HIGHLIGHTS:
- बैराड़ क्षेत्र के परीक्षा केंद्रों से नकल के वीडियो वायरल
- छत पर चढ़कर पर्ची पहुंचाने की कोशिश कैमरे में कैद
- दीवार के बाहर से बोल-बोलकर नकल कराने का आरोप
- एक छात्रा की जगह दूसरी के परीक्षा देने का दावा
- शिक्षा विभाग ने जांच के निर्देश दिए
BOARD EXAMS CHEATING VIRAL VIDEO: शिवपुरी। जिले में चल रही 10वीं और 12वीं बोर्ड परीक्षाओं के दौरान बैराड़ क्षेत्र के कुछ परीक्षा केंद्रों से नकल के कथित वीडियो सामने आए हैं। इन वीडियो के वायरल होने के बाद शिक्षा व्यवस्था पर सवाल उठने लगे हैं।
एक वीडियो में दो युवक परीक्षा केंद्र की छत पर चढ़कर नकल सामग्री पहुंचाने की कोशिश करते नजर आ रहे हैं। जैसे ही उन्हें वीडियो बनाए जाने की जानकारी हुई, वे तुरंत नीचे उतरकर मुंह छुपाते हुए भाग गए।
करीब 13 सेकेंड के एक अन्य वीडियो में कुछ लोग परीक्षा केंद्र की दीवार के बाहर खड़े होकर अंदर बैठे छात्रों को उत्तर बताते दिखाई दे रहे हैं।
डमी कैंडिडेट का आरोप
सबसे गंभीर आरोप उस वीडियो को लेकर है, जिसमें दावा किया गया है कि एक छात्रा की जगह दूसरी छात्रा परीक्षा देने पहुंची। वीडियो में स्कूल के बाहर बैठी एक छात्रा से पूछताछ के दौरान उसने कथित रूप से कहा कि उसकी जगह ‘सोनम’ परीक्षा दे रही है, जबकि उसने अपना नाम ‘दीपा’ बताया। इस दावे ने मामले को और गंभीर बना दिया है।
इजराइली राजदूत का दावा पीएम मोदी को हमले की जानकारी नहीं थी, 28 फरवरी को दी गई मंजूरी
आधिकारिक पुष्टि बाकी
सूत्रों के अनुसार, जिन केंद्रों से वीडियो वायरल हुए हैं, वे निजी स्कूलों में बनाए गए परीक्षा केंद्र बताए जा रहे हैं। हालांकि, इन दावों की अभी तक आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है।
शिक्षा विभाग का पक्ष
शिक्षा विभाग का कहना है कि जिले में नकल रोकने के लिए विशेष अभियान चलाया जा रहा है और अब तक किसी भी केंद्र पर नकल का मामला दर्ज नहीं हुआ है। बैराड़ क्षेत्र के बीओ अवधेश तोमर ने भी कहा कि मामला उनके संज्ञान में नहीं था, लेकिन शिकायत मिलने पर जांच कराई