Chambalkichugli.com

‘वर्क फ्रॉम होम’ की जगह निकला ‘होम फ्रॉम वर्क’, रवि किशन ने वायरल वीडियो पर पहली बार तोड़ी चुप्पी

नई दिल्ली ।  इंटरनेट के दौर में कौन कब वायरल हो जाए कुछ कहा नहीं जा सकता। कभी फोटो तो कभी लोगों की जुबान से निकले शब्द सोशल मीडिया पर वायरल हो जाते हैं। जब लोग कुछ सोच पाते हैं तब तक वह हजारों लोगों तक पहुंच जाता है। ऐसे में कुछ लोगों को इसका खामियाजा भी भुगतना पड़ता है। ऐसा ही एक वीडियो गोरखपुर सांसद रवि किशन का वायरल हो गया। रवि किशन के इस वीडियो पर लोगों ने अब मीम्स बनाने शुरू कर दिए हैं। हालांकि रवि किशन ने इसको लेकर सफाई भी दी। गोरखपुर से भाजपा सांसद और अभिनेता रवि किशन का कहना है कि वह आज तक यह नहीं समझ पाए हैं कि सोशल मीडिया पर उनके वीडियो और ‘मीम्स’ क्यों प्रसारित होते रहते हैं। उन्होंने कहा कि वह महज एक आम इंसान हैं और दूसरों की तरह उनसे भी गलतियां हो जाती हैं। अभिनेता रवि किशन से शुक्रवार शाम उनकी आगामी फिल्म ‘मां बहन’ के ट्रेलर जारी करने के मौके पर उनकी हालिया वायरल हुई वीडियो के संबंध में पूछा गया था, जिसमें उन्होंने गलती से ‘वर्क फ्रॉम होम’ कहने के बजाय ‘होम फ्रॉम वर्क’ कह दिया। वह इस वीडियो में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की ‘वर्क फ्रॉम होम’ की अपील के समर्थन में बोल रहे थे। मां-बहन फिल्म में नजर आएंगे रवि किशनगोरखपुर से भारतीय जनता पार्टी के सांसद रवि किशन ने कहा, मैं महादेव की कसम खाकर कहता हूं कि मुझे बिल्कुल अंदाजा नहीं है कि मैं क्यों वायरल होता रहता हूं। मैं उस समय संसद जा रहा था और कहना चाहता था कि ‘वर्क फ्रॉम होम’ (घर से काम) करने की जरूरत है, लेकिन उसकी जगह मुंह से ‘होम फ्रॉम वर्क’ निकल गया। बतादें कि ‘मां बहन’ फिल्म में रवि किशन के साथ माधुरी दीक्षित, तृप्ति डिमरी और सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर धारणा दुर्गा मुख्य भूमिकाओं में नजर आएंगी। नेटफ्लिक्स की इस फिल्म का निर्देशन ‘सूबेदार’ और ‘तुम्हारी सुलू’ फिल्म के निर्देशक सुरेश त्रिवेणी ने किया है। साइकिल चलाकर दिया था पेट्रोल-डीजल बचत का संदेशईंधन बचाने को लेकर पीएम मोदी की अपील के बाद पिछले दिनों सांसद रवि किशन ने साइकिल चलाकर लोगों को पेट्रोल-डीजल बचत का संदेश दिया था। इसका भी वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ था। सांसद रवि किशन शुक्ला ने पेट्रोल-डीजल संकट से निपटने के लिए तारामंडल क्षेत्र में साइकिल चलाकर लोगों को जागरूक किया। सांसद ने अपने समर्थकों के साथ रामगढ़झील क्षेत्र में साइकिल चलाई। मीडिया से बातचीत में कहा कि मध्य पूर्व एशिया में युद्ध से उपजे हालात से क्रूड ऑयल की कीमतों में लगातार उछाल हो रहा है। पेट्रोलियम पदार्थ की खरीद में देश को करोड़ों डॉलर आयात में खर्च करना पड़ रहा है। सासंद ने कहा कि पेट्रोल-डीजल पर खर्च होने वाले डॉलर को देश वासी जागरूकता से बचा सकते हैं।

शनि-गोचर का बड़ा असर: बुध नक्षत्र में शनि से चमकेगा भाग्य, 4 राशियों को मिलेगा जबरदस्त लाभ

नई दिल्ली(New Delhi)। ज्योतिष शास्त्र के अनुसार शनि ग्रह का नक्षत्र परिवर्तन कई राशियों के जीवन में बड़ा बदलाव लेकर आता है। वर्ष 2026 में शनि के बुध के नक्षत्र में प्रवेश और उसके रेवती नक्षत्र में गोचर के दौरान कुछ राशियों पर विशेष कृपा रहने वाली है। इस अवधि में कई लोगों की किस्मत चमक सकती है और जीवन में आर्थिक व करियर से जुड़ी बड़ी प्रगति देखने को मिल सकती है। शनि का नक्षत्र परिवर्तन और अवधिज्योतिषीय गणनाओं के अनुसार शनि 17 मई 2026 को रेवती नक्षत्र में प्रवेश करेंगे और 9 अक्टूबर 2026 तक इसी नक्षत्र में रहेंगे। इस लगभग 4 महीने की अवधि को कई राशियों के लिए अत्यंत शुभ माना जा रहा है। इस दौरान शनि की स्थिति कुछ राशियों के लिए धन, नौकरी और उन्नति के नए अवसर लेकर आएगी। वृषभ राशि: आर्थिक मजबूती और तरक्की के योगवृषभ राशि वालों के लिए यह समय बेहद लाभकारी माना जा रहा है। इनकम में बढ़ोतरी के साथ रुका हुआ पैसा वापस मिलने की संभावना है। नौकरीपेशा लोगों को प्रमोशन या मनचाहा ट्रांसफर मिल सकता है, वहीं व्यापारियों के लिए बिजनेस विस्तार के अवसर बनेंगे। निजी जीवन में भी सकारात्मक बदलाव देखने को मिल सकते हैं। मिथुन राशि: करियर में नए अवसरमिथुन राशि के जातकों के लिए यह समय नई नौकरी और करियर ग्रोथ के संकेत दे रहा है। कार्यस्थल पर सीनियर्स का सहयोग मिलेगा और आपके काम की सराहना होगी। विदेश से जुड़े काम करने वालों को विशेष लाभ मिलने की संभावना है। साथ ही मानसिक तनाव में कमी और विवादों में जीत के योग भी बन रहे हैं। तुला राशि: भाग्य का साथ और सुख-सुविधाओं में वृद्धितुला राशि के लिए शनि का यह गोचर भाग्य को मजबूत करने वाला माना जा रहा है। संपत्ति और वाहन सुख मिलने के योग हैं। लंबे समय से रुके हुए कार्य पूरे हो सकते हैं और जीवन में सुख-सुविधाएं बढ़ सकती हैं। अविवाहित लोगों के लिए रिश्ते के प्रस्ताव आने की संभावना भी बन रही है। धनु राशि: आर्थिक लाभ और निवेश के अवसरधनु राशि वालों के लिए यह समय आर्थिक रूप से मजबूत करने वाला साबित हो सकता है। आय में वृद्धि के साथ बचत और निवेश के नए अवसर मिलेंगे। नया काम शुरू करने के लिए भी यह अवधि अनुकूल मानी जा रही है। पारिवारिक और निजी जीवन में भी संतुलन बना रहेगा। उपायशनि के शुभ प्रभाव को और बढ़ाने के लिए शनिवार के दिन शनि मंदिर में सरसों के तेल का दीपक जलाना, पीपल के पेड़ के नीचे दीपदान करना और हनुमान चालीसा का पाठ करना लाभकारी माना गया है।यह गोचर कुछ राशियों के लिए 4 महीने का सुनहरा दौर लेकर आ सकता है, जिसमें आर्थिक मजबूती, करियर ग्रोथ और जीवन में सकारात्मक बदलाव के योग बनते दिखाई दे रहे हैं।

तीन बार रिजेक्ट हुआ था बॉलीवुड का ये मशहूर गीत, आज भी बारिश में गूंजता है हर दिल में

नई दिल्ली ।  हिंदी फिल्मों में कई अमर गीत बने हैं। अमर गीतों की लिस्ट में एक ऐसा भी गाना है जिसे एक नहीं बल्कि तीन बार रिजेक्ट किया गया। सेंसर बोर्ड ने गाने के कुछ बोल पर आपत्ति जताई जिसके बाद उस गाने को फिल्म में लाना मुश्किल हो गया। लेकिन अंत में जब वही गाना सालों बाद किसी दूसरी फिल्म में सुनाई दिया तो वो गाना हमेशा के लिए अमर हो गया। आज भी बारिश के गानों में एक उस गाने की गिनती भी की जाती है। सेंसर बोर्ड ने रिजेक्ट किया गानाये 50 का दशक था। उस दौर में मम्यूजिक कंपोजर कल्याण जी आनंदजी की नई जोड़ी थी जो फिल्म मदारी के लिए गाने बना रही थी। फिल्म रिलीज के लिए तैयार थी। जब इस फिल्म को सर्टिफिकेट के लिए सेंसर बोर्ड के पास भेजा गया तो गाने के कुछ बोल को लेकर उसे रिजेक्ट कर दिया गया। बोर्ड की तरफ से गाने के बोल में बदलाव करने की बात कही गई। लेकिन गाना तो पहले ही शूट हो चुका था। और रिलीज डेट भी करीब थी। ऐसे में मेकर्स ने रिस्क नहीं लिया और गाने को ही फिल्म से हटा दिया। लेकिन कल्याणजी आनंदजी जानते थे कि इस गाने में वो बात है जो ऑडियंस को खुश कर सकती है। उन्होंने वो गाना अपनी आने वाली फिल्मों में इस्तेमाल करने के बारे में सोचा। दूसरी फिल्म से रिजेक्ट हुआ गानाइसके बाद 1959 में कल्याणजी आनंदजी को फिल्म घर घर की बात में गाने देने का मौका मिला। लेकिन इस फिल्म में भी वो अपना रिजेक्ट हुआ गाना इस्तेमाल नहीं कर पाए, क्योंकि फिल्म की सिचुएशन वैसी नहीं थी। इसके बाद 1960 में दिल भी तेरा हम भी तेरे रिलीज हुई। फिल्म के हीरो थे धर्मेंद्र। फिल्म का गाना कल्यानजी आनंदजी बना रहे थे। उन्होंने अपना वही गीत डायरेक्टर अर्जुन हिंगोरानी को सुनाया। लेकिन उन्हें ये गाना पसंद नहीं आया। ऊपर गाना सेंसर बोर्ड ने रिजेक्ट किया था। तो डायरेक्टर रिस्क नहीं लेना चाहते थे। अब तक ये गाना दो फिल्मों से रिजेक्ट हो चुका था। लेकिन म्यूजिक कंपोजर की जोड़ी को अपने गाने पर यकीन था। राज कपूर की फिल्म में मिला मौका1960 में एक फिल्म आई छलिया। इस फिल्म में राज कपूर और नूतन लीड रोल में थे। फिल्म की कहानी भारत-पाकिस्तान के बीच हुए बंटवारे पर बेस्ड थी। इस फिल्म में कल्यानजी आनंदजी को म्यूजिक देने का मौका मिला। मनमोहन देसाई की ये पहली डायरेक्टोरियल फिल्म थी। इस फिल्म के लिए उन्हें एक बारिश सॉन्ग की जरूरत थी। उन्होंने ये बात जब म्यूजिक कंपोजर की जोड़ी कल्यानजी और आनंदजी को बताई तो उन्होंने फटाक से अपना रिजेक्टेड गाना उन्हें सुना दिया। मनमोहन देसाई को गाना बहुत पसंद आया। क्योंकि सेंसर बोर्ड को गाने के कुछ बोल से आपत्ति थी तो गीतकार कमाल जलालाबादी को फिर से उस गाने के बोल बदलने के लिए बुलाया गया। मुखड़ा वैसा ही रखा लेकिन अंतरे में बदलाव किया गया। इस गाने को आवाज देने वाले मुकेश को फिर से बुलाया गया और गाना अंतरा फिर से रिकॉर्ड किया गया। आज अमर है ये गीतगाने के नए वर्जन पर राज कपूर और नूतन ने खूब डांस करते हुए शूट किया। लेकिन जब फिल्म सेंसर बोर्ड के पास पहुंची तो गाना फिर से अटक गया। सेंसर बोर्ड ने फिर से अंतरे के बोल पर आपत्ति जताई। गीतकार कमाल जलालाबादी को फिर से बुलाया गया। गाने के बोल फिर से बदले गए। और जिस गाने को लेकर सभी को इतनी दिक्कतों का सामना करना पड़ा था वो था ‘डम डम डिगा डिगा, मौसम भीगा भीगा’ । इस गाने के अंतरे के पहले बोल थे ‘देखो लुटारा आज लुट गया हाय अल्लाह’ की जगह ‘देखो रे आज कोई लुट गया’ और ‘भोला भाला छुप के डाका डाला जाने तू कैसा मेहमान है’ की जगह ‘सनम हम माना गरीब हैं नसीब खोटा ही सही सही बंदा छोटा सही दिल खजाना है प्यार का हाय अल्लाह’। ये गाना जब बनकर फिल्म में सुना गया तो अमर हो गया। आज भी ये गीत अमर है।

स्टेज पर हुई चूक के बाद राम चरण ने जसप्रीत बुमराह से माफी मांगी

नई दिल्ली।  साउथ फिल्म इंडस्ट्री के सुपरस्टार राम चरण इन दिनों अपनी आगामी फिल्म ‘पेड्डी’ के प्रमोशन में व्यस्त हैं। इसी कड़ी में हाल ही में वह भोपाल पहुंचे, जहां फिल्म का म्यूजिक लॉन्च इवेंट आयोजित किया गया था। इस कार्यक्रम के दौरान एक हल्की-फुल्की लेकिन चर्चा में आ जाने वाली गलती ने सभी का ध्यान अपनी ओर खींच लिया। इवेंट के दौरान स्टेज पर एक रैपिड फायर सेशन रखा गया था, जिसमें राम चरण से भारतीय क्रिकेट टीम के दिग्गज खिलाड़ियों के बारे में सवाल पूछे गए। जब सचिन तेंदुलकर, महेंद्र सिंह धोनी, रोहित शर्मा और विराट कोहली के बारे में सवाल किए गए, तो राम चरण ने उनके जवाब बड़े ही सहज अंदाज में दिए। लेकिन जब बात तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह की आई, तो एक्टर से एक बड़ी भूल हो गई। राम चरण ने बुमराह को क्रिकेटर की जगह फुटबॉलर कह दिया। उन्होंने कहा कि वह बुमराह के बड़े फैन हैं और उन्हें फुटबॉल को आगे बढ़ाते हुए देखकर गर्व महसूस होता है। यह बयान जैसे ही सोशल मीडिया पर आया, तेजी से वायरल हो गया और लोग इस पर अलग-अलग प्रतिक्रियाएं देने लगे। वीडियो वायरल होने के कुछ ही घंटों बाद राम चरण को अपनी गलती का एहसास हुआ और उन्होंने देर रात सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘X’ पर बुमराह से सार्वजनिक रूप से माफी मांगी। उन्होंने अपने पोस्ट में लिखा कि नामों को लेकर कभी-कभी उनसे गलती हो जाती है और यह एक मानवीय भूल थी, जो इवेंट की भीड़ और उत्साह के बीच हो गई। राम चरण ने अपने माफीनामे में यह भी कहा कि वह जसप्रीत बुमराह के खेल के बड़े प्रशंसक हैं और जब वह बल्लेबाजों को लगातार बैकफुट पर धकेलते हैं, तो हर भारतीय गर्व महसूस करता है। उन्होंने बुमराह के प्रति अपनी गहरी सम्मान भावना भी व्यक्त की। इस पूरे घटनाक्रम के बाद फैंस और सोशल मीडिया यूजर्स ने मिश्रित प्रतिक्रियाएं दीं, जहां कुछ लोगों ने इसे एक सामान्य मानवीय भूल बताया, वहीं कुछ ने इसे हल्के-फुल्के अंदाज में लिया। गौरतलब है कि राम चरण की फिल्म ‘पेड्डी’ का निर्देशन बुची बाबू सना कर रहे हैं। इस फिल्म में राम चरण के साथ जाह्नवी कपूर मुख्य भूमिका में नजर आएंगी। फिल्म में शिव राजकुमार, जगपति बाबू और दिव्येंदु जैसे कलाकार भी महत्वपूर्ण किरदार निभा रहे हैं। यह फिल्म 4 जून 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी।

जिहादी’ बयान से मचा बवाल: दृश्यम 3 एक्ट्रेस अंसीबा हसन के आरोपों से हिली मलयालम इंडस्ट्री

नई दिल्ली(New Delhi)। मलयालम फिल्म इंडस्ट्री से एक बड़ा विवाद सामने आया है, जहां ‘दृश्यम 3’ फेम एक्ट्रेस अंसीबा हसन ने अपने को-एक्टर टाइनी टॉम और एसोसिएशन ऑफ मलयालम मूवी आर्टिस्ट्स (AMMA) के कुछ सदस्यों पर गंभीर आरोप लगाए हैं। अंसीबा का दावा है कि उनके खिलाफ आपत्तिजनक और सांप्रदायिक टिप्पणियां की गईं, जिसमें उन्हें “जिहादी” तक कहा गया। हालांकि, टाइनी टॉम ने इन आरोपों को सिरे से खारिज कर दिया है। अंसीबा हसन ने मीडिया से बातचीत में कहा कि संगठन के एक सदस्य ने उन्हें बताया कि टाइनी टॉम ने उनके खिलाफ यह टिप्पणी की है। एक्ट्रेस का आरोप है कि उन पर धर्म परिवर्तन को लेकर भी गलत बातें फैलाई गईं और उनकी निजी जिंदगी को लेकर अफवाहें उड़ाई गईं, जिससे उन्हें मानसिक तनाव झेलना पड़ा। एक्ट्रेस ने यह भी दावा किया कि उन्होंने 21 फरवरी को निजी कारणों और काम के दबाव का हवाला देते हुए AMMA से इस्तीफा दे दिया था, लेकिन इसके पीछे असली वजह उन्होंने संगठन के सचिव को अलग से बताई थी। उनका आरोप है कि कार्यकारी समिति की एक महिला सदस्य ने उनके खिलाफ पुलिस में झूठी शिकायत भी दर्ज कराई, जिससे उनकी परेशानी और बढ़ गई। वहीं, इन सभी आरोपों पर प्रतिक्रिया देते हुए टाइनी टॉम ने कहा कि यह बातें पूरी तरह गलत हैं और उन्होंने कभी किसी के खिलाफ ऐसी टिप्पणी नहीं की। उनका कहना है कि ये आरोप किसी सुनी-सुनाई बात पर आधारित हैं और वह अपने काम को गंभीरता से लेते हैं। टॉम ने यह भी कहा कि AMMA की कार्यकारी समिति इस मामले की जांच करेगी और उचित निर्णय लेगी। इस पूरे विवाद ने मलयालम फिल्म इंडस्ट्री में हलचल मचा दी है, खासकर तब जब ‘दृश्यम 3’ पहले से ही सिनेमाघरों में अच्छा प्रदर्शन कर रही है। फिल्म में अंसीबा हसन ने मोहनलाल के किरदार जॉर्जकुट्टी की बेटी अंजू जॉर्ज का रोल निभाया है। बॉक्स ऑफिस पर फिल्म ने दो दिनों में करीब 26.90 करोड़ रुपये की कमाई कर ली है। गौरतलब है कि ‘दृश्यम’ फ्रेंचाइजी मलयालम सिनेमा की सबसे सफल सीरीज में से एक है, जिसके पहले दो भागों के हिंदी रीमेक में अजय देवगन ने मुख्य भूमिका निभाई थी।

जब 16 हजार लौटाकर मोहम्मद रफी ने रच दिया इंसानियत का इतिहास, जीतेंद्र भी रह गए हैरान

नई दिल्ली(New Delhi)। हिंदी सिनेमा के सुनहरे दौर के दिग्गज पार्श्वगायक मोहम्मद रफी को उनकी बेहतरीन आवाज के साथ-साथ उनकी सादगी और इंसानियत के लिए भी याद किया जाता है। उनसे जुड़ा एक ऐसा ही भावुक किस्सा अभिनेता जीतेंद्र ने साझा किया था, जो आज भी लोगों के दिलों को छू जाता है। दरअसल, कुछ साल पहले एक संगीत समारोह में जीतेंद्र ने अपने और मोहम्मद रफी के बीच का एक पुराना अनुभव सुनाया था। उन्होंने बताया कि वे एक मिडिल क्लास परिवार से थे और बाद में उन्होंने फिल्म प्रोडक्शन की दुनिया में कदम रखा। अपनी कंपनी “तिरुपति फिल्म्स” के तहत उन्होंने कई फिल्मों का निर्माण किया, जिनमें ‘हमजोली’, ‘परिचय’, ‘खुशबू’, ‘ज्योति बने ज्वाला’ और ‘दीदार-ए-यार’ जैसी फिल्में शामिल थीं। ‘दीदार-ए-यार’ उनके करियर की सबसे महंगी फिल्मों में से एक थी, जिसमें ऋषि कपूर भी मुख्य भूमिका में थे। इसी फिल्म के लिए मोहम्मद रफी ने एक गाना गाया था, जिसके लिए उन्हें शुरुआत में 4 हजार रुपये फीस दी गई थी। समय के साथ फिल्म का बजट बढ़ गया और बाद में एक और गाना किशोर कुमार और मोहम्मद रफी दोनों ने मिलकर रिकॉर्ड किया। इस दौरान जीतेंद्र के मैनेजर ने निर्णय लिया कि दोनों गायकों को समान फीस दी जाए और उन्होंने मोहम्मद रफी को 20 हजार रुपये भेज दिए। लेकिन जब यह बात मोहम्मद रफी तक पहुंची, तो उन्होंने इस पर नाराजगी जताई। उन्होंने कहा कि जब फिल्म की शुरुआत में उनकी फीस 4 हजार तय हुई थी, तो उससे अधिक पैसे लेना उन्हें स्वीकार नहीं है। इसके बाद मोहम्मद रफी ने केवल 4 हजार रुपये ही अपने पास रखे और बाकी 16 हजार रुपये वापस कर दिए। उन्होंने साफ कहा कि वे सिर्फ उतनी ही रकम लेंगे जितनी शुरुआत में तय हुई थी। उनकी इस ईमानदारी और विनम्रता ने जीतेंद्र को गहराई से प्रभावित किया और यह किस्सा आज भी वह भावुक होकर याद करते हैं। यह घटना सिर्फ एक लेन-देन की कहानी नहीं है, बल्कि उस दौर के कलाकारों की सादगी, सिद्धांत और सम्मान की भावना को भी दर्शाती है, जो आज के समय में भी मिसाल के रूप में देखी जाती है।

कान्स फिल्म फेस्टिवल में ऐश्वर्या राय के लुक ने मचाया तहलका, एक्ट्रेस ने बटोरी सुर्खियां

नई दिल्‍ली । ऐश्वर्या राय बच्चन गॉर्जियस डीवा हैं. उनका हर लुक ये बात साबित करता है. बॉलीवुड एक्ट्रेस ने भले ही कान्स 2026 के आखिरी दिनों में एंट्री ली, लेकिन सबको हैरान करने में कोई कसर नहीं छोड़ी. अब उनके नए लुक ने तहलका मचा दिया है. एक्ट्रेस ने इस इंटरनेशनल फेस्टिवल के खत्म होने के साथ, सारी लाइमलाइट ही लूट ली है. ऐश्वर्या का आइकॉनिक लुकऐश्वर्या राय ने कान्स फिल्म फेस्टिवल के क्लोजिंग सेरेमनी में डिजाइनर चेनी चान कूचर का कस्टम व्हाइट पैंटसूट में नजर आईं. उनका लुक देख फैंस के होश ही उड़ गए. ऐश्वर्या के इस आउटफिट के लैपल पर सिल्वर एम्बेलिशमेंट्स थे, जबकि बड़े-बड़े फेदर्स उनके शोल्डर्स और एल्बो के आसपास लगे थे, जिसने उनके लुक को और ग्लैमरस बना दिया. कान्स के क्लोजिंग सेरेमनी में चमकीं ऐश्वर्या रायइस पंख लगे ऑल व्हाइट आउटफिट में ऐश्वर्या किसी परी से कम नहीं लगीं. सोशल मीडिया पर उनकी तस्वीरें छा गई हैं. हर कोई उनकी खूबसूरती और अदाओं का दीवाना हो रहा है. स्टाइलिस्ट मोहित राय ने उनका लुक स्टाइल किया था. ऐश्वर्या ने वेवी हेयर और स्मोकी आई मेकअप के साथ अपना लुक पूरा किया. वो कान्स के रेड कारपेट पर अपनी कॉन्फिडेंट स्माइल के साथ जलवा बिखेरती नजर आईं. कान्स 2026 में ऐश्वर्या रायऐश्वर्या के लुक्स ने फैंस को काफी अमेज किया. एक्ट्रेस ने अपने सिग्नेचर स्टाइल में खूब पोज दिए. विदेशी पैपराजी भी उनकी फोटोज लेने से नहीं चूके. कई वीडियोज सामने आए जहां फोटोग्राफर्स ऐश्वर्या नाम चिल्लाते नजर आए. कहना गलत नहीं होगा कि हर साल की तरह ऐश्वर्या ने कान्स में सिर्फ पार्टिसिपेट किया बल्कि उनका प्रेजेंस फैंस ने महसूस किया. ऐश्वर्या का हर अंदाज सोशल मीडिया पर वायरलइससे पहले ऐश्वर्या ने ‘लाइट ऑन विमेन वर्थ’ गाला में ब्लू ऑफ-शोल्डर आउटफिट पहनकर एंट्री की थी. इसके बाद एक्ट्रेस ने सोफी कूचर की पाउडर पिंक ड्रेस पहनी, जिसमें फ्लोइंग शिफॉन केप था. इस ड्रेस पर फ्लोरल ज्वेलरी एप्लीक वर्क भी किया गया था, जिसने इसमें चमक जोड़ी. ब्रांड की वेबसाइट के मुताबिक, इस ड्रेस की कीमत 3700 अमेरिकी डॉलर यानी करीब 3.54 लाख रुपये है. इस लुक में भी मोहित राय ने उन्हें स्टाइल किया. ऐश्वर्या ने अपने आउटफिट को हाईलाइट करने के लिए मेकअप और हेयर को सिंपल रखा. उन्होंने साइड-पार्टेड सॉफ्ट कर्ल्स, हल्का आईलाइनर, ब्लश्ड चीक्स और पिंक लिप्स चुने. इसके साथ उन्होंने डायमंड डैंगलर्स और रिंग्स पहनीं. बेटी आराध्या ने भी लूटी लाइमलाइटब्यूटी क्वीन ऐश्वर्या की बेटी आराध्या बच्चन भी उनके साथ नजर आईं. आराध्या ने रेड गाउन के साथ मैचिंग केप पहना था. इससे पहले दिन में ऐश्वर्या अमित अग्रवाल की ‘ल्यूमिनारा’ कूचर ड्रेस में भी दिखीं. डिजाइनर के मुताबिक, ये आउटफिट ‘लाइट इन मोशन’ यानी चलती रोशनी की सोच पर आधारित था. इस ड्रेस को बनाने में 1500 घंटे से ज्यादा की मेहनत लगी. ये डिजाइन रोशनी को सिर्फ चमक नहीं, बल्कि एनर्जी, मूवमेंट और फोर्स के रूप में दिखाता है.

गंगा दशहरा 2026 कब मनाया जाएगा? जानिए सही तारीख, शुभ मुहूर्त और पूजा का महत्व

नई दिल्ली। सनातन धर्म में गंगा दशहरा का पर्व बेहद पवित्र और पुण्यदायी माना जाता है। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, ज्येष्ठ मास के शुक्ल पक्ष की दशमी तिथि को मां गंगा स्वर्ग से पृथ्वी पर अवतरित हुई थीं। इसी उपलक्ष्य में हर वर्ष गंगा दशहरा मनाया जाता है। इस बार गंगा दशहरा की तारीख को लेकर लोगों में असमंजस बना हुआ है कि यह पर्व 25 मई को मनाया जाएगा या 26 मई को। 25 मई को मनाया जाएगा गंगा दशहरापंचांग के अनुसार, ज्येष्ठ शुक्ल पक्ष की दशमी तिथि 25 मई 2026 को सुबह 4:30 बजे शुरू होगी और 26 मई 2026 को सुबह 5:10 बजे समाप्त होगी। उदया तिथि और 25 मई को पूरे दिन रवि योग रहने के कारण गंगा दशहरा का पर्व 25 मई 2026, सोमवार को मनाया जाएगा। गंगा स्नान और पूजा के शुभ मुहूर्तगंगा दशहरा के दिन पवित्र नदियों में स्नान और दान का विशेष महत्व माना गया है। इस दिन के प्रमुख शुभ मुहूर्त इस प्रकार हैं-ब्रह्म मुहूर्त: सुबह 4:04 बजे से 4:45 बजे तकप्रातः संध्या मुहूर्त: सुबह 4:24 बजे से 5:26 बजे तकहस्त नक्षत्र प्रारंभ: 26 मई सुबह 4:08 बजे सेरवि योग: 25 मई को पूरे दिन रहेगा क्यों खास है गंगा दशहरा?धार्मिक कथाओं के अनुसार, राजा भगीरथ ने अपने पूर्वजों की आत्मा की शांति के लिए कठोर तपस्या की थी। उनकी तपस्या से प्रसन्न होकर मां गंगा पृथ्वी पर अवतरित हुईं। माना जाता है कि इसी कारण इस दिन को भगीरथी जयंती भी कहा जाता है। दस प्रकार के पापों से मुक्ति की मान्यता‘दशहरा’ शब्द का अर्थ है दस प्रकार के पापों का नाश करने वाला। मान्यता है कि इस दिन गंगा स्नान करने से शरीर, वाणी और मन से जुड़े दस प्रकार के पाप समाप्त हो जाते हैं। यदि गंगा स्नान संभव न हो, तो घर में स्नान के पानी में गंगाजल मिलाकर स्नान करना भी शुभ माना जाता है। ऐसे करें पूजागंगा दशहरा के दिन सुबह स्नान कर मां गंगा का ध्यान करें और “ॐ नमः शिवायै नारायण्यै दशहरायै गंगायै नमः” मंत्र का जाप करें। इसके बाद धूप, दीप, फूल और नैवेद्य अर्पित करें। दान का विशेष महत्वइस दिन ठंडा पानी, शरबत, सत्तू, घड़ा, पंखा, वस्त्र और अन्न का दान करना अत्यंत पुण्यकारी माना गया है। जरूरतमंदों की सहायता और सेवा करने से विशेष फल प्राप्त होता है।

‘हेरा फेरी 3’ को लेकर फैली अफवाहों पर फूटा परेश रावल का गुस्सा, बोले- फिल्म नहीं छोड़ी, सच्चाई कुछ और है

नई दिल्ली ।  हेरी फेरी 3 को लेकर एक बार फिर खबर आई कि परेश रावल ने फिल्म से अपने कदम पीछे खींच लिए हैं। दावा किया गया कि परेश रावल ने फिल्म के साइनिंग अमाउंट में मिले 11 लाख रुपये भी अक्षय कुमार को वापस कर दिए हैं। इस खबर से फैंस परेशान थे। इस बीच परेश रावल ने इन खबरों पर रिएक्ट किया है। उन्होंने साफ किया है कि ये खबरें झूठी हैं और वो फिल्म का हिस्सा हैं। परेश रावल ने नहीं छोड़ी है हेरा फेरी 3विकी लालवाणी के इंस्टाग्राम पेज के मुताबिक, परेश रावल ने साफ किया है कि वो अब भी हेरा फेरी का हिस्सा हैं। उन्होंने कोई भी साइनिंग अमाउंट वापस नहीं किया है। परेश रावल ने कहा कि उनके फिल्म छोड़ने की खबरों आधारहीन हैं। परेश रावल ने वापस कर दिए 11 लाख रुपयेबॉलीवुड हंगामा की एक रिपोर्ट में दावा किया गया था कि परेश रावल ने प्रोजेक्ट से अपने कदम पीछे खींच लिए हैं। उन्होंने निर्माताओं को 15 प्रतिशत वार्षिक ब्याज के साथ साइनिंग अमाउंट में मिले 11 लाख रुपये लौटा दिए हैं। किस चीज से खुश नहीं थे परेश रावल?रिपोर्ट में ये भी दावा किया गया था कि परेश रावल की टोटल फीस 15 करोड़ रुपये थी। शीट में लिखा गया था कि फिल्म के रिलीज के एक महीने बाद परेश रावल को 14.89 करोड़ रुपये दिए जाएंगे। परेश रावल इस शर्त से खुश नहीं थे। फिल्म का शूट अगले साल शुरू होना है। इसका मतलब है कि हेरा फेरी 3 2026 या 2027 में रिलीज होगी। इसका मतलब है कि परेश रावल को अपने बकाया रुपयों के लिए दो साल का इंतजार करना पड़ता। रिपोर्ट में ये भी दावा किया गया है कि हेरा फेरी 3 का अनाउंसमेंट वीडियो भूत बंगला के सेट पर शूट किया गया था। फिल्म को लेकर क्या बोले थे अक्षय कुमार?बता दें, कुछ वक्त पहले अक्षय कुमार ने एक पॉडकास्ट में बताया था कि हेरा फेरी 3 अभी नहीं बन रही है। उन्होंने कहा था कि जब सही समय होगा तब हेरा फेरी 3 बनेगी। उन्होंने ये भी कहा था कि ऐसा न कि सही समय आते-आते वो लोग बहुत बूढ़े हो जाएं। साल 2025 में शुरू हुआ था विवादहेरा फेरी 3 को लेकर विवाद साल 2025 में शुरू हुआ था। जब परेश रावल ने कहा था कि वो हेरा फेरी 3 नहीं करेंगे। फैंस इस बात से काफी निराश हुए थे। इसके बाद खबरें आईं कि अक्षय कुमार के प्रोडक्शन हाउस ने परेश रावल के अचानक एग्जिट से हुए नुकसान को ध्यान में रखते हुए एक्टर के खिलाफ केस दर्ज कराया है। इसके बाद खबरें आई थीं कि परेश रावल पार्ट 3 का हिस्सा होंगे।

पंजाब में आवारा कुत्तों पर एक्शन, मदद के लिए आगे आए सिंगर मीका सिंह

नई दिल्ली। पंजाब सरकार के हालिया फैसले ने देशभर में एक नई बहस को जन्म दे दिया है। मुख्यमंत्री भगवंत मान द्वारा भीड़भाड़ वाले इलाकों से आवारा कुत्तों को हटाने की घोषणा के बाद जहां एक वर्ग इस निर्णय का समर्थन कर रहा है, वहीं दूसरी ओर पशु प्रेमी और कई सेलेब्स इस पर नाराजगी जाहिर कर रहे हैं। मामला अब सिर्फ प्रशासनिक निर्णय नहीं रहा, बल्कि यह संवेदनशील सामाजिक और मानवीय मुद्दे के रूप में सामने आ गया है। इसी बीच बॉलीवुड और म्यूजिक इंडस्ट्री के लोकप्रिय सिंगर मीका सिंह ने एक बड़ा और भावनात्मक कदम उठाया है। उन्होंने सोशल मीडिया पर पोस्ट करते हुए घोषणा की है कि वह अपनी लगभग 10 एकड़ जमीन आवारा कुत्तों के लिए दान करेंगे, जहां उनके लिए एक सुरक्षित शेल्टर होम तैयार किया जा सकेगा। मीका का कहना है कि यह स्थान सिर्फ आश्रय नहीं होगा, बल्कि वहां कुत्तों के लिए भोजन, इलाज और सुरक्षा की पूरी व्यवस्था भी होगी। मीका सिंह ने अपने संदेश में कहा कि कोई भी जानवर हिंसा, यातना या मारने का हकदार नहीं होता, चाहे उसे किसी भी कारण से “कंट्रोल” करने की बात क्यों न कही जाए। उन्होंने यह भी कहा कि असली इंसानियत ताकतवर लोगों के साथ व्यवहार से नहीं, बल्कि कमजोर और असहाय जीवों के प्रति हमारे रवैये से पहचानी जाती है। अपने भावनात्मक संदेश में उन्होंने लिखा कि आवारा कुत्ते बोल नहीं सकते, अपनी रक्षा नहीं कर सकते, लेकिन वे सिर्फ वफादारी, प्यार और जीवित रहने की कोशिश जानते हैं। ऐसे में उनके लिए सुरक्षित स्थान उपलब्ध कराना समाज की जिम्मेदारी है। हालांकि मीका ने यह भी स्पष्ट किया कि इस परियोजना को सफल बनाने के लिए उन्हें सरकार, प्रशासन और सुप्रीम कोर्ट तक के सहयोग की आवश्यकता होगी, ताकि इसे बड़े स्तर पर लागू किया जा सके और उचित प्रबंधन सुनिश्चित हो सके। इस घोषणा के बाद सोशल मीडिया पर मीका सिंह की जमकर सराहना हो रही है। कई लोगों ने उनके इस कदम को “मानवता की मिसाल” बताया है। वहीं कुछ यूजर्स ने इसे एक प्रेरणादायक पहल बताते हुए अन्य सेलेब्स से भी आगे आने की अपील की है। उधर, पंजाब सरकार के फैसले को लेकर विरोध और समर्थन दोनों ही जारी हैं। पशु अधिकार संगठनों का कहना है कि समस्या का समाधान केवल हटाने से नहीं, बल्कि वैज्ञानिक और मानवीय तरीकों से किया जाना चाहिए। इस पूरे विवाद के बीच मीका सिंह की यह पहल अब चर्चा का केंद्र बन गई है, जिसने इस मुद्दे को एक नया मानवीय दृष्टिकोण दे दिया है।