HGHLIGHTS:
- चाउमीन लेने को लेकर विवाद ने हिंसक रूप लिया।
- आरोपी ने .315 कट्टे से हमला किया, युवक घायल।
- ठेले का सामान भी फेंका गया।
- पुलिस ने आरोपी को अवैध कट्टा और जिंदा राउंड के साथ गिरफ्तार किया।
- मामले की जांच और पूछताछ जारी।

GWALIOR CHAUMIN DISPUTE: मध्यप्रदेश। ग्वालियर के माधोगंज थाना क्षेत्र में मंगलवार देर रात चाउमीन के ठेले पर हुए मामूली विवाद ने भयावह रूप ले लिया। बता दें कि कुछ युवकों के बीच “पहले चाउमीन कौन खाएगा” को लेकर कहासुनी शुरू हुई, जो देखते ही देखते हाथापाई में बदल गई।
अमेरिका ने भारत के सोलर पैनलों पर लगाया 126% टैरिफ, निर्यात और व्यापार वार्ता पर पड़ेगा असर
कट्टे से हमला, युवक घायल
बताया जा रहा है कि झगड़े के दौरान आरोपी ने अपने पास से .315 बोर का अवैध कट्टा निकालकर एक युवक के सिर पर बट से वार कर दिया। जिसके बाद युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। अब इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर भी वायरल हुआ है, जिसमें युवकों की मारपीट दिखाई दे रही है।
चक्रवाती सिस्टम से MP में बदला रहा मौसम, मार्च की शुरुआत में फिर बारिश के आसार
ठेले का सामान भी फेंका गया
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, आरोपी के साथ आए अन्य लोग चाउमीन ठेले का सामान भी फेंकते हुए चले गए। ठेले के संचालक ने शहर में बढ़ती गुंडागर्दी पर चिंता जताई और कहा कि ऐसे हालात छोटे व्यापारियों के लिए खतरनाक हैं।
न्यू मित्र मंडल सहकारी संस्था में लंबे समय से चल रही वित्तीय अनियमितताएं, EOW ने शुरू की जांच
पुलिस ने किया त्वरित गिरफ्तारी
घटना की सूचना मिलते ही एफआरवी टीम मौके पर पहुंची और आरोपी अभिषेक राजावत (नारायण विहार कॉलोनी) को गिरफ्तार किया। तलाशी में उसके पास से अवैध .315 कट्टा और जिंदा राउंड बरामद हुए। आरोपी से पुलिस पूछताछ कर रही है।
आगे की कार्रवाई जारी
पुलिस ने फिलहाल फायरिंग की कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं की है। मामले की जांच जारी है और आरोपी के खिलाफ आईपीसी की संबंधित धाराओं के तहत कार्रवाई की जा रही है।