CM MOHAN YADAV KATRA VISIT: भोपाल। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव जम्मू-कश्मीर के कटरा पहुंचे, जहां उन्होंने माता वैष्णो देवी के दर्शन किए और मंदिर परिसर की व्यवस्थाओं का निरीक्षण किया। इस दौरान उनके साथ एक उच्चस्तरीय प्रतिनिधिमंडल भी मौजूद रहा।
मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रदेश के प्रमुख धार्मिक स्थलों पर श्रद्धालुओं को बेहतर सुविधाएं देने के लिए अधिकारीयों द्वारा वैष्णो देवी मॉडल का अध्ययन किया जा रहा है।
MP HIGH COURT ACTION: कागजों में दो बार किया रिटायर, कोर्ट पहुंचा चौकीदार तो खुली विभाग की पोल
महाकाल, ओंकारेश्वर और भोजशाला पर रहेगा फोकस
मुख्यमंत्री ने बताया कि उज्जैन के महाकाल मंदिर, ओंकारेश्वर देवस्थान और धार की भोजशाला में श्रद्धालुओं की बढ़ती संख्या को देखते हुए बेहतर प्रबंधन व्यवस्था विकसित करने की जरूरत है।
हाल ही में भोजशाला को मां वाग्देवी मंदिर की मान्यता मिलने के बाद यहां श्रद्धालुओं की संख्या और बढ़ने की संभावना है। ऐसे में भीड़ नियंत्रण और सुविधाओं को मजबूत करने पर सरकार का विशेष ध्यान है ।
श्राइन बोर्ड की भीड़ प्रबंधन प्रणाली का अध्ययन
कटरा दौरे के दौरान प्रतिनिधिमंडल वैष्णो देवी श्राइन बोर्ड की भीड़ प्रबंधन प्रणाली, सुरक्षा व्यवस्था, यात्री सुविधाओं और डिजिटल प्रबंधन मॉडल का अध्ययन कर रहा है।
मुख्यमंत्री ने कहा कि उनका उद्देश्य यह समझना है कि बड़ी संख्या में आने वाले श्रद्धालुओं को सुगम, सुरक्षित और सुविधाजनक दर्शन कैसे करवाया जाए।
आंधी-बारिश के असर से विदिशा का मौसम सुहाना, तापमान में आई गिरावट
धार्मिक पर्यटन को नई पहचान देने की तैयारी
मुख्यमंत्री मोहन यादव ने कहा कि मध्यप्रदेश सरकार धार्मिक पर्यटन को नई ऊंचाइयों तक पहुंचाने के लिए लगातार काम कर रही है। सरकार चाहती है कि महाकाल, ओंकारेश्वर और भोजशाला देश के सबसे व्यवस्थित और आकर्षक धार्मिक स्थलों में शामिल हों।