Chambalkichugli.com

GUNA LAND ENCROACHMENT: गुना में गरीब महिला की जमीन पर दोबारा कब्जा, वारंट के बाद भी खुला घूम रहा आरोपी

GUNA LAND ENCROACHMENT

HIGHLIGHTS:

  • राघौगढ़ के डोंगर गांव का मामला
  • प्रशासन हटाए कब्जे के बाद फिर अतिक्रमण
  • SDM ने जारी किया गिरफ्तारी वारंट
  • महिला कोर्ट केस जीत चुकी
  • आरोपी अब तक पुलिस गिरफ्त से बाहर

 

GUNA LAND ENCROACHMENT: मध्यप्रदेश। गुना जिले के राघौगढ़ क्षेत्र के डोंगर गांव में एक गरीब महिला मनीषा बाई किरार की करीब ढाई बीघा जमीन पर अवैध कब्जे का मामला सामने आया है। महिला कोर्ट से केस जीत चुकी है, लेकिन इसके बावजूद वह अपनी ही जमीन पर न तो जा पा रही है और न ही खेती कर पा रही है।

न्यूक्लियर डील से लेकर सीजफायर बातचीत तक, क्यों माने जाते हैं ईरान के सबसे भरोसेमंद कूटनीतिज्ञ

प्रशासन की कार्रवाई के बाद फिर कब्जा

महिला की शिकायत पर पहले तहसील कोर्ट ने कार्रवाई करते हुए जमीन को कब्जामुक्त कराया था। कुछ समय तक स्थिति सामान्य रही, लेकिन बाद में आरोपी कैलाश और उसके बेटों ने फिर से जमीन पर कब्जा कर लिया। इससे प्रशासन की कार्रवाई पर सवाल खड़े हो रहे हैं।

Donald Trump vs Iran: बढ़ता टकराव, ‘महायुद्ध’ की धमकी से वैश्विक तनाव चरम पर

धमकी और दबाव के बीच न्याय की लड़ाई

पीड़िता का आरोप है कि जब उसने जमीन वापस लेने की कोशिश की, तो आरोपियों ने उसे धमकाया और कब्जा छोड़ने से इनकार कर दिया। इसके चलते महिला पूरी तरह असहाय स्थिति में है और अपनी आजीविका के साधन से भी वंचित हो गई है।

GUNA SIBLINGS DEATH: दीवार ढहने से दो मासूम भाइयों की मौत, खेलते-खेलते मलबे में दबे

वारंट जारी के बाद भी आरोपी फरार

मामले में SDM कोर्ट ने जांच के बाद जमीन को महिला की संपत्ति माना और 16 अप्रैल को आरोपी के खिलाफ गिरफ्तारी वारंट जारी किया। बावजूद इसके अब तक गिरफ्तारी नहीं हो पाई है, पीड़िता ने प्रशासन से जल्द कार्रवाई कर जमीन वापस दिलाने की मांग की है।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Popular News