HIGHLIGHTS:
- अश्लील वीडियो बनाकर युवती से दुष्कर्म का आरोप
- ग्वालियर में युवती का आरोप- वीडियो से ब्लैकमेल कर किया रेप
- मां की मौत के बाद अकेली युवती को बनाया शिकार
- रात में कमरे में घुसा युवक, वीडियो बनाकर करता रहा शोषण
- ग्वालियर में युवती से कई बार दुष्कर्म, आरोपी पर केस दर्ज
Gwalior girl raped: ग्वालियर। थाटीपुर थाना क्षेत्र में एक 20 वर्षीय युवती ने पड़ोस में रहने वाले युवक पर दुष्कर्म और ब्लैकमेलिंग का गंभीर आरोप लगाया है। पीड़िता के मुताबिक आरोपी युवक अभिषेक धनौलिया उसके पड़ोस में अपने परिवार के साथ रहता था। युवती अपनी मां के साथ किराए के मकान में रहती थी, लेकिन दिसंबर महीने में मां की मौत के बाद वह घर में अकेली रहने लगी, युवती के पिता ड्राइवर हैं और अक्सर काम के सिलसिले में बाहर रहते हैं।
रात में कमरे में घुसकर बनाया अश्लील वीडियो
मामले को लकेर पीड़िता ने पुलिस को बताया कि करीब एक महीने पहले रात 12 बजे के आसपास आरोपी चुपचाप उसके कमरे में घुस आया। इसके बाद उसने युवती को जान से मारने की धमकी देकर उसके साथ दुष्कर्म किया। युवती कि इस दौरान युवक ने उसका अश्लील वीडियो भी बना लिया। डर और बदनामी की वजह से युवती किसी को घटना के बारे में नहीं बता सकी।
वीडियो वायरल करने की धमकी देकर करता रहा शोषण
युवती के अनुसार आरोपी वीडियो वायरल करने की धमकी देकर लगातार उसका शोषण करता रहा। उसने कई बार युवती के साथ जबरदस्ती की। पीड़िता ने बताया कि 9 मई 2026 की रात भी आरोपी उसके कमरे में पहुंचा और उसके साथ दुष्कर्म किया। आरोपी लगातार उसे धमकाता रहा, जिससे वह मानसिक रूप से काफी परेशान हो गई थी।
IPL 2026: SRH से हारकर भी RCB ने मारी बाजी, क्वालिफायर-1 में एंट्री
पुलिस ने दर्ज किया केस
अगले दिन जब युवती के पिता घर लौटे, तो उसने पूरी घटना उन्हें बताई। इसके बाद दोनों गोला का मंदिर थाने पहुंचे और शिकायत दर्ज कराई। फिलहाल थाटीपुर थाना पुलिस ने आरोपी अभिषेक धनौलिया के खिलाफ दुष्कर्म, धमकी समेत अन्य धाराओं में मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।