Chambalkichugli.com

BSP LEADER FIR: बीएसपी नेता पर पाइप लाइन तोड़ने का आरोप, गड्ढे को लेकर हुआ विवाद; FIR दर्ज

RAKSHPAL SINGH KUSHWAHA

HIGHLIGHTS:

  • बीएसपी नेता पर सीवेज पाइप तोड़ने का आरोप
  • बीएसपी नेता रक्षपाल कुशवाह पर FIR दर्ज
  • सड़क पर बने गड्ढो को लेकर हुआ विवाद
  • पहले भी CCTV तोड़ने के आरोप
  • अपने ऊपर लगे आरोपों को बताया बेबुनियाद

 

BSP LEADER FIR: भिंड। गौरी तालाब क्षेत्र से एक हैरान करने वाला मनला सामने है जहां निर्माणाधीन सीवेज लाइन के गड्ढे को लेकर विवाद बढ़ गया। बता दें कि मामले में बीएसपी नेता रक्षपाल सिंह कुशवाह के खिलाफ एफआईआर दर्ज की गई है। कोतवाली थाना पुलिस नेता के खिलाफ गली गलौच करने, धमकाने और पाइप लाइन तोड़ने के आरोप में मामला दर्ज कर लिया है।

PM आवास योजना की आड़ में शराब का स्टॉक, आरोपियों की तलाश जारी

गड्ढो से परेशान होकर तोड़ी लाइन

सूचना के मुताबिक रविवार 24 मई को देर शाम बीएसपी नेता रक्षपाल कुशवाह अपने साथियों के साथ गौरी तालाब के पास निर्माणाधीन सीवेज पाइप लाइन स्थल पर पहुंचे। वहां पहुचंते ही सड़क पर बने गड्ढो को देख कर उन्होंने नाराजगी जताई, इसी दौरान उन्होंने पाइप लाइन भी तोड़ दी। जिसके बाद उन्होंने कहा कि क्षेत्र में लंबे समय से कार्य अधूरा पड़ा है, जिससे लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। मौके पर करीब 20 से 30 मिनट तक विवाद की स्थिति बनी रही जिसके बाद पूरा मामला कोतवाली थाने पहुंचा।

सागर में मौन जुलूस: जैन समाज का विरोध, साध्वियों की सुरक्षा को लेकर उठी मांग

टोल प्लाजा पर CCTV तोड़ने का भी लगा आरोप

बताया जा रहा है कि इससे पहले भी पिछले माह बरेठा टोल प्लाजा पर हुए आंदोलन के दौरान भी बीएसपी नेता रक्षपाल कुशवाह पर सीसीटीवी कैमरा तोड़ने का आरोप लगा था। गौरतलब है कि नेशनल हाईवे निर्माण को लेकर हुए प्रदर्शन के बाद महाराजपुर थाने में भी उनके खिलाफ एफआईआर की गई थी।

खदान बनी मौत का फंदा: पैर फिसलते ही युवक गहराई में समाया, SDERF जुटी

नेता ने अपने ऊपर लगे आरोपों को किया सिरे से खारिज

वहीं बीएसपी नेता रक्षपाल कुशवाह ने अपने ऊपर लगे आरोपों को गलत बताते हुए एफआईआर को फर्जी बताया है। साथ ही उनका कहना है कि उन्हें राजनीतिक द्वेष के चलते निशाना बनाया जा रहा है, उन्होंने आरोप लगाया कि जिले के एक जनप्रतिनिधि से लंबे समय से वैचारिक मतभेद चल रहे हैं जिसके वजह से उनके ऊपर बेबुनियाद आरोप लगाए जा रहे हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Popular News