PRADYUMAN SINGH TOMAR: ई-स्कूटर से कार्यक्रम में पहुंचे ऊर्जा मंत्री, बोले- अब नहीं चलेगा लंबा काफिला

Highlights: ई-स्कूटर से कार्यक्रम में पहुंचे ऊर्जा मंत्री पेट्रोल-डीजल बचाने का दिया संदेश समर्थकों से काफिले और रैलियां कम करने की अपील ग्वालियर में 3.5 करोड़ के विकास कार्यों की सौगात इलेक्ट्रिक वाहनों के उपयोग पर दिया जोर PRADYUMAN SINGH TOMAR: ग्वालियर। प्रद्युमन सिंह तोमर एक बार फिर अपने अलग अंदाज को लेकर चर्चा में हैं। बता कि 15 मई को ग्वालियर में वे अपने विधानसभा क्षेत्र के दौरे और विकास कार्यों के कार्यक्रम में ई-स्कूटर से पहुंचे। गौरतलब है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की ईंधन बचत अपील के बाद मंत्री ने खुद भी इसका पालन शुरू किया है। विमानन क्षेत्र को राहत, महाराष्ट्र में एयर टरबाइन फ्यूल पर टैक्स में भारी कटौती.. काफिलों से दूरी बनाने की अपील कार्यक्रम के दौरान मंत्री के साथ न लंबा सरकारी काफिला दिखा और न ही समर्थकों की गाड़ियों की भीड़ नजर आई। उन्होंने कार्यकर्ताओं से अपील की कि अब जुलूस और लंबी वाहन रैलियों से बचना चाहिए। साथ ही मंत्री ने साफ कहा कि अब उनके साथ किसी प्रकार का बड़ा काफिला नहीं चलेगा। भारत के शहरों को आधुनिक बनाने की चुनौती, अगले दशक में 80 लाख करोड़ रुपये निवेश का अनुमान विकास कार्यों की दी सौगात शुक्रवार सुबह बहोड़ापुर स्थित 24 बीघा कॉलोनी में मंत्री करीब साढ़े तीन करोड़ रुपए के विकास कार्यों की सौगात देने पहुंचे थे। कार्यक्रम में उन्होंने स्थानीय लोगों की समस्याएं सुनीं और अधिकारियों को मौके पर ही जरूरी निर्देश दिए। Watermelon Poisoning: तरबूज खाने से हुई पिता की मौत, श्योपुर में बेटे की हालत भी गंभीर; फूड पॉइजनिंग की आशंका इलेक्ट्रिक वाहनों पर दिया जोर मीडिया से चर्चा में मंत्री ने कहा कि मौजूदा अंतरराष्ट्रीय परिस्थितियों और बढ़ते ईंधन संकट को देखते हुए अब इलेक्ट्रिक वाहनों का उपयोग समय की जरूरत बन गया है। उन्होंने लोगों से ई-स्कूटर, साइकिल और अन्य वैकल्पिक साधनों को अपनाने की अपील करते हुए कहा कि पेट्रोल-डीजल की बचत अब देश की प्राथमिकता होनी चाहिए।
Watermelon Poisoning: तरबूज खाने से हुई पिता की मौत, श्योपुर में बेटे की हालत भी गंभीर; फूड पॉइजनिंग की आशंका

HIGHLIGHTS: तरबूज खाने के बाद पिता-पुत्र की बिगड़ी तबीयत अस्पताल ले जाते समय पिता की मौत बेटे की हालत गंभीर, जिला अस्पताल में इलाज जारी सीने में जलन के बाद खाया था तरबूज फूड पॉइजनिंग की आशंका में जांच शुरू Watermelon Poisoning:मध्यप्रदेश। श्योपुर से एक दर्दनाक घटना सामने आई, जहां तरबूज खाने के बाद पिता और बेटे की अचानक तबीयत बिगड़ गई। बता दें कि मामला फूड पॉइजनिंग से जुड़ा बताया जा रहा है। इस घटना में पिता की मौत हो गई, जबकि बेटे की हालत गंभीर बनी हुई है। घटना के बाद इलाके में हड़कंप मच गया। शुरुआती जानकारी के मुताबिक दोनों ने सीने में जलन की शिकायत होने पर तरबूज खाया था, जिसके बाद उनकी तबीयत लगातार बिगड़ती चली गई। फिलहाल स्वास्थ्य विभाग भी पूरे मामले की जांच में जुट गया है। दिल्ली BRICS समिट में ईरान पर फूटा मतभेद, बिना संयुक्त बयान खत्म हुई विदेश मंत्रियों की बैठक सीने में जलन के बाद खाया था तरबूज जानकारी के अनुसार सुसनेर, शाजापुर निवासी इंद्र सिंह परिहार (43) अपने बेटे विनोद (21) के साथ श्योपुर में रिलायंस पेट्रोल पंप के सामने किराए के मकान में रहते थे। इंद्र सिंह पेशे से ड्राइवर थे। परिजनों ने बताया कि गुरुवार रात खाना खाने के बाद दोनों को सीने में जलन महसूस हुई। शुक्रवार सुबह करीब 6 बजे उन्होंने ठंडक पाने के लिए तरबूज खाया। लेकिन तरबूज खाने के कुछ देर बाद दोनों की हालत अचानक बिगड़ने लगी और उन्हें उलझन तथा कमजोरी महसूस होने लगी। बच्चों की सुरक्षा के लिए Instagram का बड़ा कदम, पैरेंट्स को मिलेगा नया मॉनिटरिंग फीचर अस्पताल ले जाते समय हुई मौत परिजन तुरंत दोनों को जिला अस्पताल लेकर पहुंचे। डॉक्टरों ने इंद्र सिंह की हालत गंभीर देखते हुए उन्हें कोटा रेफर कर दिया, लेकिन रास्ते में ही उनकी मौत हो गई। वहीं बेटे विनोद का इलाज जारी है और उसकी हालत गंभीर बनी हुई है। मृतक अपने पीछे पत्नी संगीता और तीन बेटों को छोड़ गए हैं। घटना के बाद परिजन सदमे में हैं। फिलहाल डॉक्टर फूड पॉइजनिंग की आशंका मान रहे हैं और मामले की जांच की जा रही है।
Bhind Oil Godown Fire: भिंड में तीन मंजिला तेल गोदाम में भीषण आग, 30 लाख का सामान जलकर राख

HIGHLIGHTS: इटावा रोड स्थित तेल गोदाम में लगी भीषण आग शॉर्ट सर्किट से हादसे की आशंका 5 से 6 दमकल वाहनों ने आग पर पाया काबू करीब 30 लाख रुपए के नुकसान का अनुमान समय रहते खाली कराया गया गोदाम, बड़ा हादसा टला Bhind Oil Godown Fire: मध्यप्रदेश। भिंड शहर के इटावा रोड स्थित 17वीं बटालियन के सामने सुबह एक तीन मंजिला इमारत में अचानक भीषण आग लग गई। आग दूसरी मंजिल पर बने सरसों तेल के गोदाम में लगी, जिसने देखते ही देखते तीसरी मंजिल को भी अपनी चपेट में ले लिया। बा दें कि शुरुआती जांच में शॉर्ट सर्किट को आग लगने की वजह माना जा रहा है। गर्मी से फसलों पर संकट: किसानों ने पपीता बचाने के लिए लगाए क्रॉप कवर धुएं और लपटों से मची अफरा-तफरी घटना सुबह करीब 9:30 बजे की बताई जा रही है। इमारत से अचानक धुआं और आग की ऊंची लपटें उठती देख इलाके में अफरा-तफरी मच गई। जिसके बाद स्थानीय लोगों ने तुरंत अपने स्तर पर आग बुझाने की कोशिश शुरू की और फायर ब्रिगेड को सूचना दी। राहत की बात यह रही कि समय रहते गोदाम खाली करा लिया गया। दो घंटे तक चला रेस्क्यू ऑपरेशन सूचना मिलते ही भिंड नगर से फायर ब्रिगेड की गाड़ियां मौके पर पहुंचीं। बाद में फूप कस्बे से भी दमकल वाहन बुलाए गए। करीब 5 से 6 फायर ब्रिगेड वाहनों ने लगातार पानी डालकर करीब दो घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। पुलिस और प्रशासनिक अधिकारी भी मौके पर पहुंचे और हालात का जायजा लिया। मध्य प्रदेश में बड़ा हादसा: पटाखा फैक्ट्री विस्फोट में 5 की मौत, यूपी-बिहार के मजदूर थे शिकार करीब 30 लाख तक का नुकसान आग की वजह से गोदाम में रखा सरसों का तेल और अन्य सामान जलकर खराब हो गया। घटना में करीब 30 लाख रुपए के नुकसान का अनुमान लगाया गया है। हालांकि आग भूतल पर बने कलर-पेंट गोदाम तक नहीं पहुंची, जिससे एक बड़ा हादसा टल गया। स्थानीय लोगों और दमकल कर्मियों की सतर्कता से आसपास की इमारतों को भी सुरक्षित बचा लिया गया।
सरकारी गाड़ी छोड़ साइकिल से दफ्तर पहुंचे अशोकनगर कलेक्टर

HIGHLIGHTS: कलेक्टर साइकिल से पहुंचे कलेक्ट्रेट ईंधन बचत का दिया संदेश पर्यावरण संरक्षण पर जोर अधिकारियों से की खास अपील इलेक्ट्रिक वाहनों को बढ़ावा ASHONAGAR COLLECTOR: अशोकनगर। साकेत मालवीय ने शुक्रवार को पर्यावरण संरक्षण और ईंधन बचत का संदेश देते हुए सरकारी वाहन छोड़ साइकिल से कलेक्ट्रेट पहुंचकर अनूठी पहल की। सुबह वे अपने सरकारी आवास से साइकिल पर निकले और पहले सामूहिक योग कार्यक्रम में शामिल हुए। इसके बाद वहीं से साइकिल चलाकर कलेक्ट्रेट कार्यालय पहुंचे। भोजशाला मामले में सामने आईं ऐतिहासिक तस्वीरें, हिंदू पक्ष ने बताए मंदिर से जुड़े प्रमाण ईंधन बचत का दिया संदेश कलेक्टर साकेत मालवीय ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री द्वारा ईंधन बचत और पर्यावरण संरक्षण को लेकर लगातार जागरूक किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि बढ़ते प्रदूषण और अंतरराष्ट्रीय परिस्थितियों को देखते हुए अब पारंपरिक ईंधन पर निर्भरता कम करना जरूरी है। अधिकारियों-कर्मचारियों से की अपील कलेक्ट्रेट पहुंचने के बाद कलेक्टर ने अधिकारियों और कर्मचारियों से चर्चा की। उन्होंने अपील की कि सभी शासकीय कर्मचारी और आम नागरिक सप्ताह में कम से कम एक दिन साइकिल, पैदल या इलेक्ट्रिक वाहन का उपयोग करें। उनका कहना था कि इससे पेट्रोल-डीजल की खपत कम होगी और पर्यावरण भी स्वच्छ रहेगा। मध्य प्रदेश में बड़ा हादसा: पटाखा फैक्ट्री विस्फोट में 5 की मौत, यूपी-बिहार के मजदूर थे शिकार दिखा पहल का असर कलेक्टर की इस पहल का असर तुरंत देखने को मिला। संयुक्त कलेक्टर सोनम जैन सहित कई अधिकारी पैदल और इलेक्ट्रिक वाहन से कार्यालय पहुंचे। शहरभर में कलेक्टर की इस सादगीपूर्ण और जागरूकता भरी पहल की सराहना की जा रही है।
MP SP Hitika Vasal: गुना SP हितिका वासल की महिलाओं से अपील: पति बिना हेलमेट जाए तो कह दो- आज रोटी नहीं मिलेगी

HIGHLIGHTS: गुना SP ने जन चौपाल में महिलाओं से की खास अपील हेलमेट और सीट बेल्ट को लेकर दिया जागरूकता संदेश मुंदोल गांव में ग्रामीणों से सीधा संवाद कर सुनी समस्याएं साइबर फ्रॉड, नशा और अपराध रोकने पर दिया जोर पुलिस और जनता के बेहतर तालमेल की बात कही MP SP Hitika Vasal: गुना। हितिका वासल ने बमोरी थाना क्षेत्र के मुंदोल गांव में आयोजित जन चौपाल के दौरान महिलाओं को सड़क सुरक्षा को लेकर अनोखे अंदाज में जागरूक किया। बता दें कि उन्होंने कहा कि अगर पति हेलमेट लगाए बिना घर से निकलता है तो महिलाओं को कहना चाहिए कि आज रोटी नहीं मिलेगी। वहीं शराब पीकर घर आने वालों को भी खाना न देने की बात कही। SP ने कहा कि एक महिला पूरे परिवार का माहौल बदल सकती है और समाज में जागरूकता लाने में बड़ी भूमिका निभा सकती है। शाजापुर में गोदाम से 12 इलेक्ट्रिक पोल चोरी, ठेकेदार ने दर्ज कराई शिकायत ग्रामीणों से सीधा संवाद जन चौपाल के दौरान SP हितिका वासल ने ग्रामीणों की समस्याएं सुनीं और पुलिस-जनता के बेहतर तालमेल पर जोर दिया। उन्होंने कहा कि कानून व्यवस्था मजबूत बनाने के लिए आम लोगों का सहयोग बेहद जरूरी है। ग्रामीणों से अपील की गई कि क्षेत्र में होने वाली किसी भी संदिग्ध गतिविधि, अवैध कारोबार या अपराध की जानकारी तुरंत पुलिस को दें ताकि समय रहते कार्रवाई की जा सके। स्मार्टफोन की सेफ्टी के लिए जरूरी टिप्स: ये 5 चीजें फोन के साथ रखी तो हो सकता है भारी नुकसान साइबर अपराध और नशे पर जागरूकता कार्यक्रम में साइबर फ्रॉड, नशे की लत और महिलाओं की सुरक्षा जैसे मुद्दों पर भी चर्चा की गई। SP ने ग्रामीणों को बताया कि ऑनलाइन ठगी और फर्जी कॉल से कैसे बचा जा सकता है। साथ ही युवाओं को नशे से दूर रहने और सामाजिक सौहार्द बनाए रखने का संदेश दिया गया। पुलिस अधिकारियों ने लोगों को हेल्पलाइन नंबर और आपातकालीन सेवाओं की जानकारी भी दी। गर्मी का प्रचंड वार: शाजापुर में तापमान 45 डिग्री के करीब, लोगों की मुश्किलें बढ़ीं सड़क सुरक्षा पर विशेष जोर SP हितिका वासल ने सड़क सुरक्षा नियमों का पालन करने की अपील करते हुए कहा कि दोपहिया वाहन पर हेलमेट और चारपहिया वाहन में सीट बेल्ट लगाना बेहद जरूरी है। उन्होंने हैदराबाद के एक गांव का उदाहरण देते हुए बताया कि वहां बिना हेलमेट किसी को गांव में एंट्री नहीं दी जाती। इस दौरान SDOP विवेक अष्ठाना, TI दिलीप राजोरिया सहित बड़ी संख्या में पुलिसकर्मी और ग्रामीण मौजूद रहे।
GWALIOR PETROL HIKE: ग्वालियर में पेट्रोल ₹110 के करीब, आम आदमी बोला- अब मुश्किल हुआ सफर

HIGHLIGHTS: ग्वालियर में पेट्रोल ₹109.74 और डीजल ₹94.93 प्रति लीटर पहुंचा पेट्रोल ₹3.29 और डीजल ₹3.01 प्रति लीटर महंगा हुआ अंतरराष्ट्रीय तनाव के चलते बढ़ीं कच्चे तेल की कीमतें पेट्रोल पंपों पर ग्राहकों की संख्या में आई भारी गिरावट ट्रांसपोर्ट और रोजमर्रा की चीजें भी हो सकती हैं महंगी GWALIOR PETROL HIKE: ग्वालियर। अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की बढ़ती कीमतों का असर अब ग्वालियर में भी दिखाई देने लगा है। शुक्रवार को तेल कंपनियों ने पेट्रोल के दाम में ₹3.29 प्रति लीटर और डीजल में ₹3.01 प्रति लीटर की बढ़ोतरी कर दी। इसके बाद शहर में पेट्रोल ₹109.74 प्रति लीटर और डीजल ₹94.93 प्रति लीटर पहुंच गया। इससे पहले पेट्रोल ₹106.45 और डीजल ₹91.83 प्रति लीटर बिक रहा था। करीब दो साल बाद हुई इस बड़ी बढ़ोतरी ने आम लोगों की चिंता बढ़ा दी है। ईरान-यूएई तनाव और होर्मुज संकट के बीच अबू धाबी में पीएम मोदी की अहम कूटनीति, ऊर्जा-रक्षा साझेदारी पर बड़ा फोकस युद्ध के कारण बढ़े दाम विशेषज्ञों के अनुसार इजरायल, अमेरिका और ईरान के बीच बढ़ते तनाव का असर अंतरराष्ट्रीय तेल बाजार पर पड़ रहा है। कच्चे तेल की सप्लाई प्रभावित होने से कीमतों में लगातार उछाल आ रहा है। इसका असर भारत समेत मध्यप्रदेश में भी देखने को मिल रहा है। आने वाले दिनों में यदि हालात नहीं सुधरे तो पेट्रोल-डीजल की कीमतें और बढ़ सकती हैं। श्रीलंका ने तमिलनाडु सरकार से की अपील, मछुआरा विवाद खत्म करने के लिए बॉटम ट्रॉलिंग पर सख्त बैन की मांग आम लोगों पर बढ़ा बोझ पेट्रोल भरवाने पहुंचे लोगों ने महंगाई को लेकर चिंता जताई। ग्राहक सुशांत जैन ने कहा कि अब जरूरत के हिसाब से ही वाहन चलाना पड़ेगा और लोगों को इलेक्ट्रिक वाहनों की ओर बढ़ना चाहिए। वहीं मनोज बघेल ने कहा कि महंगाई की सबसे ज्यादा मार गरीब और मध्यम वर्ग पर पड़ती है। टी20 कप्तानी पर चर्चा तेज: शास्त्री ने गिनाई संजू सैमसन की खास खूबियां पेट्रोल पंपों पर घटी भीड़ पेट्रोल पंप कर्मचारियों के मुताबिक दाम बढ़ने के बाद ग्राहकों की संख्या कम हो गई है। इंडियन ऑयल पेट्रोल पंप कर्मचारी दिनेश कुमार कश्यप ने बताया कि बिक्री में करीब 50 प्रतिशत तक गिरावट आई है। वहीं ट्रांसपोर्ट कारोबारियों ने भी किराया बढ़ाने के संकेत दिए हैं, जिससे आने वाले दिनों में रोजमर्रा की चीजें भी महंगी हो सकती हैं।
Gwalior Medical Negligence: बिना डॉक्टर-वेंटिलेटर के चल रहा था अस्पताल, प्रसूता की मौत पर 3.12 लाख हर्जाना देने का आदेश

HIGHLIGHTS: प्रसूता की मौत पर अस्पताल पर 3.12 लाख का जुर्माना अस्पताल में नहीं थे विशेषज्ञ डॉक्टर और वेंटिलेटर बिना वैध रजिस्ट्रेशन के चल रहा था हॉस्पिटल ऑक्सीजन नहीं मिलने से बिगड़ी महिला की हालत आयोग बोला- समय पर रेफर करते तो बच सकती थी जान Gwalior Medical Negligence: मध्यप्रदेश। ग्वालियर जिला उपभोक्ता विवाद प्रतितोषण आयोग ने इलाज में गंभीर लापरवाही के मामले में न्यू लाइफ लाइन हॉस्पिटल को दोषी माना है। आयोग ने अस्पताल प्रबंधन पर 3 लाख 12 हजार रुपए का हर्जाना लगाया है। बता दें कि आयोग के अनुसार अस्पताल में विशेषज्ञ डॉक्टर, वेंटिलेटर और अन्य जरूरी चिकित्सा सुविधाएं मौजूद नहीं थीं, जिसके कारण प्रसूता की हालत बिगड़ती चली गई। Coconut Water Benefits: गर्मी में रोजाना नारियल पानी पीना कितना फायदेमंद है? डिलीवरी के बाद बिगड़ी तबीयत मामला डी.डी. नगर निवासी उदयभान शर्मा की पत्नी अर्चना शर्मा से जुड़ा है। 30 सितंबर 2023 को उन्हें डिलीवरी के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया था। अगले दिन सिजेरियन डिलीवरी हुई, लेकिन बाद में अर्चना का ऑक्सीजन लेवल गिरने लगा और सांस लेने में दिक्कत होने लगी। परिजनों का आरोप है कि बार-बार अनुरोध करने के बावजूद अस्पताल ने समय पर ऑक्सीजन नहीं दी और न ही बड़े अस्पताल के लिए रेफर किया। हालत ज्यादा बिगड़ने पर उन्हें कमला राजा अस्पताल भेजा गया, जहां इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई। Gwalior Development Projects: ग्वालियर में आज विकास कार्यों की सौगात, 3.64 करोड़ के विकास कार्यों का भूमिपूजन आज जांच में सामने आई गंभीर लापरवाही आयोग की सुनवाई में अस्पताल प्रबंधन की कई गंभीर लापरवाहियां सामने आईं। जांच में पता चला कि अस्पताल के बाहर जिस डॉक्टर के नाम का बोर्ड लगा था, वे वहां मरीज नहीं देखती थीं। अस्पताल बिना वैध रजिस्ट्रेशन के संचालित हो रहा था। साथ ही वेंटिलेटर, सेंट्रल ऑक्सीजन सप्लाई और ऑपरेशन थिएटर के उपकरणों को कीटाणुमुक्त करने का कोई रिकॉर्ड भी अस्पताल प्रस्तुत नहीं कर सका। Netflix आपकी कौन-कौन सी जानकारी ट्रैक करता है? जानिए प्राइवेसी बचाने के आसान तरीके आयोग की सख्त टिप्पणी आयोग के अध्यक्ष राजेंद्र प्रसाद शर्मा और सदस्य रेवती रमण मिश्रा ने अस्पताल को 45 दिन के भीतर 3 लाख 12 हजार रुपए देने का आदेश दिया है। इसमें 3 लाख रुपए आर्थिक क्षतिपूर्ति, 10 हजार रुपए मानसिक प्रताड़ना और 2 हजार रुपए वाद व्यय शामिल हैं। आयोग ने टिप्पणी करते हुए कहा कि अगर मरीज को समय रहते बड़े अस्पताल रेफर कर दिया जाता, तो संभवतः उसकी जान बचाई जा सकती थी।
Gwalior Development Projects: ग्वालियर में आज विकास कार्यों की सौगात, 3.64 करोड़ के विकास कार्यों का भूमिपूजन आज

HIGHLIGHTS: ग्वालियर में 3.64 करोड़ के विकास कार्यों का भूमिपूजन आज सड़क, नाली, पार्क और सीसी रोड निर्माण कार्य शामिल ऊर्जा मंत्री प्रद्युम्न सिंह तोमर करेंगे कार्यक्रमों में शामिल उपनगर क्षेत्रों में मूलभूत सुविधाओं को मिलेगी मजबूती कई वार्डों में सामुदायिक भवन और बाउंड्री वॉल निर्माण भी शुरू Gwalior Development Projects: मध्यप्रदेश। ग्वालियर शहर के उपनगर क्षेत्रों में बुनियादी सुविधाओं को मजबूत करने के लिए शुक्रवार को 3 करोड़ 64 लाख रुपए की लागत से विभिन्न विकास कार्यों का भूमिपूजन किया जाएगा। बता दें कि ऊर्जा मंत्री प्रद्युम्न सिंह तोमर अलग-अलग क्षेत्रों में पहुंचकर निर्माण कार्यों की शुरुआत करेंगे। इन परियोजनाओं में सड़क, नाली, सीसी रोड, पार्क, सामुदायिक भवन और बाउंड्री वॉल जैसे कार्य शामिल हैं। बंगाल में राजनीतिक हिंसा और घुसपैठ की बड़ी चुनौती सुबह से शुरू होगा भूमिपूजन कार्यक्रम निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार सुबह 9 बजे वार्ड क्रमांक-4 स्थित 24 बीघा कॉलोनी में आंगनबाड़ी के पास बनने वाले पार्क का भूमिपूजन किया जाएगा। इस पार्क पर 23.66 लाख रुपए खर्च किए जाएंगे। इसके बाद गुरुनानक नगर में मुख्य मार्ग पर 15 लाख रुपए की लागत से नाली निर्माण कार्य का शुभारंभ होगा। Netflix आपकी कौन-कौन सी जानकारी ट्रैक करता है? जानिए प्राइवेसी बचाने के आसान तरीके सड़क और सीवर लाइन निर्माण पर रहेगा फोकस सुबह 10:30 बजे बहोड़ापुर के कुशवाह मोहल्ला में सीसी रोड और सीवर लाइन निर्माण कार्य का भूमिपूजन होगा। इस परियोजना पर 11.48 लाख रुपए खर्च किए जाएंगे। वहीं ओमनगर क्षेत्र में श्रीकृष्ण अपार्टमेंट से आंगनवाड़ी तक 48 लाख रुपए की लागत से नाला निर्माण कार्य शुरू किया जाएगा। मास्टरमाइंड स्कूल क्षेत्र में भी गलियों में सीसी रोड निर्माण की आधारशिला रखी जाएगी। मां गंगा के अवतरण दिवस पर उमड़ेगी आस्था: गंगा दशहरा 25 मई को, स्नान-दान का मिलेगा फल.. सामुदायिक भवन और पार्क निर्माण भी शामिल दोपहर में चंदन नगर श्मशान रोड से सूरज सुंदरम गार्डन तक सड़क निर्माण कार्य का भूमिपूजन होगा। इस परियोजना की लागत 36 लाख रुपए से अधिक बताई गई है। इसके अलावा बंडाचूरा क्षेत्र में सामुदायिक भवन निर्माण और राय कॉलोनी में पार्क निर्माण कार्य की शुरुआत भी की जाएगी। Santoshi Mata Vrat: शुक्रवार को ऐसे रखें संतोषी माता का व्रत, जानें नियम और महत्व शाम को लाइन नंबर क्षेत्रों में होंगे विकास कार्य शुरू शाम के सत्र में लाइन नंबर-10 मैदान में 44.66 लाख रुपए की लागत से सीसी रोड और 40 लाख रुपए की बाउंड्री वॉल निर्माण कार्य का भूमिपूजन होगा। साथ ही लाइन नंबर-11, लाइन नंबर-14 और लाइन नंबर-03 क्षेत्रों में भी सीसी रोड और सामुदायिक भवन मरम्मत कार्य शुरू किए जाएंगे। इन कार्यों के पूरा होने से लंबे समय से चली आ रही मूलभूत समस्याओं के समाधान की उम्मीद जताई जा रही है।
Shivpuri E-Scooter Distribution: शिवपुरी में 28 दिव्यांगजनों को मिली स्मार्ट ई-स्कूटी, 40 किलोमीटर तक चलेंगी

HIGHLIGHTS: शिवपुरी में दिव्यांगजनों को मिली ई-स्कूटी जापानी तकनीक पर आधारित हैं वाहन 50 लाख रुपए की लागत से हुआ वितरण एक चार्ज में 40 किमी तक चलेगी स्कूटी आत्मनिर्भर बनाने पर प्रशासन का जोर Shivpuri E-Scooter Distribution: मध्यप्रदेश। शिवपुरी में दिव्यांगजनों को आत्मनिर्भर बनाने के उद्देश्य से मंगलम परिसर में ई-मोटराइज्ड स्कूटियों का वितरण किया गया है। बता दें कि कार्यक्रम के दौरान 28 दिव्यांगजनों को जापानी तकनीक पर आधारित ई-स्कूटियां सौंपी गईं। जिले के कुल 31 हितग्राहियों को दो चरणों में इसका लाभ दिया जा रहा है। Newborn Baby Bath Tips: नवजात को नहलाने का सही तरीका और जरूरी सावधानियां आत्मनिर्भरता पर दिया गया जोर कार्यक्रम का शुभारंभ संत रघुवीर सिंह गौर और समाजसेवी रेणु सांखला ने किया। इस मौके पर दिव्यांगजन आयुक्त डॉ. अजय खेमरिया और सक्षम संस्था के अध्यक्ष रविन्द्र कोपरगांवकर सहित कई गणमान्य लोग मौजूद रहे। वक्ताओं ने कहा कि इन स्कूटियों का उद्देश्य दिव्यांगजनों को आवागमन में आत्मनिर्भर बनाना है। प्रधानमंत्री की अपीलों में कठोर निर्णयों के संकेत 50 लाख की लागत से उपलब्ध कराई गई सुविधा सक्षम संस्था के अध्यक्ष रविन्द्र कोपरगांवकर ने बताया कि संस्था देशभर में दिव्यांगजनों के लिए सेवा कार्य कर रही है। इसी क्रम में शिवपुरी जिले के 31 दिव्यांगजनों को लगभग 50 लाख रुपए की लागत से ई-स्कूटियां उपलब्ध कराई जा रही हैं। उन्होंने कहा कि भविष्य में भी इस तरह की मदद जारी रहेगी। BJP KP YADAV CONTROVERSY: केपी यादव समर्थक की सोशल मीडिया पोस्ट पर BJP सख्त, जारी किया नोटिस एक बार चार्ज में 40 किलोमीटर तक चलेगी कार्यक्रम में जानकारी दी गई कि ये ई-व्हीकल आईआईटी मद्रास द्वारा जापानी तकनीक के आधार पर डिजाइन किए गए हैं। एक बार चार्ज होने पर यह स्कूटी करीब 40 किलोमीटर तक चल सकती है। साथ ही इसे घर के अंदर और बाहर दोनों जगह आसानी से उपयोग किया जा सकता है।
DATIYA RAPE CASE: दतिया में कट्टा दिखाकर 17 वर्षीय किशोरी से दुष्कर्म, 5 दिन बाद शिकायत

HIGHLIGHTS: रात 3 बजे घर में घुसा पड़ोसी आरोपी मौसम रावत कट्टा दिखाकर भाई की जान से मारने की धमकी माता-पिता के बाहर होने का फायदा उठाया डर के कारण 5 दिन तक चुप रही पीड़िता पुलिस ने दर्ज किया POCSO एक्ट का मामला DATIYA RAPE CASE: मध्यप्रदेश। दतिया जिले के गोराघाट थाना क्षेत्र के एक गांव में 7 मई की रात करीब 3 बजे 17 वर्षीय किशोरी के साथ जघन्य वारदात सामने आई है। जहां पड़ोसी युवक मौसम रावत घर में घुस आया जब किशोरी के माता-पिता गांव से बाहर थे। आरोपी ने किशोरी का गला दबाया और सिर पर कट्टा रखकर उसे और उसके भाई को मारने की धमकी दी। टेलीकॉम दिग्गज में नई पीढ़ी की एंट्री का रास्ता साफ: मित्तल ने 10 साल की उत्तराधिकार योजना का संकेत दिया कट्टे की नोक पर दुष्कर्म धमकी के बाद आरोपी ने किशोरी के साथ जबरदस्ती दुष्कर्म किया। जिसके बाद पीड़िता डर के मारे चुप रही। सुबह उसने अपने भाई को घटना बताई लेकिन माता-पिता के लौटने तक किसी को कुछ नहीं बताया। 12 मई को माता-पिता के घर आने के बाद किशोरी ने मां को पूरी बात बताई और परिवार थाने पहुंचा। सस्टेनेबल मोबिलिटी की दिशा में बदलाव: भारत में इलेक्ट्रिक बसों का उपयोग तेजी से बढ़ने के संकेत पांच दिन बाद दर्ज हुई शिकायत परिवार ने गोराघाट पुलिस में शिकायत दर्ज कराई। पुलिस ने आरोपी मौसम रावत के खिलाफ आईपीसी और POCSO एक्ट की धाराओं में मामला दर्ज कर लिया है। आरोपी फिलहाल फरार है और पुलिस की टीमें उसे पकड़ने के लिए छानबीन कर रही हैं। साथ ही पीड़िता को मेडिकल जांच और काउंसलिंग दी जा रही है।