HIGHLIGHTS:
-
गोहद नगर पालिका की बैठक में हुआ हंगामा
-
पार्षद पुत्र पर CMO से मारपीट का आरोप
-
पूरी घटना CCTV कैमरे में रिकॉर्ड
-
CMO की शिकायत पर थाने में केस दर्ज
-
पुलिस साक्ष्यों के आधार पर कर रही जांच
GOHAD CMO ASSAULT CASE: ग्वालियर। भिंड जिले के गोहद नगर पालिका कार्यालय में साधारण सभा की बैठक उस समय हंगामे में बदल गई, जब एक पार्षद के पुत्र ने मुख्य नगरपालिका अधिकारी (CMO) के साथ कथित तौर पर धक्का-मुक्की और मारपीट कर दी। सरकारी कार्यालय के भीतर हुई इस घटना से प्रशासनिक अमले और स्थानीय राजनीति में हलचल मच गई है।
बताया जा रहा है कि वार्ड क्रमांक 16 की पार्षद राजाबेटी के पुत्र बल्लू सेमर ने बैठक के दौरान CMO महेश जाटव के साथ अभद्र व्यवहार किया। आरोप है कि उन्होंने गाली-गलौज करते हुए धक्का दिया और मारपीट की।
लुधियाना में दर्दनाक हादसा: खाना खाने जा रहे ड्राइवर को पिकअप ने रौंदा, मौके पर मौत; आरोपी गिरफ्तार
सीसीटीवी फुटेज में कैद हुई घटना
पूरी घटना कार्यालय में लगे CCTV कैमरों में रिकॉर्ड हो गई है। फुटेज में कथित तौर पर धक्का-मुक्की और विवाद के दृश्य दिखाई दे रहे हैं। यह फुटेज अब पुलिस जांच का अहम हिस्सा बन गया है।
घटना के बाद माहौल तनावपूर्ण हो गया। मौके पर मौजूद कर्मचारियों और जनप्रतिनिधियों के बीच अफरा-तफरी का माहौल बन गया।
खामेनेई की मौत पर प्रधानमंत्री मोदी को स्पष्ट रुख अपनाना चाहिए: राहुल गांधी
सीएमओ ने थाने में दी शिकायत
मारपीट के बाद CMO महेश जाटव सीधे गोहद थाने पहुंचे और लिखित शिकायत दर्ज कराई। उन्होंने शासकीय कार्य में बाधा, मारपीट और अभद्रता की धाराओं में कार्रवाई की मांग की।
पुलिस ने शिकायत के आधार पर मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। अधिकारियों का कहना है कि साक्ष्यों और CCTV फुटेज के आधार पर आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
ईरान के गेराश इलाके में 4.3 तीव्रता का भूकंप, अमेरिका-इजरायल के हमलों के बीच बढ़ी मुश्किलें
पार्षद पुत्र का पक्ष
बल्लू सेमर का आरोप है कि CMO की कार्यशैली से आम जनता और कर्मचारी परेशान हैं। उनका कहना है कि फाइलें बेवजह रोकी जाती हैं और काम में लापरवाही बरती जाती है। हालांकि पुलिस ने स्पष्ट किया है कि जांच पूरी होने के बाद ही स्थिति स्पष्ट होगी।