HIGHLIGHTS:
- भाई बनकर पति ने खुद कराया पत्नी का कन्यादान
- व्हाट्सऐप चैट से खुली फर्जी शादी की साजिश
- शादी में युवक से 6 लाख रुपए खर्च करवाए
- दहेज केस में फंसाकर वसूली की थी तैयारी
- पुलिस को गिरोह के पुराने मामलों का भी शक

GWALIOR FRAUD BRIDE: ग्वालियर। शादी के नाम पर ठगी का ऐसा मामला सामने आया है जिसने हर किसी को हैरान केर दिया है। मामला ग्वालियर से सामने आया जहां जबलपुर के निजी अस्पताल में टीम लीडर के पद पर काम करने वाले रतन शर्मा को एक सुनियोजित साजिश के तहत फंसाया गया। शादी के बाद दुल्हन के मोबाइल से ऐसे राज खुले कि पूरा परिवार शक के घेरे में आ गया। पुलिस जांच में सामने आया कि जिस युवक को दुल्हन का मुंहबोला भाई बताया गया था, वह असल में उसका पति निकला।
आगरा में हुई थी लव मैरिज
पुलिस पूछताछ में पता चला कि अजय चौहान और राधा उर्फ दीक्षा ने साल 2024 में आगरा के आर्य समाज मंदिर में प्रेम विवाह किया था, लेकिन अजय पहले से शादीशुदा था और उसके बच्चे भी हैं। जब पहली पत्नी को दूसरी शादी की जानकारी मिली तो उसने कानूनी कार्रवाई की चेतावनी दी। इसके बाद अजय और उसके परिवार ने दीक्षा की शादी किसी दूसरे युवक से कराने की योजना बनाई ताकि पहली पत्नी शांत हो जाए और परिवार पर कोई कानूनी संकट न आए।
TMC में बढ़ी अंदरूनी नाराजगी, सांसद काकोली घोष ने जिलाध्यक्ष पद छोड़ा, उठाए सवाल
मोबाइल चैट से खुली पोल
शादी के बाद रतन शर्मा को पत्नी की पर शक हुआ, जिसके बाद युवती के सोने के बाद पति ने उसका मोबाइल चेक किया, जिसमें अजय चौहान के साथ युवती की पर्सनल चैट मिली। इसके बाद रतन ने तीन दिन तक चुपचाप निगरानी की और कई सबूत जुटाकर पुलिस तक पहुंचा। जांच में यह भी सामने आया कि शादी से पहले ब्यूटी पार्लर और गिफ्ट के नाम पर युवती ने 50 हजार रुपए लिए साथ ही शादी में करीब 6 लाख रुपए भी खर्च करवाए गए थे।
TTH प्रोपेगेंडा केस में बड़ा खुलासा, PAK गैंगस्टर शहजाद भट्टी और ISI नेटवर्क की भूमिका आई सामने
दहेज केस में फंसाने की तैयारी
पुलिस जांच में सामने आया कि शादी के कुछ महीने बाद दीक्षा घरेलू हिंसा और दहेज प्रताड़ना का झूठा केस दर्ज कराने वाली थी। इसके बाद समझौते के नाम पर लाखों रुपए वसूलने की योजना थी। फ़िलहाल झांसी रोड थाना पुलिस ने मुख्य आरोपी अजय चौहान और राधा उर्फ दीक्षा को गिरफ्तार कर लिया है, जबकि पांच आरोपी अभी फरार हैं। साथ ही पुलिस मुरैना और आगरा समेत कई जगहों पर दबिश दे रही है।