Chambalkichugli.com

BHIND EMPLOYEES PROTEST: वेतन को लेकर NH-552 बाईपास पर काम ठप, चार माह से सैलरी न मिलने पर मजदूरों की हड़ताल

GWALIOR BHIND PROTEST

HIGHLIGHTS:

  • चार माह से वेतन न मिलने पर मजदूरों की हड़ताल
  • 200 से अधिक कर्मचारी धराई कार्यालय पर जुटे
  • 21 किमी लंबी, 148.9 करोड़ की परियोजना प्रभावित
  • मशीनें बंद, निर्माण कार्य पूरी तरह ठप
  • प्रबंधन ने जल्द समाधान का दिया आश्वासन

 

BHIND EMPLOYEES PROTEST: ग्वालियर। भिंड में नेशनल हाईवे-552 एक्सटेंशन बाईपास निर्माण कार्य शनिवार को वेतन विवाद के चलते ठप हो गया। उप निर्माण एजेंसी अवनटेक्स इंफ्रा प्राइवेट लिमिटेड के करीब 200 से अधिक मजदूर और कर्मचारी धराई गांव स्थित प्रोजेक्ट कार्यालय पर एकत्रित हुए और हड़ताल कर दी। बताया जा रहा कि कर्मचारियों का आरोप है कि उन्हें पिछले चार माह से नियमित वेतन नहीं मिला है और त्योहारों का हवाला देकर प्रबंधन भुगतान टाल रहा है।

Bolivia Plane Crash: बोलीविया में नोटों से भरा कार्गो विमान हुआ क्रैश, 15 लोगों की मौत…

चार माह से लंबित वेतन

मजदूरों का कहना है कि नवंबर से अब तक वेतन का नियमित भुगतान नहीं हुआ है। साथ ही कई बार कार्यालय के चक्कर लगाने के बावजूद हर बार नई तारीख दे दी जाती है। उनका कहना है कि होली नजदीक आने पर उन्होंने एकमुश्त भुगतान की मांग तेज की, लेकिन आश्वासन के अलावा कुछ नहीं मिला।

Global Economy: दुनिया पर कर्ज के बोझ बढ़कर रिकॉर्ड 348 ट्रिलियन डॉलर पहुंचा, US-चीन सबसे आगे

148.9 करोड़ की परियोजना

करीब 21 किलोमीटर लंबी इस परियोजना पर 148.9 करोड़ रुपये की लागत से निर्माण कार्य चल रहा है। टोंक (राजस्थान) से चिरगांव (उत्तर प्रदेश) तक बनने वाले इस बाईपास में 300 से 400 मजदूर कार्यरत हैं। हड़ताल के चलते मशीनें बंद रहीं और निर्माण पूरी तरह रुक गया।

Mauritius Maldives dispute: मॉरीशस ने मालदीव के साथ तोड़े सभी राजनयिक रिश्ते, चागोस द्वीप विवाद बना वजह

प्रबंधन का पक्ष

कंपनी के जीएम आर.के. ठाकुर ने बताया कि उन्हें कर्मचारियों की नाराजगी की जानकारी मिली है और समाधान के प्रयास किए जा रहे हैं। प्रोजेक्ट मैनेजर अनुज मिश्रा ने वेतन वितरण में देरी स्वीकार करते हुए जल्द भुगतान का आश्वासन दिया।

Madhya Pradesh High Court: आईटीएटी आदेश को हाईकोर्ट में चुनौती, छह विधिक प्रश्नों पर 10 मार्च को होगी सुनवाई

पहले भी विवादों में परियोजना

इससे पहले ग्रामीणों के विरोध और ओवरब्रिज पर गर्डर गिरने की घटना को लेकर भी एजेंसी चर्चा में रही है। गुणवत्ता और प्रबंधन को लेकर सवाल उठते रहे हैं।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *