CM MOHAN YADAV DELHI VISIT: नई दिल्ली। मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने बुधवार को दिल्ली दौरे के दौरान ग्रीन मोबिलिटी को बढ़ावा देने का संदेश दिया। उन्होंने सामान्य प्रोटोकॉल से अलग हटकर दिल्ली एयरपोर्ट से शिवाजी स्टेडियम तक मेट्रो ट्रेन में सफर किया और सार्वजनिक परिवहन को अपनाने की अपील की।
आम यात्रियों के बीच दिखे मुख्यमंत्री
मेट्रो यात्रा के दौरान मुख्यमंत्री आम यात्रियों के बीच नजर आए। उन्होंने लोगों से बातचीत की और उनके अनुभव भी जाने। इस दौरान उन्होंने कहा कि बढ़ते ट्रैफिक, वायु प्रदूषण और ईंधन की खपत जैसी चुनौतियों से निपटने के लिए सार्वजनिक परिवहन को प्राथमिकता देना जरूरी है।

पर्यावरण संरक्षण पर जोर
मुख्यमंत्री ने कहा कि मेट्रो जैसी आधुनिक परिवहन सुविधाएं न केवल समय की बचत करती हैं, बल्कि पर्यावरण संरक्षण में भी अहम भूमिका निभाती हैं। उन्होंने लोगों से अपील की कि वे निजी वाहनों के बजाय सार्वजनिक परिवहन का अधिक उपयोग करें।

प्रधानमंत्री के विजन का उल्लेख
डॉ. यादव ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी लगातार देश में सार्वजनिक परिवहन को बढ़ावा देने और ईंधन बचत के संदेश पर काम कर रहे हैं। इसी दिशा में नागरिकों की भागीदारी बेहद जरूरी है।
दिल्ली मेट्रो की सराहना
मुख्यमंत्री ने दिल्ली मेट्रो की स्वच्छता, समयबद्धता और यात्री सुविधाओं की भी सराहना की। उन्होंने कहा कि यह व्यवस्था देश के अन्य शहरों के लिए एक प्रेरणादायक मॉडल है, जिसे और अधिक विस्तार देने की आवश्यकता है।
मीनाक्षी नटराजन के नामांकन निरस्त होने पर देवास में कांग्रेस का धरना, भाजपा पर लगाए गंभीर आरोप
दौरे के अंत में मुख्यमंत्री ने कहा कि ग्रीन मोबिलिटी केवल एक विकल्प नहीं, बल्कि भविष्य की जरूरत है।