MORENA NEWS: कागजों में बनी सड़क, ज़मीन पर गायब: 7.25 लाख की निकासी पर ग्रामीणों का हंगामा

HIGHLIGHTS: 7.25 लाख की सड़क निर्माण राशि निकालने का आरोप मौके पर सड़क का कोई निर्माण नहीं मिला शौचालय निर्माण की राशि भी हड़पने की शिकायत एक दर्जन से अधिक ग्रामीण जनसुनवाई में पहुंचे जिला पंचायत सीईओ ने दिए जांच के आदेश MORENA NEWS: ग्वालियर। मुरैना कलेक्टर की जनसुनवाई में मंगलवार को मृगपुरा पंचायत के एक दर्जन से अधिक ग्रामीण भ्रष्टाचार की शिकायत लेकर पहुंचे। बता दें कि ग्रामीणों ने सरपंच और सचिव पर आरोप लगाया कि गांव में 7 लाख 25 हजार रुपए की लागत से बनने वाली सड़क केवल कागजों में तैयार दिखाकर पूरी राशि निकाल ली गई, जबकि मौके पर सड़क का कोई अस्तित्व ही नहीं है। GWALIOR THEFT CASE: 30 मिनट में सूना घर साफ: पड़ोसी के गृहप्रवेश में गईं मालकिन, 4 लाख उदा ले गया चोर सड़क सिर्फ दस्तावेजों में मृगपुरा निवासी भवानी शंकर बघेल ने बताया कि उनके घर से मुख्य मार्ग तक सड़क निर्माण प्रस्तावित था। यह सड़क पूरे गांव के लिए उपयोगी होती, लेकिन कथित मिलीभगत से निर्माण कार्य किए बिना ही भुगतान निकाल लिया गया। ग्रामीणों का दावा है कि स्थल पर सड़क का नामोनिशान तक नहीं है। एक पेड़ मां के नाम’ अभियान की हकीकत: शाजापुर में 7 माह में सूख गए 151 पौधे, लाखों खर्च फिर भी नतीजा शून्य शौचालय योजना में भी गड़बड़ी ग्रामीणों ने यह भी आरोप लगाया कि गांव में कई हितग्राहियों के शौचालय नहीं बनाए गए, लेकिन स्वीकृत राशि निकाल ली गई। जब इस संबंध में सरपंच और सचिव से सवाल किए गए, तो उन्होंने संतोषजनक जवाब नहीं दिया। परेशान ग्रामीणों ने कलेक्ट्रेट पहुंचकर कार्रवाई की मांग की। OUTSOURCE EMPLOYEES PROTEST: 9 मांगों पर अड़े आउटसोर्स स्वास्थ्यकर्मी, 23–24 फरवरी को करेंगे हड़ताल जांच के आदेश शिकायत के बाद जिला पंचायत सीईओ कमलेश भार्गव ने मामले को गंभीरता से लेते हुए जांच के निर्देश दिए हैं। उन्होंने कहा कि सड़क और शौचालय निर्माण से जुड़े दस्तावेजों और स्थल की स्थिति की जांच कराई जाएगी। रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई तय होगी। GWALIOR THEFT CASE: 30 मिनट में सूना घर साफ: पड़ोसी के गृहप्रवेश में गईं मालकिन, 4 लाख उदा ले गया चोर
GWALIOR THEFT CASE: 30 मिनट में सूना घर साफ: पड़ोसी के गृहप्रवेश में गईं मालकिन, 4 लाख उदा ले गया चोर

HIGHLIGHTS: 30 मिनट में सूने घर में दिनदहाड़े चोरी पड़ोसी के गृहप्रवेश में गई थीं मकान मालकिन सोने-चांदी के गहने, 1 लाख नकद और 3 मोबाइल चोरी करीब 4 लाख रुपए का नुकसान पुलिस सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही GWALIOR THEFT CASE: मध्यप्रदेश। ग्वालियर में दिनदहाड़े चोरी की बड़ी वारदात सामने आई है। जहां पुरानी छावनी थाना क्षेत्र के लोहार मोहल्ला में महज 30 मिनट के भीतर चोरों ने सूने मकान की कुंडी खोलकर लाखों का माल पार कर दिया। घटना सोमवार दोपहर 2 बजे से 2:30 बजे के बीच की बताई जा रही है। मध्यप्रदेश ने प्रस्तुत किया संतुलित विकास का आदर्श उदाहरण: उप मुख्यमंत्री देवड़ा, जीडीपी में 11.14% वृद्धि और प्रति व्यक्ति आय बढ़कर 1,69,050 रुपये पड़ोसी के कार्यक्रम में गई थीं मालकिन मकान मालकिन 52 वर्षीय प्रेम बाई माहौर पड़ोस में नई बहू के गृहप्रवेश व मुंह दिखाई कार्यक्रम में शामिल होने गई थीं। उनका घर सामने से दिख रहा था, इसलिए उन्होंने सिर्फ कुंडी लगाई और कार्यक्रम में चली गईं। जब आधे घंटे बाद लौटीं तो कुंडी खुली मिली और अंदर सामान बिखरा पड़ा था। OUTSOURCE EMPLOYEES PROTEST: 9 मांगों पर अड़े आउटसोर्स स्वास्थ्यकर्मी, 23–24 फरवरी को करेंगे हड़ताल गहने, नकदी और मोबाइल गायब चोरों ने कमरे में रखे बक्से और अलमारी खंगाल डाले। सोने-चांदी के गहने, 1 लाख रुपए नकद और तीन मोबाइल फोन चोरी कर लिए गए। कुल नुकसान करीब 4 लाख रुपए आंका गया है। परिवार के मुताबिक वारदात बेहद सुनियोजित तरीके से की गई। विकास का सशक्त विजन : एक ट्रिलियन डॉलर की ओर बढ़ता मध्यप्रदेश पुलिस ने शुरू की जांच सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और मुआयना किया। मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है। आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है ताकि संदिग्धों की पहचान हो सके।
OUTSOURCE EMPLOYEES PROTEST: 9 मांगों पर अड़े आउटसोर्स स्वास्थ्यकर्मी, 23–24 फरवरी को करेंगे हड़ताल

HIGHLIGHTS: 30,000 से अधिक आउटसोर्स स्वास्थ्य कर्मचारी आंदोलन में शामिल 17–18 फरवरी: काली पट्टी बांधकर कार्य 23–24 फरवरी: दो दिवसीय सामूहिक हड़ताल नियमितीकरण या संविदा में विलय की मुख्य मांग वेतन सीधे खातों में देने और एजेंसियों को ब्लैकलिस्ट करने की मांग OUTSOURCE EMPLOYEES PROTEST: ग्वालियर। मध्य प्रदेश में स्वास्थ्य सेवाओं से जुड़े 30 हजार से अधिक आउटसोर्स कर्मचारी इन दिनों काली पट्टी बांधकर विरोध दर्ज करा रहे हैं। बता दें कि मध्य प्रदेश संविदा आउटसोर्स स्वास्थ्य संघ के प्रदेशव्यापी आह्वान पर ग्वालियर सहित पूरे राज्य में यह प्रदर्शन किया जा रहा है। कर्मचारियों ने 17 और 18 फरवरी को भी काली पट्टी बांधकर काम करने का ऐलान किया है, जबकि 23 और 24 फरवरी को सामूहिक हड़ताल पर जाने की घोषणा भी की गयी है। विकास का सशक्त विजन : एक ट्रिलियन डॉलर की ओर बढ़ता मध्यप्रदेश किन संस्थानों पर पड़ेगा असर यह आंदोलन शासकीय मेडिकल कॉलेजों, जिला अस्पतालों, सिविल अस्पतालों, सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रों, प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों, शहरी स्वास्थ्य केंद्रों, संजीवनी क्लिनिक और पोषण पुनर्वास केंद्रों में कार्यरत कर्मचारियों द्वारा किया जा रहा है। ऐसे में दो दिन की प्रस्तावित हड़ताल से स्वास्थ्य सेवाओं पर व्यापक असर पड़ने की आशंका भी जताई जा रही है। चाहत पांडे ने ठुकराया सपना चौधरी का ऑफर, कहा रजत दलाल के पास दिल नहीं है, सोशल मीडिया पर ट्रेंड क्या हैं प्रमुख मांगें? संघ के प्रदेश अध्यक्ष कोमल सिंह के अनुसार, राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन के तहत वर्षों से सेवाएं दे रहे कर्मचारियों को बिना शर्त विभाग में तृतीय एवं चतुर्थ श्रेणी के रिक्त पदों पर समायोजित कर नियमित किया जाए।साथ ही वैकल्पिक रूप से उन्हें संविदा में मर्ज करने की मांग भी रखी गई है। रश्मिका-विजय की शादी का कार्ड लीक? 26 फरवरी को वेडिंग, 4 मार्च को हैदराबाद में रिसेप्शन का दावा कर्मचारियों का कहना है कि उत्तर प्रदेश और हरियाणा की तर्ज पर ठोस नीति बनाकर स्थायी समाधान निकाला जाए। साथ ही निजी आउटसोर्स एजेंसियों की वेतन अनियमितताओं पर रोक लगाने और सीधे खातों में वेतन भुगतान की व्यवस्था लागू करने की मांग भी की गई है।
KARNATAKA CONGERESS LEADER : शादी में ‘बंदूक’ के साथ किया डांस, कर्नाटक में कांग्रेस नेता का वीडियो वायरल

HIGHLIGHTS: शादी समारोह का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल कांग्रेस नेता मतीन पटेल गन जैसी वस्तु के साथ डांस करते दिखे नेता का दावा—असली हथियार नहीं, सिर्फ खिलौना था पुलिस ने वीडियो की जांच शुरू की हथियार की प्रकृति की पुष्टि के बाद होगी कार्रवाई जनप्रतिनिधियों के आचरण पर फिर छिड़ी बहस KARNATAKA CONGERESS LEADER : कर्नाटक। कर्नाटक में एक पारिवारिक शादी समारोह का वीडियो अब राजनीतिक विवाद का कारण बन गया है। बता दें कि वायरल क्लिप में कांग्रेस नेता मतीन पटेल बंदूक के साथ डांस करते नजर आ रहे हैं। वीडियो सामने आते ही पुलिस ने जांच शुरू कर दी है और अब राजनीतिक हलकों में तीखी प्रतिक्रियाएं देखने को मिल रही हैं। किंग में खलनायक बनेंगे अभिषेक बच्चन? वायरल रफ लुक ने बढ़ाई फिल्म को लेकर हलचल क्या है पूरा मामला? सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो में अफजलपुर से जुड़े कांग्रेस नेता मतीन पटेल को कलबुर्गी के एक रिसॉर्ट में संगीत की धुन पर नाचते हुए देखा जा सकता है। उनके हाथ में बंदूक है, जिसके साथ वे पोज भी देते दिख रहे हैं। बताया जा रहा है कि वे कांग्रेस विधायक एम.वाई. पाटिल के करीबी माने जाते हैं। पटेल का बचाव—यह सिर्फ खिलौना था विवाद बढ़ने के बाद मतीन पटेल ने सफाई दी कि वीडियो में दिखाई दे रही वस्तु असली बंदूक नहीं, बल्कि एक खिलौना थी। उनके अनुसार, यह पारिवारिक कार्यक्रम था जिसमें बच्चों के कहने पर फिल्मी सीन की तरह एक अभिनय किया गया था । साथ ही उन्होंने कहा कि इस निजी आयोजन को बेवजह राजनीतिक रंग दिया जा रहा है। यहां किसी कानून का उल्लंघन नहीं हुआ है। T20 WC से 5 टीमें हुईं बाहर, 5 पहुंची सुपर 8 में, जाने क्या है पाकिस्तान और ऑस्ट्रेलिया के हाल? पुलिस ने लिया संज्ञान कलबुर्गी के पुलिस अधीक्षक शरणप्पा एसडी ने पुष्टि की कि वायरल वीडियो की जांच की जा रही है। स्थानीय पुलिस को निर्देश दिए गए हैं कि वीडियो में दिख रही वस्तु की पुष्टि की जाए। जांच पूरी होने के बाद आगे की कार्रवाई तय होगी। आचरण पर उठे सवाल हालांकि अभी तक यह स्पष्ट नहीं हुआ है कि कोई कानूनी प्रावधान लागू होगा या नहीं, लेकिन इस घटना ने सार्वजनिक और निजी आयोजनों में जनप्रतिनिधियों के आचरण पर बहस छेड़ दी है। आलोचकों का कहना है कि ऐसे दृश्य समाज में गलत संदेश दे सकते हैं, भले ही वे पारिवारिक कार्यक्रम का हिस्सा क्यों न हों।
MP VIDHANSABHA SATR 2026: गंदे पानी की बोतल लेकर विधानसभा पहुंचे कांग्रेस विधायक, इंदौर मौतों पर हुआ हंगामा

HIGHLIGHTS: कांग्रेस विधायक गंदे पानी की बोतल लेकर विधानसभा पहुंचे इंदौर में दूषित पानी से मौतों पर जोरदार प्रदर्शन 20 हजार करोड़ का तीसरा अनुपूरक बजट पेश होने की तैयारी राज्यपाल के अभिभाषण पर आज सदन में चर्चा विपक्ष के हंगामे से पहले दिन भी बाधित रही कार्यवाही MP VIDHANSABHA SATR 2026: ग्वालियर। मध्य प्रदेश विधानसभा के बजट सत्र के दूसरे दिन सियासी तापमान बढ़ गया है। एक ओर वित्त मंत्री जगदीश देवड़ा ने करीब 20 हजार करोड़ रुपए का तीसरा अनुपूरक बजट पेश करने की तैयारी की, वहीं दूसरी ओर कांग्रेस विधायकों ने इंदौर में दूषित पानी से हुई मौतों को लेकर जोरदार प्रदर्शन किया। इंटरनेशनल फ्लीट रिव्यू में भारत दिखाएगा INS विक्रांत की ताकत, विदेशी जहाज भी पहुंचे विशाखापत्तनम गांधी प्रतिमा के सामने नारेबाजी नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार समेत कांग्रेस विधायक गंदे पानी से भरी बोतलें लेकर विधानसभा परिसर पहुंचे। उन्होंने गांधी प्रतिमा के सामने नारेबाजी करते हुए सरकार पर लापरवाही का आरोप लगाया है। बता दें कि सिंघार ने कहा कि इंदौर की जनता श्मशान जा रही है और जिम्मेदार लोग कुर्सी पर बैठे हैं। GWALIOR WEATHER: नए सिस्टम का असर: MP के 15 जिलों में बारिश और बिजली गिरने का अलर्ट सरकार पर शर्मसार करने का आरोप तराना (उज्जैन) से कांग्रेस विधायक महेश परमार ने कहा कि इंदौर प्रशासन और भाजपा सरकार ने इस घटना से प्रदेश ही नहीं, बल्कि देश को भी शर्मसार किया है। साथ ही उनका ये भी आरोप है कि दूषित पानी की समस्या को समय रहते नहीं सुलझाया गया। सदन में आज अहम चर्चा बजट सत्र के पहले दिन राज्यपाल मंगुभाई पटेल के अभिभाषण के दौरान भी विपक्ष ने इंदौर में दूषित पानी से हुई मौतों और छिंदवाड़ा में जहरीले कफ सिरप से बच्चों की मौत का मुद्दा उठाया था। हंगामे के कारण राज्यपाल पूरा भाषण पढ़े बिना ही सदन से चले गए थे। हालांकि विधानसभा अध्यक्ष ने अभिभाषण को पढ़ा हुआ माना। T20 वर्ल्डकप: भारत ने पाकिस्तान को 61 रन से हराया, ईशान किशन की धुआंधार पारी, सहवाग बोले फुल कंबल कुटाई आज सदन में राज्यपाल के अभिभाषण पर चर्चा होगी, साथ ही आर्थिक सर्वेक्षण भी पेश किया जाएगा। ऐसे में बजट सत्र का दूसरा दिन भी हंगामेदार रहने के आसार हैं।
GWALIOR WEATHER: नए सिस्टम का असर: MP के 15 जिलों में बारिश और बिजली गिरने का अलर्ट

HIGHLIGHTS: 15 जिलों में बारिश और बिजली गिरने का अलर्ट 18 फरवरी को सबसे ज्यादा असर 19 फरवरी को हल्की बूंदाबांदी के आसार फरवरी में तीसरी बार बदला मौसम दिन में हल्की गिरावट, रात में ठंड जारी GWALIOR WEATHER: ग्वालियर। मध्य प्रदेश में एक बार फिर मौसम करवट लेने जा रहा है। बता दें की नए वेदर सिस्टम के सक्रिय होने से प्रदेश के 15 जिलों में बारिश, आंधी और गरज-चमक के साथ आकाशीय बिजली गिरने की संभावना जताई गई है। सबसे ज्यादा असर 18 फरवरी को देखने को मिल सकता है, जबकि 19 फरवरी को हल्की बूंदाबांदी के आसार रहेंगे। किन जिलों में अलर्ट? मौसम विभाग के अनुसार ग्वालियर, श्योपुर, मुरैना, भिंड, दतिया, शिवपुरी, गुना, अशोकनगर, राजगढ़, आगर-मालवा, नीमच, मंदसौर, निवाड़ी, टीकमगढ़ और छतरपुर जिलों में मौसम विभाग ने चेतावनी जारी की है। इन इलाकों में तेज हवाएं चलने के साथ गरज-चमक की स्थिति बन सकती है। बांग्लादेश में सत्ता परिवर्तन: तारिक रहमान की शपथ से नई राजनीतिक दिशा की शुरुआत 18 फरवरी को ज्यादा असर मौसम विशेषज्ञों के मुताबिक 17 फरवरी को बादल छाए रहेंगे, लेकिन 18 फरवरी को सिस्टम का प्रभाव चरम पर रहेगा। इस दिन तेज बारिश और आंधी की संभावना है। 19 फरवरी को सिस्टम कमजोर पड़ जाएगा और केवल हल्की बारिश हो सकती है। फरवरी में तीसरी बार बदलेगा मौसम इससे पहले फरवरी की शुरुआत में दो बार ओले और बारिश का दौर आ चुका है, जिससे फसलों को नुकसान हुआ था। अब तीसरी बार प्रदेश भीगने जा रहा है। किसानों के लिए यह स्थिति चिंता का विषय बन सकती है। दिन में हल्की गिरावट, रात में ठंड वेस्टर्न डिस्टरबेंस के कारण ग्वालियर-चंबल और सागर संभाग में बादल छा सकते हैं। दिन के तापमान में 1-2 डिग्री की गिरावट संभव है। हालांकि रात में ठंड बरकरार रहेगी। कटनी के करौंदी में न्यूनतम तापमान 6.7 डिग्री दर्ज किया गया, जबकि भोपाल, इंदौर और ग्वालियर में भी रातें ठंडी बनी हुई हैं।
MORENA NEWS: मुरैना में तेज रफ्तार स्कॉर्पियो का कहर: 6 ठेले और सांची की दुकान चकनाचूर, चालक फरार

HIGHLIGHTS: देर रात 11:45 बजे तेज रफ्तार स्कॉर्पियो ठेला चौपाटी में घुसी 6 हाथ ठेले और एक सांची दुकान पूरी तरह क्षतिग्रस्त हादसे के बाद चालक वाहन छोड़कर मौके से फरार ठेले व्यापारियों की रोजी-रोटी पर पड़ा सीधा असर पुलिस ने वाहन जब्त कर आरोपी की तलाश शुरू की MORENA NEWS: ग्वालियर। मुरैना में रविवार रात करीब 11:45 बजे गुना नगर निगम क्षेत्र स्थित एमएस रोड ओवरब्रिज के पास एक तेज रफ्तार ब्लैक स्कॉर्पियो ने पीडब्ल्यूडी कार्यालय के सामने लगने वाली हाथ ठेला चौपाटी में घुसकर भारी तबाही मचा दी। वाहन ने एक के बाद एक छह ठेलों और एक सांची की दुकान को टक्कर मार दी। हादसे के बाद चालक वाहन मौके पर छोड़कर फरार हो गया। तेज रफ्तार बनी हादसे की वजह प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार स्कॉर्पियो काफी तेज गति में थी। चालक ने नियंत्रण खो दिया और सीधे ठेलों की लाइन में जा घुसा। टक्कर इतनी जोरदार थी कि कुछ ही सेकंड में पूरा इलाका मलबे में तब्दील हो गया। गनीमत रही कि उस समय ठेलों पर ग्राहक मौजूद नहीं थे, अन्यथा बड़ा हादसा हो सकता था। मुरैना में मौत की रफ्तार: एसयूवी और कंटेनर की आमने-सामने की भिड़ंत, चालक की मौके पर ही दर्दनाक मौत पूरी तरह तबाह हुए ठेले हादसे में ठेलों के पहिए, फ्रेम और खाने-पीने का सामान बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। कई गैस सिलेंडर भी टूट-फूट गए। प्रभावित व्यापारियों का कहना है कि ठेला ही उनकी रोजी-रोटी का एकमात्र साधन है। अचानक हुए इस नुकसान से उनके सामने आर्थिक संकट खड़ा हो गया है। पुलिस ने वाहन किया जब्त घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और स्कॉर्पियो को जब्त कर लिया। कोतवाली थाना प्रभारी अमित भदौरिया के अनुसार वाहन से ठेलों और दुकान को नुकसान पहुंचा है। फरियादियों ने थाने में शिकायत दर्ज कराई है और आरोपी चालक की तलाश जारी है। पुलिस का कहना है कि जल्द ही आरोपी को गिरफ्तार कर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
DOG BEATING NEWS: ग्वालियर में बेजुबान के साथ अमानवीय हिंसा, स्ट्रीट डॉगी की पीट-पीट कर करदी हत्या

HIGHLIGHTS: वार्ड 12, भितरवार में स्ट्रीट डॉगी की क्रूर हत्या। अधेड़ ने डंडे से पीट-पीट कर मार डाला। पूरी घटना CCTV में कैद हुई। पशु प्रेमियों और नागरिकों में आक्रोश। पुलिस ने जांच शुरू कर दी, आरोपी की तलाश जारी। DOG BEATING NEWS: ग्वालियर। भितरवार नगर परिषद के वार्ड 12 में एक दर्दनाक और अमानवीय घटना सामने आई है, जिसमें एक अधेड़ व्यक्ति ने स्ट्रीट डॉगी को डंडे से पीट-पीट कर उसे मार दिया। बता दें कि घटना का पूरा वीडियो CCTV कैमरे में कैद हो गया, जिसने स्थानीय लोगों को झकझोर कर रख दिया है। अधेड़ ने डॉगी को बेरहमी से मारा स्थानीय निवासियों के अनुसार, अधेड़ व्यक्ति ने डॉगी पर बिना किसी वजह के हमला कर दीया। इस दौरान डॉगी की मदद के लिए कोई पास नहीं था, और उसकी दर्दनाक मौत ने इलाके में लोगों में गहरा आक्रोश पैदा कर दिया है। SHEOPUR MLA FIRING: श्योपुर में कांग्रेस विधायक ने शिव बारात में की हर्ष फायरिंग, VIDEO वायरल स्थानीय लोग और पशु प्रेमी नाखुश घटना के बाद इलाके के पशु प्रेमियों और नागरिकों ने इसकी निंदा की। उनका कहना है कि सड़क पर रहने वाले जानवर भी जीने का हक रखते हैं और इस तरह की हिंसा बिल्कुल बर्दाश्त नहीं की जा सकती। CCTV ने उजागर की क्रूरता CCTV फुटेज में साफ दिखाई दे रहा है कि डॉगी ने खुद को बचाने की कोशिश की, लेकिन अधेड़ ने लगातार उसे पीटा। इस घटना ने सोशल मीडिया पर भी लोगों का गुस्सा भड़काया है और पशु अधिकार संरक्षण को लेकर चर्चा तेज कर दी है। MP BUDGET SESSION: एमपी बजट सत्र की हंगामेदार शुरुआत, कफ सिरप और स्लॉटर हाउस मामले बने विवाद का केंद्र पुलिस जांच में जुटी स्थानीय पुलिस मामले की जांच कर रही है। वार्ड निवासियों ने आरोपी के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है। पुलिस ने कहा कि आरोपी को जल्द ही गिरफ्तार किया जाएगा और न्याय सुनिश्चित किया जाएगा।
SHEOPUR MLA FIRING: श्योपुर में कांग्रेस विधायक ने शिव बारात में की हर्ष फायरिंग, VIDEO वायरल

HIGHLIGHTS: श्योपुर के ग्राम मुंडला में महाशिवरात्रि शिव बारात के दौरान हर्ष फायरिंग कांग्रेस विधायक बाबू जंडेल ने घोड़ी पर सवार होकर किया जश्न VIDEO सोशल मीडिया पर वायरल, चर्चा का विषय बना बड़ौदा थाना प्रभारी ने उल्लंघन पर नियमानुसार कार्रवाई का ऐलान किया पुलिस कर रही VIDEO की सत्यता की जांच SHEOPUR MLA FIRING: ग्वालियर। श्योपुर जिले के ग्राम मुंडला (बड़ौदा क्षेत्र) में महाशिवरात्रि के अवसर पर निकली शिव बारात के दौरान कांग्रेस विधायक बाबू जंडेल द्वारा कथित हर्ष फायरिंग का VIDEO सामने आया है। बता दें कि यह क्लिप सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है और चर्चा का विषय भी बन गई है। विधायक ने घोड़ी पर सवार होकर किया जश्न रविवार को पारंपरिक शिव बारात गांव में भ्रमण कर रही थी, तभी विधायक बाबू जंडेल घोड़ी पर सवार होकर समारोह में शामिल हुए। बताया जा रहा है कि इसी दौरान उन्होंने हवा में फायरिंग की, जिसे कुछ ग्रामीणों ने मोबाइल में रिकॉर्ड कर लिया। विडियो वायरल होने के बाद बाबू जंडेल पर सवाल उठने लगे। MP BUDGET SESSION: एमपी बजट सत्र की हंगामेदार शुरुआत, कफ सिरप और स्लॉटर हाउस मामले बने विवाद का केंद्र बड़ौदा टीआई का बयान थाना प्रभारी सतीश चौहान ने बताया कि वे मेले की ड्यूटी में थे और विडियो की पुष्टि के बाद ही आगे की कार्रवाई तय की जाएगी। उन्होंने स्पष्ट किया कि शासन के निर्देशों के अनुसार हर्ष फायरिंग प्रतिबंधित है और नियम उल्लंघन पाए जाने पर कार्रवाई की जाएगी। GWALIOR NEWS: शादी से दुखी महिला नहर में कूद गई, 12 घंटे से थी लापता पुलिस कर रही जांच विडियो की सत्यता की जांच पुलिस कर रही है। जांच रिपोर्ट के बाद ही आगे की स्थिति स्पष्ट होगी। सूत्रों कि माने तो विधायक से संपर्क करने की कोशिश की जा रही है लेकिन अभी तक उनसे बात नहीं हो पाई है।
MP BUDGET SESSION: एमपी बजट सत्र की हंगामेदार शुरुआत, कफ सिरप और स्लॉटर हाउस मामले बने विवाद का केंद्र

HIGHLIGHTS: बजट सत्र 18 फरवरी से शुरू। कफ सिरप और स्लॉटर हाउस मामले पर हंगामा। सदन की कार्यवाही स्थगित। विकास बजट बनाम कानून-व्यवस्था पर टकराव। विपक्ष ने मंत्रियों की बर्खास्तगी की मांग की। MP BUDGET SESSION: भोपाल। मध्य प्रदेश विधानसभा का बजट सत्र इस बार सियासी उतार-चढ़ाव और तीखी बहस के साथ शुरू हो चूका है। बता दें कि राज्यपाल के अभिभाषण के साथ सत्र की शुरुआत हुई, लेकिन पहले ही दिन सदन में जोरदार हंगामा देखने को मिला। GWALIOR NEWS: शादी से दुखी महिला नहर में कूद गई, 12 घंटे से थी लापता सत्र की शुरूआत में विपक्ष ने कफ सिरप जब्ती, इंदौर के भागीरथपुरा प्रकरण और कथित स्लॉटर हाउस कांड को लेकर सरकार को घेरने की कोशिश की। इसी दौरान तीन मंत्रियों की बर्खास्तगी की मांग उठने की आशंका भी जताई गई। लगातार नारेबाजी और हंगामे के चलते कार्यवाही कुछ समय के लिए स्थगित करनी पड़ी। सत्र का समय और बजट बजट सत्र 18 फरवरी से शुरू होकर 6 मार्च तक चलेगा जिसमे कुल 12 बैठकें प्रस्तावित की गई हैं। 18 फरवरी को लगभग 4.80 लाख करोड़ रुपये का पेपरलेस बजट पेश किया जाएगा। सरकार ने इसे विकास और निवेश केंद्रित बताया है, जबकि विपक्ष कानून-व्यवस्था और प्रशासनिक जवाबदेही पर सवाल उठाने की रणनीति में है। US TRADE DEAL : PM मोदी ने US ट्रेड डील को बताया अहम… पूर्ववर्ती UPA सरकार पर जमकर साधा निशाना कफ सिरप जब्ती पर सियासत प्रदेश के कई जिलों में बड़ी मात्रा में कफ सिरप जब्त होने के बाद विपक्ष ने नशे के बढ़ते नेटवर्क को लेकर सवाल उठाए हैं। सरकार का कहना है कि अवैध नशीली दवाओं के खिलाफ लगातार कार्रवाई की जा रही है। सदन में इस मामले पर विस्तृत आंकड़े और कार्रवाई की जानकारी मांगी जा सकती है। भागीरथपुरा और स्लॉटर हाउस प्रकरण इंदौर के भागीरथपुरा क्षेत्र में हालिया घटनाओं को लेकर विपक्ष ने सरकार पर कानून-व्यवस्था की विफलता का आरोप लगाया। कथित स्लॉटर हाउस मामले में भी विपक्ष ने प्रशासनिक संरक्षण का आरोप लगाते हुए उच्चस्तरीय जांच और तीन मंत्रियों की बर्खास्तगी की मांग उठाई। T20 World Cup में फिर भारत के आगे फुस्स हुई पाकिस्तानी टीम… आखिरी मैच हारी तो टूर्नामेंट से बाहर बजट और राजनीतिक टकराव राज्यपाल के अभिभाषण पर धन्यवाद प्रस्ताव पेश किया गया, जिसमें सरकार की उपलब्धियां और आगामी योजनाओं का जिक्र रहा। लेकिन विपक्ष के आक्रामक रुख ने सदन का माहौल तनावपूर्ण बना दिया। आने वाले दिनों में यह देखना अहम होगा कि क्या सरकार अपने विकास एजेंडे को आगे बढ़ा पाती है या विपक्ष के सवालों के बीच सत्र टकराव का मंच बना रहेगा।