HIGHLIGHTS:
- ग्वालियर में मां-बेटी के विवाद के बीच पिता की मौत
- बिस्तर को लेकर शुरू हुआ था पारिवारिक झगड़ा
- समझाने पहुंचे अनिल कपूर को आया हार्ट अटैक
- अस्पताल पहुंचने से पहले ही हुई मौत
- परिवार के रिश्तों की कहानी भी चर्चा में आई
Gwalior family dispue: ग्वालियर। कोतवाली थाना क्षेत्र के वैकुंठ अपार्टमेंट से एक खतरनाक मामला सामने आया है जहां पारिवारिक विवाद में पिता को अचानक हार्ट अटैक आ गया जिसके बाद उनकी मौत हो गयी। बता दें कि रविवार रात बिस्तर को लेकर अनिल कपूर की पत्नी रितु कपूर और बेटी मानसी कपूर के बीच विवाद शुरू हुआ था, इस दौरान समझते वक्त अनिल की तबियत ख़राब हो गयी।
LPG उपभोक्ताओं को बड़ी राहत…. PNG कनेक्शन लेने पर सरेंडर नहीं होगा सिलेंडर, बदला नियम!
समझाते वक्त ज़्यादा बिगड़ी तबियत
परिवार में बढ़ते विवाद को देखकर अनिल कपूर दोनों को समझाने पहुंचे। इसी दौरान अचानक उनके सीने में तेज दर्द उठा और वह जमीन पर गिर पड़े। जिसके बाद परिवार के लोग तुरंत उन्हें अस्पताल लेकर पहुंचे, लेकिन डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। बताया जा रहा है कि डॉक्टरों ने हार्ट अटैक से मौत की आशंका जताई है।
चारधाम यात्रा : अब तक 22 लाख तीर्थयात्री कर चुके हैं दर्शन…. 5 हफ्तों में 92 श्रद्धालुओं की मौत
अनिल कपूर की पहली शादी चर्चा में
जांच के दौरान पता चला कि अनिल कपूर की पहली पत्नी कंचन की साल 2019 में मौत हो गई थी जिसके बाद में साल 2023 में उन्होंने अपनी साली रितु कपूर से शादी की थी। रितु की बेटी मानसी को बचपन में ही कंचन और अनिल ने गोद लिया था, शादी के बाद मानसी कुछ दिनों के लिए मायके आई हुई थी इसी दौरान घर में यह विवाद हुआ।