Chambalkichugli.com

BHIND MURDER CASE : पुरानी रंजिश के चलते युवक को मरी गोली, पहले थे अच्छे दोस्त; बाद में बने दुश्मन!

Bhind Youth Shot Dead

HIGHLIGHTS:

  • भिंड के कैथोदा गांव में युवक की हत्या
  • पुरानी रंजिश बनी वारदात की वजह
  • रास्ता रोककर की गई फायरिंग
  • 5 आरोपी घटना के बाद फरार
  • गांव में दहशत का माहौल

 

Bhind Youth Shot Dead
Bhind Youth Shot Dead

BHIND MURDER CASE : भिंड। जिले के मेहगांव थाना क्षेत्र के कैथोदा गांव में एक युवक की गोली मारकर हत्या कर दी गई। बता दें कि मृतक गिर्राज गुर्जर एक निमंत्रण कार्यक्रम से लौट रहा था, तभी पहले से घात लगाए बैठे आरोपियों ने उसे रास्ते में रोक लिया। अचानक हुए इस हमले से इलाके में सनसनी फैल गई।

दोस्ती से दुश्मनी तक का सफर

जानकारी के मुताबिक गिर्राज गुर्जर और मुख्य आरोपी आसवीर गुर्जर के बीच पुरानी रंजिश थी। बताया जा रहा है कि दोनों पहले अच्छे दोस्त थे, लेकिन किसी विवाद के बाद उनके रिश्ते बिगड़ गए। समय के साथ यह विवाद गहरी दुश्मनी में बदल गया, जिसका अंत इस खौफनाक वारदात में हुआ।

Morena Mayor Sharda Solanki : CM से मिलने पर रोका तो भड़क गई महापौर; TI को ही कह दिया-बदतमीज कहीं की!

पहले विवाद, फिर ताबड़तोड़ फायरिंग

घटना वाली रात आरोपियों ने गिर्राज का रास्ता रोककर पहले गाली-गलौज और मारपीट की। विवाद बढ़ने पर मुख्य आरोपी ने बंदूक से उसके सीने में गोली मार दी। इसके बाद एक अन्य आरोपी ने भी फायरिंग की, जबकि बाकी आरोपी उसे उकसाते रहे। गोली लगते ही गिर्राज की मौके पर ही मौत हो गई।

आरोपी फरार, पुलिस की तलाश जारी

वारदात के बाद सभी आरोपी मौके से फरार हो गए। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया। फोरेंसिक टीम ने भी घटनास्थल से सबूत जुटाए हैं। पुलिस ने पांचों आरोपियों के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज कर उनकी तलाश शुरू कर दी है।

शादी में खूनी बवाल: बाप-बेटे ने तलवार से किया हमला, दूल्हे के मामा की मौत

गांव में दहशत, सुरक्षा बढ़ाई गई

घटना के बाद कैथोदा गांव में भय का माहौल बना हुआ है। पुलिस संभावित ठिकानों पर दबिश दे रही है, लेकिन अभी तक कोई गिरफ्तारी नहीं हो सकी है। ग्रामीणों में इस घटना को लेकर आक्रोश और डर दोनों देखने को मिल रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *