Chambalkichugli.com

Chambal River Crocodile Attack: चंबल नदी में नहा रही बच्ची पर मगरमछ ने किया हमला, लड़की का आधा धड़ गायब

Crocodile Attacked girl

HIGHLIGHTS :

  • चंबल नदी में नहाते समय मगरमच्छ का हमला
  • 14 वर्षीय किशोरी की दर्दनाक मौत
  • बहन के सामने हुआ पूरा हादसा
  • 4 घंटे बाद SDRF ने शव निकाला
  • पुलिस ने मर्ग कायम कर जांच शुरू की

 

Crocodile Attacked girl
Crocodile Attacked girl

Chambal River Crocodile Attack: मध्य प्रदेश। मुरैना जिले की चंबल नदी से एक दर्दनाक घटा सामने आई है। बता दें कि चिन्नोनी थाना क्षेत्र के वेदपुरा गांव में 14 वर्षीय किशोरी रावी पर उस वक्त मगरमच्छ ने हमला कर दिया, जब वह अपनी बहन के साथ नदी में नहा रही थी। अचानक हुए इस हमले में मगरमच्छ उसे पकड़कर गहरे पानी में खींच ले गया और उसके आधे धड़ को खा गया।

मजबूत वैश्विक संकेतों से शेयर बाजार में तेजी, डिफेंस और ऑटो सेक्टर ने संभाली कमान

बहन के सामने हुआ हादसा

मृतक रावी अपनी बहन राजकुमारी के साथ गर्मी से राहत पाने के लिए नदी में उतरी थी। नहाने के दौरान अचानक मगरमच्छ ने रावी को जकड़ लिया। यह दर्दनाक घटना उसकी बहन की आंखों के सामने हुई, जिसने डर के मारे तुरंत घर पहुंचकर अपनी मां गुलाबो केवट को पूरी जानकारी दी।

सोना-चांदी में हल्की चमक, फेड के फैसले से पहले बाजार में सतर्कता

पुलिस और SDRF ने चलाया रेस्क्यू

मां द्वारा सूचना दिए जाने पर चिन्नोनी पुलिस मौके पर पहुंची और तुरंत SDRF टीम को बुलाया गया। करीब चार घंटे तक चले सर्च ऑपरेशन के बाद टीम ने नदी से किशोरी का शव बरामद किया। इस घटना के बाद पूरे इलाके में दहशत का माहौल बन गया है।

MP HEATWAVE: ग्वालियर में गर्मी से राहत, लेकिन उमस ने बढ़ाई मुश्किलें; कल फिर हीटवेव का अलर्ट

थाना प्रभारी का बयान

थाना प्रभारी एसआई ऋषिकेश शर्मा ने बताया कि दोनों बहनें नदी में नहाने गई थीं, तभी मगरमच्छ ने रावी को पकड़कर नीचे खींच लिया। बाद में SDRF की मदद से शव को बाहर निकाला गया।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *