GUNA VIRAL VIDEO: मोबाइल चोरी होने पर नहीं लिखी FIR, तो बोर्ड पर लटका युवक

HIGHLIGHTS: मोबाइल चोरी की रिपोर्ट दर्ज न होने से युवक नाराज कोतवाली पुलिस पर टालमटोल का आरोप जयस्तंभ चौराहे के गैंट्री पोल पर चढ़ा युवक करीब एक घंटे तक चला हाईवोल्टेज ड्रामा समझाइश के बाद पुलिस ने सुरक्षित उतारा GUNA VIRAL VIDEO: गुना। शहर के जयस्तंभ चौराहे पर गुरुवार को उस समय हड़कंप मच गया, जब मोबाइल चोरी की रिपोर्ट दर्ज न होने से नाराज एक युवक विज्ञापन बोर्ड के गैंट्री पोल पर चढ़ गया। बता दें कि करीब एक घंटे तक चले इस हाईवोल्टेज ड्रामे के दौरान मुख्य मार्ग पर यातायात प्रभावित रहा और मौके पर भारी भीड़ जमा हो गई। शिकायत दर्ज न होने से आक्रोश श्रीराम कॉलोनी निवासी विश्ववीर सहरिया का मोबाइल सदर बाजार क्षेत्र से चोरी हो गया था। युवक का आरोप है कि जब वह कोतवाली थाने में रिपोर्ट दर्ज कराने पहुंचा तो पुलिस ने उसे पहले मोबाइल का डिब्बा लाने को कहा। GUNA CRIMES: जहरीला पदार्थ खाने से नवविवाहिता की मौत, मायकेवालों ने पति पर लगाए गंभीर आरोप पीड़ित युवक का कहना है कि डिब्बा दिखाने के बाद भी पुलिस ने तत्काल रिपोर्ट दर्ज नहीं की और उसे अगले दिन सुबह आने की बात कहकर लौटा दिया। इसी कथित टालमटोल से आहत होकर उसने विरोध का अनोखा तरीका अपनाया। जयस्तंभ चौराहे पर चढ़ा गैंट्री पोल नाराज युवक सीधे जयस्तंभ चौराहे पहुंचा और वहां लगे विज्ञापन बोर्ड के गैंट्री पोल पर चढ़ गया। युवक को ऊंचाई पर देख राहगीरों में अफरा-तफरी मच गई। कुछ ही देर में सैकड़ों लोग मौके पर इकट्ठा हो गए। Femina Miss India 2026: भोपाल में पहली बार फेमिना मिस इंडिया 2026 का ग्रैंड फिनाले, सिवनी की धनुश्री चौहान बनीं विजेता एक घंटे तक चला हाईवोल्टेज ड्रामा घटना की सूचना मिलते ही पुलिस बल मौके पर पहुंचा। करीब एक घंटे तक समझाइश और बातचीत का दौर चलता रहा। इस दौरान यातायात व्यवस्था भी बाधित रही। समझाइश के बाद सुरक्षित उतारा गया काफी मशक्कत के बाद पुलिस ने युवक को सुरक्षित नीचे उतार लिया। घटना के बाद पुलिस की कार्यप्रणाली पर सवाल उठ रहे हैं। स्थानीय नागरिकों का कहना है कि यदि समय पर शिकायत दर्ज कर ली जाती, तो ऐसी स्थिति उत्पन्न नहीं होती।
GUNA CRIMES: जहरीला पदार्थ खाने से नवविवाहिता की मौत, मायकेवालों ने पति पर लगाए गंभीर आरोप

HIGHLIGHTS: आरोन क्षेत्र की नवविवाहिता की संदिग्ध मौत गुना ले जाते समय रास्ते में तोड़ा दम पति पर मारपीट और जहर खिलाने का आरोप ससुराल पक्ष अस्पताल में छोड़कर भागने का आरोप पुलिस जांच जारी GUNA CRIMES: ग्वालियर। गुना में एक नवविवाहिता की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत का मामला सामने आया है। महिला को गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती कराया गया था, लेकिन जिला अस्पताल लाते समय रास्ते में ही उसने दम तोड़ दिया। मायके पक्ष ने पति पर मारपीट कर जबरन जहर खिलाने का आरोप लगाया है। फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुटी है। सीएम ने माफी मांगी तो क्या हो गया यार माफी के बाद भी नहीं बदला कैलाश विजयवर्गीय का तेवर, औकात बयान पर सियासी घमासान तीन साल पहले हुई थी शादी जानकारी के अनुसार 35 साल की गुलाब बाई बोर्डीसर अमरपुरा में रहती थी और उनकी शादी तीन साल पहले मोहन बंजारा से हुई थी। दंपत्ति की दो साल की एक बेटी भी है। बताया जा रहा है कि, गुरुवार शाम गुलाब बाई ने जहरीले पदार्थ का सेवन कर लिया, जिससे उसकी हालत बिगड़ गई। अस्पताल में छोड़कर भागे ससुराल वाले स्थिति गंभीर होने पर ससुराल पक्ष उसे आरोन अस्पताल लेकर पहुंचे। हालांकि, डॉक्टरों ने प्राथमिक उपचार के बाद जिला अस्पताल रेफर कर दिया। लेकिन, आरोप है कि ससुराल वाले उसे जिला अस्पताल लाने के बजाय अस्पताल में ही छोड़कर फरार हो गए। भोपाल में पहली बार फेमिना मिस इंडिया 2026 का ग्रैंड फिनाले, सिवनी की धनुश्री चौहान बनीं विजेता इसके बाद मायके पक्ष के लोग आरोन पहुंचे और उसे जिला अस्पताल लेकर रवाना हुए। इसी दौरान, गुना पहुंचने से पहले ही उसकी रास्ते में मौत हो गई। जिला अस्पताल में डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पति पर मारपीट और जहर खिलाने का आरोप मृतका के भाई ने आरोप लगाया कि उसका पति अक्सर शराब पीकर मारपीट करता था। कई बार, पंचायत में समझौता भी हुआ, लेकिन पति के व्यवहार में सुधार नहीं आया। परिजनों का आरोप है कि घटना वाले दिन भी पति शराब के नशे में आया और मारपीट के बाद उसे जबरन जहर खिला दिया। सूत्रों की माने तो शुक्रवार सुबह जिला अस्पताल में पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया। फिलाहल, पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है। नया मोड़: नर्मदापुरम में कॉलेज प्रिंसिपल से 1 करोड़ की ठगी मामले में एक और पीड़ित सामने, कहा गोल्ड का लालच देकर 15 लाख ठगे
GWALIOR SC-ST VIVAD: एससी-एसटी एक्ट की एफआईआर के विरोध में, ब्राह्मण-क्षत्रियों ने ली सामूहिक शपथ

HIGHLIGHTS: कोंहार गांव में जाटव समाज का सामूहिक बहिष्कार ब्राह्मण-क्षत्रियों सहित अन्य समाजों ने मंदिर में ली शपथ घर आना-जाना और खेतों में मेलजोल बंद करने का निर्णय विरोध का कारण: 17 फरवरी को दर्ज एससी-एसटी एक्ट की एफआईआर प्रशासन से निष्पक्ष जांच की मांग, स्थिति फिलहाल सामान्य GWALIOR SC-ST VIVAD: ग्वालियर। भिंड जिले के कोंहार गांव में शुक्रवार सुबह एक बड़ी सामाजिक घटना सामने आई। जहां गांव के ब्राह्मण, क्षत्रिय और अन्य समाज के लोगों ने जाटव समाज के खिलाफ सामाजिक बहिष्कार का निर्णय लिया। बता दें कि घटना हनुमान मंदिर परिसर में हुई, जहां ग्रामीणों ने सामूहिक रूप से शपथ ली कि वे जाटव समाज के लोगों के साथ किसी भी प्रकार का सामाजिक मेलजोल नहीं रखेंगे। ग्रामीणों ने यह कदम हाल ही में दर्ज ST -SC एक्ट की एफआईआर और कथित आपत्तिजनक टिप्पणियों के विरोध में उठाया। उनका आरोप है कि इस एफआईआर ने गांव का सामाजिक माहौल प्रभावित किया है और एकतरफा कार्रवाई के रूप में इसे देखा जा रहा है। पार्ट 1 से छोटी होगी Dhurandhar 2: The Revenge? Ranveer Singh की फिल्म को मिला UA 16+ सर्टिफिकेट बैठक और बहिष्कार की प्रक्रिया शुक्रवार सुबह 10:30 से 11:00 बजे के बीच कोंहार गांव के हनुमान मंदिर परिसर में बैठक बुलाई गई। इस दौरान, ब्राह्मण, क्षत्रिय और अन्य समाज के ग्रामीण बड़ी संख्या में मौजूद थे। वक्ताओं ने आरोप लगाया कि जाटव समाज के कुछ लोगों ने हिंदू देवी-देवताओं और ब्राह्मण-क्षत्रिय समाज के खिलाफ आपत्तिजनक टिप्पणियां की। इसके बाद, ग्रामीणों ने शपथ ली कि वे जाटव समाज के लोगों के साथ सभी सामाजिक संबंध समाप्त करेंगे। इसमें उनके घर आना-जाना बंद करना, खेतों में संपर्क खत्म करना और अन्य सामाजिक मेलजोल बंद करना शामिल है। IMDb रेटिंग का गणित: क्यों करते हैं लोग भरोसा और कैसे रुकते हैं फर्जी वोट्स? प्रशासन से निष्पक्ष जांच की मांग बैठक में उपस्थित लोगों ने प्रशासन से मामले की निष्पक्ष जांच की मांग भी की। ग्रामीणों का कहना है, यदि समय रहते समाधान नहीं निकला तो भविष्य में और कठोर सामूहिक निर्णय भी लिए जा सकते हैं। IPL से जुड़ी फ्रेंचाइजी का संकेत, The Hundred में पाक खिलाड़ियों की राह मुश्किल? याद रहे, यह घटना कोंहार गांव में दूसरी बार सामने आई है, जब जाटव समाज के खिलाफ सार्वजनिक विरोध और शपथ समारोह आयोजित किया गया। फिलहाल प्रशासन की ओर से कोई आधिकारिक बयान नहीं आया है।
BHIND HARSH FIRING CASE: भिंड में हर्ष फायरिंग पड़ी महंगी: मासूम को लगी गोली, आरोपी को 5 साल की सजा

HIGHLIGHTS: लगुन कार्यक्रम में की गई हर्ष फायरिंग पांच साल की बच्ची के पैर में लगी गोली गंभीर चोट, हुआ फ्रैक्चर पुलिस ने कट्टा और कारतूस किया बरामद आरोपी को 5 साल की सश्रम सजा और जुर्माना BHIND HARSH FIRING CASE: ग्वालियर। भिंड जिले में लगुन फलदान कार्यक्रम के दौरान की गई हर्ष फायरिंग एक व्यक्ति के लिए भारी पड़ गई। घटना में आरोपी ने अपने परिवार के कार्यक्रम में देसी कट्टे से फायरिंग की, जिसके कारण पांच साल की मासूम बच्ची गंभीर रूप से घायल हो गई। अदालत ने साक्ष्यों और गवाहों के बयान के आधार पर आरोपी श्रीचंद गोयल को दोषी ठहराया और उसे 5 साल का सश्रम कारावास तथा 5,000 रुपये का अर्थदंड सुनाया है। Gold and Silver Prices: US-Iran टेंशन के बीच सुरक्षित निवेश… फिर 3 लाख के पार जा सकते हैं चांदी के दाम पूरा मामला क्या ? 20 अप्रैल 2024 की शाम लगभग 4 बजे, थाना उमरी क्षेत्र के ग्राम नारायण सिंह का पुरा नुनहाटा में छक्कीलाल जाटव के घर लगुन फलदान कार्यक्रम चल रहा था। सुदेश कुमार जाटव अपनी 5 साल की बेटी विशाखा के साथ कार्यक्रम में पहुंचे। इसी दौरान, परिवार के सदस्य श्रीचंद गोयल ने 315 बोर के देसी कट्टे से हर्ष फायर कर दी। गोली सीधे विशाखा के दाहिने पैर में घुटने के पास जा लगी और उसे गंभीर चोट आई, साथ ही फ्रैक्चर भी हुआ। जिसके बाद बच्ची को तुरंत अस्पताल में भर्ती कराया गया। Gold and Silver Prices: US-Iran टेंशन के बीच सुरक्षित निवेश… फिर 3 लाख के पार जा सकते हैं चांदी के दाम पुलिस की जांच घटना की रिपोर्ट सुदेश कुमार जाटव ने थाना उमरी में दर्ज कराई। साथ ही, पुलिस ने आरोपी के पास से 315 बोर का कट्टा और एक जिंदा कारतूस बरामद किया। हालांकि, आरोपी ने कोर्ट में अपने बचाव में कोई संतोषजनक जवाब नहीं दिया। GWALIOR SUSPICIOUS DAETH: चार दिन बाद मिला शव: इंदौर के कार डेकोरेटर की ग्वालियर में संदिग्ध मौत कोर्ट का फैसला साक्ष्यों और गवाहों के बयान के आधार पर अदालत ने श्रीचंद गोयल को दोषी ठहराया। इसके साथ ही, अदालत ने उसे पांच साल के सश्रम कारावास और 5,000 रुपये जुर्माने की सजा सुनाई।
GWALIOR SUSPICIOUS DAETH: चार दिन बाद मिला शव: इंदौर के कार डेकोरेटर की ग्वालियर में संदिग्ध मौत

HIGHLIGHTS: इंदौर निवासी युवक का शव ग्वालियर में मिला 16 फरवरी से लापता था प्रमोद सिसौदिया गोला का मंदिर क्षेत्र के ब्रिगेडियर तिराहा पर मिला शव मदद में देरी के आरोप, वीडियो वायरल पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद मौत का कारण होगा स्पष्ट GWALIOR SUSPICIOUS DAETH: ग्वालियर। मध्यप्रदेश के ग्वालियर में गुरुवार रात एक युवक का शव संदिग्ध परिस्थितियों में फुटपाथ पर पड़ा मिला। बता दें कि मृतक की पहचान इंदौर निवासी 30 वर्षीय प्रमोद सिसौदिया के रूप में हुई है, वह पिछले चार दिनों से लापता था। पुलिस के अनुसार, घटना गोला का मंदिर क्षेत्र के ब्रिगेडियर तिराहा की है। रात करीब 11:45 बजे युवक के फुटपाथ पर पड़े होने की सूचना मिली। जिसके बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने युवक के पास मिले दस्तावेजों से उसकी पहचान की और शव को पोस्टमार्टम हाउस भिजवाया। MP NEWS: 42 हेक्टेयर कृषि भूमि पर पुजारी का दावा खारिज, सरकार का अधिकार घोषित 16 फरवरी को दर्ज हुई थी गुमशुदगी परिजनों के मुताबिक प्रमोद इंदौर में कार डेकोरेशन का काम करता था। वह चार दिन पहले अचानक लापता हो गया। जिसके बाद 16 फरवरी को इंदौर में उसकी गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई गई थी। ग्वालियर से सूचना मिलने के बाद परिजन वहां पहुंचे और शुक्रवार सुबह शव लेकर इंदौर के लिए रवाना हो गए। देश के 12 राज्यों में SIR का तीसरा चरण इसी माह से….शेष 22 में अप्रैल से शुरू होगी प्रक्रिया कैसे पहुंचा ग्वालियर? परिजनों ने सवाल उठाया है कि प्रमोद इंदौर से ग्वालियर कैसे पहुंचा और किन परिस्थितियों में फुटपाथ पर पड़ा मिला। पुलिस यह भी जांच कर रही है कि क्या उसे किसी ने ग्वालियर बुलाया था या वह किसी अन्य कारण से ग्वालियर गया था। MP: विधानसभा में कैलाश विजयवर्गीय की नेता प्रतिपक्ष पर असंसदीय टिप्पणी, भड़की कांग्रेस मदद में देरी के आरोप सोशल मीडिया पर सामने आए एक वीडियो में समाजसेवी गणेश समाधिया ने दावा किया है कि युवक शाम करीब 6 बजे तक जीवित था। उन्होंने पुलिस और एम्बुलेंस को सूचना दी, लेकिन कथित रूप से देर रात तक सहायता नहीं पहुंची। इस बीच युवक ने दम तोड़ दिया। हालांकि पुलिस इन आरोपों की भी जांच कर रही है। फिलहाल युवक की मौत का कारण स्पष्ट नहीं है। पुलिस का कहना है कि शॉर्ट पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के वास्तविक कारणों का खुलासा हो सकेगा।
MP NEWS: 42 हेक्टेयर कृषि भूमि पर पुजारी का दावा खारिज, सरकार का अधिकार घोषित

HIGHLIGHTS: ग्वालियर हाईकोर्ट ने पुजारी का स्वामित्व दावा खारिज किया 42 हेक्टेयर कृषि भूमि पर राज्य सरकार का अधिकार देवता को माना कानूनी इकाई, पुजारी केवल सेवक मंदिर प्रबंधन और नियुक्ति का अधिकार सरकार को निचली अदालतों के फैसले पलटे गए MP NEWS: मध्यप्रदेश। ग्वालियर हाईकोर्ट ने अशोकनगर स्थित 200 साल पुराने श्री गणेशजी मंदिर की 42 हेक्टेयर कृषि भूमि पर राज्य सरकार का अधिकार घोषित कर दिया है। बता दें कि वर्ष 2006 से लंबित द्वितीय अपील पर सुनवाई करते हुए एकल पीठ ने निचली अदालतों के आदेश पलट दिए हैं। कोर्ट ने स्पष्ट किया कि मंदिर की पूरी जमीन माफी औकाफ विभाग की संपत्ति है और पुजारी का निजी स्वामित्व का दावा वैध नहीं है। GWALIOR RETIRED OFFICER: रिटायर्ड फौजी ने लाइसेंसी राइफल से खुद को किया शूट, मौके पर हुई मौत कोर्ट की टिप्पणी: देवता ही संपत्ति के मालिक राज्य सरकार ने दलील दी कि मंदिर की संपत्ति देवता की होती है और पुजारी मात्र सेवक होता है। भूमि रिकॉर्ड में भी यह संपत्ति माफी औकाफ विभाग के नाम दर्ज है। न्यायमूर्ति जीएस अहलूवालिया ने अपने निर्णय में कहा कि देवता एक कानूनी इकाई (लीगल पर्सन) हैं और संपत्ति उन्हीं में निहित रहती है। पुजारी को केवल पूजा-अर्चना का अधिकार है, स्वामित्व का नहीं। MP BUDGET SATR 2026: भर्ती विवाद से गरमाएगा सदन, बजट सत्र के पांचवें दिन सरकार घिरने के आसार तीन गांवों में फैली है 42 हेक्टेयर जमीन यह मामला कुल 42 हेक्टेयर कृषि भूमि से जुड़ा है, जो तीन गांवों साडीता (35.003 हेक्टेयर), नागौदखेड़ी (4.922 हेक्टेयर) और मिस्टील (2.790 हेक्टेयर) में स्थित है। कोर्ट ने कहा कि मंदिर और उससे जुड़ी संपत्ति राज्य सरकार में निहित रहेगी। मंदिर का प्रबंधन और पुजारी की नियुक्ति का अधिकार भी सरकार के पास रहेगा। MP विधानसभा बजट सत्र: अदाणी विवाद और भागीरथपुरा मौत कांड पर हंगामा, नेता प्रतिपक्ष ने इस्तीफे की मांग की उत्तराधिकार का प्रमाण नहीं दे पाए पुजारी पुजारी भालचंद राव ने दावा किया था कि मंदिर और जमीन उनके पूर्वजों को लगभग 200 वर्ष पूर्व उत्तराधिकार में मिली थी। इसी आधार पर निचली अदालतों ने उनके पक्ष में फैसला दिया था। हालांकि हाईकोर्ट में वे उत्तराधिकार का ठोस प्रमाण पेश नहीं कर सके। कोर्ट ने कहा कि मंदिर को निजी संपत्ति बताना देवता के हितों के विपरीत है। प्रमाण के अभाव में पुजारी का दावा खारिज कर दिया गया।
GWALIOR RETIRED OFFICER: रिटायर्ड फौजी ने लाइसेंसी राइफल से खुद को किया शूट, मौके पर हुई मौत

HIGHLIGHTS: ग्वालियर के महाराजपुरा क्षेत्र में देर रात वारदात रिटायर्ड फौजी ने लाइसेंसी .315 बोर राइफल से खुद को मारी गोली रात 1:30–2 बजे के बीच चली गोली मौके से कोई सुसाइड नोट बरामद नहीं पुलिस और फोरेंसिक टीम जांच में जुटी GWALIOR RETIRED OFFICER: ग्वालियर। मध्यप्रदेश के ग्वालियर में एक रिटायर्ड फौजी द्वारा खुद को गोली मारकर आत्महत्या करने का मामला सामने आया है। बता दें कि घटना महाराजपुरा थाना क्षेत्र के शताब्दीपुरम इलाके की है। देर रात हुई इस घटना के बाद क्षेत्र में सनसनी फैल गई। MP BUDGET SATR 2026: भर्ती विवाद से गरमाएगा सदन, बजट सत्र के पांचवें दिन सरकार घिरने के आसार मृतक की पहचान 50 वर्षीय श्याम बिहारी भदौरिया के रूप में हुई है। वे मूल रूप से भिंड जिले के तुकेड़ा, मालनपुर के निवासी थे और वर्तमान में ग्वालियर में परिवार के साथ रह रहे थे। रात 1:30 बजे के करीब चली गोली परिजनों के अनुसार, गुरुवार रात खाना खाने के बाद श्याम बिहारी अपने कमरे में सोने चले गए थे। पत्नी और बच्चे दूसरे कमरे में थे। रात करीब 1:30 से 2 बजे के बीच गोली चलने की आवाज सुनाई दी। आवाज सुनकर परिजन जब कमरे में पहुंचे तो वे बिस्तर पर खून से लथपथ पड़े मिले। पास में उनकी लाइसेंसी .315 बोर राइफल पड़ी थी। गोली लगने से उनकी मौके पर ही मौत हो गई। MP में मौसम ने बदली करवट, प्रदेश के आधे हिस्से में आंधी-बारिश और कई जिलों में ओले गिरे सुबह से कर रहे थे शराब का सेवन परिवार का कहना है कि श्याम बिहारी सुबह से ही शराब पी रहे थे। रात में नशे की हालत में अपने कमरे में चले गए थे। उन्होंने यह कदम क्यों उठाया, इसका स्पष्ट कारण फिलहाल सामने नहीं आया है। सुसाइड नोट नहीं मिला, जांच जारी सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया गया। फोरेंसिक टीम ने घटनास्थल से साक्ष्य एकत्र किए हैं और हथियार को जब्त कर लिया गया है। कमरे से कोई सुसाइड नोट बरामद नहीं हुआ है। MP BUDGET SATR 2026: भर्ती विवाद से गरमाएगा सदन, बजट सत्र के पांचवें दिन सरकार घिरने के आसार पुलिस का कहना है कि मामले की हर एंगल से जांच की जा रही है। पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट और जांच के बाद ही आत्महत्या के कारणों का खुलासा हो सकेगा।
MP BUDGET SATR 2026: भर्ती विवाद से गरमाएगा सदन, बजट सत्र के पांचवें दिन सरकार घिरने के आसार

HIGHLIGHTS: सिंधिया कृषि विश्वविद्यालय भर्ती पर सत्ता-विपक्ष आमने-सामने बीजेपी और कांग्रेस विधायक मिलकर सरकार को घेरेंगे राइस मिल उद्योग संकट पर सदन में चर्चा रेल और सिंचाई परियोजनाओं पर महत्वपूर्ण संकल्प सीएजी रिपोर्ट पेश, बजट पर तीखी बहस के आसार MP BUDGET SATR 2026: भोपाल। मध्यप्रदेश विधानसभा के बजट सत्र का पांचवां दिन आज कई अहम मुद्दों को लेकर गरमाने वाला है। सबसे ज्यादा चर्चा ग्वालियर स्थित राजमाता विजयाराजे सिंधिया कृषि विश्वविद्यालय में हुई कथित भर्ती अनियमितताओं को लेकर होने वाली है। खास बात यह है कि इस मामले में विपक्ष के साथ सत्ताधारी दल भारतीय जनता पार्टी के विधायक भी सरकार को घेरेंगे। राजधानी में दहशत: पीपुल्स यूनिवर्सिटी को बम धमकी, 12:15 बजे विस्फोट का दावा; परिसर खाली सिंधिया एग्रीकल्चर यूनिवर्सिटी भर्ती मामला विश्वविद्यालय में गैर-शैक्षणिक और शैक्षणिक पदों पर हुई नियुक्तियों को लेकर विवाद जारी है। बीजेपी विधायक नरेन्द्र सिंह कुशवाह और बृजेन्द्र यादव के साथ कांग्रेस विधायक साहब सिंह गुर्जर ध्यानाकर्षण सूचना के माध्यम से भर्ती प्रक्रिया निरस्त करने की मांग करेंगे। इसे सदन में ‘त्रिकोणीय घेराबंदी’ माना जा रहा है। MP विधानसभा बजट सत्र: अदाणी विवाद और भागीरथपुरा मौत कांड पर हंगामा, नेता प्रतिपक्ष ने इस्तीफे की मांग की कर्मचारियों के वेतन और विस्थापितों का मुद्दा कांग्रेस विधायक अजय सिंह दैनिक वेतनभोगी और स्थाई कर्मियों को नियमित कर्मचारियों के समान वेतनमान देने की मांग उठाएंगे। वहीं डॉ. राजेन्द्र कुमार सिंह बाण सागर परियोजना के विस्थापितों को आवंटित भूमि की रजिस्ट्री की समस्या सदन में रखेंगे। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ‘इंडिया एआई इम्पैक्ट समिट-2026’ में होंगे शामिल, वैश्विक टेक कंपनियों से करेंगे वन-टू-वन चर्चा राइस मिल उद्योग और धान मिलिंग नीति कांग्रेस विधायक सिद्धार्थ कुशवाहा और सचिन यादव प्रदेश में धान मिलिंग नीति में लंबित अपग्रेडेशन राशि का मुद्दा उठाएंगे। उनका कहना है कि इससे राइस मिल उद्योग बंद होने की कगार पर पहुंच गया है। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ‘इंडिया एआई इम्पैक्ट समिट-2026’ में होंगे शामिल, वैश्विक टेक कंपनियों से करेंगे वन-टू-वन चर्चा रेल और सिंचाई परियोजनाओं पर संकल्प होशंगाबाद विधायक डॉ. सीतासरन शर्मा इटारसी-भोपाल के बीच नई मेमू ट्रेन शुरू करने का प्रस्ताव रखेंगे। वहीं विंध्य क्षेत्र में नई रेलवे लाइन निर्माण को लेकर भी संकल्प पेश होगा। बुरहानपुर विधायक अर्चना चिटनिस नेपानगर क्षेत्र में माइक्रो सिंचाई परियोजना की मंजूरी की मांग करेंगी। T20 World Cup: 0,0,0… अभिषेक शर्मा का टोटका नहीं आया काम! टी20 वर्ल्ड कप में सबसे ज्यादा ‘डक’ का अनचाहा रिकॉर्ड बना सीएजी रिपोर्ट और बजट चर्चा उप मुख्यमंत्री जगदीश देवड़ा सदन में सीएजी रिपोर्ट पेश करेंगे, जिसमें लोक निर्माण विभाग और नगर निवेश प्रबंधन से जुड़े ऑडिट शामिल हैं। इसके बाद वर्ष 2026-27 के मुख्य बजट पर सामान्य चर्चा शुरू होगी।
YONO FRAUD CASE: ग्वालियर में रिटायर्ड एयरफोर्स अधिकारी से 9.87 लाख की साइबर ठगी

HIGHLIGHTS: 79 वर्षीय रिटायर्ड एयरफोर्स अधिकारी साइबर ठगी का शिकार कॉलर ने खुद को SBI हेड ब्रांच अधिकारी बताया लाइफ सर्टिफिकेट के नाम पर YONO ऐप डाउनलोड करवाया पिन लेकर चार किश्तों में खाते से 9.87 लाख रुपये उड़ाए ठगी के बाद पीड़ित का मोबाइल भी चोरी, FIR दर्ज कर जांच शुरू YONO FRAUD CASE: मध्यप्रदेश। ग्वालियर में एयरफोर्स से रिटायर्ड 79 वर्षीय घनश्याम दत्त शुक्ल साइबर ठगी का शिकार हो गए। आरोप है कि ठग ने खुद को स्टेट बैंक ऑफ इंडिया की हेड ब्रांच का अधिकारी बताकर लाइफ सर्टिफिकेट बनाने के नाम पर उन्हें भरोसे में लिया और बैंकिंग जानकारी हासिल की। DDA ACTION: दिल्ली में घर खरीदना हुआ सस्ता! DDA ने फ्लैट्स में पार्किंग चार्ज हटाया, 5-12 लाख रुपये तक की सीधी बचत फेसबुक रील देखते समय आया कॉल घटना 30 दिसंबर 2025 की है। शुक्ल फेसबुक पर रील देख रहे थे, तभी उनके मोबाइल पर कॉल आया। कॉलर ने दावा किया कि उन्हें उनका लाइफ सर्टिफिकेट बनाना है। बातचीत के दौरान पीड़ित से YONO ऐप डाउनलोड करवाया गया और पिन नंबर लेकर उनसे रकम निकाल ली गई। O Romeo Box Office: शाहिद ने अपनी ही फिल्म को पछाड़ा, ओ रोमियो ने अबतक कमाए इतने करोड़ खाते से 9.87 लाख रुपये की चोरी ठग ने चालाकी से चार किश्तों में शुक्ल के खाते से 9 लाख 87 हजार रुपये निकाल लिए। पीड़ित ने शुरुआती शक जताया, लेकिन कॉलर ने भरोसा दिलाकर बातों में उलझाकर जरूरी जानकारी हासिल कर ली। nuclear plant: कहां बना है भारत का पहला परमाणु संयंत्र, यह अब भी कितनी बिजली करता है पैदा? ठगी के बाद मोबाइल भी चोरी 1 जनवरी 2026 को पीड़ित का मोबाइल भी चोरी हो गया। बैंक जाने पर उन्हें खाते से रकम निकलने की जानकारी मिली। इसके बाद उन्होंने साइबर हेल्पलाइन 1930 पर शिकायत दर्ज कराई। nuclear plant: कहां बना है भारत का पहला परमाणु संयंत्र, यह अब भी कितनी बिजली करता है पैदा? पुलिस ने शुरू की जांच गोला का मंदिर थाना पुलिस ने ई-जीरो एफआईआर दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है। पुलिस अब कॉल और बैंक ट्रांजैक्शन डिटेल्स की पड़ताल कर रही है। लोगों से अपील की गई है कि किसी भी अनजान कॉल पर बैंकिंग जानकारी, पिन या OTP साझा न करें।
MP RAIN: एमपी में फिर बदला मौसम, ग्वालियर-भोपाल-उज्जैन समेत 20 जिलों में बारिश

HIGHLIGHTS: फरवरी में तीसरी बार बदला मौसम, 20 से अधिक जिलों में बारिश भोपाल में डेढ़ घंटे तक तेज बारिश और ठंडी हवाएं कई जगह गेहूं-चना की फसल आड़ी, ओलावृष्टि से नुकसान खजुराहो में न्यूनतम तापमान 9.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज कृषि मंत्री एदल सिंह कंसाना ने सर्वे और मुआवजे का आश्वासन दिया MP RAIN: ग्वालियर। मध्य प्रदेश में मौसम ने एक बार फिर करवट ली है। नए सिस्टम के सक्रिय होने से फरवरी महीने में तीसरी बार बारिश और ओलावृष्टि का दौर शुरू हुआ है। बीते 12 घंटों के दौरान भोपाल, इंदौर, ग्वालियर और उज्जैन समेत 20 से अधिक जिलों में गरज-चमक के साथ बारिश दर्ज की गई, जिससे ठंड बढ़ गई है। CM MOHAN YADAV:क्लाइमेट चेंज से निपटने में लीडर बन रहा है मध्यप्रदेश : मुख्यमंत्री डॉ. यादव राजधानी में डेढ़ घंटे तक बारिश गुरुवार सुबह भोपाल में अचानक मौसम बदला। तेज गड़गड़ाहट के साथ करीब डेढ़ घंटे तक रुक-रुक कर बारिश होती रही। ठंडी हवाओं के कारण दिन के तापमान में गिरावट की संभावना जताई गई है। कई जिलों में सुबह से बादल छाए रहे। nuclear plant: कहां बना है भारत का पहला परमाणु संयंत्र, यह अब भी कितनी बिजली करता है पैदा? खेतों में आड़ी हुई फसलें बेमौसम बारिश और तेज आंधी ने किसानों की चिंता बढ़ा दी है। कई जिलों में गेहूं और चना की खड़ी फसल आड़ी हो गई है। विशेषज्ञों का कहना है कि इससे दानों की गुणवत्ता और पैदावार पर असर पड़ सकता है। कुछ इलाकों में ओलावृष्टि से नुकसान की खबरें भी सामने आई हैं। Babri Masjid Murshidabad: 7 नहीं 12 दिन बांग्लादेश में रहा हूं, हुमायूं कबीर ने सुवेंदु अधिकारी पर किया पलटवार खजुराहो सबसे ठंडा प्रदेश में खजुराहो सबसे ठंडा रहा, जहां न्यूनतम तापमान 9.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। इसके अलावा राजगढ़ में 10.0 डिग्री और पचमढ़ी में 10.2 डिग्री सेल्सियस तापमान रिकॉर्ड हुआ। Hidden Peaks Of India: माउंट एवरेस्ट तो सब जानते हैं, लेकिन देखने लायक हैं भारत की इन 3 चोटियों के व्यूज इन जिलों में बारिश मौसम विभाग के अनुसार भोपाल, दतिया, गुना, ग्वालियर, इंदौर, रतलाम, श्योपुर, उज्जैन, धार, विदिशा, बड़वानी, आगर-मालवा, शाजापुर, मुरैना, छतरपुर, शिवपुरी, सीहोर और मंदसौर सहित कई जिलों में बारिश दर्ज की गई है। SALIM KHAN’S MOVIE: सलीम खान की सबसे हाई IMDb रेटिंग वाली फिल्में, नंबर वन पर शोले नहीं बल्कि साउथ की यह फिल्म कृषि मंत्री ने दिए सर्वे के निर्देश प्रदेश के कृषि मंत्री एदल सिंह कंसाना ने कहा है कि प्रभावित क्षेत्रों में फसल नुकसान का सर्वे कराया जाएगा। अधिकारियों को निर्देश दिए गए हैं कि वे पारदर्शिता के साथ आकलन करें। मंत्री ने आश्वासन दिया कि जहां भी फसल खराब हुई है, वहां नियमानुसार मुआवजा दिया जाएगा। अगले दो दिन का पूर्वानुमान 20 फरवरी को ग्वालियर, चंबल और सागर संभाग के 8 जिलों में बारिश और बिजली गिरने का अलर्ट जारी किया गया है। 21 फरवरी से मौसम साफ रहने की संभावना है और फिलहाल किसी जिले में बारिश का अलर्ट नहीं है।