Chambalkichugli.com

GWALIOR MISSING GIRL CASE: 5 दिन बाद मिला लापता छात्रा का शव, सौतेले बाप ने दफनाया शव; सामने आए चौकाने वाले खुलासे?

MISSING GIRL CASE

HIGHLIGHTS:

  • 12 वर्षीय छात्रा 25 मई से लापता थी
  • भिंड में सिंध नदी किनारे मिला शव
  • सौतेले पिता ने आत्महत्या का दावा किया
  • पुलिस हत्या के एंगल से भी जांच कर रही
  • मां और सौतेले पिता से पूछताछ जारी

 

 MISSING GIRL CASE
MISSING GIRL CASE

GWALIOR MISSING GIRL CASE: ग्वालियर। पांच दिन पहले घर से लापता हुई 12 साल की बच्ची की तालाश पुलिस कर रही थी और फिर सामने आया एक ऐसा सच जिसने पूरे मामले को रहस्य में बदल दिया।

ग्वालियर के सिरोल इलाके से गायब हुई छात्रा का शव भिंड जिले के मौ क्षेत्र की सिंध नदी के किनारे मिला, शव की हालत बेहद खराब थी।

इंदौर के छावनी क्षेत्र में तोड़फोड़ के खिलाफ विरोध तेज, ‘न्याय रैली’ आज

सौतेले पिता के बयान से बढ़ा शक

मामले में नया मोड़ तब आया जब बच्ची के सौतेले पिता ने दावा किया कि 24 मई को उसने बच्ची ने घर में फांसी लगा ली थी। जिसके बाद पिता बदनामी और पुलिस के डर से वह शव को भिंड ले गया और नदी किनारे दफना दिया।

हालांकि पुलिस को उसकी बात पर अभी भी संदेह है, गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराने के बाद से ही उसके बयानों में कई सवाल खड़े हो रहे थे।

भोपाल की वॉटर स्पोर्ट्स एकेडमी में 13 वर्षीय खिलाड़ी के साथ विवाद और आरोपों का मामला

हर एंगल से जांच कर रही पुलिस

29 मई की रात शव बरामद होने के बाद पुलिस ने बच्ची की मां और सौतेले पिता को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है। अधिकारियों का कहना है कि मामले को सिर्फ आत्महत्या मानकर नहीं देखा जा सकता है।

पुलिस का है कि हत्या समेत सभी संभावित पहलुओं की जांच की जा रही है। साथ ही पुलिस यह भी पता लगाने की कोशिश कर रही है कि घटना के बाद वास्तव में क्या हुआ था।

भोपाल: बशीर बद्र की याद में जुटेगा साहित्यिक जगत, राज सदन में होगी श्रद्धांजलि सभा

पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट से खुलेगा राज

बच्ची के शव को पोस्टमॉर्टम और फॉरेंसिक जांच के लिए भेज दिया गया है। शव की स्थिति खराब होने के कारण मेडिकल बोर्ड से परीक्षण कराया जाएगा। फिलहाल पूरे मामले की गुत्थी पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट पर टिकी है। रिपोर्ट आने के बाद ही यह साफ हो सकेगा कि बच्ची की मौत की असली वजह क्या थी और सौतेले पिता का दावा कितना सच है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *