108MP कैमरा और 6520mAh बैटरी के साथ लॉन्च हुआ Honor 600e, 8GB RAM ने बढ़ाई ताकत

नई दिल्ली। Honor ने अपनी नई E-सीरीज के तहत Honor 600e स्मार्टफोन लॉन्च कर दिया है। कंपनी ने इस फोन को दमदार कैमरा, बड़ी बैटरी और प्रीमियम फीचर्स के साथ पेश किया है। खास बात यह है कि फोन में 108 मेगापिक्सल का हाई-रिजॉल्यूशन कैमरा और 6520mAh की बड़ी बैटरी दी गई है, जो इसे मिड-प्रीमियम सेगमेंट में मजबूत दावेदार बनाती है। Honor 600e में 6.6 इंच का AMOLED डिस्प्ले दिया गया है, जिसमें 2000 निट्स तक की पीक ब्राइटनेस मिलती है। इससे तेज धूप में भी स्क्रीन साफ दिखाई देती है। फोन को धूल और पानी से बचाने के लिए IP66 रेटिंग भी दी गई है। परफॉर्मेंस के लिए स्मार्टफोन में MediaTek Dimensity 7100 प्रोसेसर दिया गया है। इसके साथ Mali G610 MC2 GPU मिलता है, जो गेमिंग और मल्टीटास्किंग को बेहतर बनाता है। डिवाइस में 8GB RAM और 512GB इंटरनल स्टोरेज दी गई है, जिससे यूजर्स को स्टोरेज की कमी महसूस नहीं होगी। फोटोग्राफी के लिए फोन में डुअल रियर कैमरा सेटअप मिलता है। इसका प्राइमरी कैमरा 108MP का है, जो 10x डिजिटल जूम सपोर्ट करता है। इसके अलावा 5MP का अल्ट्रा-वाइड एंगल लेंस भी दिया गया है। सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए फोन में 16MP का फ्रंट कैमरा मौजूद है। बैटरी की बात करें तो Honor 600e में 6520mAh की बड़ी बैटरी दी गई है, जो लंबे समय तक बैकअप देने का दावा करती है। इसके साथ 45W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट भी मिलता है, जिससे फोन कम समय में चार्ज हो सकता है। कंपनी ने इस स्मार्टफोन को Desert Gold, Velvet Gray और Vital Green कलर ऑप्शन में पेश किया है। इसकी कीमत PEN 1,999 यानी करीब 56 हजार रुपये रखी गई है। फिलहाल यह स्मार्टफोन पेरू में कंपनी के ऑनलाइन स्टोर पर बिक्री के लिए उपलब्ध है।
जिले के लिए गर्व का पल: खीमाखेड़ी के अरुण शर्मा ने ऑनर्स के साथ पूरी की फॉरेस्ट रेंज ऑफिसर ट्रेनिंग

राजगढ़ । राजगढ़ जिले की खुजनेर तहसील के छोटे से गांव खीमाखेड़ी के अरुण शर्मा ने अपनी मेहनत और लगन के दम पर बड़ी उपलब्धि हासिल करते हुए फॉरेस्ट रेंज ऑफिसर का पद प्राप्त किया है। उन्होंने तमिलनाडु फॉरेस्ट अकादमी, कोयंबटूर में 18 माह का कठिन प्रशिक्षण ऑनर्स के साथ सफलतापूर्वक पूरा कर जिले का गौरव बढ़ाया है। अरुण शर्मा ने मध्यप्रदेश लोक सेवा आयोग (एमपी पीएससी) परीक्षा उत्तीर्ण कर यह सफलता हासिल की। वे गांव के शिक्षक जगदीश प्रसाद शर्मा के छोटे पुत्र हैं। उनकी इस उपलब्धि से न सिर्फ परिवार, बल्कि पूरे क्षेत्र में खुशी और गर्व का माहौल है। उज्जैन वृत्त में मिली पहली पदस्थापनाप्रशिक्षण पूरा होने के बाद अरुण शर्मा को उज्जैन वृत्त में पदस्थापना के आदेश जारी किए गए हैं। गांव के लोगों ने इसे क्षेत्र के युवाओं के लिए प्रेरणादायक उपलब्धि बताया है। ग्रामीणों का कहना है कि छोटे गांव से निकलकर राष्ट्रीय स्तर की अकादमी में प्रशिक्षण लेकर अधिकारी बनना पूरे क्षेत्र के लिए सम्मान की बात है। मेहनत और अनुशासन से मिली सफलताअरुण शर्मा के पिता जगदीश प्रसाद शर्मा ने बेटे की सफलता पर खुशी जताते हुए कहा कि निरंतर मेहनत, अनुशासन और लक्ष्य के प्रति समर्पण से कोई भी मुकाम हासिल किया जा सकता है। उन्होंने युवाओं से प्रतियोगी परीक्षाओं के लिए गंभीरता से तैयारी करने की अपील की। अरुण की सफलता की खबर मिलते ही गांव में उत्साह का माहौल बन गया। ग्रामीणों और शुभचिंतकों ने मिठाई बांटकर खुशी मनाई और परिवार को बधाई दी। युवाओं के लिए बने प्रेरणाखीमाखेड़ी जैसे ग्रामीण क्षेत्र से निकलकर फॉरेस्ट रेंज ऑफिसर बनना युवाओं के लिए मिसाल माना जा रहा है। अरुण शर्मा की उपलब्धि ने क्षेत्र के विद्यार्थियों और प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे युवाओं में नया जोश भर दिया है। ग्रामीणों का कहना है कि अरुण ने साबित कर दिया कि संसाधनों की कमी सफलता के रास्ते में बाधा नहीं बनती, यदि इरादे मजबूत हों। उनकी उपलब्धि से पूरे राजगढ़ जिले का नाम रोशन हुआ है।
6000mAh बैटरी और 120Hz डिस्प्ले के साथ आया Lava का नया 5G फोन, कीमत रखी सिर्फ ₹11,999

नई दिल्ली। भारतीय स्मार्टफोन कंपनी Lava International ने बजट सेगमेंट में अपना नया 5G स्मार्टफोन SHARK 2 5G लॉन्च कर दिया है। कंपनी ने इस फोन को बड़ी बैटरी, हाई रिफ्रेश रेट डिस्प्ले और दमदार परफॉर्मेंस के साथ पेश किया है। खास बात यह है कि इसकी शुरुआती कीमत सिर्फ 11,999 रुपये रखी गई है, जिससे यह बजट यूजर्स के लिए एक आकर्षक विकल्प बन सकता है। Lava का यह नया फोन 6.75 इंच के HD+ LCD डिस्प्ले के साथ आता है, जिसमें 120Hz रिफ्रेश रेट दिया गया है। इससे स्क्रॉलिंग, गेमिंग और वीडियो देखने का अनुभव काफी स्मूद हो जाता है। कंपनी ने फोन में 2.3GHz क्लॉक स्पीड वाला Unisoc T8200 6nm प्रोसेसर दिया है, जिसके साथ Mali-G57 MC2 GPU मिलता है। यह कॉम्बिनेशन रोजमर्रा के कामों के साथ मल्टीटास्किंग और सामान्य गेमिंग को भी बेहतर बनाता है। फोन में 4GB LPDDR4x रैम और 64GB UFS 2.2 स्टोरेज दी गई है। स्टोरेज को माइक्रोSD कार्ड की मदद से 1TB तक बढ़ाया जा सकता है। फोटोग्राफी के लिए डिवाइस में 13MP का रियर कैमरा और 5MP का फ्रंट कैमरा दिया गया है। सिक्योरिटी के लिए इसमें साइड-माउंटेड फिंगरप्रिंट स्कैनर मिलता है। Lava SHARK 2 5G की सबसे बड़ी खासियत इसकी 6000mAh की बड़ी बैटरी है, जो लंबे समय तक बैकअप देने का दावा करती है। इसके साथ 18W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट भी दिया गया है। फोन को धूल और पानी के छींटों से बचाने के लिए IP64 रेटिंग भी मिलती है। कंपनी के मुताबिक, इस स्मार्टफोन की पहली सेल 10 जून 2026 से शुरू होगी। इसे Lava के रिटेल स्टोर्स के जरिए खरीदा जा सकेगा। लॉन्च ऑफर्स के तहत ग्राहकों को कई फाइनेंशियल स्कीम्स और कंपनी की Free Service @ Home सुविधा भी मिलेगी।
ट्रंप को पाकिस्तान का बड़ा झटका, रक्षा मंत्री बोले- इजरायल से समझौता हमारी विचारधारा के खिलाफ

नई दिल्ली। पाकिस्तान ने एक बार फिर साफ कर दिया है कि वह इजरायल के साथ रिश्ते सामान्य बनाने वाले अब्राहम समझौते का हिस्सा बनने के पक्ष में नहीं है। पाकिस्तान के रक्षा मंत्री Khawaja Asif ने कहा कि इस तरह का समझौता देश की बुनियादी विचारधारा से मेल नहीं खाता और पाकिस्तान फिलहाल इस दिशा में कोई कदम नहीं उठाएगा। यह बयान ऐसे समय आया है जब Donald Trump ने मध्य-पूर्व में चल रही कूटनीतिक कोशिशों के बीच कई मुस्लिम देशों से अब्राहम समझौते में शामिल होने की अपील की है। अमेरिका चाहता है कि Saudi Arabia, Qatar, पाकिस्तान, तुर्की और मिस्र जैसे देश भी इजरायल के साथ संबंध सामान्य करें। सोमवार रात एक टीवी कार्यक्रम में ख्वाजा आसिफ ने कहा कि व्यक्तिगत तौर पर उन्हें नहीं लगता कि पाकिस्तान को ऐसे किसी समझौते का हिस्सा बनना चाहिए जो उसकी वैचारिक और राजनीतिक नीति के खिलाफ हो। उन्होंने दोहराया कि पाकिस्तान का पुराना रुख आज भी कायम है और जब तक 1967 से पहले की सीमाओं के आधार पर पूर्वी यरुशलम को राजधानी बनाकर स्वतंत्र फिलिस्तीनी राष्ट्र की स्थापना नहीं होती, तब तक पाकिस्तान इजरायल को मान्यता नहीं देगा। पाकिस्तानी रक्षा मंत्री ने इजरायल पर भरोसे का सवाल भी उठाया। उन्होंने कहा कि जिन देशों पर भरोसा नहीं किया जा सकता, उनके साथ स्थायी समझौता करना मुश्किल है। उन्होंने यह भी याद दिलाया कि पाकिस्तान के पासपोर्ट पर आज भी साफ लिखा होता है कि यह इजरायल की यात्रा के लिए मान्य नहीं है। गौरतलब है कि अब्राहम अकॉर्ड 2020 में अमेरिका की मध्यस्थता से शुरू हुआ था। इसके तहत United Arab Emirates और Bahrain समेत कई अरब देशों ने इजरायल के साथ संबंध सामान्य किए थे। बाद में मोरक्को और सूडान भी इस समझौते का हिस्सा बने। ख्वाजा आसिफ पहले भी इजरायल के खिलाफ कड़े बयान दे चुके हैं। हाल ही में उन्होंने इजरायल को “इंसानियत के लिए अभिशाप” बताते हुए गाजा में कथित नरसंहार का आरोप लगाया था। पाकिस्तान सरकार का यह ताजा बयान संकेत देता है कि फिलहाल इस्लामाबाद अमेरिका के दबाव के बावजूद अपने पारंपरिक फिलिस्तीन समर्थक रुख से पीछे हटने को तैयार नहीं है।
श्याम भक्तों से गुलजार हुआ खिलचीपुर: बाबा के दरबार में 56 भोग अर्पित, आज होगा नगर भंडारा

नई दिल्ली । राजगढ़ जिले के खिलचीपुर स्थित गोविंद धाम कॉलोनी में नव निर्मित बाबा खाटू श्याम मंदिर में सोमवार रात भक्ति और आस्था का अद्भुत संगम देखने को मिला। वैदिक मंत्रोच्चार और विधि-विधान के साथ बाबा श्याम की प्रतिमा की प्राण प्रतिष्ठा की गई। जैसे ही 56 भोग अर्पित करने के बाद मंदिर के पट खोले गए, श्रद्धालुओं की भारी भीड़ दर्शन के लिए उमड़ पड़ी। देर रात तक मंदिर परिसर “हारे के सहारे, बाबा श्याम हमारे” के जयकारों से गूंजता रहा। महाआरती में उमड़ा जनसैलाबमहाआरती के दौरान मंदिर का माहौल पूरी तरह भक्तिमय हो गया। महिलाएं, बुजुर्ग, युवा और बच्चे बड़ी संख्या में बाबा के दर्शन करने पहुंचे। मंदिर परिसर को रंग-बिरंगी रोशनी, फूलों और आकर्षक सजावट से भव्य स्वरूप दिया गया। श्रद्धालु भजन-कीर्तन पर झूमते नजर आए और पूरी रात भक्ति रस में डूबे रहे। मंगलवार सुबह से भी मंदिर में श्रद्धालुओं का तांता लगा हुआ है। लोग बाबा श्याम के दर्शन कर सुख-समृद्धि और खुशहाली की कामना कर रहे हैं। आयोजन समिति ने पूरे दिन नगर भंडारे का आयोजन किया है, जिसमें हजारों श्रद्धालुओं के प्रसादी ग्रहण करने की संभावना जताई जा रही है। जयपुर से लाई गई विशेष प्रतिमाआयोजन समिति के अनुसार बाबा खाटू श्याम की प्रतिमा विशेष रूप से जयपुर में तैयार करवाई गई थी। प्रतिमा को पहले राजस्थान के प्रसिद्ध खाटूधाम ले जाया गया, जहां श्याम कुंड में पवित्र स्नान कराया गया। इसके बाद बाबा के नयन दर्शन और चंदन तिलक की परंपराएं पूरी की गईं। धार्मिक विधियों के बाद प्रतिमा को खिलचीपुर लाया गया और विधिवत स्थापना की गई। जनसहयोग से बना भव्य मंदिरगोविंद धाम कॉलोनी में बने इस मंदिर का निर्माण स्थानीय लोगों के जनसहयोग से किया गया है। स्थापना महोत्सव के चलते देर रात तक भजन संध्या, आरती और धार्मिक आयोजन चलते रहे। श्रद्धालु बाबा श्याम के भजनों पर झूमते नजर आए और पूरे क्षेत्र में भक्तिमय माहौल बना रहा। आयोजन समिति ने बताया कि आने वाले दिनों में मंदिर में हवन-पूजन, सत्संग और अन्य धार्मिक कार्यक्रमों का आयोजन भी किया जाएगा। मंदिर की स्थापना को लेकर स्थानीय लोगों में खासा उत्साह देखा जा रहा है।
शादी के 10 साल बाद दिव्यांका त्रिपाठी के घर गूंजी डबल खुशियां, जुड़वा बेटों के आगमन से परिवार में जश्न

नई दिल्ली । टेलीविजन जगत की लोकप्रिय अभिनेत्री दिव्यांका त्रिपाठी और उनके पति विवेक दहिया के जीवन में एक नई खुशी ने दस्तक दी है। शादी के करीब दस साल बाद यह चर्चित जोड़ी माता-पिता बन गई है। परिवार में जुड़वा बेटों के जन्म के साथ खुशियों का माहौल और भी खास हो गया है। इस खबर के सामने आते ही उनके चाहने वालों और मनोरंजन जगत से जुड़े लोगों के बीच उत्साह का माहौल देखने को मिला। लंबे समय से इस पल का इंतजार कर रहे प्रशंसकों के लिए यह खबर किसी खास सरप्राइज से कम नहीं रही। दिव्यांका और विवेक ने अपने प्रशंसकों के साथ यह खुशी बेहद खास अंदाज में साझा की। उन्होंने एक प्यारे संदेश के जरिए बताया कि उनके परिवार में दो नई खुशियां आई हैं। अपने भावनात्मक संदेश में उन्होंने कहा कि वे अपने जीवन के इस खूबसूरत पल का लंबे समय से इंतजार कर रहे थे और अब उनकी दुनिया पहले से कहीं ज्यादा खूबसूरत महसूस हो रही है। उन्होंने अपने दोनों बेटों को प्यार भरे अंदाज में ‘करण-अर्जुन’ कहकर संबोधित किया, जिसने प्रशंसकों का ध्यान तुरंत अपनी ओर खींच लिया। उनके इस अंदाज को लोगों ने काफी पसंद किया और सोशल मीडिया पर बधाइयों का सिलसिला शुरू हो गया। इस खुशी को साझा करने के लिए दंपति ने एक खास पोस्ट भी जारी किया। पोस्ट में दो छोटे बच्चों की तस्वीर दिखाई गई, जिसने प्रशंसकों का दिल जीत लिया। साथ में लिखा गया संदेश भी लोगों के बीच चर्चा का विषय बन गया। इसमें बताया गया कि उन्होंने खुशियां मांगी थीं और उन्हें दोगुनी खुशियां मिल गईं। इस संदेश ने उनके जीवन के इस खास पड़ाव को और भी भावुक बना दिया। कुछ समय पहले ही दंपति ने अपने जीवन में आने वाली इस नई खुशी की जानकारी साझा की थी। इसके बाद दिव्यांका ने अपने जीवन के इस विशेष दौर की कई खूबसूरत झलकियां भी प्रशंसकों के साथ साझा की थीं। उनके अलग-अलग फोटोशूट और खास पलों की तस्वीरों को लोगों ने काफी पसंद किया। प्रशंसकों ने भी लगातार उनके नए सफर के लिए प्यार और शुभकामनाएं दीं। दिव्यांका और विवेक की कहानी भी उनके प्रशंसकों के बीच हमेशा चर्चा का विषय रही है। दोनों की मुलाकात एक लोकप्रिय धारावाहिक के सेट पर हुई थी। धीरे-धीरे दोस्ती ने गहरा रिश्ता अपनाया और फिर यह रिश्ता प्यार में बदल गया। कुछ समय बाद दोनों ने शादी कर अपने नए जीवन की शुरुआत की। वर्षों से यह जोड़ी दर्शकों की पसंदीदा जोड़ियों में शामिल रही है और अब परिवार में जुड़वा बेटों के आगमन ने उनकी जिंदगी में एक और खूबसूरत अध्याय जोड़ दिया है। परिवार में आई इस डबल खुशी ने घर के साथ-साथ उनके चाहने वालों के चेहरों पर भी मुस्कान ला दी है।
AI की फर्जी तस्वीरों से बचना अब आसान! ChatGPT और Gemini बताएंगे फोटो असली है या नकली

नई दिल्ली। सोशल मीडिया पर वायरल होने वाली तस्वीरों पर आंख बंद करके भरोसा करना अब खतरे से खाली नहीं है। आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) की मदद से ऐसी फोटो बनाई जा रही हैं जो पहली नजर में बिल्कुल असली लगती हैं। पहले AI इमेज में चेहरे बिगड़े हुए, हाथों की उंगलियां गलत या बैकग्राउंड में अजीब चीजें आसानी से दिख जाती थीं, लेकिन अब तकनीक इतनी एडवांस हो चुकी है कि असली और नकली तस्वीर में फर्क करना मुश्किल होता जा रहा है। यही वजह है कि लोग कई बार फर्जी तस्वीरों को सच मानकर तेजी से शेयर कर देते हैं। हालांकि एक्सपर्ट्स का कहना है कि AI से बनी तस्वीरों में अब भी कुछ ऐसी छोटी गलतियां रह जाती हैं जिन्हें ध्यान से देखकर पकड़ा जा सकता है। कई बार उंगलियां असामान्य दिखती हैं, दांतों की बनावट अजीब लगती है या चश्मा और ज्वेलरी सही तरीके से दिखाई नहीं देती। तस्वीरों में लिखा टेक्स्ट भी अक्सर उल्टा-पुल्टा या समझ से बाहर होता है। इसके अलावा रोशनी और छाया का असंतुलन, बैकग्राउंड में अननेचुरल चीजें और भीड़ में लोगों के चेहरे एक जैसे दिखना भी AI इमेज की पहचान हो सकती है। विशेषज्ञ सलाह देते हैं कि किसी भी वायरल फोटो को जूम करके ध्यान से जरूर देखना चाहिए। अब बड़ी टेक कंपनियां भी AI तस्वीरों की पहचान के लिए खास टूल्स तैयार कर रही हैं। OpenAI ने ऐसा सिस्टम विकसित किया है जो यह पहचानने में मदद करता है कि कोई तस्वीर AI से बनाई गई है या उसमें एडिटिंग की गई है। यूजर फोटो अपलोड करके उसकी जांच कर सकते हैं। सिस्टम तस्वीर में मौजूद डिजिटल पैटर्न और AI संकेतों को स्कैन करता है और फिर बताता है कि तस्वीर असली है या AI जनरेटेड। वहीं Google का Gemini भी SynthID तकनीक का इस्तेमाल कर रहा है। यह तकनीक AI से तैयार तस्वीरों में मौजूद डिजिटल मार्कर्स को पहचानने में सक्षम मानी जाती है। यूजर Gemini में फोटो अपलोड करके सीधे पूछ सकते हैं कि तस्वीर AI से बनाई गई है या नहीं। AI तस्वीरों की सच्चाई पता करने के लिए रिवर्स इमेज सर्च भी बेहद असरदार तरीका माना जा रहा है। इसके जरिए यह पता लगाया जा सकता है कि कोई फोटो पहली बार इंटरनेट पर कहां दिखाई दी थी। अगर एक ही तस्वीर अलग-अलग दावों के साथ वायरल हो रही हो तो उसके फेक होने की संभावना बढ़ जाती है। विशेषज्ञों का कहना है कि AI कंटेंट आने वाले समय में और ज्यादा स्मार्ट होगा, इसलिए इंटरनेट पर दिखने वाली हर वायरल तस्वीर को बिना जांचे सच मानना खतरनाक साबित हो सकता है।
ICC विमेंस रैंकिंग में बड़ा धमाका: 38 पायदान की छलांग लगाकर नंबर-2 गेंदबाज बनीं लिंसी स्मिथ

नई दिल्ली । इंग्लैंड की स्टार स्पिनर Linsey Smith ने आईसीसी महिला टी20 गेंदबाजी रैंकिंग में धमाकेदार उछाल लगाते हुए 38 पायदान की छलांग लगाई है। न्यूजीलैंड के खिलाफ शानदार प्रदर्शन के दम पर वह अब करियर के सर्वश्रेष्ठ दूसरे स्थान पर पहुंच गई हैं। स्मिथ ने तीन मैचों की टी20 सीरीज में कुल 6 विकेट झटके और इंग्लैंड को 2-1 से सीरीज जिताने में अहम भूमिका निभाई। उनके बेहतरीन प्रदर्शन के लिए उन्हें ‘प्लेयर ऑफ द सीरीज’ भी चुना गया। सोफी एक्लेस्टोन को पीछे छोड़ाबाएं हाथ की स्पिनर लिंसी स्मिथ ने अपनी ही टीम की दिग्गज गेंदबाज Sophie Ecclestone को पीछे छोड़ दिया है। एक्लेस्टोन अब तीसरे स्थान पर खिसक गई हैं। खास बात यह है कि टी20 गेंदबाजी रैंकिंग के टॉप-7 में इंग्लैंड की चार गेंदबाज शामिल हैं, जो महिला क्रिकेट में टीम के दबदबे को दर्शाता है। इंग्लैंड की तेज गेंदबाज Lauren Bell चौथे स्थान पर कायम हैं। उन्होंने शुरुआती दो मैचों में 3 विकेट लिए थे। वहीं कार्यवाहक कप्तान Charlie Dean ने सीरीज में 5 विकेट लेकर सातवें स्थान पर अपनी स्थिति मजबूत की। स्पिन र्स का दबदबा कायमआईसीसी की ताजा टी20 गेंदबाजी रैंकिंग में स्पिन गेंदबाजों का दबदबा साफ नजर आ रहा है। टॉप-10 में आठ स्पिनर शामिल हैं। सिर्फ लॉरेन बेल और ऑस्ट्रेलिया की ऑलराउंडर Annabel Sutherland ही तेज गेंदबाज के रूप में जगह बना सकी हैं। न्यूजीलैंड की तेज गेंदबाज Bree Illing ने भी शानदार सुधार किया है। उन्होंने 12 पायदान की छलांग लगाकर 45वां स्थान हासिल किया। वहीं स्पिनर Nensi Patel 34 स्थान ऊपर चढ़कर संयुक्त रूप से 71वें नंबर पर पहुंच गई हैं। बल्लेबाजी रैंकिंग में भी हलचलन्यूजीलैंड की पूर्व कप्तान Sophie Devine ने दो साल बाद टी20 बल्लेबाजी रैंकिंग के टॉप-10 में वापसी की है। उन्होंने इंग्लैंड के खिलाफ सीरीज में 132 रन बनाए, जिसमें 45 और 87 रन की दो अहम पारियां शामिल रहीं। हालांकि बल्लेबाजी रैंकिंग में ज्यादा बदलाव नहीं हुआ। इंग्लैंड की स्टार बल्लेबाज Nat Sciver-Brunt और Danni Wyatt-Hodge की गैरमौजूदगी भी इसका बड़ा कारण रही। न्यूजीलैंड की Amelia Kerr और Suzie Bates भी बल्ले से खास असर नहीं छोड़ सकीं। ऑस्ट्रेलिया की Georgia Voll और Beth Mooney बल्लेबाजी रैंकिंग में पहले दो स्थानों पर बनी हुई हैं। वहीं Tahlia McGrath छठे और Phoebe Litchfield संयुक्त रूप से 13वें स्थान पर हैं। हेली मैथ्यूज फिर बनीं नंबर-1 ऑलराउंडरवेस्टइंडीज की कप्तान Hayley Matthews ने टी20 ऑलराउंडर रैंकिंग में फिर से नंबर-1 का ताज हासिल कर लिया है। उन्होंने अमेलिया केर को पीछे छोड़ते हुए शीर्ष स्थान पर वापसी की। मैथ्यूज इससे पहले भी करीब ढाई साल तक दुनिया की नंबर-1 टी20 ऑलराउंडर रह चुकी हैं।
दिग्गज अभिनेता रमाकांत दायमा ने कहा अलविदा, कला जगत में उनके योगदान को लंबे समय तक किया जाएगा याद

नई दिल्ली । मनोरंजन जगत से एक दुखद खबर सामने आई है। अपनी दमदार अभिनय शैली और लंबे करियर के लिए पहचाने जाने वाले दिग्गज अभिनेता रमाकांत दायमा अब इस दुनिया में नहीं रहे। 85 वर्ष की उम्र में उन्होंने अंतिम सांस ली। उनके निधन की खबर सामने आने के बाद फिल्म और टीवी जगत में शोक का माहौल है। कई कलाकारों और उनके प्रशंसकों ने उनके जाने पर दुख व्यक्त किया है। वर्षों तक अभिनय की दुनिया में सक्रिय रहे रमाकांत दायमा ने अपने काम के जरिए दर्शकों के बीच अलग पहचान बनाई थी। बताया जा रहा है कि रमाकांत दायमा पिछले लंबे समय से स्वास्थ्य संबंधी परेशानियों का सामना कर रहे थे। उम्र संबंधी समस्याओं के कारण उनका स्वास्थ्य लगातार प्रभावित हो रहा था। मंगलवार सुबह उनके निधन की खबर सामने आई, जिसके बाद इंडस्ट्री से जुड़े लोगों में शोक की लहर फैल गई। उनके करीबियों और साथ काम कर चुके कलाकारों ने उन्हें याद करते हुए श्रद्धांजलि अर्पित की। उनके साथ लंबे समय तक काम कर चुके कई कलाकारों ने उन्हें केवल एक अभिनेता नहीं बल्कि प्रेरणा देने वाला व्यक्तित्व बताया। उनके सहयोगी कलाकारों ने कहा कि रमाकांत दायमा सेट पर अपने अनुभव, सहज व्यवहार और सकारात्मक ऊर्जा के लिए जाने जाते थे। वह अपने काम के प्रति बेहद समर्पित थे और नए कलाकारों को हमेशा मार्गदर्शन देते थे। उनके व्यक्तित्व की यही विशेषता उन्हें सबसे अलग बनाती थी। उनके निधन के बाद कई कलाकारों ने उन्हें याद करते हुए भावुक संदेश साझा किए। श्रद्धांजलि देते हुए कलाकारों ने कहा कि रमाकांत दायमा जैसे लोग केवल अभिनय नहीं करते बल्कि अपने व्यवहार और व्यक्तित्व से भी लोगों के दिलों में जगह बना लेते हैं। उनके साथ बिताए गए पल और उनसे मिली सीख हमेशा याद रखी जाएगी। उनके जाने को इंडस्ट्री के लिए एक बड़ी क्षति माना जा रहा है। रमाकांत दायमा ने अपने लंबे करियर में फिल्मों, टेलीविजन और थिएटर के क्षेत्र में उल्लेखनीय काम किया। उन्होंने कई चर्चित परियोजनाओं में अभिनय किया और अपने किरदारों के जरिए दर्शकों के दिलों में खास जगह बनाई। उनकी अभिनय शैली में सहजता और गहराई दिखाई देती थी, जो दर्शकों को उनसे जोड़ने का काम करती थी। उन्होंने कई यादगार भूमिकाएं निभाईं और वर्षों तक मनोरंजन जगत में अपनी सक्रिय उपस्थिति बनाए रखी। अभिनय की दुनिया में कुछ कलाकार ऐसे होते हैं जो केवल पर्दे तक सीमित नहीं रहते बल्कि अपने व्यवहार और व्यक्तित्व से भी लोगों की यादों का हिस्सा बन जाते हैं। रमाकांत दायमा उन्हीं कलाकारों में शामिल थे। उनके जाने से मनोरंजन जगत ने एक अनुभवी कलाकार, मार्गदर्शक और सम्मानित चेहरा खो दिया है। उनके अभिनय और योगदान को लंबे समय तक याद किया जाता रहेगा।
जोया अख्तर के प्रोडक्शन हाउस में बड़ी सेंध, फिल्मों और वेब सीरीज का सीक्रेट डेटा रखने वाली 66 हार्ड डिस्क गायब

नई दिल्ली । मनोरंजन जगत से एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है, जिसने फिल्म इंडस्ट्री में डेटा सुरक्षा और कंटेंट सुरक्षा को लेकर नए सवाल खड़े कर दिए हैं। फिल्ममेकर Zoya Akhtar और Reema Kagti के प्रोडक्शन हाउस टाइगर बेबी फिल्म्स में बड़ी चोरी की घटना सामने आई है। मुंबई स्थित कंपनी कार्यालय से फिल्मों और वेब सीरीज से जुड़ी अहम हार्ड डिस्क के गायब होने की खबर ने इंडस्ट्री में हलचल बढ़ा दी है। शुरुआती जानकारी के अनुसार, गायब हार्ड डिस्क में कई महत्वपूर्ण प्रोजेक्ट्स का रॉ फुटेज, एडिटेड कंटेंट और बैकअप डेटा सुरक्षित था। मामले में पुलिस ने कंपनी से जुड़े एक कर्मचारी को हिरासत में लेकर जांच शुरू कर दी है। बताया जा रहा है कि यह मामला उस समय सामने आया जब कार्यालय के कर्मचारियों को काम के दौरान एक विशेष हार्ड डिस्क की आवश्यकता पड़ी। संबंधित कर्मचारी से डिस्क मांगे जाने पर वह उसे उपलब्ध नहीं करा पाया, जिसके बाद कार्यालय में मौजूद रिकॉर्ड और स्टोरेज की जांच शुरू की गई। जांच के दौरान कई हार्ड डिस्क अपने निर्धारित स्थान से गायब मिलीं। इससे कर्मचारियों का शक और गहरा गया और तत्काल कंपनी प्रबंधन को इसकी जानकारी दी गई। मामले की गंभीरता उस समय और बढ़ गई जब कार्यालय परिसर की अलमारी के भीतर कुछ जले हुए डिब्बे पाए गए। हालांकि वहां आग लगने जैसी कोई स्थिति या नुकसान के निशान नहीं मिले। इससे कर्मचारियों को आशंका हुई कि सबूत मिटाने या भ्रम पैदा करने की कोशिश की गई हो सकती है। इसके बाद कंपनी स्तर पर आंतरिक जांच शुरू की गई और मामले की सूचना पुलिस को दी गई। पुलिस जांच के दौरान गिरफ्तार कर्मचारी से पूछताछ की गई, जिसमें कथित तौर पर कई महत्वपूर्ण जानकारियां सामने आईं। पूछताछ में आरोपी ने बीते कुछ महीनों में हार्ड डिस्क चोरी करने की बात स्वीकार की। जांच एजेंसियां अब यह पता लगाने में जुटी हैं कि चोरी किया गया डेटा किन लोगों तक पहुंचा और उसका इस्तेमाल किस उद्देश्य से किया गया। कंपनी के अनुसार कुल 119 हार्ड डिस्क में से 66 अब भी गायब हैं। इनकी अनुमानित कीमत करीब 12 से 13 लाख रुपये बताई जा रही है। हालांकि वास्तविक चिंता इन हार्ड डिस्क की कीमत नहीं बल्कि उनमें मौजूद कंटेंट को लेकर है। बताया जा रहा है कि कई फिल्मों और वेब सीरीज से जुड़ी संवेदनशील सामग्री इन स्टोरेज डिवाइस में मौजूद थी। यदि यह डेटा किसी तरह सार्वजनिक होता है या ऑनलाइन प्लेटफॉर्म पर लीक होता है, तो इससे कंपनी को बड़ा आर्थिक और व्यावसायिक नुकसान हो सकता है। मनोरंजन उद्योग से जुड़े विशेषज्ञों का मानना है कि आज के डिजिटल दौर में कंटेंट केवल रचनात्मक संपत्ति नहीं बल्कि करोड़ों रुपये का निवेश भी होता है। किसी फिल्म या वेब सीरीज का डेटा समय से पहले लीक होना पूरे प्रोजेक्ट की व्यावसायिक रणनीति पर असर डाल सकता है। ऐसे मामलों ने प्रोडक्शन कंपनियों के भीतर डेटा सुरक्षा, डिजिटल निगरानी और कंटेंट संरक्षण के तरीकों को और मजबूत करने की जरूरत को सामने ला दिया है।