Chambalkichugli.com

Bhind Crime News: स्कूल में मासूम से दरिंदगी करने वाला सरकारी शिक्षक गिरफ्तार, 6 महीने से था फरार

Bhind Crime News

Bhind Crime News: भिंड। शहर के सिटी कोतवाली थाना क्षेत्र में दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है, जहाँ एक सरकारी शिक्षक ने मासूम बालक के साथ स्कूल परिसर में ही घिनौनी हरकत की। यह शर्मनाक घटना वाटरवर्क्स क्षेत्र के शासकीय प्राथमिक विद्यालय बीसलपुरा की है।

दरअसल पदस्थ शिक्षक राघवेंद्र कुमार त्रिपाठी पर मासूम बच्चे ने यौन शोषण का गंभीर आरोप लगाया था।

आखिर क्या है पूरा मामला (Bhind Crime News)

पीड़ित बालक के परिजनों ने इस घटना की शिकायत सिटी कोतवाली थाने में दर्ज कराई थी। मामला दर्ज होने के बाद से ही आरोपी शिक्षक लगभग छह महीने से फरार चल रहा था। पुलिस लगातार उसकी तलाश में जुटी हुई थी।

आज बड़ी सफलता हासिल करते हुए सिटी कोतवाली थाना पुलिस ने आरोपी शिक्षक राघवेंद्र त्रिपाठी को भिंड के सर्किट हाउस के पास से गिरफ्तार कर लिया। थाना प्रभारी बृजेंद्र सेंगर ने जानकारी दी कि आरोपी को मेडिकल जांच के लिए जिला अस्पताल भेजा गया है। मेडिकल रिपोर्ट आने के बाद आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

READ MORE: छत से छलांग लगाने जा रही थी युवती, फिर जो हुआ… वायरल वीडियो ने सबको किया हैरान…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *