GUNA NEWS: गुना। केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया गुना के 4 दिवसीय दौरे पर हैं। लकिन उसी क्षेत्र के विधायक पन्नालाल शाक्य इस दौरे मने नजर ही नहीं आए। मंगलवार को जल गंगा संवर्धन अभियान में मौजूद न होने होने पर उन्होंने खुलकर मीडिया के सामने अपनी बात रखी।
उन्होंने कहा कि क्या हम अपनी लड़की-लड़कों की शादी न करें, बस मीटिंगों में ही जाते रहें। बच्चों के संबंध हमें ही कराने हैं। कोई नेता शादी नहीं कराता है।
पर्यावरण संरक्षण से ही होगा अपना रक्षण
4 दिन के दौरे केवल एक बार मिले विधायक
केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया 26 से 29 जून तक गुना दौरे पर थे। इस दौरान उन्होंने कई कार्यक्रमों में हिस्सा लिया और बमोरी में 280 करोड़ के विद्युत सब स्टेशन का भूमिपूजन किया।
उनके 4 दिन के दौरे में विधायक पन्नालाल सिर्फ 27 जून को केवल एक बार ही दौरे में शामिल हुए। उन्होंने सर्किट हाउस में सिंधिया का स्वागत का स्वागत किया, लेकिन इसके वह किसी भी कार्यक्रम में शामिल नहीं हुए। उन्होंने पार्टी के काम से भोपाल में होने का हवाला भी दिया था।
जेट फ्यूल हुआ सस्ता, एयरलाइंस को राहत, आने वाले दिनों में हवाई किराए घटने की उम्मीद
बच्चों के रिश्ते तो हम हे करेंगे
मीडिया के सवकाल करने पर विधायक पन्नालाल ने कहा कि बच्चों की शादी तो समाज में जाकर हम ही करेंगे। कोई नेता नहीं कराता, हमें सब पता है। हमने पांच साल पहले सब देख लिया और अभी भी देख रहे हैं।
मीडिया से बातचीत के दौरान उन्होंने कहा की बच्चों के संबंध करवाना भी तो जरुरी है। यह सब काम ही करेंगे।
भोपाल से निर्देश मिलने पर हुए शामिल
जल गंगा संवर्धन अभियान के समापन में विधायक मुख्य अतिथि बनकर शामिल हुए। यहां उन्होंने साफ तौर पर कहा कि वह इस कार्यक्रम में भोपाल से नाम आने पर आए हैं। उन्होंने स्पष्ट किया कि भोपाल से निर्देश मिलने पर ही वह मुख्य अतिथि के तौर पर शामिल हुए हैं, ऐसा नहीं है कि जबरन आ गए हों।