Gwalior Murder Case: मध्यप्रदेश। ग्वालियर के डबरा क्षेत्र से एक ऐसा मामला सामने आया है, जिसने पूरे इलाके को हिला दिया। जहां 33 वर्षीय जूली गुर्जर 8 मई के बाद अचानक गायब हो गई थी।जिसके बाद परिवार उसकी मौजूदगी को लेकर टालमटोल जवाब देता रहा, लेकिन 26 दिन बाद गांव में उठी चर्चाएं पुलिस तक पहुंच गईं।
पूछताछ में सामने आई खौफनाक कहानी
3 जून को पुलिस जूली के पिता किशन गुर्जर और उसके दोनों बेटों को पूछताछ के लिए लेकर गई। घंटों चली पूछताछ के बाद पिता ने जो कहानी बताई, उसने सभी को चौंका दिया। आरोप है कि 8 मई की रात घर में विवाद के दौरान किशन ने बेटी का गला घोंट दिया और बाद में उसे आत्महत्या का रूप देने के लिए फंदे पर लटका दिया।
सोमवार भस्म आरती में महाकाल का दिव्य श्रृंगार, चंदन-आभूषण से सजा राजा स्वरूप
आधी रात को खेत ले जाकर जलाया शव
पुलिस के अनुसार वारदात के बाद किशन ने अपने बेटों रामसेवक और दीपू को बुलाया। रात करीब 12 बजे तीनों ने शव को ट्रैक्टर में रखा और गांव से करीब एक किलोमीटर दूर खेत में ले गए। वहां शव को आग के हवाले कर दिया गया। आग बुझने के बाद हड्डियों और अवशेषों को खेत में अलग-अलग जगह फेंक दिया गया और कुछ को जमीन में दबा दिया गया।
राज छिपाने के लिए करवाया कन्या भोज
घटना के बाद परिवार ने किसी को शक न हो, इसके लिए सामान्य व्यवहार जारी रखा। आत्मा की शांति के नाम पर पूजा-पाठ कराया गया और 12 दिन बाद कन्याभोज भी करवाया। जब रिश्तेदारों ने सवाल किए तो परिवार के लोग इधर उदाहर की बातें कर कर बात को टालते रहे जिसपर लोगों को शक हुआ।

बेटी का था प्रेम संबंध
पुलिस जांच में सामने आया कि जूली के गांव के ही एक युवक से प्रेम संबंध थे। 5 मई को वह घर छोड़कर चली गई थी। बाद में पुलिस उसे मुरैना से बरामद कर घर लेकर आई, इसके बाद परिवार और जूली के बीच लगातार विवाद चल रहा था। आरोप है कि इसी बात को लेकर पिता नाराज था।
जूली की शादी वर्ष 2010 में हुई थी। जिससे उसका एक बेटा भी है पति से विवाद के बाद वह पिछले तीन साल से मायके में रह रही थी। पति ने तलाक के लिए भी कोर्ट में मामला दायर किया था।
गुलाब जल से निखरेगी त्वचा की खूबसूरती: जानिए इसके फायदे और सही इस्तेमाल का तरीका
आरोपी पिता का बयान
मैंने अपनी बेटी को इसलिए मार डाला क्योंकि वह मेरी निगाह से बाहर हो गई थी। उसे बेटे की तरह पाला था, लेकिन उसने मेरी नाक कटवा दी। मेरी बात नहीं मानी और समाज में बदनामी करा दी।
पुलिस को खेत से कुछ हड्डियों के अवशेष मिले हैं, जिन्हें फोरेंसिक जांच के लिए भेजा गया है। एसपी धर्मवीर सिंह का कहना है कि लैब रिपोर्ट और डीएनए जांच के बाद ही स्पष्ट होगा कि अवशेष जूली के हैं या नहीं। इसके बाद ही हत्या का मामला दर्ज कर आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी।