HIGHLIGHTS :
- भैरवनाथ मंदिर में देर रात तोड़फोड़
- शिव, गणेश, हनुमान समेत मूर्तियां खंडित
- सुबह घटना सामने आने पर ग्रामीणों में आक्रोश
- पुलिस ने अज्ञात आरोपियों पर केस दर्ज किया
- CCTV फुटेज के जरिए जांच जारी
Datia temple vandalism: ग्वालियर। दतिया जिले के उचाड़ गांव में स्थित प्राचीन भैरवनाथ मंदिर को असामाजिक तत्वों ने निशाना बनाया। बता दें कि मंगलवार देर रात बदमाश मंदिर में घुसे और भैरवनाथ, भगवान शिव- गणेश और हनुमान जी की मूर्तियों को क्षतिग्रस्त कर दिया। इस घटना से इलाके में तनाव का माहौल बन गया।
घटना सामने आने पर भड़के ग्रामीण
सुबह जब ग्रामीण पूजा करने मंदिर पहुंचे, तो मूर्तियों को खंडित देख आक्रोशित हो गए। जिसके बाद देखते ही देखते बड़ी संख्या में लोग मंदिर परिसर में जमा हो गए। साथ ही ग्रामीणों ने इस कृत्य की कड़ी निंदा करते हुए दोषियों की जल्द गिरफ्तारी की मांग की।
मॉनिटरिंग में ढिलाई नहीं चलेगी ,रीवा की जल और सीवरेज योजनाओं पर ,उप मुख्यमंत्री का बड़ा एक्शन
पुलिस ने जुटाए साक्ष्य
अमेरिका में बड़ा कानूनी एक्शन, पूर्व FBI निदेशक जेम्स कोमी पर ट्रंप को धमकी देने का केस
CCTV फुटेज खंगाल रही पुलिस
प्रारंभिक जांच में पुलिस इस घटना को सुनियोजित शरारत मान रही है। आसपास के संदिग्ध लोगों से पूछताछ की जा रही है और इलाके में लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है, ताकि आरोपियों की पहचान कर जल्द कार्रवाई की जा सके।