Chambalkichugli.com

GWALIOR CRIMES NEWS : ग्वालियर में प्रॉपर्टी डीलर के साथ दरिंदगी, पिस्टल दिखाकर वसूले 30 लाख; बनाया अश्लील वीडियो

GWALIOR CRIMES

HIGHLIGHTS:

  • प्रॉपर्टी कारोबारी को ऑफिस में बंधक बनाया
  • पिस्टल की नोक पर मारपीट और जबरदस्ती
  • 30 लाख रुपए के चेक जबरन साइन करवाए
  • वीडियो बनाकर मानसिक दबाव बनाया
  • पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू की

 

GWALIOR CRIMES NEWS : मध्यप्रदेश। ग्वालियर से एक दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है जहां , एक प्रॉपर्टी कारोबारी को उसके परिचित ने लेनदेन की बातचीत के बहाने बुलाया। जिसके बाद ऑफिस पहुंचते ही उसे कुछ लोगों ने घेर लिया और जान से मारने की धमकी देकर बंधक बना लिया। पीड़ित के अनुसार, आरोपी पहले से वहां मौजूद थे।

शादी में खूनी बवाल: बाप-बेटे ने तलवार से किया हमला, दूल्हे के मामा की मौत

हथियार के दम पर मारपीट और जबरन हरकत

पीड़ित ने आरोप लगाया कि आरोपियों ने पिस्टल अड़ाकर उसके साथ मारपीट की और जबरदस्ती की। इस दौरान उससे ऑनलाइन पैसे मंगवाकर शराब खरीदी गई। साथ ही आरोपियों ने उसके साथ हुई घटना का वीडियो भी बनाया और उसे मानसिक रूप से प्रताड़ित भी किया।

अनूपपुर में हाथियों का आतंक जारी: 113 दिनों से डेरा, फसलों और घरों को नुकसान

30 लाख के चेक साइन, वीडियो से दबाव

डर के माहौल में आरोपियों ने उससे 10-10 लाख रुपए के तीन चेक साइन करवा लिए। साथ ही अपने दुश्मन के खिलाफ गालियां दिलवाकर वीडियो बनाए और उसके मोबाइल से भेजे। घटना के बाद पीड़ित ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई, जिस पर मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *