Chambalkichugli.com

EPFO पेंशनर्स अब घर बैठे चेक कर सकेंगे PPO और पेंशन पेमेंट डिटेल, सिर्फ 5 स्टेप्स में मिलेगा पूरा हिसाब


नई दिल्ली। कर्मचारी भविष्य निधि संगठन यानी EPFO ने पेंशनर्स के लिए ऑनलाइन PPO Inquiry और Payment Inquiry सुविधा उपलब्ध कराई है, जिसके जरिए कर्मचारी पेंशन योजना (EPS) के तहत पेंशन पाने वाले लोग अपनी पेंशन से जुड़ी पूरी जानकारी घर बैठे चेक कर सकते हैं।

इस सुविधा का इस्तेमाल करने के लिए पेंशनर के पास PPO यानी Pension Payment Order नंबर होना जरूरी है। यह 12 अंकों का यूनिक नंबर होता है, जो रिटायरमेंट के बाद EPFO द्वारा जारी किया जाता है और पेंशनर की आधिकारिक पहचान के तौर पर काम करता है।

EPFO पोर्टल पर लॉग इन करके पेंशनर यह देख सकते हैं कि उनकी पेंशन जारी हुई है या नहीं, किसी महीने भुगतान में देरी क्यों हुई, जीवन प्रमाण पत्र कब तक वैध है और बैंक डिटेल्स सही हैं या नहीं।

5 आसान स्टेप्स में ऐसे चेक करें PPO/Payment Inquiry:

EPFO की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं।

Pensioner सेक्शन में जाकर लॉग इन करें।

PPO Enquiry/Payment Enquiry ऑप्शन चुनें।

PPO नंबर, ऑफिस ID, जन्मतिथि और कैप्चा भरें।

Submit करते ही PPO और पेमेंट से जुड़ी पूरी जानकारी स्क्रीन पर दिख जाएगी।

विशेषज्ञों के मुताबिक, यह सुविधा पेंशनर्स को बैंक या EPFO कार्यालय के चक्कर लगाने से बचाएगी और पेंशन संबंधी समस्याओं का पता लगाने में मदद करेगी।EPFO पेंशनर्स अब ऑनलाइन PPO Inquiry और Payment Inquiry के जरिए अपनी पेंशन और भुगतान की पूरी जानकारी घर बैठे देख सकते हैं।सिर्फ PPO नंबर और कुछ जरूरी डिटेल्स भरकर पेंशन स्टेटस, जीवन प्रमाण पत्र और पेमेंट रिकॉर्ड चेक किया जा सकता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Popular News