पहुंचे। अब अदालत अगली सुनवाई की तारीख तय करेगी।
DATIYA FRAUD: दतिया में ‘सॉफ्टवेयर इंजीनियर’ बनकर ठगी, दुखभरी कहानी सुनाकर अधिकारियों से ऐंठे पैसे

HIGHLIGHTS: दतिया में युवक ने खुद को सॉफ्टवेयर इंजीनियर बताकर मांगी मदद शिलांग और गुरदासपुर का निवासी बताकर बदलता रहा पहचान बस में नींद की गोली खाकर बैग चोरी की कहानी सुनाई एसपी ऑफिस, तहसील और वकीलों से भी ऐंठे पैसे बायोमेट्रिक जांच में पुलिस को हुआ शक, युवक हिरासत में DATIYA FRAUD: ग्वालियर। दतिया जिले में एक 33 वर्षीय युवक खुद को सॉफ्टवेयर इंजीनियर बताकर पुलिस और प्रशासनिक अधिकारियों से आर्थिक मदद लेता रहा। जिसके बाद मामला संदिग्ध लगने पर इंदरगढ़ थाना पुलिस ने उसे हिरासत में ले लिया। पहचान को लेकर बदलता रहा बयान युवक ने अपना नाम मोहित महाजन बताया। कभी वह खुद को शिलांग का निवासी बताता, तो कभी गुरदासपुर का। उसने दावा किया कि सोशल मीडिया के जरिए उसकी दोस्ती इंदरगढ़ निवासी युवक से हुई थी और उसी से मिलने वह यहां आया था। TOXIC Teaser Out: यश का खूंखार अवतार, राया का एक्शन देख भूल जाएंगे KGF, धमाकेदार टीजर ‘नींद की गोली’ और चोरी की कहानी युवक ने पुलिस को बताया कि बस में सफर के दौरान उसने नींद की दवा ले ली थी, जिससे उसका बैग चोरी हो गया। बैग में लैपटॉप, मोबाइल, कपड़े, आधार कार्ड और बैंक के एटीएम कार्ड होने की बात कही गई। इसी आधार पर उसने आर्थिक सहायता मांगी। एसपी ऑफिस से तहसील तक पहुंचा जांच में सामने आया कि युवक पहले एसपी कार्यालय पहुंचा और वहां भी ट्रेन में बैग गुम होने की कहानी सुनाई। इसके बाद तहसील कार्यालय और कुछ वकीलों से भी मदद के नाम पर रुपए ले चुका था। जब एक ही तरह की कहानी अलग-अलग जगह सामने आई तो पुलिस को शक हुआ। GUNA VIRAL VIDEO: मोबाइल चोरी होने पर नहीं लिखी FIR, तो बोर्ड पर लटका युवक बायोमेट्रिक जांच में उलझा मामला पहचान सत्यापित करने के लिए आधार सेंटर पर फिंगरप्रिंट जांच कराई गई, लेकिन उंगलियों के निशान स्पष्ट नहीं आए। बाद में आंखों की स्कैनिंग की गई। युवक ने सफाई दी कि आंखों में दिक्कत है और बेरोजगारी के कारण उसने ‘एक-दो बार’ गलत कदम उठाया।
GUNA CONGRESS PROTES: विजयवर्गीय के बयान से गरमाई राजनीति, गुना में कांग्रेस का उग्र प्रदर्शन

HIGHLIGHTS: गुना में कांग्रेस ने मंत्री के बयान के खिलाफ किया प्रदर्शन आंबेडकर चौराहे पर पुतला दहन और नारेबाजी उमंग सिंगार पर की गई टिप्पणी से बढ़ा विवाद कैलाश विजयवर्गीय से सार्वजनिक माफी और इस्तीफे की मांग बड़ी संख्या में कार्यकर्ताओं की मौजूदगी, राजनीतिक माहौल गरम GUNA CONGRESS PROTES: ग्वालियर। गुना जिला मुख्यालय पर कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने प्रदेश सरकार के खिलाफ जोरदार प्रदर्शन किया। बता दें कि आक्रोशित कार्यकर्ता आंबेडकर चौराहे पर एकत्रित होकर मंत्री का पुतला दहन किया, साथ ही ज़ोर-ज़ोर से नारेबाजी भी की। विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंगार को लेकर कथित ‘औकात में रहो’ बयान पर विवाद खड़ा हो गया है। इस टिप्पणी के बाद कांग्रेस कार्यकर्ताओं में भारी नाराजगी देखी गई। GUNA VIRAL VIDEO: मोबाइल चोरी होने पर नहीं लिखी FIR, तो बोर्ड पर लटका युवक मंत्री पर अभद्र भाषा का आरोप कांग्रेस नेताओं का आरोप है कि मंत्री कैलाश विजयवर्गीय ने बजट चर्चा के दौरान अमर्यादित भाषा का प्रयोग किया। साथ ही पार्टी पदाधिकारियों का कहना है कि यह लोकतांत्रिक मूल्यों के खिलाफ है। इस्तीफे और सार्वजनिक माफी की मांग प्रदर्शन के दौरान कांग्रेस नेताओं ने मंत्री से तत्काल सार्वजनिक माफी मांगने और मुख्यमंत्री से उन्हें मंत्रिमंडल से बर्खास्त करने की मांग की है। पूर्व जिलाध्यक्ष मेहरबान सिंह धाकड़ ने कहा कि सत्ता के अहंकार में भाजपा नेता मर्यादा भूल रहे हैं। Kailash Vijayvargiya: सीएम ने माफी मांगी तो क्या हो गया यार माफी के बाद भी नहीं बदला कैलाश विजयवर्गीय का तेवर, औकात बयान पर सियासी घमासान बड़ी संख्या में जुटे कार्यकर्ता प्रदर्शन में जिले भर से बड़ी संख्या में कांग्रेसी शामिल हुए। पुलिस की मौजूदगी में शांतिपूर्ण तरीके से पुतला दहन किया गया, हालांकि नारेबाजी के कारण कुछ देर के लिए यातायात प्रभावित भी रहा।