HIGHLIGHTS:
- 18 फरवरी को बोरी में मिला था शव
- पोस्टमार्टम में गला दबाकर हत्या की पुष्टि
- खरीदारी के लिए निकली थी युवती
- मोबाइल तीन दिन पहले से बंद
- 10 से अधिक संदिग्धों से पूछताछ

BHIND MUDERS CASE: ग्वालियर। भिंड जिले के सुरपुरा थाना क्षेत्र के सोई गांव में 18 फरवरी की शाम बंबा की पुलिया के पास एक बोरी में बंद युवती का शव मिला जिसमे अब बड़ा खुलासा सामने आया है। बता दें कि ग्रामीणों को बोरी संदिग्ध हालत में पड़ी दिखी तो उन्होंने पुलिस को सूचना दी। जिसके बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने बोरी काटकर शव बाहर निकाला।
सेवाधाम आश्रम में 51 दिन में 11 बच्चों की मौत, 50 से अधिक की हालत गंभीर; हाईकोर्ट ने लिया संज्ञान
पुलिस का कहना है कि पहचान होने पर मृतका की शिनाख्त बादपुरी निवासी 20 वर्षीय अफसाना खान के रूप में हुई है।
पोस्टमार्टम रिपोर्ट में हत्या की पुष्टि
मामले में अब सामने आई पोस्टमार्टम रिपोर्ट में साफ हुआ है कि अफसाना की मौत गला दबाने से हुई। सूचना कि मने तो रिपोर्ट के बाद पुलिस ने हत्या का मामला दर्ज कर जांच और तेज कर दी है।
सेवाधाम आश्रम में 51 दिन में 11 बच्चों की मौत, 50 से अधिक की हालत गंभीर; हाईकोर्ट ने लिया संज्ञान
खरीदारी के लिए निकली थी, फिर लापता
परिजनों के अनुसार अफसाना प्रतापपुरा बाजार खरीदारी के लिए निकली थी, लेकिन वापस नहीं लौटी। काफी तलाश के बाद सुरपुरा थाने में गुमशुदगी दर्ज कराई गई। हैरानी की बात यह है कि जिस दिन रिपोर्ट दर्ज हुई, उसी शाम शव बरामद हो गया।
AMBAH BJP LEADER CONTROVERSY: BJP उपाध्यक्ष का विवादित बयान: सिंगर के पहनावे पर किए भद्दे कमेंट
मोबाइल तीन दिन पहले से बंद
पुलिस ने मृतका का मोबाइल जब्त कर लिया है। बताया जा रहा है कि मोबाइल घटना से तीन दिन पहले से बंद था। पुलिस कॉल डिटेल और लोकेशन के आधार पर जांच कर रही है।
वजन घटाना हुआ आसान: तमन्ना भाटिया और फिटनेस ट्रेनर सिद्धार्थ सिंह की टिप्स
दस से अधिक संदिग्धों से पूछताछ
अब तक दस से ज्यादा संदिग्धों से पूछताछ की जा चुकी है। पुलिस पारिवारिक विवाद और व्यक्तिगत रंजिश सहित हर एंगल से जांच कर रही है।
अटेर एसडीओपी रविंद्र वास्कले ने कहा कि जल्द ही मामले का खुलासा किया जाएगा।