Chambalkichugli.com

Guna Woman Seeks Justice: पति ने की तीन शादी अब चौथी करने तैयार, दहेज न मिलने पर पत्नी को निकला घर से बाहर

guna crime news

HIGHLIGHTS:

  • पति पर तीसरी शादी छिपाने का आरोप
  • चौथी शादी की तैयारी का दावा
  • मारपीट और प्रताड़ना की शिकायत
  • महिला ने कलेक्टर-एसपी से लगाई गुहार

 

Guna Woman Seeks Justice: गुना। शादी के बाद हर लड़की एक नए जीवन की उम्मीद लेकर ससुराल जाती है। लेकिन गुना की एक विवाहिता के लिए यह रिश्ता भरोसे के बजाय दर्द और धोखे की कहानी बन गया। महिला का आरोप है कि जिस व्यक्ति को उसने अपना जीवनसाथी समझा, उसने उससे अपनी दो शादियों की सच्चाई छिपाकर तीसरी शादी की थी। इतना ही नहीं, अब वह उसे छोड़कर चौथी शादी करने की तैयारी में है।

खोखला होता देश, मौन समाज: नशे के खिलाफ अब आर-पार की जंग जरूरी..

पहले शादी होने की बात छिपाई

गुना शहर की रसीद कॉलोनी में रहने वाली राहिला तवस्सुम ने कलेक्टर और एसपी कार्यालय पहुंचकर न्याय की गुहार लगाई है। बता दें कि महिला का कहना है कि शादी के करीब एक साल बाद उसे पता चला कि उसके पति सोहिल कुरेशी की यह तीसरी शादी थी।

पीड़िता का आरोप है कि सच्चाई सामने आने के बाद से उसके साथ लगातार प्रताड़ना की जा रही है। महिला का पति आए दिन उसके था गाली-गलौज, मारपीट करता है। महिला का यह भी कहना है कि उसकी सास हजारा बानो और देवर अरजान उर्फ आदिल भी उसे परेशान करने में पति का साथ देते हैं।

खंडवा को केंद्र सरकार से मिली 4 सड़कें: PMGSY के तहत 14 करोड़ की परियोजना को मंजूरी

मायके वालों को जान से मारने की धमकी

महिला के मुताबिक ससुराल पक्ष के लोग उसके चरित्र पर झूठे आरोप लगते हैं और मायके वालों को जान से मारने की धमकी भी देते हैं। उसने बताया कि 2 मई को भी उसके साथ मारपीट की गई। इसके बाद ससुरालियों की मांग पर जब उसके पिता ने और पैसे देने में असमर्थता जताई, तो उसे घर से बाहर निकाल दिया गया।

खरीफ सीजन से पहले खाद की किल्लत, किसानों ने दी आंदोलन की चेतावनी

आर्थिक शोषण के लगाए आरोप

राहिला ने आर्थिक शोषण के आरोप भी लगाए हैं। उसका कहना है कि पति ने उसके नाम पर करीब एक लाख रुपए का लोन लिया, जिसकी किश्तें नहीं भरी जा रहीं। इसके अलावा परिवार और रिश्तेदारों से भी करीब दो लाख रुपए लिए जा चुके हैं।

महिला का कहना है कि वह पहले भी कई बार शिकायत कर चुकी है, लेकिन कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई। अब उसने प्रशासन से सुरक्षा और आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है। फिलहाल पुलिस ने आवेदन लेकर मामले की जांच शुरू कर दी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Popular News