Chambalkichugli.com

GWALIOR NAGAR NIGAM ACTION: सफाई में लापरवाही पर निगम कार्रवाई, दो कर्मचारियों पर गिरी गाज

NAGAR NIGAM ACTION

HIGHLIGHTS:

  • लापरवाही पर दो कर्मचारियों की सेवा समाप्त
  • आठ कर्मचारियों को जारी किए गए नोटिस
  • कई वार्डों में वेतन कटौती की कार्रवाई
  • जांच में शिकायतें पाई गईं सही
  • निगम ने दी सख्त चेतावनी

 

GWALIOR NAGAR NIGAM ACTION: ग्वालियर। शहर की सफाई व्यवस्था में लगातार मिल रही शिकायतों के बाद नगर निगम ने सख्त रुख अपनाया है। बता दें कि जांच में लापरवाही और अनियमितता सामने आने पर निगम आयुक्त संघ प्रिय के निर्देश पर कार्रवाई की गई। वार्ड क्रमांक 20 के विनियमित सफाई कर्मी अनिल छात्ररे की सेवाएं समाप्त कर दी गई हैं।

MP HIGHCOURT ACTION: अल्पसंख्यक संस्थानों को मिली ‘प्राचार्य चुनने’ की आज़ादी; ग्वालियर हाई कोर्ट ने सुनाया बड़ा फैसला

जांच में सामने आईं गड़बड़ियां

मुख्य स्वास्थ्य अधिकारी वैभव श्रीवास्तव के अनुसार, कई कर्मचारी बिना सूचना के अनुपस्थित पाए गए। इसके बाद वार्ड 04, 12, 14, 21, 52 और 55 के कर्मचारियों के खिलाफ जांच शुरू की गई है। निगम ने स्पष्ट किया कि इस तरह की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।

ईरान का ‘हार्ट अटैक’ हथियार! हूट टॉरपीडो से अमेरिका को चेतावनी, कितना खतरनाक है ये सीक्रेट वेपन?

आउटसोर्स कर्मचारियों पर भी कार्रवाई

लंबे समय से अनुपस्थित आउटसोर्स सफाई कर्मी लक्ष्मण (वार्ड 06) और सोनू (वार्ड 60) की सेवाएं समाप्त कर उन्हें एजेंसी को वापस भेज दिया गया है। वहीं, वार्ड 64 के कर्मचारी पवन को सेवा समाप्ति का नोटिस जारी किया गया है।

प्रकृति का कहर: यूपी में भारी बारिश और तूफान से 24 की मौत, प्रशासन राहत कार्य में जुटा”

वेतन कटौती और चेतावनी

सिर्फ अनुपस्थिति ही नहीं, बल्कि काम में लापरवाही पर भी कार्रवाई की गई है। वार्ड 27, 29, 40 और 55 के कई कर्मचारियों का पांच दिन का वेतन काटा गया है। पहले नोटिस दिए गए थे, लेकिन संतोषजनक जवाब नहीं मिलने पर यह कदम उठाया गया।

नामचीन व्लॉगर्स के किचन का खौफनाक सच आया सामने, कुक की घिनौनी करतूत देख दहल उठा इंटरनेट

निगम का सख्त संदेश

नगर निगम प्रशासन ने साफ कहा है कि शहर की स्वच्छता से कोई समझौता नहीं होगा। भविष्य में भी लापरवाही करने वाले कर्मचारियों पर इसी तरह की सख्त कार्रवाई जारी रहेगी।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Popular News