Chambalkichugli.com

OPPO Enco Air5 Pro भारत में लॉन्च: 55dB ANC, AI कॉल नॉइज रिडक्शन और 54 घंटे बैटरी के साथ दमदार TWS ईयरबड्स

नई दिल्ली। ओप्पो ने भारतीय ऑडियो मार्केट में अपना नया OPPO Enco Air5 Pro TWS ईयरबड्स लॉन्च कर दिया है। कंपनी ने इसे 4,999 रुपये की शुरुआती कीमत पर उतारा है। यह मॉडल पहले ग्लोबल मार्केट और चीन में पेश किया गया था और अब भारत में इसके फीचर्स के साथ एंट्री हुई है, जिसमें हाई-एंड ANC और AI बेस्ड ऑडियो टेक्नोलॉजी पर खास फोकस किया गया है। ओप्पो के इन नए ईयरबड्स की सबसे बड़ी खासियत इसका 55dB तक का एक्टिव नॉइज कैंसलेशन (ANC) है, जो 5,000Hz तक की फ्रीक्वेंसी रेंज में आसपास के शोर को कम करने में सक्षम बताया गया है। यह पिछले जनरेशन के मुकाबले ज्यादा एडवांस सिस्टम है और म्यूजिक, कॉलिंग और वीडियो स्ट्रीमिंग के दौरान बेहतर क्लैरिटी देने का दावा करता है। कंपनी ने इसमें AI-पावर्ड कॉल नॉइज रिडक्शन टेक्नोलॉजी दी है, जिसमें तीन माइक्रोफोन मिलकर काम करते हैं। यह सिस्टम कॉल के दौरान यूजर की आवाज को साफ रखते हुए बैकग्राउंड नॉइज को फिल्टर करता है। इसके साथ ही विंड नॉइज रिडक्शन फीचर भी दिया गया है, जो 25 km/h तक की हवा में भी बेहतर कॉल क्वालिटी देने में मदद करता है। कनेक्टिविटी के लिहाज से इसमें Bluetooth 6.0, ड्यूल-डिवाइस कनेक्शन सपोर्ट, 12mm बेस ड्राइवर और LHDC 5.0 Hi-Res ऑडियो सपोर्ट जैसे फीचर्स शामिल हैं। गेमिंग और वीडियो यूजर्स के लिए इसमें 47ms लो-लेटेंसी मोड भी दिया गया है, जिससे ऑडियो-वीडियो सिंक बेहतर रहता है। बैटरी बैकअप भी इसकी बड़ी ताकत है। कंपनी के अनुसार ANC ऑफ होने पर यह ईयरबड्स चार्जिंग केस के साथ कुल 54 घंटे तक का प्लेबैक टाइम देते हैं, जबकि ANC ऑन होने पर करीब 29 घंटे तक चल सकते हैं। ओप्पो ने Enco Air5 Pro को Pearl White और Matte Black कलर ऑप्शन में लॉन्च किया है। इसकी पहली सेल भारत में 28 मई से शुरू होगी, जहां यह ओप्पो के ऑनलाइन स्टोर के साथ-साथ अन्य ई-कॉमर्स प्लेटफॉर्म और ऑफलाइन रिटेल स्टोर्स पर उपलब्ध रहेगा।

Vivo S60 5G लॉन्च से पहले चर्चा में: 7,200mAh बैटरी, 90W फास्ट चार्जिंग और तीन आकर्षक कलर ऑप्शन के साथ आ सकता है नया स्मार्टफोन

नई दिल्ली। Vivo जल्द ही अपनी S सीरीज का नया स्मार्टफोन Vivo S60 5G लॉन्च करने जा रहा है। कंपनी इस डिवाइस को 29 मई को चीन में पेश करेगी। यह फोन पिछले साल लॉन्च हुए Vivo S50 का अपग्रेड वर्जन होगा और इसे एक नए डिजाइन और बड़ी बैटरी के साथ लाया जा रहा है। रिपोर्ट्स के अनुसार Vivo S60 5G की सबसे बड़ी खासियत इसकी 7,200mAh की दमदार बैटरी होगी, जो लंबे बैकअप के लिए डिजाइन की गई है। इसके साथ 90W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट भी मिलेगा, जिससे फोन तेजी से चार्ज हो सकेगा। कंपनी का दावा है कि इसमें दिया गया पावर मैनेजमेंट सिस्टम चार्जिंग के दौरान डिवाइस के तापमान को कंट्रोल करने में मदद करेगा। फोन को लेकर यह भी बताया गया है कि इसमें Global Direct Drive Power Supply 2.0 टेक्नोलॉजी दी जाएगी, जो बैटरी परफॉर्मेंस को बेहतर बनाएगी। साथ ही इसमें Micro Electric Wizard 2.0 फीचर भी होगा, जो अचानक बैटरी खत्म होने की स्थिति में चल रहे काम को सेव करने में मदद करेगा। डिजाइन की बात करें तो Vivo S60 5G को तीन नए कलर ऑप्शन में पेश किया जाएगा—Early Summer Green, Midsummer Night’s Dream और Sea of Stars। इनमें से Sea of Stars वेरिएंट में खास स्टार-लाइक पैटर्न और वाइट-ब्लू फिनिश देखने को मिल सकता है। कैमरा सेटअप के तौर पर इसमें पीछे की तरफ ट्रिपल कैमरा सिस्टम दिया जाएगा, जो एक रेक्टेंगुलर मॉड्यूल में फिट होगा। हालांकि कैमरा सेंसर की पूरी जानकारी लॉन्च के समय सामने आएगी। फोन का लॉन्च 29 मई को चीन में लोकल समय अनुसार शाम 7:30 बजे (भारत में 5:00 बजे) होगा। कंपनी इस इवेंट में Vivo TWS 5e ईयरबड्स भी पेश कर सकती है। अगर लीक और रिपोर्ट्स सही साबित होती हैं, तो Vivo S60 5G अपने बड़े बैटरी बैकअप और फास्ट चार्जिंग के कारण मिड-रेंज सेगमेंट में एक मजबूत विकल्प बन सकता है।

Honda कल लॉन्च करेगी 2 नई कारें, फीचर्स देख रह जाएंगे हैरान

नई दिल्ली। Honda Cars India भारतीय बाजार में अपनी दो नई कारों को लॉन्च करने के लिए पूरी तरह तैयार है। कंपनी 22 मई को फेसलिफ्टेड Honda City और बिल्कुल नई Honda ZR-V की कीमतों का ऐलान करेगी। इन दोनों मॉडल्स को लेकर ऑटो बाजार में जबरदस्त उत्साह देखने को मिल रहा है। खास बात यह है कि ZR-V लंबे समय बाद भारत में आने वाला Honda का नया फ्लैगशिप मॉडल होगा। नई Honda City फेसलिफ्ट लॉन्च से पहले ही डीलरशिप तक पहुंच चुकी है। इसके डिजाइन और फीचर्स में कई बड़े बदलाव किए गए हैं। कार में नया फ्रंट और रियर बंपर, अपडेटेड ग्रिल, नई LED DRLs, फ्रंट LED लाइट बार और डुअल-टोन अलॉय व्हील्स का नया डिजाइन दिया गया है। इसके अलावा कार में नया रियर डिफ्यूजर और क्लियर लेंस LED टेल लाइट्स भी देखने को मिलेंगी, जिससे इसका लुक पहले से ज्यादा प्रीमियम और स्पोर्टी नजर आएगा। कार के इंटीरियर को भी पूरी तरह अपडेट किया गया है। इसमें बड़ा टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम, नया AC कंट्रोल मॉड्यूल, वेंटिलेटेड फ्रंट सीटें और 360-डिग्री कैमरा जैसे फीचर्स दिए जाएंगे। माना जा रहा है कि यह सेडान फीचर और टेक्नोलॉजी के मामले में अपने प्रतिद्वंद्वियों को कड़ी टक्कर देगी। भारतीय बाजार में इसका मुकाबला Volkswagen Virtus और Hyundai Verna जैसी कारों से होगा। इंजन की बात करें तो नई Honda City में वही 1.5 लीटर VTEC पेट्रोल इंजन मिलेगा, जो 119bhp की पावर और 145Nm का टॉर्क जनरेट करेगा। यह इंजन 6-स्पीड मैनुअल और CVT गियरबॉक्स विकल्प के साथ आएगा। वहीं नई Honda ZR-V को कंपनी प्रीमियम हाइब्रिड SUV के रूप में पेश करेगी। इसमें 2.0 लीटर पेट्रोल हाइब्रिड पावरट्रेन मिलने की उम्मीद है, जो करीब 180bhp की पावर और 240Nm का टॉर्क जनरेट करेगा। यह इंजन CVT गियरबॉक्स से लैस होगा। ZR-V में फ्री-स्टैंडिंग टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम, इलेक्ट्रिक सनरूफ, डिजिटल इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर, वायरलेस चार्जर और पूरी तरह LED लाइटिंग जैसे प्रीमियम फीचर्स देखने को मिल सकते हैं। भारतीय बाजार में इसका मुकाबला Volkswagen Tiguan R-Line और Skoda Kodiaq के चुनिंदा वेरिएंट्स से माना जा रहा है। Honda की इन नई पेशकशों से भारतीय ऑटोमोबाइल बाजार में प्रतिस्पर्धा और तेज होने की उम्मीद है। कंपनी अब प्रीमियम फीचर्स, हाइब्रिड टेक्नोलॉजी और आधुनिक डिजाइन के जरिए ग्राहकों को आकर्षित करने की रणनीति पर काम कर रही है।

लग्जरी और पावर का शानदार कॉम्बिनेशन, भारत में आईं GLE-GLS नाइट एडिशन

नई दिल्ली। Mercedes-Benz ने भारतीय बाजार में अपनी लोकप्रिय लग्जरी SUV Mercedes-Benz GLE और Mercedes-Benz GLS के नए नाइट एडिशन लॉन्च कर दिए हैं। कंपनी इन्हें ग्लोबल लिमिटेड-रन सीरीज के तहत पेश कर रही है। शानदार डिजाइन, दमदार इंजन और प्रीमियम फीचर्स से लैस ये SUV लॉन्च होते ही चर्चा में आ गई हैं। कंपनी ने GLE 300d नाइट एडिशन की शुरुआती एक्स-शोरूम कीमत 1.05 करोड़ रुपये रखी है। वहीं GLE 450 नाइट एडिशन की कीमत 1.14 करोड़ रुपये तय की गई है। दूसरी ओर GLS 450 नाइट एडिशन की कीमत 1.41 करोड़ रुपये और GLS 450d नाइट एडिशन की कीमत 1.43 करोड़ रुपये (एक्स-शोरूम) रखी गई है। नई नाइट एडिशन SUV को खास बनाने के लिए कंपनी ने इनके डिजाइन और इंटीरियर में कई एक्सक्लूसिव बदलाव किए हैं। दोनों मॉडल्स को ऑब्सीडियन ब्लैक और एल्पाइन ग्रे कलर ऑप्शन में पेश किया गया है। खास बात यह है कि एल्पाइन ग्रे कलर केवल नाइट एडिशन में ही उपलब्ध होगा और इसे स्टैंडर्ड मॉडल्स में नहीं दिया गया है। इंटीरियर की बात करें तो दोनों SUV में ब्लैक नैप्पा लेदर अपहोल्स्ट्री और एंथ्रासाइट ओपन पोर ओक वुडन ट्रिम दिया गया है, जो इन्हें और ज्यादा प्रीमियम फील देता है। इसके अलावा दोनों नाइट एडिशन वेरिएंट में हेड-अप डिस्प्ले स्टैंडर्ड फीचर के तौर पर शामिल किया गया है। GLE नाइट एडिशन में कंपनी ने एयरमैटिक सस्पेंशन भी दिया है, जो ड्राइविंग को ज्यादा आरामदायक और स्मूद बनाता है। कंपनी का दावा है कि यह फीचर SUV को शानदार राइड क्वालिटी और बेहतर रोड प्रेजेंस देता है। परफॉर्मेंस की बात करें तो GLE 300d नाइट एडिशन में 2.0 लीटर का 4-सिलेंडर डीजल इंजन मिलता है, जो 198 किलोवाट की पावर और 550 Nm का टॉर्क जनरेट करता है। यह SUV मात्र 6.9 सेकेंड में 0 से 100 kmph की स्पीड पकड़ सकती है और इसकी टॉप स्पीड 230 kmph है। वहीं GLE 450 नाइट एडिशन में 3.0 लीटर इनलाइन-सिक्स पेट्रोल इंजन दिया गया है, जो 280 किलोवाट की ताकत और 500 Nm का टॉर्क पैदा करता है। यह SUV सिर्फ 5.6 सेकेंड में 100 kmph की रफ्तार पकड़ लेती है और इसकी अधिकतम स्पीड 250 kmph है। GLS 450 नाइट एडिशन में भी यही 3.0 लीटर पेट्रोल इंजन मिलता है, जबकि GLS 450d नाइट एडिशन में 3.0 लीटर इनलाइन-सिक्स डीजल इंजन दिया गया है। यह इंजन 270 किलोवाट की पावर और 750 Nm का जबरदस्त टॉर्क जनरेट करता है। GLS के दोनों वेरिएंट केवल 6.1 सेकेंड में 100 kmph की रफ्तार हासिल कर लेते हैं। लक्जरी, टेक्नोलॉजी और दमदार परफॉर्मेंस के साथ Mercedes-Benz की ये नई नाइट एडिशन SUV भारतीय प्रीमियम कार बाजार में बड़ा आकर्षण बनने वाली हैं।

ऐप से बुक होंगे ह्यूमनॉइड रोबोट, घर आकर करेंगे सफाई

नई दिल्ली। घरेलू कामकाज की दुनिया में बड़ा बदलाव लाने की दिशा में अमेरिकी रोबोटिक्स स्टार्टअप Gatsby ने एक नई सर्विस शुरू की है। कंपनी ने अमेरिका के San Francisco में पहली बार ऐसा ह्यूमनॉइड रोबोट भेजा, जिसने ग्राहक के अपार्टमेंट की सफाई पूरी तरह खुद से की। रिपोर्ट्स के मुताबिक यह रोबोट कंपनी के iOS ऐप के जरिए बुक किया गया था और उसने इंसानी मदद के बिना सफाई का काम पूरा किया।  कैसे काम करती है यह सर्विस?Gatsby का मॉडल काफी हद तक कैब बुकिंग ऐप्स जैसा बताया जा रहा है। ग्राहक ऐप से रोबोट बुक करेंगे।तय समय पर रोबोट घर पहुंचेगा,सफाई का काम करेगा।काम पूरा होने के बाद वापस चला जाएगाकंपनी का कहना है कि इसका उद्देश्य लोगों का समय बचाना है, खासकर रोजमर्रा के घरेलू कामों में।  कितना खर्च आएगा?रिपोर्ट्स के अनुसार,कंपनी 150 डॉलर (करीब ₹12,000–₹13,000) फ्लैट फीस ले रही हैअपार्टमेंट के आकार के अनुसार कीमत नहीं बदलतीयह मॉडल सैन फ्रांसिस्को की पारंपरिक होम-क्लीनिंग सेवाओं को चुनौती दे सकता है, जहां सामान्य सफाई का खर्च इससे ज्यादा भी हो सकता है। रोबोट बेचने के बजाय “रेंटल मॉडल”दिलचस्प बात यह है कि Gatsby: रोबोट सीधे ग्राहकों को बेचने के बजाय “service-on-demand” मॉडल अपना रही है जबकि कई दूसरी कंपनियां, जैसे: Tesla 1X महंगे ह्यूमनॉइड रोबोट विकसित कर रही हैं।  कंपनी की असली ताकत क्या है?रिपोर्ट्स के अनुसार Gatsby खुद रोबोट बॉडी बनाने पर पूरी तरह निर्भर नहीं है। कंपनी का फोकस है: स्मार्ट सॉफ्टवेयर नेविगेशन सिस्टम यूजर इंटरफेस अलग-अलग रोबोट प्लेटफॉर्म के साथ काम करने वाला AI सिस्टम बताया जा रहा है कि कंपनी को NVIDIA का समर्थन भी मिला हुआ है।  क्या बदल सकता है भविष्य?अगर ऐसी सेवाएं सफल होती हैं, तो भविष्य में: घरेलू सफाई बुजुर्गों की सहायता होटल और ऑफिस सर्विस वेयरहाउस सपोर्ट जैसे क्षेत्रों में ह्यूमनॉइड रोबोट आम हो सकते हैं। हालांकि अभी: लागत सुरक्षा भरोसेमंद प्रदर्शन प्राइवेसी जैसे मुद्दे बड़ी चुनौतियां बने हुए हैं।

Vivo Y600 Turbo जल्द हो सकता है लॉन्च: 9,020mAh बैटरी, 165Hz डिस्प्ले और दमदार परफॉर्मेंस के साथ आ सकता है नया स्मार्टफोन

नई दिल्ली। Vivo अपनी Y600 सीरीज में जल्द ही एक नया स्मार्टफोन जोड़ सकता है, जिसका नाम Vivo Y600 Turbo बताया जा रहा है। हालिया लीक रिपोर्ट्स के मुताबिक यह फोन चीन में 25 मई को लॉन्च हो सकता है। हालांकि कंपनी ने अभी तक आधिकारिक पुष्टि नहीं की है, लेकिन इसके फीचर्स और लॉन्च टाइमलाइन ऑनलाइन सामने आ चुके हैं। लीक जानकारी के अनुसार Vivo Y600 Turbo में कंपनी अपनी अब तक की सबसे बड़ी बैटरी में से एक पेश कर सकती है। इसमें 9,020mAh की Blue Ocean बैटरी दिए जाने की बात कही जा रही है, जो 90W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट के साथ आ सकती है। अगर यह सही साबित होता है तो यह फोन बैटरी बैकअप के मामले में सेगमेंट में काफी आगे निकल सकता है। डिस्प्ले की बात करें तो इसमें 6.83-इंच का 1.5K OLED डिस्प्ले मिलने की उम्मीद है, जो 165Hz रिफ्रेश रेट सपोर्ट करेगा। यह Vivo का पहला ऐसा फोन हो सकता है जिसमें इतनी हाई रिफ्रेश रेट स्क्रीन दी जाएगी, जिससे गेमिंग और स्क्रॉलिंग एक्सपीरियंस काफी स्मूद हो सकता है। परफॉर्मेंस के लिए इसमें MediaTek Dimensity 8500 चिपसेट दिए जाने की संभावना है, जिसे LPDDR5X RAM और UFS 3.1 स्टोरेज के साथ जोड़ा जा सकता है। यह डिवाइस Android 16 आधारित OriginOS 6 पर चल सकता है। कैमरा सेटअप की बात करें तो इसमें डुअल रियर कैमरा सिस्टम मिलने की उम्मीद है, जिसमें 50MP Sony LYT-600 प्राइमरी सेंसर और 2MP का सेकेंडरी लेंस शामिल हो सकता है। वहीं फ्रंट में 16MP सेल्फी कैमरा दिए जाने की संभावना है। रिपोर्ट्स यह भी दावा करती हैं कि Vivo Y600 Turbo असल में iQOO Z11 का रीब्रांडेड वर्जन हो सकता है, जिसे हाल ही में चीन में लॉन्च किया गया था। अगर ऐसा होता है, तो इसका प्राइस भी करीब 31,000 रुपये (लगभग CNY 2,299) के आसपास रह सकता है। अगर लीक फीचर्स सही साबित होते हैं, तो Vivo Y600 Turbo मिड-रेंज सेगमेंट में बैटरी और डिस्प्ले के मामले में एक बड़ा गेमचेंजर साबित हो सकता है।

होंडा सिटी फेसलिफ्ट और ZR-V कल होंगी लॉन्च, 360° कैमरा और वेंटिलेटेड सीट जैसी प्रीमियम फीचर्स से लैस

नई दिल्ली। होंडा कार्स इंडिया कल (22 मई) भारत में अपनी दो नई कारों की कीमतों का ऐलान करने जा रही है। इसमें फेसलिफ्टेड होंडा सिटी सेडान और बिल्कुल नई होंडा ZR-V SUV शामिल हैं। खास बात यह है कि ZR-V लंबे समय बाद कंपनी का नया मॉडल नाम है और इसे भारत में ब्रांड का फ्लैगशिप SUV माना जा रहा है। नई होंडा सिटी फेसलिफ्ट में कई कॉस्मेटिक और फीचर अपडेट किए गए हैं, जिनमें नया फ्रंट और रियर डिजाइन, LED DRLs, LED लाइट बार, डुअल-टोन अलॉय व्हील्स और अपडेटेड बूटलिड शामिल हैं। इंटीरियर में बड़ा टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम, अपडेटेड AC कंट्रोल, वेंटिलेटेड फ्रंट सीटें और 360-डिग्री कैमरा जैसे प्रीमियम फीचर्स मिलेंगे। इंजन की बात करें तो इसमें 1.5-लीटर VTEC पेट्रोल इंजन मिलने की संभावना है, जो 119bhp पावर और 145Nm टॉर्क जनरेट करेगा, साथ ही मैनुअल और CVT गियरबॉक्स ऑप्शन मिल सकते हैं। वहीं, नई होंडा ZR-V में 2.0-लीटर पेट्रोल हाइब्रिड पावरट्रेन मिलने की उम्मीद है, जो करीब 180bhp पावर और 240Nm टॉर्क देगा। यह मॉडल CVT गियरबॉक्स के साथ आएगा और प्रीमियम SUV सेगमेंट में टिगुआन R-Line और स्कोडा कोडियाक जैसी गाड़ियों को टक्कर देगा।

OnePlus Nord CE 6 Lite Review: 21 हजार में बैलेंस्ड फोन या सिर्फ नाम का OnePlus?

नई दिल्ली। करीब दो साल बाद सबसे सस्ते Nord लाइनअप की वापसी करते हुए OnePlus Nord CE 6 Lite बाजार में उतरा है। लगभग 21 हजार रुपये की शुरुआती कीमत वाला यह फोन बैटरी, परफॉर्मेंस और स्मूद एक्सपीरियंस पर काफी जोर देता है। हालांकि कैमरा और बिल्ड में कुछ समझौते भी देखने को मिलते हैं। अगर आप 20-25 हजार रुपये के बजट में एक ऐसा फोन चाहते हैं जो रोजमर्रा के इस्तेमाल, गेमिंग और मल्टीटास्किंग में भरोसेमंद हो, तो यह डिवाइस ध्यान खींचता है। डिजाइन और बिल्ड: दिखने में प्रीमियम, लेकिन…फोन का “Vivid Mint” कलर काफी आकर्षक लगता है और भीड़ में अलग नजर आता है। हालांकि,बैक पैनल और फ्रेम पॉलीकार्बोनेट के हैं। हाथ में प्रीमियम फील थोड़ी कम लगती हैIP64 रेटिंग और मिलिट्री ग्रेड प्रोटेक्शन अच्छी बात हैसाइड-माउंटेड फिंगरप्रिंट सेंसर तेज काम करता है और हाइब्रिड सिम स्लॉट की वजह से मेमोरी कार्ड सपोर्ट भी मिल जाता है। डिस्प्ले और साउंड: LCD लेकिन काफी स्मूदफोन में: 6.72 इंच Full HD+ LCD डिस्प्ले 144Hz रिफ्रेश रेट 1000 निट्स पीक ब्राइटनेसदिए गए हैं।हालांकि AMOLED स्क्रीन नहीं है, लेकिन हाई रिफ्रेश रेट स्क्रॉलिंग और गेमिंग को काफी स्मूद बना देता है। ड्यूल स्पीकर्स और 300% वॉल्यूम बूस्ट अच्छे मीडिया एक्सपीरियंस में मदद करते हैं। परफॉर्मेंस: इस प्राइस में मजबूतफोन मेंMediaTek Dimensity 7400 Apex प्रोसेसर UFS 3.1 स्टोरेज वेपर चैंबर कूलिंग मिलती है। रोजमर्रा के इस्तेमाल और गेमिंग में फोन स्थिर प्रदर्शन देता है और ज्यादा गर्म भी नहीं होता। इसके साथOxygenOSAI फीचर्सCircle to Searchजैसे फीचर्स यूजर एक्सपीरियंस बेहतर बनाते हैं। कैमरा: औसत लेकिन इस्तेमाल लायकफोन में 50MP मेन कैमरा,2MP डेप्थ सेंसरदिया गया है।अच्छी रोशनी में कैमरा ठीक-ठाक फोटो देता है, लेकिन,जूम करने पर डिटेल कम हो जाती हैलो-लाइट परफॉर्मेंस औसत हैसेल्फी कैमरा भी “acceptable” कैटेगरी में आता हैअगर कैमरा आपकी पहली प्राथमिकता है, तो इस रेंज में दूसरे विकल्प भी देखे जा सकते हैं। बैटरी: सबसे बड़ा हाईलाइटफोन की सबसे मजबूत बात इसकी: 7000mAh बैटरीहै। मीडियम यूज मेंआसानी से 2 दिन तक बैकअप मिल सकता हैसाथ ही 45W SUPERVOOC फास्ट चार्जिंगलगभग 1.5 घंटे में फुल चार्जका सपोर्ट भी मिलता है। खरीदना चाहिए या नहीं?यह फोन आपके लिए अच्छा है अगर: लंबी बैटरी लाइफ चाहिए स्मूद परफॉर्मेंस और गेमिंग जरूरी है OnePlus का क्लीन UI पसंद हैकैमरा आपकी टॉप प्राथमिकता नहीं है यह फोन आपके लिए नहीं अगर: AMOLED डिस्प्ले चाहिए कैमरा सबसे अहम फैक्टर है प्रीमियम ग्लास डिजाइन चाहते हैं

Temple’ डिवाइस के प्रोडक्शन की तैयारी तेज, दीपेंदर गोयल ने दो कंपनियों से मिलाया हाथ

नई दिल्ली। दीपिंदर गोयल की अपकमिंग हेल्थ वियरेबल डिवाइस “Temple” अब बड़े स्तर पर प्रोडक्शन की ओर बढ़ रही है। रिपोर्ट्स के मुताबिक इस डिवाइस के निर्माण और स्केल-अप के लिए कंपनी ने Zetwerk और Ethereal Machines के साथ साझेदारी की है।Temple एक ऐसी wearable device बताई जा रही है जिसे कनपटी (temple area) पर लगाया जाता है और इसका मुख्य उद्देश्य दिमाग में रक्त प्रवाह (blood flow) की मॉनिटरिंग करना है। क्या है Temple?रिपोर्ट्स के अनुसार: यह एक पतली, चिपकने वाली wearable device है इसे सिर की कनपटी पर लगाया जाता है इसका उपयोग brain blood flow monitoring के लिए किया जा सकता है कंपनी इसे हेल्थ और वेलनेस कैटेगरी में विकसित कर रही है हाल के महीनों में कई सार्वजनिक हस्तियों और सेलिब्रिटीज को इसे पहने हुए देखा गया है। कौन क्या बनाएगा?रिपोर्ट्स के मुताबिकTemple का मुख्य निर्माण Deepinder Goyal की टीम करेगी विशेष सेंसर और हार्डवेयर पार्ट्स का काम Ethereal Machines संभालेगी बड़े पैमाने पर उत्पादन (mass manufacturing) की जिम्मेदारी Zetwerk के पास होगी बताया जा रहा है कि शुरुआती चरण में कुछ हजार यूनिट्स तैयार की जा सकती हैं। भारत से ग्लोबल मार्केट तक की तैयारीकंपनी की योजना केवल भारतीय बाजार तक सीमित नहीं बताई जा रही। रिपोर्ट्स के अनुसार: Temple को अंतरराष्ट्रीय बाजारों में भी लॉन्च करने की तैयारी है इसे प्रीमियम हेल्थ टेक डिवाइस के रूप में पेश किया जा सकता है टेक और हेल्थ कम्युनिटी में इसे लेकर उत्सुकता बढ़ रही है फीचर्स और कीमत पर अभी सस्पेंसहालांकि:कंपनी ने अभी तक डिवाइस के पूरे फीचर्स सार्वजनिक नहीं किए हैंकीमत को लेकर भी आधिकारिक जानकारी सामने नहीं आई हैइस वजह से Temple फिलहाल “mystery wearable” के रूप में चर्चा में बना हुआ है।

“कॉकरोच जनता पार्टी” ने दिखाया AI का दम, 1 घंटे में तैयार कर दी वेबसाइट

नई दिल्ली। सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हुई “Cockroach Janta Party” ने एक बार फिर यह साबित कर दिया है कि आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) डिजिटल दुनिया को कितनी तेजी से बदल रहा है। व्यंग्य और डिजिटल कैंपेन के तौर पर शुरू हुई इस पहल ने कुछ ही दिनों में करोड़ों लोगों का ध्यान खींच लिया। रिपोर्ट्स और इंटरव्यू के अनुसार, पार्टी से जुड़े Abhijeet Dipke ने दावा किया कि उन्होंने अपने दोस्तों के साथ मिलकर केवल टेक्स्ट प्रॉम्प्ट्स की मदद से महज 1 घंटे में पूरी वेबसाइट और AI एंथम तैयार कर लिया।  बिना कोडिंग के बनी वेबसाइटबताया गया कि वेबसाइट बनाने में AI आधारित टूल्स का इस्तेमाल किया गया, जिनकी मदद से: वेबसाइट लेआउट UI डिजाइन ग्राफिक्स एनिमेशन रिस्पॉन्सिव पेज कुछ ही समय में तैयार हो गए। आज ऐसे कई AI टूल्स मौजूद हैं, जैसे: Framer AI Dora Relume v0.dev जो केवल टेक्स्ट निर्देश (prompt) के आधार पर वेबसाइट बना सकते हैं। AI से मिनटों में पोस्टर और ग्राफिक्ससोशल मीडिया कैंपेन को वायरल बनाने के लिए CJP ने Generative AI का इस्तेमाल किया। रिपोर्ट्स के मुताबिक पोस्टर और विजुअल्स बनाने के लिए AI टूल्स की मदद ली गई, जिनमें शामिल हैं: Midjourney DALL-E Canva इन टूल्स से कुछ मिनटों में आकर्षक डिजाइन और सोशल मीडिया पोस्ट तैयार किए जा सकते हैं।  AI से बना एंथम भी चर्चा मेंरिपोर्ट्स के अनुसार पार्टी का AI-generated एंथम भी लोगों के बीच काफी वायरल हुआ। इसके लिए म्यूजिक जनरेशन टूल्स का उपयोग बताया गया, जैसे: Suno Udio इन प्लेटफॉर्म्स की मदद से बिना स्टूडियो रिकॉर्डिंग के गाने और बैकग्राउंड म्यूजिक तैयार किए जा सकते हैं।  AI ने बदल दिया डिजिटल कैंपेन का तरीकायह मामला दिखाता है कि अब: वेबसाइट बनाना सोशल मीडिया कंटेंट तैयार करना पोस्टर डिजाइन करना ऑडियो और म्यूजिक बनाना पहले की तुलना में कहीं ज्यादा आसान और तेज हो गया है। हालांकि AI के बढ़ते उपयोग के साथ फेक कंटेंट, गलत सूचना और डिजिटल मैनिपुलेशन जैसी चुनौतियों पर भी बहस तेज हो रही है।