Chambalkichugli.com

GUNA BOYFRIEND SUICIDE: शादीशुदा प्रेमी ने गर्लफ्रेंड की शादी होने पर खाया जहर, प्रेमिका के लिए पत्नी को छोड़ चुका था शख्स

GUNA CRIME NEWS

HIGHLIGHTS :

  • गर्लफ्रेंड की शादी के दिन युवक ने खाया जहर
  • 5 साल से चल रहा था प्रेम संबंध
  • प्रेमिका के कहने पर पत्नी को छोड़ चुका था युवक
  • जहर खाने के बाद खुद पहुंचा पुलिस चौकी
  • इलाज के दौरान अस्पताल में हुई मौत

 

GUNA BOYFRIEND SUICIDE: ग्वालियर। मध्य प्रदेश के गुना जिले में 25 वर्षीय युवक प्रद्युम्न सिंह सहरिया ने अपनी गर्लफ्रेंड की शादी के दिन जहर खाकर जान दे दी। बताया जा रहा है कि युवक अपनी प्रेमिका की शादी बर्दाश्त नहीं कर पाया और हाईवे किनारे जाकर जहरीली गोलियां खा लीं।

भोपाल में अतिथि शिक्षकों का बड़ा प्रदर्शन, वादों पर अमल न होने से नाराजगी, आंदोलन तेज करने की चेतावनी

5 साल से था रिलेशन

परिजनों के अनुसार, शादी होने के बावजूद भी प्रद्युम्न का पिछले पांच साल से दूसरी युवती के साथ प्रेम संबंध था। युवती ने उससे पत्नी को छोड़ने की शर्त रखी थी, जिसके चलते उसने दो साल पहले अपनी पत्नी को छोड़ दिया था। फिर भी युवती ने उससे दूरी बना ली और बाद में कहीं और शादी तय कर ली।

दलित आदिवासी और OBC के मुद्दे पर सरकार घिरी UCC पर नेता प्रतिपक्ष का बड़ा बयान

जहर खाकर खुद पहुंचा पुलिस चौकी

घटना के दिन युवक रूठियाई के पास नेशनल हाईवे किनारे पहुंचा और करीब 10 जहरीली गोलियां खा लीं। इसके बाद वह खुद ही पुलिस चौकी पहुंचा और अपनी हालत के बारे में बताया। जिसके बाद पुलिस ने तुरंत उसे जिला अस्पताल भिजवाया, जहां उसका इलाज शुरू हुआ।

जल गंगा संवर्धन अभियान से शहडोल में जल क्रांति ,पुराने तालाब और स्रोतों को मिल रहा नया जीवन

इलाज के दौरान हुई मौत

बता दें कि इलाज के दौरान 29 अप्रैल की सुबह प्रद्युम्न की मौत हो गई। पुलिस ने मर्ग कायम कर मामले की जांच शुरू कर दी है। वहीं, जिस दिन युवक की मौत हुई, उसी दिन उसकी प्रेमिका की शादी भी संपन्न हो गई। परिजनों ने मामले में कार्रवाई की मांग की है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *