Chambalkichugli.com

WOMEN RATION PROTEST : राशन के लिए सड़कों पर उतरी महिलाएं; शिवपुरी कलेक्ट्रेट पर किया जोरदार प्रदर्शन

RATION PROTEST

HIGHLIGHTS: राशन न मिलने पर महिलाओं का कलेक्ट्रेट पर प्रदर्शन वार्ड 30 और 32 के लोग लंबे समय से परेशान घोटाले के बाद बदली व्यवस्था भी फेल सेल्समैन पर अभद्रता और राशन न देने के आरोप प्रशासन से जल्द समाधान की मांग WOMEN RATION PROTEST : ग्वालियर। शिवपुरी में मंगलवार को वार्ड क्रमांक 30 और 32 की महिलाएं राशन न मिलने से परेशान होकर कलेक्ट्रेट पहुंचीं, जहां उन्होंने प्रदर्शन करते हुए प्रशासन से जल्द खाद्यान्न वितरण की मांग की। पार्षद कमलकिशन शाक्य के नेतृत्व में पहुंचीं महिलाओं ने अपनी समस्या अधिकारियों के सामने रखी, लेकिन लंबे समय से समाधान न मिलने पर नाराजगी जाहिर की। भारत में 2025 में डेटा का क्रेज़, प्रति यूजर औसत मासिक खपत 31GB से अधिक वितरण व्यवस्था पर उठे सवाल पार्षद कमलकिशन शाक्य ने आरोप लगाया कि पिछले एक साल से वार्ड के लोगों को राशन के लिए भटकना पड़ रहा है। पहले वार्ड 30 के लोगों को वार्ड 32 की दुकान से राशन मिलता था, लेकिन नई व्यवस्था के बाद स्थिति और खराब हो गई है। दुकान पर महीने में केवल तीन दिन ही वितरण होने से मजदूर वर्ग को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। PSL में पाकिस्तान क्रिकेट पर कलंक, फखर जमान को बॉल टैंपरिंग पर 2 मैच का बैन घोटाले के बाद बदली व्यवस्था दरअसल, वार्ड 32 की दुकान पर करीब 250 क्विंटल अनाज के गबन का मामला सामने आने के बाद प्रशासन ने दुकान बंद कर दी थी और हितग्राहियों को वार्ड 34 की दुकान से राशन लेने के निर्देश दिए थे। लेकिन नई व्यवस्था भी सुचारू रूप से लागू नहीं हो पाई। इंडिगो का नया CEO, विलियम वॉल्श लेंगे कमान संभालने का जिम्मा सेल्समैन पर गंभीर आरोप पार्षद ने आरोप लगाया कि वार्ड 34 की दुकान के सेल्समैन सुनील राठौर राशन देने में आनाकानी कर रहे हैं और महिलाओं के साथ अभद्र व्यवहार भी कर रहे हैं। प्रदर्शन में शामिल महिलाओं ने दावा किया कि राशन मांगने पर उनके कार्ड फेंक दिए गए और उनके साथ दुर्व्यवहार किया गया। Punjab & Sind Bank में 1000 LBO पदों पर बंपर भर्ती, आज से आवेदन शुरू प्रशासन से त्वरित कार्रवाई की मांग पार्षद का कहना है कि घोटाले के दोषियों पर कार्रवाई जरूरी है, लेकिन इसका खामियाजा गरीब परिवारों को नहीं भुगतना चाहिए। उन्होंने प्रशासन से सभी पात्र हितग्राहियों को जल्द राशन उपलब्ध कराने की मांग की है।

GWALIOR JANSUNVAI : ग्वालियर में सिस्टम फेल? जनसुनवाई में समस्याएं लेकर पहुंचे लोग, मिले सिर्फ आश्वासन

GWALIOR JANSUNVAI

HIGHLIGHTS: जनसुनवाई में बड़ी संख्या में पहुंचे शहरवासी सड़क, सीवर और पानी की समस्या पर जताई नाराजगी वृंदावन कॉलोनी दो वार्डों के बीच उपेक्षित सीवर ओवरफ्लो से सड़कों पर जलभराव गंदे पानी से लोगों की सेहत पर खतरा GWALIOR JANSUNWAI : मध्यप्रदेश। ग्वालियर में मंगलवार को आयोजित जनसुनवाई में बड़ी संख्या में नागरिक अपनी समस्याएं लेकर पहुंचे, लेकिन उन्हें ठोस समाधान नहीं मिल सका। बता दें कि प्रशासन की ओर से केवल आश्वासन मिलने पर लोगों में नाराजगी साफ देखने को मिली। शहरवासियों ने सड़क, सीवर और पेयजल जैसी मूलभूत सुविधाओं की कमी को लेकर विरोध जताया था। KP ओली को गिरफ्तार करके फंस गए पीएम बालेन? नेपाल सुप्रीम कोर्ट ने भेजा नोटिस दो वार्डों के बीच फंसी कॉलोनी 12 बीघा स्थित वृंदावन कॉलोनी के निवासी भी जनसुनवाई में पहुंचे। उनका कहना है कि कॉलोनी वार्ड 52 और 65 के बीच होने के कारण किसी भी पार्षद का ध्यान यहां नहीं है। इसी वजह से इलाके में विकास कार्य पूरी तरह ठप हैं और लोग लंबे समय से समस्याओं से जूझ रहे हैं। Gwalior Stationery Store FIR : किताबों पर MRP से ज़्यादा वसूली, स्टेशनरी स्टोर और स्कूल प्रबंधन पर FIR सीवर ओवरफ्लो से बनी तालाब जैसी स्थिति वार्ड 52, सिकंदर कंपू क्षेत्र के लोगों ने बताया कि सीवर ओवरफ्लो होने से सड़कों पर पानी भर गया है, जिससे रास्ते तालाब जैसे नजर आते हैं। इस कारण रोजमर्रा का आवागमन बेहद मुश्किल हो गया है और दुर्घटनाओं का खतरा भी बढ़ गया है। HANUMAN JAYANTI 2026: हनुमान जयंती पर करें ये चमत्कारी उपाय बजरंगबली की कृपा से हर संकट होगा दूर गंदा पानी बन रहा बीमारी की वजह स्थानीय लोगों ने यह भी आरोप लगाया कि सीवर का गंदा पानी पेयजल में मिल रहा है, जिससे बच्चे और बुजुर्ग बीमार पड़ रहे हैं। बार-बार शिकायत करने के बावजूद अब तक कोई स्थायी समाधान नहीं निकल पाया है।

Gwalior Stationery Store FIR : किताबों पर MRP से ज़्यादा वसूली, स्टेशनरी स्टोर और स्कूल प्रबंधन पर FIR

STATIONARY STORE FIR

HIGHLIGHTS: ग्वालियर में किताबों की ओवरप्राइसिंग का मामला उजागर अभिभावक की शिकायत के बाद प्रशासन हरकत में आया स्टेशनरी स्टोर और स्कूल प्रबंधन पर FIR दर्ज किताबों पर स्टिकर लगाकर बढ़ाई जा रही थी कीमत विक्रेताओं ने भविष्य में नियमों का पालन करने का दिया आश्वासन Gwalior Stationery Store FIR : मध्यप्रदेश। ग्वालियर में स्कूल किताबों की कीमत को लेकर एक बड़ा खुलासा सामने आया है, जहां अभिभावकों से MRP से अधिक कीमत वसूली जा रही थी। यह मामला उस समय उजागर हुआ जब एक अभिभावक ने पुस्तक मेले के दौरान शिकायत दर्ज कराई कि खरीदी गई किताबों पर न तो MRP अंकित था और न ही प्रकाशक का नाम दर्ज था। युवाओं के लिए सुनहरा अवसर, BBMB भर्ती में आवेदन की आखिरी तारीख नजदीक जांच में क्या मिला शिकायत के बाद कलेक्टर रुचिका चौहान के निर्देश पर शिक्षा विभाग ने कंगारू किड्स स्कूल का औचक निरीक्षण किया। जांच में पाया गया कि आदर्श स्टेशनरी स्टोर द्वारा बेची जा रही किताबों में नियमों का उल्लंघन किया गया था। इसके बाद प्रशासन ने सख्त कदम उठाते हुए संबंधित पक्षों पर कार्रवाई की। भारत में AI स्टार्टअप्स के लिए गूगल का बड़ा मौका, 2026 एक्सेलेरेटर प्रोग्राम लॉन्च FIR और कानूनी कार्रवाई इस मामले में दर्पण कॉलोनी स्थित आदर्श स्टेशनरी स्टोर के संचालक धनराज सेवानी और सिटी सेंटर स्थित कंगारू किड्स स्कूल के निदेशक उदित गायकवाड़ के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता 2023 की धारा 223 के तहत गोला का मंदिर थाने में FIR दर्ज की गई है। अंतरिक्ष में खेती का कमाल: जानिए ‘वेजी’ सिस्टम कैसे उगाता है पौधे स्टिकर लगाकर बढ़ाई जा रही थी कीमत जांच में यह भी सामने आया कि किताबों पर पहले से छपी कीमत के ऊपर नया स्टिकर लगाकर अधिक दाम वसूले जा रहे थे। इस तरह अभिभावकों को गुमराह कर आर्थिक शोषण किया जा रहा था। हनुमान जयंती 2026 पर करें ये चमत्कारी उपाय बजरंगबली की कृपा से हर संकट होगा दूर विक्रेताओं की सफाई मामले के तूल पकड़ने के बाद पुस्तक विक्रेताओं ने सफाई देते हुए कहा कि कीमतें प्रकाशकों द्वारा तय की गई थीं। हालांकि उन्होंने यह आश्वासन भी दिया है कि भविष्य में एमआरपी से अधिक कीमत पर किताबें नहीं बेची जाएंगी और सभी गलत प्राइसिंग वाली किताबें वापस की जाएंगी।

MP Wheat MSP Delay : मध्य प्रदेश में MSP पर गेहूं खरीद की तारीख तीसरी बार बढ़ी,अब 10 अप्रैल से होगी खरीदी!

MP FARMER NEWS

HIGHLIGHTS: गेहूं खरीदी अब 10 अप्रैल से भोपाल, नर्मदापुरम, इंदौर और उज्जैन संभाग में शुरू बाकी संभागों में 15 अप्रैल से खरीदी शुरू होगी प्रदेश में यह तीसरी बार खरीदी की तारीख बढ़ी खुले बाजार में गेहूं MSP से 500 रुपए प्रति क्विंटल कम बिक रहा कांग्रेस ने सरकार पर किसानों को कर्ज में फंसाने का आरोप लगाया   MP Wheat MSP Delay : भोपाल। मध्य प्रदेश में किसानों को अपना गेहूं समर्थन मूल्य (MSP) पर बेचने के लिए अब और इंतजार करना होगा। बता दें कि राज्य सरकार ने गेहूं खरीदी की तारीख तीसरी बार बढ़ा दी है। अब भोपाल, नर्मदापुरम, इंदौर और उज्जैन संभाग में 10 अप्रैल से खरीदी शुरू होगी, जबकि बाकी संभागों में 15 अप्रैल से शुरू होगी। CSK पर ऐतिहासिक जीत: राजस्थान रॉयल्स ने दर्ज की अपनी सबसे बड़ी जीत पहले की तारीखों का इतिहास प्रदेश में पहले 1 फरवरी से गेहूं खरीदी शुरू होनी थी, बाद में इसे 16 मार्च और फिर 1 अप्रैल कर दिया गया था। अब इसे फिर से 10 अप्रैल कर दिया गया है। लगातार तारीख बढ़ाने के पीछे वारदाने की कमी मुख्य वजह बताई जा रही है। ‘रामायण: राम’ का ट्रेलर-1 तैयार, सेंसर बोर्ड से U सर्टिफिकेट के साथ मिला पास किसानों को हो रही परेशानी किसानों के लिए यह स्थिति चिंता का सबब बन गई है। दरअसल, खुले बाजार में गेहूं का दाम MSP से लगभग 500 रुपए प्रति क्विंटल कम मिल रहा है। जिसके चलते किसानों को या तो कम कीमत पर अनाज बेचना पड़ रहा है या फिर कर्ज लेना पड़ रहा है। ईरान के यूरेनियम भंडार को सुरक्षित करना मुख्य लक्ष्य…. आधे से आगे पहुंचा अभियान : नेतन्याहू राजनीतिक प्रतिक्रिया प्रदेश कांग्रेस ने सरकार पर निशाना साधा है। कांग्रेस मीडिया विभाग के अध्यक्ष मुकेश नायक ने कहा, सरकार द्वारा लगातार तारीख बढ़ाए जाने से किसानों को कर्ज लेना पड़ रहा है। 15 अप्रैल से विवाह मुहूर्त शुरू हो रहे हैं, लेकिन गेहूं की बिक्री न होने से उनके घरों में संकट खड़ा हो गया है। एमपी में 20 से अधिक जिलों में हुई आंधी-बारिश, अगले 24 घंटों के लिए 16 जिलों में अलर्ट सरकार का आदेश और चेतावनी सरकार ने यह भी चेतावनी दी है कि गेहूं खरीदी में कोई लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। कलेक्टरों को निर्देश दिए गए हैं कि खरीद प्रक्रिया समय पर और व्यवस्थित तरीके से पूरी की जाए।

Datia Councillor Murdered : दतिया में भाजपा पार्षद की ताबड़तोड़ फायरिंग में हत्या, जेल से 4 महीने पहले हुए थे रिहा

DATIYA COUNCILLOR MURDERED

HIGHLIGHS: घटना मंगलवार सुबह 8:30 बजे सेवढ़ा चुंगी चौराहे पर हुई पार्षद कल्लू कुशवाहा मंदिर से लौट रहे थे हमलावरों ने ताबड़तोड़ फायरिंग कर दी और फरार हो गए पुलिस सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही है और जांच तेज़ की गई 4 महीने पहले ही जेल से जमानत पर बाहर आए थे Datia Councillor Murdered : ग्वालियर। दतिया के सेवढ़ा चुंगी चौराहे पर मंगलवार सुबह करीब 8:30 बजे भाजपा पार्षद कल्लू कुशवाहा की गोली मारकर हत्या कर दी गई। जानकारी के अनुसार, पार्षद मंदिर से लौट रहे थे और रोज की तरह चौराहे पर टहल रहे थे, तभी अचानक अज्ञात हमलावरों ने उन पर ताबड़तोड़ फायरिंग कर दी। गोली लगते ही वे मौके पर ही गिर पड़े और हमलावर फरार हो गए। बॉम्बे IIT की खोज बनी वरदान, एलपीजी संकट के दौर में खूब आ रही काम; जानिए कैसे है खास लोगों का कहना ? प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि घटना के बाद बड़ी संख्या में लोग मौके पर इकट्ठा हो गए। पुलिस ने तुरंत घटनास्थल को घेर लिया और सीसीटीवी फुटेज खंगालना शुरू कर दिया। बता दें कि प्रारंभिक जांच में हत्या के पीछे आपसी रंजिश की आशंका जताई जा रही है। संकट के बीच राहत की खबर…. 6000 PNG उपभोक्ताओं ने सरेंडर किए LPG कनेक्शन पूर्व आपराधिक पृष्ठभूमि सूचना के अनुसार, पार्षद कल्लू कुशवाहा को करीब 4 महीने पहले जेल से जमानत मिली थी। वे पहले दतिया कोर्ट के आदेश पर बाल किशन कुशवाहा की हत्या मामले में उम्रकैद की सजा पाए हुए थे। ईरान युद्ध के बीच IMFकी चेतावनी… मिडिल ईस्ट तनाव से वैश्विक अर्थव्यवस्था बुरी तरह प्रभावित सुरक्षा और इलाके का माहौल घटने के बाद मृतक पार्षद के परिवार और उनके समर्थकों में गहरा शोक है। इलाके में सुरक्षा बढ़ा दी गई है और पुलिस ने आसपास के क्षेत्रों में सघन जांच शुरू कर दी है। पुलिस की जांच और अगले कदम पुलिस ने घटनास्थल से सबूत जुटाने शुरू कर दिए हैं और आसपास के सीसीटीवी फुटेज खंगाले जा रहे हैं। हमलावरों की पहचान और पकड़ने के लिए टीम बनाई गई है।

Dowry Harassment case : जेवर लेकर घर से निकाला, दहेज के लिए परेशान करता था लोको पायलेट पति; सास ससुर पर भी लगे आरोप

Dowry Harassment case

HIGHLIGHTS : दहेज के लिए महिला से मारपीट का आरोप लोको पायलट पति, सास-ससुर पर केस दर्ज 10 लाख रुपए की अतिरिक्त मांग का आरोप जेवर लेकर महिला को मायके छोड़ने का दावा पुलिस ने मामला दर्ज कर शुरू की जांच Dowry Harassment case : दतिया। जिले में दहेज प्रताड़ना का गंभीर मामला सामने आया है। महोनाजाट गांव की रहने वाली 32 वर्षीय महिला ने अपने पति, सास और ससुर पर दहेज के लिए मारपीट और मानसिक उत्पीड़न के आरोप लगाए हैं। PRIEST ARREST FOR RAPE : पूजा कराने घर आया पुजारी, शादी का झांसा देकर महिला से किया दुष्कर्म! शादी के बाद शुरू हुई प्रताड़ना पीड़िता के अनुसार, उसकी शादी 16 फरवरी 2020 को भोपाल निवासी आशीष दीक्षित से हुई थी, जो लोको पायलट है। शादी में पर्याप्त दहेज देने के बावजूद कुछ समय बाद ही ससुराल पक्ष ने कम दहेज का ताना देना शुरू कर दिया। FASTag: 1 अप्रैल से महंगा होगा नेशनल हाईवे सफर, देशभर में टोल दरों में होगी बढ़ोतरी 10 लाख रुपए की मांग और मारपीट के आरोप महिला का कहना है कि पति, सास और ससुर ने कई बार उसके साथ मारपीट की और लगातार 10 लाख रुपए की मांग करते रहे। 2021 में बेटी के जन्म के बाद भी प्रताड़ना जारी रही। Gwalior Road Protest : गड्ढे में बैठी पार्षद, सरकार के खिलाफ किया विरोध बोली – 10 दिन बाद बड़े आंदोलन की चेतावनी ! जेवर लेकर घर से निकालने का आरोप पीड़िता ने बताया कि 16 अप्रैल 2024 को उसका पति महोनाजाट आया, जहां उसने मारपीट की और जेवर लेकर चला गया। इसके बाद से महिला को मायके में छोड़ दिया गया और पैसे लाने की शर्त रखी गई। IPL 2026: गुजरात के लिए खतरा, पंजाब किंग्स के ये 5 खिलाड़ी करेंगे मैच पर दबदबा समझाइश के प्रयास भी रहे विफल महिला के परिजनों और रिश्तेदारों ने कई बार ससुराल पक्ष को समझाने की कोशिश की, लेकिन कोई समाधान नहीं निकला। आखिरकार पीड़िता ने थाने पहुंचकर शिकायत दर्ज कराई। राजधानी में युवा विधायकों का मंथन: 2047 के विकसित भारत का रोडमैप, अनुशासन-लोकतंत्र और जनसेवा पर जोर पुलिस ने शुरू की जांच पुलिस ने महिला की शिकायत पर मामला दर्ज कर लिया है और पूरे प्रकरण की जांच शुरू कर दी है। अधिकारियों का कहना है कि जांच के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।  

PRIEST ARREST FOR RAPE : पूजा कराने घर आया पुजारी, शादी का झांसा देकर महिला से किया दुष्कर्म!

GUNA RAPE CASE

HIGHLIGHTS: • पूजा के बहाने महिला के मोहल्ले पहुंचा आरोपी पुजारी • फोन पर प्रेम जाल बिछाया, शादी का झांसा दिया • 20 फरवरी को घर में अकेली पाकर किया दुष्कर्म • पति को बात पता चलने पर घर से निकाला • SP के निर्देश पर टीम ने मुखबिर की मदद से गिरफ्तार किया PRIEST ARREST FOR RAPE : गुना। गुना शहर के कैंट थाना क्षेत्र में पूजा पाठ करने वाले युवक का विवाहित महिला के साथ दुष्कर्म करने का मामला सामने आया है । बता दें कि मामले में पुलिस ने रविवार को आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। कोटक महिंद्रा प्राइम में बड़ा बदलाव: सूरज राजप्पन बने नए CEO, शाहरुख टोडीवाला को हटायापूजा के बहाने हुई दोस्ती महिला ने थाने में शिकायत दर्ज कराते हुए बताया कि मार्च 2025 में भुवनेश्वर शर्मा, निवासी बांसखेड़ी, पूजा कराने उसके मोहल्ले में आया था। इसी दौरान दोनों की जान-पहचान हुई और फोन पर लगातार बातचीत शुरू हो गई। FASTag: 1 अप्रैल से महंगा होगा नेशनल हाईवे सफर, देशभर में टोल दरों में होगी बढ़ोतरी शादी का दिया झांसा भुवनेश्वर ने महिला को बार-बार कहा कि अपने पति को छोड़ दो, मैं तुमसे शादी कर लूंगा। प्रेम संबंध बढ़ने के बाद 20 फरवरी 2026 को शाम 7:30 बजे आरोपी महिला के घर आया। उस समय घर में कोई नहीं था। आरोपी ने शादी का झांसा देकर महिला के साथ जबरदस्ती शारीरिक संबंध बनाए। IPL 2026: गुजरात के लिए खतरा, पंजाब किंग्स के ये 5 खिलाड़ी करेंगे मैच पर दबदबा मुकर गया आरोपी जब महिला ने शादी की बात की तो भुवनेश्वर शर्मा मुकर गया और अपना मोबाइल बंद करके फरार हो गया। महिला के पति को पूरी बात पता चलने के बाद उन्होंने उसे घर रखने से इनकार कर दिया। LPG संकट के बीच कनेक्शन सरेंडर करने के लिए सरकार ने लॉन्च किया MyPNG-D पोर्टल पुलिस की तेज कार्रवाई कैंट थाना पुलिस ने मामले को गंभीरता से लिया। जिसके बाद मुखबिर तंत्र की मदद से रविवार को आरोपी भुवनेश्वर शर्मा को गिरफ्तार कर लिया गया। पुरे मामले में पुलिस आरोपी से विस्तृत पूछताछ कर रही है। इस घटना ने इलाके में महिलाओं की सुरक्षा को लेकर फिर से सवाल खड़े कर दिए हैं।

Gwalior Road Protest : गड्ढे में बैठी पार्षद, सरकार के खिलाफ किया विरोध बोली – 10 दिन बाद बड़े आंदोलन की चेतावनी !

protest

HIGHLIGHTS: पार्षद अर्पणा पाटिल गड्ढे में बैठकर किया विरोध 10 दिन में काम शुरू न होने पर बड़े आंदोलन की चेतावनी दो साल से खराब पड़ी है कॉलोनी की सड़क टेंडर पूरा होने के बावजूद निर्माण कार्य रुका स्थानीय लोगों ने पार्षद के आंदोलन को दिया समर्थन Gwalior Road Protest : मध्यप्रदेश। ग्वालियर में सड़क निर्माण में देरी को लेकर विरोध का अनोखा तरीका सामने आया है। बता देंं कि वार्ड-58 की भाजपा पार्षद अर्पणा पाटिल बसंत विहार कॉलोनी की खराब सड़क से नाराज होकर सीधे सड़क के गड्ढे में बैठकर धरने पर बैठ गईं। उन्होंने नगर सरकार पर विकास कार्यों की अनदेखी का आरोप लगाया। LPG संकट के बीच कनेक्शन सरेंडर करने के लिए सरकार ने लॉन्च किया MyPNG-D पोर्टल एक घंटे तक जारी रहा धरना पार्षद अर्पणा पाटिल करीब एक घंटे तक सड़क पर बैठी रहीं, जबकि उनके आसपास से वाहन गुजरते रहे। इस दौरान कॉलोनी के कई रहवासी भी मौके पर पहुंचे और उन्होंने पार्षद के इस विरोध का समर्थन किया। OBC आरक्षण मामला: सुप्रीम कोर्ट ने बदला अपना आदेश, दो केस खुद सुनेगा, अप्रैल में होगी अहम सुनवाई टेंडर के बाद भी रुका निर्माण पार्षद ने बताया कि सड़क निर्माण की सभी औपचारिकताएं पूरी हो चुकी हैं और टेंडर भी हो चुका है। इसके बावजूद काम शुरू नहीं किया जा रहा है। उनका कहना है कि लोग रोजाना गिरकर चोटिल हो रहे हैं, लेकिन प्रशासन कोई ध्यान नहीं दे रहा। RR vs CSK: चेन्नई सुपर किंग्स से टकराएंगे राजस्थान रॉयल्स, जानिए मैच के दौरान कैसी रहेगी पिच 2 साल से खराब सड़क, लोग परेशान स्थानीय रहवासियों के अनुसार, यह सड़क पिछले दो साल से खराब हालत में है। आए दिन दुर्घटनाएं होती हैं और धूल से लोग परेशान हैं। रहवासियों ने सवाल उठाया कि जब टैक्स लिया जाता है, तो सुविधाएं क्यों नहीं दी जा रहीं। IPL 2026 में रोहित शर्मा का बड़ा धमाका, विराट कोहली का रिकॉर्ड तोड़कर बने नंबर 1 10 दिन में काम नहीं तो बड़ा आंदोलन पार्षद अर्पणा पाटिल ने चेतावनी दी है कि अगर 10 दिनों के भीतर सड़क निर्माण कार्य शुरू नहीं हुआ, तो नगर निगम मुख्यालय पर बड़ा आंदोलन किया जाएगा।

FAKE SIM NETWORK : ग्वालियर में फर्जी सिम नेटवर्क का खुलासा, एक फोटो से सैकड़ों सिम एक्टिव, ऑपरेशन ‘FACE’ में बड़ी कार्रवाई

GWALIOR FAKE SIM NETWORK

HIGHLIGHTS : ग्वालियर में फर्जी सिम नेटवर्क का बड़ा खुलासा ऑपरेशन FACE के तहत पहली बड़ी कार्रवाई एक ही फोटो और आधार से सैकड़ों सिम एक्टिव किए गए आरोपी ने सिम के लिए 1000-1500 रुपए वसूल किए पुलिस जांच में और बड़े ऑनलाइन फ्रॉड के खुलासे की संभावना FAKE SIM NETWORK : मध्यप्रदेश। ग्वालियर में फर्जी सिम कार्ड के बड़े नेटवर्क का पर्दाफाश हुआ है। पुलिस के अनुसार, एक पीओएस शॉप संचालक ने एक ही व्यक्ति की फोटो और आधार का इस्तेमाल कर सैकड़ों फर्जी सिम लोगों के नाम पर जारी किए। बता दें कि मामला तब सामने आया जब जिस व्यक्ति की फोटो का इस्तेमाल किया जा रहा था, वह खुद पुलिस के पास पहुंच गया। MI vs KKR: रोहित-रिकेल्टन की धुआंधार बल्लेबाजी, बुमराह-शार्दुल का कमाल-मुंबई की जीत के 5 कारण ऑपरेशन FACE की पहली बड़ी कार्रवाई पुलिस मुख्यालय भोपाल द्वारा चलाए जा रहे ऑपरेशन ‘FACE’ (Facial Authentication Compliance Enforcement) के तहत यह ग्वालियर में पहली बड़ी कार्रवाई है। झांसी रोड थाना पुलिस ने आरोपी उमेश कुशवाह और उनके साथी आशीष नागर के खिलाफ धोखाधड़ी का मामला दर्ज किया। स्कूलों, HC, सरकारी दफ्तरों को बम से उड़ाने की धमकी देने वाला गिरफ्तार… 1100 ईमेल भेजे, फैलाई दशहत एक ही फोटो, अलग-अलग नाम जांच में सामने आया कि आशीष नागर ग्राहकों की जगह अपनी फोटो लगाकर सिम एक्टिव करता था और उसे हर सिम पर करीब 500 रुपए मिलते थे। जबकि आरोपी उमेश कुशवाह एक सिम के लिए 1000 से 1500 रुपए वसूलता था। सैकड़ों सिम इसी तरीके से फर्जी दस्तावेज़ बनाकर सक्रिय किए गए। IPL कमेंट्री पर ट्रोल हुए Harbhajan Singh, ट्रोलर को दिया करारा जवाब- ‘एक को पापा चुन लो’ जांच में और खुलासे संभव अब तक पुलिस ने 7 फर्जी सिम बरामद किए हैं। ये सभी सिम गुढ़ा-गुढ़ी के प्रीतमपुर कॉलोनी और कुम्हारों के मोहल्ले के लोगों के नाम पर जारी किए गए थे, जबकि उनमें आशीष की फोटो लगी थी। अधिकारियों का कहना है कि आगे की जांच में फर्जी सिम नेटवर्क से जुड़े कई बड़े ऑनलाइन फ्रॉड खुल सकते हैं।  

Gwalior employee promotion : मृतक कर्मचारी को 18 साल बाद मिली न्याय की जीत, ग्वालियर हाईकोर्ट ने दिया पदोन्नति का आदेश

MP HIGH COURT

HIGHLIGHTS: डॉ. राधाकृष्ण शर्मा की 18 साल लंबी कानूनी लड़ाई का न्यायपूर्ण अंत कोर्ट ने परिवार को 2002 से पदोन्नति और एरियर का पूरा लाभ देने का आदेश दिया “अधिकार मृत्यु के साथ समाप्त नहीं होते” – हाईकोर्ट का सशक्त संदेश विभाग की लापरवाही को न्यायालय ने माना मुख्य कारण नो वर्क-नो पे का सिद्धांत ऐसे मामलों में लागू नहीं होगा Gwalior employee promotion : ग्वालियर। हाईकोर्ट की एकल पीठ ने न्याय की नई मिसाल पेश की है। बता दें कि डॉ. राधाकृष्ण शर्मा सीनियर एग्रीकल्चर डेवलपमेंट ऑफिसर थे। साल 2002 में उनके जूनियर अधिकारियों को प्रमोशन मिल गया, लेकिन उन्हें नहीं। MI vs KKR: रोहित-रिकेल्टन की धुआंधार बल्लेबाजी, बुमराह-शार्दुल का कमाल-मुंबई की जीत के 5 कारण बरी होने के बाद भी नहीं हुई पदोन्नति मामले में विभाग ने लंबित आपराधिक मामले और खराब एसीआर को वजह बताया। लेकिन बाद में डॉ. शर्मा उस मामले में बरी हो गए, फिर भी उन्हें पदोन्नति नहीं दी गई। Chardham Yatra : वाहनों के लिए आज से बनेंगे ग्रीन कार्ड…. 19 अप्रैल को खुलेंगे मंदिरों के पट 18 साल चली कानूनी लड़ाई 2008 में डॉ. शर्मा ने हाईकोर्ट में याचिका दायर की। लेकिन लंबी लड़ाई के दौरान उनका निधन हो गया। जिसके बाद उनके बेटे रमन शर्मा ने केस को आगे बढ़ाया और अंत में न्याय मिला। IPL कमेंट्री पर ट्रोल हुए Harbhajan Singh, ट्रोलर को दिया करारा जवाब- ‘एक को पापा चुन लो’ हाईकोर्ट का बड़ा फैसला कोर्ट ने साफ कहा कि अगर विभाग की गलती से किसी कर्मचारी की पदोन्नति रोकी जाती है, तो उसे पूरा लाभ मिलना चाहिए। कोर्ट ने “नो वर्क-नो पे” सिद्धांत को लागू करने से इनकार कर दिया। साथ ही बिना बताए गए एसीआर को प्रमोशन रोकने का आधार मानना संविधान के अनुच्छेद 14 का उल्लंघन बताया। बॉक्स ऑफिस का अनोखा खेल: एक नाम, 4 फिल्में-3 सुपरहिट, एक बनी फ्लॉप परिवार को मिलेगा पूरा लाभ हाईकोर्ट ने आदेश दिया कि डॉ. राधाकृष्ण शर्मा को 28 अक्टूबर 2002 से पदोन्नत माना जाए। उसी तारीख से वेतन अंतर, एरियर, वरिष्ठता और अन्य सभी लाभ उनके परिवार को दिए जाएंगे।