CM MOHAN YADAV ACTION: इंदौर। इंदौर में मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव बड़ा गणपति स्थित शासकीय शारदा कन्या विद्यालय के कार्यक्रम में पहुंचे। इसी दौरान कार्यक्रम में कुछ ऐसी घटना हुई जिसने सबका ध्यान अपनी ओर खिंच लिया।
दरअसल बीच प्रोग्राम में एक महिला रोते अपनी मुआवजे की शिकायत लेकर उनके पास पहुंच गई। इसपर मुख्यमंत्री ने एक बड़ा फैसला लेते हुए अधिकारीयों को त्वरित करवाई के निर्देश दिए।
97 साल की उम्र में भी जिंदगी को खुलकर जीती थीं जोहरा सहगल, बेबाक बयान ने बटोरी थीं सुर्खियां
महिला ने रोते हुए सुनाई आपबीती
पीड़ित महिला रोते हुए सीएम के पास पहुंची और बताया कि मेट्रो स्टेशन के निर्माण के लिए उनके इलाके में करीब 16 मकानों को तोड़ा जा रहा है जिसमें महिला का माकन भी शामिल है। उनका कहना है कि उसके आसपास के सभी मकान मालिकों को मुआवजा मिल गया है लेकिन उसके साथ मुआवजे में भेदभाव किया गया है।
महिला पिंकी वर्मा का आरोप है कि आस-पास के अन्य 15 मकान मालिकों को प्रति मकान लगभग ₹40 लाख का मुआवजा दिया गया है, वहीं मेट्रो प्रबंधन के अधिकारी उन्हें उनके घर के बदले केवल ₹16 लाख ही देना चाहते हैं।
सीएम ने दिए जांच के निर्देश
महिला का कहना है कि वह मुआवजे की मांग को लेकर तीन-चार महीने से अधिकारीयों के चक्कर काट रही है। लेकिन कोई भी सुनने को तैयार नहीं है, इसी से परेशान होकर उसने मुख्यमंत्री के सामने अपनी गुहार लगाई।
महिला की बात सुनने के बाद मुख्यमंत्री ने मौके पर ही कलेक्टर को बुलाकर मामले की जांच करने और पीड़िता को न्याय दिलाने के निर्देश दिए। महिला की मांग पर सीएम ने उसके आवेदन पर लिखित टिप्पणी दर्ज कर कार्रवाई सुनिश्चित करने को कहा।