HIGHLIGHTS:
- दतिया में दहेज प्रताड़ना का मामला सामने आया
- बुलेट और सोने की चेन की मांग का आरोप
- पति और ससुराल वालों पर मारपीट के आरोप
- मायके पहुंचकर भी विवाहिता से की गई मारपीट
- पुलिस ने तीन आरोपियों पर केस दर्ज किया
Datiya Dowry Harassment: मध्यप्रदेश। दतिया जिले के इंदरगढ़ थाना क्षेत्र में दहेज प्रताड़ना का मामला सामने आया है। आरोप है कि बुलेट मोटरसाइकिल और सोने की चेन की मांग पूरी न होने पर विवाहिता को पति और ससुराल पक्ष ने प्रताड़ित किया। पीड़िता ने पुलिस को बताया कि उसकी शादी 20 फरवरी 2025 को ग्राम बड़ा पचेरा निवासी संदीप कर्ण के साथ हुई थी। शादी में पिता ने करीब एक लाख रुपए नकद, स्प्लेंडर बाइक और घरेलू सामान दिया था।
मांग पूरी नहीं हुई तो शुरू हुई मारपीट
पीड़िता के अनुसार शादी के करीब एक महीने बाद ही पति संदीप, सास सरोज और ससुर रविंद्र कर्ण ने बुलेट मोटरसाइकिल और सोने की चेन की मांग शुरू कर दी। मांग पूरी नहीं होने पर उसे ताने दिए जाने लगे और मानसिक रूप से प्रताड़ित किया गया। विवाहिता ने आरोप लगाया कि उसका पति आए दिन उसके साथ मारपीट भी करता था।
कच्चे तेल की कीमतों में तेज उछाल, वैश्विक अर्थव्यवस्था पर दबाव बढ़ा..
मायके पहुंचकर भी नहीं रुका विवाद
लगातार प्रताड़ना से परेशान होकर विवाहिता अपने मायके आकर रहने लगी थी। आरोप है कि 4 मई को पति संदीप और ससुर रविंद्र उसके मायके पहुंच गए और वहां भी विवाद करते हुए उसके साथ मारपीट की। घटना के बाद परिवार में दहशत का माहौल बन गया। इसके बाद पीड़िता अपने पिता के साथ इंदरगढ़ थाने पहुंची और नामजद शिकायत दर्ज कराई।
कच्चे तेल की कीमतों में तेज उछाल, वैश्विक अर्थव्यवस्था पर दबाव बढ़ा..
पुलिस ने शुरू की जांच
पीड़िता की शिकायत के आधार पर पुलिस ने पति, सास और ससुर के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस का कहना है कि मामले की जांच के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी। दहेज प्रताड़ना की इस घटना ने एक बार फिर समाज में बढ़ती घरेलू हिंसा और दहेज प्रथा को लेकर चिंता बढ़ा दी है।