CM MOHAN YADAV STATEMENT: भोपाल। कांग्रेस नेता मीनाक्षी नटराजन के राज्यसभा नामांकन निरस्त होने के मामले में सुप्रीम कोर्ट द्वारा याचिका खारिज किए जाने के बाद मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कांग्रेस पर तीखा हमला बोला है।
उन्होंने कहा कि कांग्रेस को अपनी हार और कमजोरियों के लिए चुनाव आयोग, अधिकारियों और न्यायपालिका को जिम्मेदार ठहराने की आदत पड़ गई है।
असफलताओं का दोष दूसरे पर मढ़ती है कांग्रेस
मुख्यमंत्री ने कहा कि कांग्रेस के नेता लगातार अपनी असफलताओं का दोष दूसरों पर मढ़ने का प्रयास करते रहते हैं। उन्होंने कहा कि पार्टी को आत्ममंथन करने की जरूरत है और यह समझना चाहिए कि आखिर उसकी गलतियां कहां हो रही हैं।
डॉ. मोहन यादव – कांग्रेस को क्या हो गया है? वे अपनी हार का दोष कभी चुनाव आयोग पर, कभी अधिकारियों पर और कभी सुप्रीम कोर्ट पर डालते रहते हैं। बेहतर होगा कि वे अपने अंदर झांककर देखें कि वे कहां गलत हो रहे हैं और लगातार कमजोर क्यों होते जा रहे हैं।
प्रेम विवाह के बाद बढ़े पारिवारिक विवाद का खूनी अंजाम, यूट्यूबर शेख महबूब की चाकुओं से गोदकर हत्या
लोकतांत्रिक संस्थाओं पर सवाल उठाना बंद करो
मुख्यमंत्री ने आगे कहा कि लोकतांत्रिक संस्थाओं पर सवाल उठाने के बजाय कांग्रेस को अपनी कार्यशैली और संगठनात्मक कमजोरियों पर ध्यान देना चाहिए। उन्होंने उम्मीद जताई कि पार्टी इस पूरे घटनाक्रम से सबक लेगी और भविष्य में सकारात्मक राजनीति की दिशा में आगे बढ़ेगी।
गौरतलब है कि कांग्रेस नेता मीनाक्षी नटराजन के राज्यसभा चुनाव से जुड़े नामांकन को लेकर दायर याचिका को सुप्रीम कोर्ट ने खारिज कर दिया था। इसके बाद इस मुद्दे पर प्रदेश की राजनीति में बयानबाजी तेज हो गई है।