Chambalkichugli.com

Guna Worker Bribe Case : 200 रूपए की रिश्वत लेते पकड़या कर्मचारी, नौकरी से धोना पड़ा हाथ !

guna bribe case

HIGHLIGHTS:

  • बमोरी में रिश्वत लेने पर कर्मचारी बर्खास्त
  • चांचौड़ा में लगातार अनुपस्थिति पर समन्वयक हटाए गए
  • कलेक्टर के निर्देश पर जांच समिति गठित
  • अनुशासनहीनता के कारण सेवाएं समाप्त
  • विभाग में पारदर्शिता बनाए रखने के लिए सख्त कदम

Guna Worker Bribe Case : गुना। जिले के बमोरी ब्लॉक में राजेंद्र राय नाम के कर्मचारी को आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं से ई-केवाईसी कराने के एवज में 200 रुपए रिश्वत लेने के आरोप में नौकरी से हटा दिया गया। बता दें कि शिकायत के आधार पर कलेक्टर किशोर कुमार कन्याल के निर्देश पर जिला कार्यक्रम अधिकारी अब्दुल गफ्फार ने जांच समिति गठित की, जिसने मामले की पुष्टि की।

चांचौड़ा ब्लॉक में लगातार अनुपस्थिति

चांचौड़ा परियोजना में कार्यरत ब्लॉक समन्वयक रामजीवन मीना लंबे समय से अनुपस्थित थे। कई नोटिस के बावजूद उन्होंने विभागीय आदेशों का पालन नहीं किया। लगातार गैरहाजिरी और घोर लापरवाही के कारण उन्हें भी पद से हटा दिया गया।

अनुशासनहीनता पर सख्त कदम

दोनों कर्मचारियों की अनुशासनहीनता और कदाचार के कारण संबंधित एजेंसी टी एंड एम स्विसेज कंसल्टिंग प्राइवेट लिमिटेड ने तत्काल प्रभाव से उनकी सेवाएं समाप्त कर दीं। अधिकारियों ने कहा कि शासकीय कार्यों में पारदर्शिता और अनुशासन बनाए रखना प्राथमिकता है।

विभाग में प्रतिक्रिया और संदेश

कलेक्टर की इस कार्रवाई से विभाग में हड़कंप मच गया है। अधिकारियों ने स्पष्ट किया कि भविष्य में भी ऐसे मामलों पर किसी प्रकार की ढील नहीं बरती जाएगी और सभी कर्मचारियों को आदेशों का पालन करना अनिवार्य होगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *