Chambalkichugli.com

Gangrape Convict Arrested : नाबालिग से 18 दिनों तक गैंगरेप, मुख्य आरोपी को 20 साल की सजा;2 आरोपियों के खिलाफ वारंट जारी

Gangrape Convict arrested

HIGHLIGHTS: मुख्य आरोपी राहुल वर्मा को 20 साल की सजा एक आरोपी को साक्ष्यों के अभाव में बरी दो फरार आरोपियों पर गिरफ्तारी वारंट जारी 18 दिनों तक बंधक बनाकर बार-बार बलात्कार पीड़िता को मंडीदीप से पुलिस ने बचाया   Gangrape Convict Arrested : ग्वालियर। नाबालिग के साथ बेहद क्रूर और बर्बर अपराध करने वाले मुख्य आरोपी को ग्वालियर की अदालत ने 20 साल के कठोर कारावास की सजा सुनाई है। बता देंन कि यह फैसला समाज को साफ संदेश देता है कि नाबालिगों के साथ होने वाले जघन्य अपराध बर्दाश्त नहीं किए जाएंगे। हनुमान जयंती पर ग्वालियर में मंदिरों में उमड़े भक्‍त, रोकड़िया सरकार को लगाया 5100 लड्डुओं का भोग क्या है पूरा मामला पूरा मामला 21 जनवरी 2024 का है, जहां आरोपी राहुल वर्मा और उसके साथियों ने नाबालिग बालिका को बहला-फुसलाकर अगवा कर लिया था। जिसके बाद उसे ग्वालियर से भोपाल और फिर मंडीदीप ले जाकर 18 दिनों तक बंधक बनाकर रखा। ट्रंप का तीखा संदेश: ईरान की सैन्य ताकत खत्म, समझौता न हुआ तो और बढ़ेगा तनाव अपराध की बर्बरताइन 18 दिनों के दौरान आरोपी ने पीड़ता के साथ बार-बार सामूहिक बलात्कार किया। यह अपराध इतना क्रूर था कि सुनवाई के दौरान अदालत को मेडिकल और फॉरेंसिक रिपोर्ट देखकर सदमा लगा। कंपू थाना पुलिस ने मंडीदीप से पीड़िता को बरामद किया था। IPL 2026 अपडेट: शुरुआती मुकाबलों के बाद टॉप-4 में जगह बनाने वाली टीमें अदालत का फैसला मुख्य आरोपी राहुल वर्मा को 20 साल की सजा सुनाई गई है। वहीं, एक सह-आरोपी को साक्ष्यों के अभाव में संदेह का लाभ देते हुए बरी कर दिया गया। साथ ही अदालत ने मामले में शामिल दो अन्य आरोपियों निष्कर्ष करन और जितेंद्र परसराम के खिलाफ गिरफ्तारी वारंट जारी कर दिए हैं। IPL 2026: पारी की शुरुआत रणनीति का हिस्सा – LSG-DC मैच के बाद ऋषभ पंत का बड़ा बयान फरार आरोपियों पर कार्रवाई कोर्ट ने पुलिस को फरार दोनों आरोपियों को जल्द से जल्द गिरफ्तार करने के सख्त निर्देश दिए हैं। पुलिस अब इनकी तलाश में तेजी से छापेमारी कर रही है।  

JA Hospital AC Crisis : मूलभूत सुविधाओं के लिए तरस रहा ग्वालियर का जयारोग्य अस्पताल, मरीज़ घर से पंखे ले जाने को मजबूर!

GWALIOR HAJ HOSPITAL

HIGHLIGHTS: जयारोग्य अस्पताल में 140 एसी खराब केआरएच में 64 कूलरों में केवल 18 चालू न्यूरोसर्जरी और न्यूरोलॉजी विभाग में केवल 2 एसी सही मरीज घर से पंखा लाने को मजबूर एसी और कूलर की सर्विसिंग का काम शुरू JA Hospital AC Crisis : ग्वालियर। गर्मी के बढ़ते तापमान के बीच जयारोग्य अस्पताल में मरीज और स्टाफ दोनों ही बेहाल हैं। अस्पताल के वार्डों में एसी और कूलर या तो बंद हैं या ठीक से काम नहीं कर रहे। अब हाल ये है कि मरीजों को राहत पाने के लिए घर से पंखा लाना पड़ रहा है। बता दें कि केआरएच, न्यूरोसर्जरी और न्यूरोलॉजी विभाग सबसे ज्यादा प्रभावित हैं, जहां गंभीर बीमारियों से जूझ रहे मरीजों को भी ठंडी हवा नहीं मिल पा रही। IPL 2026: पारी की शुरुआत रणनीति का हिस्सा – LSG-DC मैच के बाद ऋषभ पंत का बड़ा बयान केआरएच और पीआईसीयू में हालत गंभीर कमलाराजा अस्पताल (केआरएच) में पीडियाट्रिक आईसीयू में एसी पर ‘खराब’ का पर्चा लगा हुआ है। सूचना की माने तो कुल 64 कूलरों में से केवल 18 चालू हैं, जबकि 47 कूलर और 16 पंखे खराब पड़े हैं। सहायक अधीक्षक डॉ. हितेंद्र यादव ने कई बार इसकी शिकायत की, लेकिन सुधार के लिए अभी तक कोई ठोस कदम नहीं हुआ। हनुमान जन्मोत्सव: आज की पूजा में इन गलतियों से रहें दूर, जीवन में बढ़ेगी सकारात्मकता न्यूरोसर्जरी और न्यूरोलॉजी विभाग अस्पताल का सबसे संवेदनशील विभाग भी पूरी तरह से गर्मी में जूझ रहा है। यहां 14 कूलर खराब हैं और 20 एसी में से 5 कंडम घोषित हो चुके हैं, जबकि 13 को सर्विस की जरूरत है। केवल 2 एसी सही काम कर रहे हैं। कई मरीजों को अपने घर से पंखा लाना पड़ रहा है। “मुझे अपने कप्तान और टीम पर पूरा भरोसा” -संजीव गोयनका का बड़ा बयान सुधार के प्रयास पीआरओ डॉ. मनीष चतुर्वेदी के अनुसार, पंखे और कूलर की सफाई-सर्विसिंग शुरू कर दी गई है। मार्च के तीसरे सप्ताह में एसी का टेंडर निकाला गया है और 15 अप्रैल को इसे खोला जाएगा।

ILLEGAL COLONIES ACTION : ग्वालियर प्रशासन का बड़ा एक्शन, 51 अवैध कॉलोनी काटने वालों पर FIR दर्ज

ILLEGA COLONIES ACTION

HIGHLIGHTS: 51 अवैध कॉलोनी काटने वालों पर FIR खाली प्लॉटों पर प्रशासन कब्जा करेगा 152 अन्य प्रकरणों पर सुनवाई कलेक्टर रुचिका सिंह चौहान ने आदेश दिए शहरी नियमों के उल्लंघन पर सख्ती ILLEGAL COLONIES ACTION : ग्वालियर। शहर में अवैध कॉलोनियों के खिलाफ प्रशासन ने कड़ा कदम उठाया है। बता दें कि कलेक्टर रुचिका सिंह चौहान ने न्यायालय में सुनवाई के बाद आदेश जारी किया है कि शहर में अवैध कॉलोनी काटने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाए। इस आदेश के तहत कुल 51 लोगों के खिलाफ FIR दर्ज की जाएगी। मौत की सजा रद्द करने की अपील, निष्पक्ष ट्रायल की मांग; पूर्व पीएम शेख हसीना का बांग्लादेश ट्रिब्यूनल को पत्र खाली प्लॉटों पर प्रशासन का कब्जा अवैध कॉलोनियों में पड़े खाली प्लॉटों पर प्रशासन कब्जा करेगा। अधिकारियों का कहना है कि बिना अनुमति जमीन काटना और बेचने का मामला गंभीर है और इसे बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। साथ ही प्रशासन ने निर्देश दिए हैं कि किसी भी नए मामले में तुरंत कार्रवाई की जाए। ईरान की धमकी से टेक जगत में खलबली, Intel ने कर्मचारियों की सुरक्षा को दी प्राथमिकता, उठाए जरूरी कदम अन्य प्रकरणों पर सुनवाई कलेक्टर ने यह भी आदेश दिया कि अवैध कॉलोनी के 152 अन्य प्रकरणों पर भी सुनवाई की जाएगी। इससे यह सुनिश्चित होगा कि भविष्य में कोई भी अनियंत्रित कॉलोनी निर्माण या नियमों का उल्लंघन न हो। ‘रामायण’ में रणबीर कपूर निभा रहे ट्रिपल रोल, नितेश तिवारी की इस फिल्‍म का है बड़ा बजट, जाने पूरी बातें प्रशासन की निगरानी और सख्ती शहर में अब अवैध कॉलोनियों की निगरानी और जांच बढ़ा दी गई है। अधिकारियों ने कहा कि जो लोग नियमों का उल्लंघन करेंगे, उनके खिलाफ सख्त कार्रवाई होगी और कानून के तहत दंडित किया जाएगा

HANUMAN JAYANTI 2026 : हुनमान जयंती पर मंदिरों में लगा श्रद्धालुओं का तातां; रोकड़िया मंदिर पर 5100 लड्डुओं का भोग, ग्वालियर में जगह-जगह भंडारे!

HANUMAN JAYANTI

HIGHLIGHTS: सुबह 4 बजे से मंदिरों में पूजा शुरू रोकड़िया मंदिर में 5100 लड्डुओं का भोग शहरभर में भंडारे और विशेष आयोजन प्राचीन मंदिरों में लंबी कतारें धुआं वाले हनुमान मंदिर पर मेला HANUMAN JAYANTI 2026 : मध्यप्रदेश। ग्वालियर में हनुमान जयंती का पर्व पूरे श्रद्धा और उत्साह के साथ मनाया जा रहा है। बता दें कि शहर के प्रमुख मंदिरों में सुबह 4 बजे से ही अभिषेक और पूजा-अर्चना शुरू हो गई। भगवान को चोला चढ़ाकर भव्य श्रृंगार किया गया और इसके बाद दर्शन के लिए पट खोले गए, जिसके बाद से ही श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ पड़ी। JIWAJI PAPER LEAK : जीवाजी विश्वविद्यालय में परीक्षा से पहले ही पेपर लीक, 20 हजार छात्रों की मेहनत पर बना संकट! रोकड़िया सरकार पर 5100 लड्डुओं का भोग छतरी मैदान स्थित रोकड़िया हनुमान मंदिर में सुंदरकांड पाठ के साथ विशेष आयोजन किए जा रहे हैं। यहां भगवान को 5100 लड्डुओं का भोग लगाया गया, जिसे बाद में भक्तों के बीच प्रसाद के रूप में वितरित किया गया। मंदिर को फूलों से सजाया गया और छप्पन भोग का आयोजन भी किया गया हनुमान जन्मोत्सव विशेष : अष्ट सिद्धि और नव निधि के दाता, संकट मोचन हनुमान प्राचीन मंदिरों में लंबी कतारें रेलवे ओवरब्रिज के नीचे स्थित करीब 300 साल पुराने मंशापूर्ण हनुमान मंदिर में सुबह से ही भक्तों की लंबी कतारें लगी रहीं। जहां श्रद्धालु दूर-दूर से पहुंचकर भगवान के दर्शन कर रहे हैं।   धुआं वाले हनुमान मंदिर पर मेला शहर से 45 किलोमीटर दूर घाटीगांव स्थित धुआं वाले हनुमान मंदिर पर भी भव्य मेले का आयोजन किया गया। वहीं ग्वालियर-झांसी मार्ग पर जौरासी घाटी के हनुमान मंदिर में भी बड़ी संख्या में श्रद्धालु नज़र आए। महिलाओं के लिए त्वचा की बड़ी समस्या: झाइयां और उनके आसान समाधान बहोड़ापुर धाम में अखंड रामायण बहोड़ापुर धाम मंदिर में बुधवार से अखंड रामायण का पाठ जारी है, जिसका समापन गुरुवार शाम को होगा। साथ ही यहां भगवान को सोने के वर्क वाला चोला भी चढ़ाया गया है।

JIWAJI PAPER LEAK : जीवाजी विश्वविद्यालय में परीक्षा से पहले ही पेपर लीक, 20 हजार छात्रों की मेहनत पर बना संकट!

JIWAJI UNIVERSITY

HIGHLIGHTS: फिजिक्स का पेपर 3 दिन पहले खुला गुना के आरोन कॉलेज में हुई गड़बड़ी पेपर बांटने के बाद वापस लिया गया यूनिवर्सिटी ने तुरंत परीक्षा रद्द की 20 हजार छात्र प्रभावित JIWAJI PAPER LEAK : गुना। जीवाजी विश्वविद्यालय से जुड़ी बी.एससी तृतीय वर्ष की परीक्षा में बड़ी लापरवाही सामने आई है, जहां 4 अप्रैल को होने वाला भौतिकी का पेपर तय तारीख से तीन दिन पहले ही लिक हो गया, मामला सामने आने के बाद विश्वविद्यालय ने तुरंत परीक्षा रद्द करने का फैसला लिया। 2 अप्रैल का राशिफल: जानें कैसा रहेगा आपका दिन, क्या कहती है हनुमान जयंती पर ग्रहों की चाल गुना के कॉलेज में हुई बड़ी चूक जानकारी के मुताबिक, गुना जिले के आरोन शासकीय महाविद्यालय में 1 अप्रैल को गलती से भौतिकी का पेपर छात्रों में बांट दिया गया, जबकि यह परीक्षा 4 अप्रैल को होनी थी, पेपर बांटने के बाद जब गलती का एहसास हुआ तो उसे वापस ले लिया गया, लेकिन तब तक यह गंभीर गड़बड़ी बन चुकी थी। हॉलीवुड से बॉलीवुड तक रोशन सेठ: नेहरू का किरदार और वेब सीरीज़ में दमदार प्रदर्शन कॉलेज ने दी सूचना, विश्वविद्यालय हरकत में आरोन महाविद्यालय प्रशासन ने तुरंत इस मामले की जानकारी विश्वविद्यालय को दी, जिसके बाद जांच शुरू की गई और परीक्षा को रद्द करने का निर्णय लिया गया, इस घटना ने परीक्षा प्रणाली की पारदर्शिता और सुरक्षा पर सवाल खड़े कर दिए हैं। MP: सीएम ने दिल्ली में केंद्रीय मंत्रियों से मुलाकात कर राज्य के विकास को लेकर की चर्चा अब मई में होगी परीक्षा विश्वविद्यालय प्रशासन के अनुसार, अब बी.एससी तृतीय वर्ष भौतिकी की परीक्षा मई महीने में आयोजित की जाएगी, हालांकि नई तारीखों की घोषणा जल्द की जाएगी, लेकिन इस बदलाव से छात्रों की तैयारी प्रभावित हुई है। परफेक्ट ट्रैवल प्लानिंग: दोस्तों के साथ घूमने के लिए आसान और मजेदार टिप्स 20 हजार छात्र प्रभावित इस गड़बड़ी का असर करीब 20 हजार छात्रों पर पड़ा है, अचानक परीक्षा रद्द होने से छात्र असमंजस और तनाव में हैं, वहीं अभिभावकों में भी नाराजगी देखने को मिल रही है।

GWALIOR BHIND HIGHWAY : ‘मौत का हाईवे’ अब बनेगा फोरलेन: सिंधिया ने गडकरी से फिर उठाया NH-719 चौड़ीकरण का मुद्दा

GWALIOR BHIND HIGHWAY

HIGHLIGHTS: NH-719 को फोरलेन बनाने की मांग फिर उठाई सैकड़ों मौतों के बाद भी काम लंबित सिंधिया ने गडकरी से की मुलाकात तीन साल से चल रहा स्थानीय आंदोलन क्षेत्रवासी ‘मौत का हाईवे’ कह रहे मार्ग GWALIOR BHIND HIGHWAY : भिंड। ग्वालियर-भिंड-इटावा नेशनल हाईवे-719 पर लगातार हो रहे घातक सड़क हादसों और सैकड़ों मौतों के बावजूद फोरलेन विस्तार का काम अभी तक शुरू नहीं हो पाया है। केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने एक बार फिर इस लंबित मुद्दे को दिल्ली में केंद्रीय सड़क परिवहन मंत्री नितिन गडकरी के समक्ष उठाया और तत्काल चौड़ीकरण की मांग दोहराई। डॉ मोहन यादव का बड़ा फैसला किसानों को टोल छूट और प्रदेश में तेज होगा इंफ्रास्ट्रक्चर विकास लंबित परियोजना बनी मौत का कारण NH-719 का चार लेन विस्तार वर्षों से लंबित पड़ा है। क्षेत्र के लोग इसे ‘मौत का हाईवे’ कहने लगे हैं। जर्जर सड़क, अपर्याप्त चौड़ाई और सुरक्षा की कमी के कारण यहां रोजाना हादसे हो रहे हैं। बढ़ते वाहनों के दबाव ने स्थिति को और खराब कर दिया है। हादसों के बाद स्थानीय स्तर पर चक्काजाम लगना आम बात हो गई है। Moradabad Man Arrested : 19 पेटी विदेशी शराब के साथ पोरसा में तस्कर धरा, कार भी पुलिस के कब्जे में तीन साल से चल रहा आंदोलन भिंड जिले में पिछले तीन वर्षों से संतों, सामाजिक संगठनों और स्थानीय लोगों द्वारा लगातार आंदोलन किया जा रहा है। 16 मार्च को बरैठा टोल प्लाजा पर हुए बड़े प्रदर्शन में भी शीघ्र चौड़ीकरण की मांग की गई थी। अधिकारियों ने आश्वासन दिए थे, लेकिन जमीनी स्तर पर कोई प्रगति नहीं हुई। जीएसटी रेवेन्यू में उछाल, मार्च में भारत ने पार किया 2 लाख करोड़ का आंकड़ा सिंधिया की सक्रिय पहल हाल ही में सिंधिया ने नितिन गडकरी से मुलाकात कर NH-719 को फोरलेन बनाने की मांग दोहराई। सूत्रों के अनुसार गडकरी ने सकारात्मक रुख दिखाया और प्रक्रिया को तेज करने का भरोसा दिया। भिंड प्रतिनिधिमंडल के साथ हुई इस बैठक में क्षेत्र की सुरक्षा और विकास पर जोर दिया गया। “महिंद्रा की मार्च में धमाकेदार बिक्री: 99,969 गाड़ियों के साथ 21% उछाल!” लोगों में बढ़ रही निराशा बार-बार बैठकों और आश्वासनों के बावजूद निर्माण कार्य शुरू न होने से क्षेत्रवासियों में गहरी निराशा है। उनका कहना है कि जब तक चौड़ीकरण का काम वास्तव में शुरू नहीं होता, हादसों का सिलसिला जारी रहेगा। DPR अंतिम चरण में होने की खबरें हैं, लेकिन लोग अब ठोस कार्रवाई की प्रतीक्षा कर रहे हैं।    

Moradabad Man Arrested : 19 पेटी विदेशी शराब के साथ पोरसा में तस्कर धरा, कार भी पुलिस के कब्जे में

Moradabad Man Arrested

HIGHLIGHTS: रात्रि चेकिंग में 19 पेटी अंग्रेजी शराब बरामद 5 लाख रुपये कीमत की शराब जब्त कार चालक सुखबीर सिंह तोमर गिरफ्तार कार और शराब दोनों जब्त पुलिस पूछताछ में जुटी, अन्य साथियों की तलाश Moradabad Man Arrested : पोरसा। अवैध शराब तस्करी के खिलाफ पोरसा पुलिस की सतर्कता ने एक बार फिर सफलता दिलाई है। रात्रि गश्त के दौरान मिली सूचना पर लगाए गए चेकिंग प्वाइंट पर एक कार से 19 पेटियां अंग्रेजी शराब बरामद की गई। पुलिस ने कार, शराब और चालक को गिरफ्तार कर लिया। भारत के डिजिटल भविष्य के लिए बड़ी खबर: डेटा सेंटर क्षमता में 2026 तक 30% बढ़ोतरी नागाजी पेट्रोल पंप पर हुई कार्रवाई पोरसा पुलिस को रात में अवैध शराब तस्करी की सूचना मिली। इसके आधार पर जोटई रोड स्थित नागाजी पेट्रोल पंप पर चेकिंग प्वाइंट लगाया गया। जब एक संदिग्ध कार आती दिखी तो पुलिस ने उसे रोका और गहन तलाशी ली। कार के अंदर छिपाकर रखी गई 19 पेटियां अंग्रेजी शराब बरामद हुईं। बड़े पद पर सादगी की मिसाल बिहार के अफसरों की संपत्ति ने सबको किया हैरान दस्तावेज न होने पर गिरफ्तारी पुलिस ने चालक से शराब के वैध दस्तावेज मांगे, लेकिन चालक सुखबीर सिंह तोमर (निवासी ग्राम खेरली, थाना महुआ) कोई दस्तावेज नहीं दे सका। इसके बाद पुलिस ने तुरंत उसे गिरफ्तार कर लिया। बरामद शराब की अनुमानित कीमत 5 लाख रुपये बताई जा रही है। पुलिस ने शराब और कार दोनों जब्त कर ली है। इटली ने US फाइटर जेट को नहीं दी लैंडिंग परमिशन, ट्रंप हुए नाराज पूछताछ में जुटी पुलिस पोरसा थाना प्रभारी टीआई दिनेश कुशवाहा ने बताया कि अवैध शराब तस्करी की सूचना पर त्वरित कार्रवाई की गई। आरोपी चालक को थाने लाकर पूछताछ शुरू कर दी गई है। पुलिस उसके अन्य साथियों और शराब के स्रोत तक पहुंचने की कोशिश कर रही है। GWALIOR ATTACK NEWS : घर के सामने बाइक खड़ी करने पर पड़ोसियों का लाठी-डंडा और पत्थरों से हमला, सिर फोड़ दिया; ग्वालियर में रक्तरंजित विवाद अवैध शराब पर सख्त नजर पोरसा पुलिस लगातार अवैध शराब तस्करी पर नकेल कस रही है। ऐसे चेकिंग अभियान नियमित रूप से चलाए जा रहे हैं ताकि जिले में अवैध शराब का कारोबार पूरी तरह रोका जा सके।

GWALIOR ATTACK NEWS : घर के सामने बाइक खड़ी करने पर पड़ोसियों का लाठी-डंडा और पत्थरों से हमला, सिर फोड़ दिया; ग्वालियर में रक्तरंजित विवाद

GWALIOR ATTACK

HIGHLIGHTS : घर के सामने बाइक पार्किंग को लेकर हुआ खूनी विवाद पुरानी रंजिश बनी हमले की वजह एक भाई के सिर में गंभीर चोट, दूसरे के हाथ-सीने पर चोटें पड़ोसियों ने मिलकर शांत किया झगड़ा वीडियो के आधार पर पुलिस कर रही आरोपियों की पहचान GWALIOR ATTACK NEWS : ग्वालियर। घर के सामने अपनी बाइक पार्क करने के साधारण काम को लेकर पड़ोसियों के बीच पुरानी रंजिश भड़क उठी। बता दें कि मंगलवार रात हुई इस घटना में दो भाइयों पर लाठी-डंडों और पत्थरों से हमला कर दिया गया। एक के सिर में गंभीर चोट आई जबकि दूसरे के हाथ और सीने पर कई जगह चोटें आई हैं। कोशिकाओं का ‘ब्लैक बॉक्स’ तैयार, अब सेल बताएंगे अपनी पूरी कहानी पुरानी रंजिश बनी विवाद की वजह फरियादी मनोज कुशवाह ने पुलिस को बताया कि वे रात में काम से लौटकर अपने मकान के सामने बाइक खड़ी कर रहे थे। तभी पड़ोसी लाखन सिंह कुशवाह और पंकज कुशवाह वहां पहुंच गए। दोनों ने पुरानी दुश्मनी का हवाला देते हुए बाइक खड़ी करने से मना कर दिया। जब मनोज ने विरोध जताया तो आरोपियों ने गालियां देना शुरू कर दिया और फिर दोनों ने मिलकर उन्हें जमीन पर पटककर डंडों से बुरी तरह पीटा। IPL रिकॉर्ड: एक टीम के साथ सबसे लंबा सफर तय करने वाले खिलाड़ियों की लिस्ट बीच बचाव करने वाले भाई पर हमला मारपीट के दौरान मनोज के भाई देवेंद्र कुशवाह मदद के लिए पहुंचे। आरोपियों ने उन पर भी पत्थर से हमला कर दिया। जिसके बाद पत्थर के वार से देवेंद्र के सिर में गहरी चोट आई और खून बहने लगा। मोबाइल सिम की तरह पोर्ट होगा बैंक अकाउंट, RBI ला रहा नया ‘पेमेंट्स स्विचिंग सिस्टम’ पड़ोसियों ने शांत किया माहौल घटना के समय शोर सुनकर परिवार के अन्य सदस्य और पड़ोसी आशा कुशवाह, नीरज कुशवाह, सौमिल व अमन कुशवाह मौके पर पहुंचे। उन्होंने किसी तरह बीच-बचाव कर विवाद शांत कराया। इस झगड़े में अन्य लोगों को भी मामूली चोटें लगीं। IPL 2026: चहल-वैशाक की धार और कोनोली का तूफान, पंजाब ने गुजरात को हराया पुलिस ने शुरू की सख्त कार्रवाई मनोज कुशवाह की शिकायत पर पुलिस ने आरोपियों लाखन सिंह कुशवाह और पंकज कुशवाह के खिलाफ मारपीट का मामला दर्ज कर लिया है। घटना का वीडियो भी सामने आया है, जिसके आधार पर पुलिस आरोपियों की पहचान कर रही है। पुलिस का कहना है कि सभी आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।  

OBC Reservation State Rule : आरक्षण पर हाईकोर्ट सख्त; दूसरे राज्य का OBC सर्टिफिकेट MP में मान्य नहीं!

GWALIOR HIGH COURT

HIGHLIGHS: दूसरे राज्य का OBC सर्टिफिकेट MP में अमान्य शादी के आधार पर नहीं मिलेगा आरक्षण जाति जन्म से तय, कोर्ट ने दोहराया सिद्धांत शिक्षक भर्ती मामले में याचिका खारिज सुप्रीम कोर्ट के पुराने फैसलों का हवाला OBC Reservation State Rule : ग्वालियर। मध्य प्रदेश हाईकोर्ट ने एक अहम फैसले में स्पष्ट किया है कि किसी भी व्यक्ति को दूसरे राज्य से जारी ओबीसी प्रमाण पत्र के आधार पर मध्यप्रदेश में आरक्षण का लाभ नहीं मिल सकता। कोर्ट ने यह भी कहा कि विवाह के बाद महिला को पति की जाति के आधार पर आरक्षण नहीं दिया जा सकता। जनगणना 2027: आज से शुरू होगा पहला चरण….पहली बार पूरी प्रक्रिया होगी डिजिटल क्या है पूरा मामला यह मामला उत्तर प्रदेश के जालौन की रहने वाली अर्चना दांगी से जुड़ा है। उन्होंने उच्च माध्यमिक शिक्षक पात्रता परीक्षा-2018 पास की थी, लेकिन दस्तावेज सत्यापन के दौरान उनका चयन रद्द कर दिया गया। कारण यह था कि उनका ओबीसी प्रमाण पत्र उत्तर प्रदेश से जारी हुआ था, जिसे मध्यप्रदेश में मान्य नहीं माना गया। देश में ईंधन का मौजूदा भंडार 20 से 40 दिनों की जरूरतों को पूरा करने के लिए पर्याप्त याचिकाकर्ता की दलील याचिकाकर्ता ने कोर्ट में तर्क दिया कि दांगी जाति उत्तर प्रदेश और मध्यप्रदेश दोनों में ओबीसी श्रेणी में शामिल है। साथ ही, विवाह के बाद वे मध्यप्रदेश की निवासी बन चुकी हैं, इसलिए उन्हें आरक्षण का लाभ मिलना चाहिए। MP HEAT WAVE : मध्यप्रदेश में मौसम का यू-टर्न; पहले बारिश-आंधी, फिर 45°C की तपिश, 15 अप्रैल से भीषण गर्मी शुरू! कोर्ट की टिप्पणी कोर्ट ने साफ कहा कि जाति का निर्धारण जन्म से होता है, न कि विवाह या निवास बदलने से। यह भी स्पष्ट किया गया कि दूसरे राज्य का जाति प्रमाण पत्र संबंधित राज्य में मान्य नहीं होता, भले ही जाति दोनों राज्यों की सूची में शामिल हो। मप्रः मुख्यमंत्री डॉ. यादव की घोषणा का 24 घंटे में हुआ पालन शादी से नहीं बदलता आरक्षण अदालत ने कहा कि विवाह के बाद महिला की सामाजिक पहचान बदल सकती है, लेकिन आरक्षण का लाभ नहीं मिल सकता। आरक्षण सामाजिक और शैक्षणिक पिछड़ेपन पर आधारित होता है, जो जन्म से निर्धारित होता है।

MP HEAT WAVE : मध्यप्रदेश में मौसम का यू-टर्न; पहले बारिश-आंधी, फिर 45°C की तपिश, 15 अप्रैल से भीषण गर्मी शुरू!

WEATHER UPDATE

HIGHLIGHTS: 1–4 अप्रैल: आंधी-बारिश, तापमान 34–38°C 15 अप्रैल के बाद: लू की शुरुआत, पारा 40°C पार ग्वालियर-चंबल क्षेत्र सबसे ज्यादा प्रभावित अप्रैल अंत तक तापमान 44–45°C संभव नर्मदापुरम में अभी से 40.3°C दर्ज MP HEAT WAVE : ग्वालियर। मध्यप्रदेश में अप्रैल की शुरुआत भले ही राहत भरे मौसम से हो रही है, लेकिन यह राहत ज्यादा दिनों तक टिकने वाली नहीं है। प्रदेश में एक तरफ आंधी, बारिश और ओलों का दौर चल रहा है, तो दूसरी तरफ तापमान भी तेजी से बढ़ने लगा है। मौसम विभाग के अनुसार, 1 से 4 अप्रैल तक प्रदेश के कई जिलों में मौसम बदला रहेगा, लेकिन इसके बाद गर्मी अचानक जोर पकड़ेगी। आज का राशिफल 1 अप्रैल 2026: नए महीने की शुरुआत आपके लिए शुभ या चुनौतीपूर्ण? इन जिलों में ज्यादा असर ग्वालियर-चंबल, बुंदेलखंड और विंध्य क्षेत्र में अगले 24 घंटों में मौसम तेजी से बदल सकता है। वहीं इंदौर, उज्जैन, भोपाल और सागर संभाग में भी इसका असर देखने को मिलेगा। कई जिलों में ओले गिरने और तेज हवाओं की संभावना है। इन क्षेत्रों में तापमान 35°C से 39°C के बीच बना रह सकता है। बिहार: नालंदा के शीतला माता मंदिर में हुई भगदड़ हादसे में 9 की मौत, सुरक्षा इंतजामों पर उठे सवाल 15 अप्रैल के बाद बढ़ेगी तपिश इस राहत भरे दौर के बाद तापमान तेजी से बढ़ेगा। अप्रैल के दूसरे सप्ताह से गर्मी अपने तेवर दिखाने लगेगी और 15 अप्रैल के बाद लू चलने की स्थिति बनेगी। इस दौरान अधिकतम तापमान 40°C से 43°C तक पहुंच सकता है, जबकि न्यूनतम तापमान 25°C के पार जा सकता है। बिहार: नालंदा के शीतला माता मंदिर में हुई भगदड़ हादसे में 9 की मौत, सुरक्षा इंतजामों पर उठे सवाल महीने के अंत तक 45°C का खतरा अप्रैल के अंत तक कई जिलों में तापमान 44°C से 45°C तक पहुंच सकता है। ग्वालियर-चंबल, धार, खरगोन, बड़वानी और खजुराहो जैसे इलाकों में भीषण गर्मी देखने को मिलेगी। नर्मदापुरम में पहले ही तापमान 40.3°C दर्ज हो चुका है, जबकि खजुराहो 39.2°C, रतलाम और नौगांव 39°C, दमोह 39.1°C तक पहुंच चुके हैं। वैशाख मास 2026: पुण्य कमाने का सुनहरा अवसर, क्या करें और क्या न करें मौसम सिस्टम का असर मौसम वैज्ञानिकों के अनुसार, वर्तमान में सक्रिय साइक्लोनिक सर्कुलेशन, ट्रफ और आगामी वेस्टर्न डिस्टरबेंस के कारण शुरुआती दिनों में मौसम बदलेगा। इसके बाद सिस्टम कमजोर पड़ते ही गर्म हवाएं चलेंगी, जिससे हीट वेव की स्थिति बनेगी। मध्यप्रदेश में हीट वेव की स्थिति तब मानी जाती है जब तापमान 40°C से ऊपर पहुंच जाता है और सामान्य से 5°C अधिक दर्ज होता है। WOMEN RATION PROTEST : राशन के लिए सड़कों पर उतरी महिलाएं; शिवपुरी कलेक्ट्रेट पर किया जोरदार प्रदर्शन नेशनल मौसम ट्रेंड उत्तर भारत में वेस्टर्न डिस्टरबेंस सक्रिय, तापमान 2–3°C तक गिरावट मध्य भारत में तापमान तेजी से 40°C के करीब मार्च में देशभर में सामान्य से अधिक बारिश अप्रैल में हीट वेव के 4–6 दिन रहने का अनुमान पश्चिम और मध्य भारत में तापमान 45°C तक जाने की संभावना