HIGHLIGHTS:
- डबरा तहसील परिसर में भाजपा नेता अमरीश शर्मा पर हमला
- पुराने जमीन विवाद में राजीनामे का दबाव बनाने का आरोप
- मारपीट में घायल नेता को ग्वालियर रेफर किया गया
- दूसरे पक्ष ने भी भाजपा नेता पर हमला करने का आरोप लगाया
- पुलिस ने दोनों पक्षों की शिकायत लेकर जांच शुरू की

Gwalior BJP leader attack: ग्वालियर। डबरा तहसील से एक चौकाने वाला मामला सामने आया है जहां भाजपा नेता अमरीश र्शमा के लाथ गाली-गलौच और मारपीट करने को मामलो सामने आया है। बता दें की अमरीश कुछ काम के सिलसिले में तहसील पहुंचे थे, इसी दौरान राशिद अली और मुकेश जाट ने उन्हें पुराने जमीन विवाद के मामले में राजीनामा करने का दबाव बनाया। लेकिन जब भाजपा नेता ने समझौता करने से मना कर दिया तो विवाद बढ़ गया औक मारपीट शुरु हो गई।
नौतपा का प्रचंड असर शुरू: इन बीमारियों से जूझ रहे लोग रहें अलर्ट, लापरवाही पड़ सकती है भारी
हमले में आई गंभीर चोट
हमले में भाजपा नेता अमरीश शर्मा को सिर पर गंभीर चोट आई मौके पर मौजूद लोगों ने उन्हें तुरंत अस्पताल पहुंचाया, जहां इलाज के बाद डॉक्टरों ने उन्हें ग्वालियर रेफर कर दिया। घटना का वीडियो भी सामने आया है, जिसमें एक युवक भाजपा नेता को थप्पड़ मारता दिखाई दे रहा है। घटना के बाद समर्थकों में नाराजगी देखी गई और पुलिस को मौके पर पहुंचकर स्थिति संभालनी पड़ी।
ओवर-स्किनकेयर सिंड्रोम क्या है? जानिए कैसे बिगड़ सकती है आपकी स्किन
पुलिस के किया मामला दर्ज
पुलिस ने आरोपी राशिद अली और मुकेश जाट के खिलाफ मारपीट, गाली-गलौज और जान से मारने की धमकी देने की धाराओं में एफआईआर दर्ज कर ली है। वहीं दूसरे पक्ष से राशिद अली भी थाने पहुंचा और भाजपा नेता पर हमला कर सिर फोड़ने का आरोप लगाया। पुलिस ने उसका मेडिकल परीक्षण कराकर शिकायत जांच में शामिल कर ली है। फिलहाल पुलिस दोनों पक्षों के बयान और वीडियो फुटेज के आधार पर जांच कर रही है।
आज शेयर बाजार में दिख सकती है उतार-चढ़ाव भरी चाल, आईटी और बैंकिंग शेयरों पर रहेगी नजर
जमीन विवाद से जुड़ा बताया जा रहा मामला
पुलिस जांच में सामने आया है कि दोनों पक्षों के बीच पुराना जमीन विवाद चल रहा था। एक सप्ताह पहले भी पिछोर थाना क्षेत्र में भाजपा नेता पर गोलीबारी की घटना हुई थी, जिसमें पुलिस ने चार आरोपियों पर मामला दर्ज कर तीन को गिरफ्तार किया था। माना जा रहा है कि मौजूदा विवाद भी उसी जमीन मामले से जुड़ा हो सकता है। फ़िलहाल पुलिस का कहना है कि मामले में आगे की कार्रवाई की जा रही है।