HIGHLIGHTS:
- भिंड में MA परीक्षा के दौरान फर्जी परीक्षार्थी पकड़ा गया
- दूसरे छात्र की जगह परीक्षा दे रहा था युवक
- फोटो मैच नहीं होने पर खुला मामला
- ABVP ने कॉलेज प्रबंधन पर लगाए गंभीर आरोप
- पुलिस हिरासत में लेकर आरोपी से कर रही पूछताछ
Bhind MA Exam: मध्यप्रदेश। भिंड के पीएम एक्सीलेंस एमजेएस कॉलेज में जीवाजी विश्वविद्यालय की एमए परीक्षा के पहले ही दिन फर्जी परीक्षार्थी पकड़े जाने से हड़कंप मच गया। हिंदी विषय की परीक्षा के दौरान एक युवक दूसरे छात्र की जगह परीक्षा देने पहुंचा था। एडमिट कार्ड और परीक्षार्थी के फोटो में अंतर दिखाई देने पर कॉलेज प्रबंधन को संदेह हुआ।
असम की जीत पर अंतरराष्ट्रीय समर्थन: सिंगापुर ने सरमा को दी शुभकामनाएं, सहयोग बढ़ाने पर जोर
फोटो मैच नहीं होने पर खुला मामला
जानकारी के मुताबिक जिलेभर में सोमवार से एमए परीक्षाएं शुरू हुई थीं। परीक्षा केंद्र पर शिवम समाधिया नामक छात्र की जगह एक अन्य युवक परीक्षा दे रहा था। दस्तावेजों की जांच के दौरान फोटो मैच नहीं होने पर केंद्राध्यक्ष सतर्क हो गए और युवक को पकड़ लिया। मामले की सूचना तुरंत कोतवाली पुलिस को दी गई।
नीट यूजी परीक्षा रद्द, सीबीआई जांच के आदेश से हड़कंप, जल्द घोषित होगी नई परीक्षा तिथि
ABVP ने कॉलेज प्रबंधन पर लगाए आरोप
फर्जी परीक्षार्थी पकड़े जाने की खबर फैलते ही अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (ABVP) के पदाधिकारी कॉलेज पहुंच गए। उन्होंने कॉलेज प्रबंधन के खिलाफ नारेबाजी करते हुए हंगामा किया। ABVP जिला संयोजक ने आरोप लगाया कि कॉलेज प्रबंधन मामले को दबाने की कोशिश कर रहा था। वहीं छात्र नेता रिशेंद्र राजावत ने दावा किया कि कॉलेज में दलाल सक्रिय हैं, जो पैसों के बदले डमी छात्र बैठा रहे हैं।
CMO की सख्ती: सड़क पर उतरी टीम, शहरवासियों को दिलाई सफाई की शपथ
प्राचार्य ने आरोपों को बताया निराधार
कॉलेज के प्राचार्य आर.ए. शर्मा ने सभी आरोपों को निराधार बताया। उन्होंने कहा कि कुछ असामाजिक तत्व कॉलेज की व्यवस्था बिगाड़ने की कोशिश कर रहे हैं। प्राचार्य के अनुसार इस संबंध में पहले भी कलेक्टर और एसपी को शिकायत दी जा चुकी है। फिलहाल कोतवाली पुलिस आरोपी युवक से पूछताछ कर रही है और पूरे मामले की जांच जारी है।