Chambalkichugli.com

GWALIOR ORANGE ALERT: ग्वालियर में हुई झमाझम बारिश, भीषण गर्मी लोगों रहत; आज भी आंधी-बारिश का अलर्ट

MP WEATHER UPDATE

HIGHLIGHTS:

  • मानसून 17-18 जून तक मध्यप्रदेश पहुंच सकता है
  • दक्षिण-पश्चिम मानसून तेजी से आगे बढ़ रहा है
  • अनुकूल मौसम परिस्थितियां बनी हुई हैं
  • 10–15 दिनों में पूरे प्रदेश में फैलने की उम्मीद
  • बारिश से तापमान में और गिरावट संभव

 

GWALIOR ORANGE ALERT: ग्वालियर। ग्वालियर में भीषण गर्मी के बाद आखिरकार मौसम ने अपना रुख बदल लिया है। बीते दिन हुई बारिश और रातभर चली ठंडी हवाओं ने शहरवासियों को तपती गर्मी से काफी राहत दी। शुक्रवार की सुबह भी आसमान में बादल छाए रहे और मौसम सुहावना बना रहा।

मौसम विभाग के अनुसार, शुक्रवार को न्यूनतम तापमान 23.9 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो सामान्य से लगभग 5.5 डिग्री कम है। जबकि गुरुवार के मुकाबले इसमें करीब 5 डिग्री से अधिक की गिरावट दर्ज की गई है।

भोपाल में ‘लीडकॉन 2026’ का सफल आयोजन, छात्रों को मिला करियर और नेतृत्व का मार्गदर्शन

ग्वालियर- भोपाल में आज बारिश

शुक्रवार को मुरैना, भिंड, दतिया, निवाड़ी, टीकमगढ़ और छतरपुर में ओलावृष्टि की संभावना जताई गई है। इन इलाकों में तेज हवाओं के साथ ओले भी गिर सकते हैं। इसके अलावा भोपाल, रायसेन, सीहोर, राजगढ़, विदिशा, बुरहानपुर, खंडवा, नीमच, आगर-मालवा, मंदसौर, शाजापुर, देवास, नर्मदापुरम, बैतूल, हरदा, ग्वालियर, गुना, शिवपुरी, अशोकनगर, श्योपुर, जबलपुर, कटनी, छिंदवाड़ा, सिवनी, नरसिंहपुर, बालाघाट, मंडला, डिंडौरी, पांढुर्णा, रीवा, सतना, सीधी, सिंगरौली, मऊगंज, मैहर, शहडोल, उमरिया, अनूपपुर, सागर, पन्ना और दमोह सहित कई जिलों में तेज हवा के साथ बारिश होने की संभावना है।

मौसम विभाग के अनुसार, इन क्षेत्रों में आंधी की रफ्तार 40 से 60 किलोमीटर प्रति घंटे तक पहुंच सकती है। इसे देखते हुए पूरे प्रदेश में अलर्ट मोड जारी किया गया है।

MP: भिंड-मुरैना समेत 6 जिलों में आज ओलावृष्टि का अलर्ट, 17-18 जून तक प्रदेश में दस्तक दे सकता है मानसून

17-18 जून तक मध्यप्रदेश पहुंचेगा मानसून

एक दिन के ब्रेक के बाद दक्षिण-पश्चिम मानसून ने फिर से रफ्तार पकड़ ली है और अब यह कर्नाटक, तेलंगाना और आंध्र प्रदेश के कुछ हिस्सों में आगे बढ़ चुका है।

मौसम विशेषज्ञों के मुताबिक, अगर परिस्थितियां इसी तरह अनुकूल बनी रहीं तो मानसून 17 या 18 जून के आसपास मानसून मध्यप्रदेश में दस्तक दे सकता है। इसके बाद अगले 10 से 15 दिनों के भीतर इसके पूरे प्रदेश में फैलने की संभावना जताई जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Popular News